बाढ़ के शिकार लोगों तक सपा नेता ने पंहुचायी राहत सामिग्री

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन सामाजिक

फ़र्रुख़ाबाद:(अमृतपुर) रामगंगा के पानी से आयी प्रलय ने ना जाने कितने बीघा करोंडो रूपये की गन्ने की फसल जल मग्न हो गयी| जो बची है वह सड रही है| ग्रामीण राहत के लिये परेशान है| उन बाढ़ पीडितो के पास जाकर सपा नेता सचिन यादव ने दर्द जाना और उन्हें राहत सामिग्री वितरित की|
थाना क्षेत्र के आमैयापुर, रूलापुर, भावन गुडेरा, खाकिन गहलर चपरा, रतनपुर, परतापुर,बडागांव, हीरा नगर आदि गाँव भी भीषण बाढ़ की चपेट में है| सोमबार को पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र व लोक सभा प्रत्याशी रहे सचिन यादव ने बाढ प्रभावित गाँवो ,में जाकर लोगों की समस्या को सुना और समाधान के लिये भरोसा दिया| उन्होंने ग्रामीणों को राहत पैकेट भी वितरीत किये| इसके साथ ही बीमार ग्रामीणों को साथ गये एक चिकित्सक के द्वारा दवा भी दिलाई गयी| मनमोहन मिश्रा, जीतू यादव,सुनील यादव व प्रताप यादव आदि रहे|