प्रधान सहित दो पर युवती ने लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:सड़क किनारे अर्धनग्न महिला ने प्रधान सहित दो पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है| मौके पर पंहुची पुलिस उसे अपने साथ ले गयी| पुलिस ने प्रधान के कार्यालय में दबिश भी दी लेकिन वह बंद मिला|
जनपद लखनऊ निवासी एक गायिका अर्धनग्न अवस्था में नेकपुर गुमटी के निकट रोती मिली| उसको रोता देख मौके पर भीड़ लग गयी| घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रजनेश चौहान,कर्नलगंज चौकी इंचार्ज हरिओम त्रिपाठी आदि फ़ोर्स के साथ आ गये| युवती ने पुलिस को बताया कि नेकपुर के निकट एक कार्यालय में एक प्रधान ने फोन करके बुलाया था| जंहा दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया| किसी तरह से वह वहां से बचकर भागकर आ गयी| उसके कपड़े उसी कार्यालय में ही पड़े है| पुलिस ने कार्यालय में दबिश भी दी| लेकिन कार्यलय बंद मिला|
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|