बाढ़ पीड़ितों को प्रभारी मंत्री ने बाँटी राहत सामग्री

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)योगी सरकार के खेल मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने बाढ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटकर उनके हालत चाल लिये और आवश्यक दिशा निर्देश दिये|
मंत्री चेतन चौहान,जिलाधिकारी मोनिका रानी,एसडीएम रमेश चंद यादव,अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह आदि साथ विकास खंड के बाढ़ प्रभावित गाँव जसुपूर गढ़िया पंहुचे और बाढ़ राहत सामग्री का वितरण लगभग 60 ग्रामीणों को किया| लेंकिन मंत्री के वितरण में मुसीबत नही मुंह देखकर राहत सामग्री का वितरण किया गया| जिन ग्रामीणों के घर पानी भरा है उन्हें सामग्री नही मिल सकी| <
ग्रामीण संजीब को जो आलू मंत्री ने दिये वह सड़े निकल गये| जिससे उसने आलू फेंक दिये| जसुपुर गढ़िया की महिलाओं ने मंत्री को बताया कि मिट्टी का तेल कभी-कभी बांटा जाता है| जिस पर मंत्री ने कड़े निर्देश दिये| बरखा पट्टी में जाकर मंत्री चेतन चौहान मोनिका रानी ने जायजा लिया ग्राम पट्टी भरखा में महिलाओं ने मंत्री की गाडी को सड़क पर रोकने का प्रयास किया लेकिन मंत्री की गाड़ी नही रुकी ओर गाड़ी हूटर बजाती निकल गयी|
राहत सामग्री बांटने जा रहे मंत्री की नाव टकराई
बाढ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने के लिये जा रहे मंत्री का स्टीमर दूसरी नाव से टकरा गया| जिससे अफरा-तफरी मची| लेंकिन कोई हादसा होने से बच गया|
सीओ अमृतपुर सुरेंद्र तिवारी,एसडीएम रमेश चंद यादव,थानाध्यक्ष अंगद सिंह,पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, शैलेन्द्र सिंह राठौर आदि रहे|