गाजे-बाजे के साथ निकली विमलनाथ की शोभायात्रा

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक

kamilफर्रुखाबाद:(कंपिल) हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान विमलनाथ की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ नगर में निकाली गयी| जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े|

कंपिल भगवान विमलनाथ की गर्भ, जन्म, तप,ज्ञान चार कल्याणकारी स्थली है| यंहा कम्पिल में ये जैन धर्म के 13 वें तीर्थ कर थे| यंहा दिगम्बर व श्वेताम्बर दो मंदिर है| सोमबार को सुबह भगवान विमलनाथ सामूहिक अभिषेक पूजन दिगम्बर जैन मंदिर में सम्पन्न हुआ| संजय जैन व राहुल जैन के द्वारा ध्वजारोहण किया गया| सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल हुये| रथयात्रा दिगम्बर जैन मंदिर से नगर का भ्रमण करती हुई दिगम्बर धर्मशाला पंहुची| वंहा विमलनाथ की मूर्ति पर जलाभिषेक कराया गया और पूजन हुआ|

इस दौरान सौरभ जैन, एमएलसी पुष्पराज जैन, सतीश चन्द्र जैन, पवन कुमार, सर्वेश जैन, सुधीर कुमार, केबी जैन आदि मौजूद रहे|