बीजेपी ने सफाई अभियान चला लगायी झाड़ू

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: प० दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत चलाये गये सफाई अभियान में बीजेपी नेताओ ने झाड़ू लगाकर सफाई रखने का संदेश दिया| अभियान लगभग आठ दिन तक चलेगा|

नगर के नौलखा मोहल्ले में बीजेपी नेता जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में एकत्रित हुये | जिसके बाद झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश दिया गया| जिलाध्यक्ष ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने 17 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक पूरे प्रदेश में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिये| उन्होंने कहा कि पीएम पद की शपथ लेते समय मोदी ने स्वच्छता अभियान को तेजी से देश में चलाया| जिसके बाद पूरे देश में सफाई अभियान चला| मोदी की प्रेरणा से ही सीएम योगी ने सफाई अभियान की शुरूआत की है |

नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने कहा कि पूरे नगर में बूथ स्तर पर सफाई अभियान चलाया जायेगा| शिवांग रस्तोगी, अजीत पाण्डेय, अन्नू दुबे, आदेश गुप्ता, संघ विस्तारक संदीप कुमार आदि मौजूद रहे|