रफ्तार ने भतीजे को निगला, बुआ गम्भीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: घर के बाहर खड़े भतीजे और बुआ को तेज रफ्तार बैन ने कुचल दिया| जिससे भतीजे की मौत हो गयी जबकि बुआ गम्भीर रूप से घायल हो गयी| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

पड़ोसी जनपद शहजंहापुर के कस्बा अल्ला गंज ने निमऊनगला निवासी 40 वर्षीय रामसूरत पुत्र रामप्यारे अपनी बुआ किशोरी देवी पत्नी सीयाराम निवासी कलान के साथ घर के बाहर खड़ा था| तभी तेज रफ्तार मारुती बैन ने दोनों बुआ-भतीजे जो जोरदार टक्कर मार दी| जिससे दोनों गम्भीर रूप से जख्मी हो गये|

परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी ले गये जंहा से उसे लोहिया अस्पताल के लिये रिफर कर दिया गया| लोहिया अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया| जबकि किशोरी देवी को उपचार हेतु भर्ती किया गया| परिजनों ने बताया कि पुलिस ने बैन अपने कब्जे में ले ली है|