मतदाताओं को रिझानें में लगे प्रत्याशी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) प्रत्याशी इस समय ना ठीक से सो पा रहें है और ना ही खा पा रहें है| लिहाजा सुबह की पहली किरण से पहले उठना और उसके बाद आधी रात के बाद घर वापस आना इस समय रोज का काम हो गया है| फिलहाल प्रत्याशी हर तरह से हर वादे पर खरा उतरनें का वादा भी कर रहें है|
बसपा सदर नगर पालिका के प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल अपने पति मनोज अग्रवाल के साथ चुनाव प्रचार कर रहीं है| उन्होंने रविवार को वत्सलाअग्रवाल नें नगर के पल्ला पार्क, गल्ला मंडी, पुराना कोठा पार्चा व मनोज अग्रवाल नें कादरी गेट, श्याम नगर, नगला नैन, पुल मंडी में चुनाव प्रचार कर लोगों से समर्थन माँगा| बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल पल्ला पार्क पंहुची जहाँ उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से समर्थन माँगा| बसपा प्रत्याशी लगातार हाथी की रफ्तार बढ़ा रहा हैं | उन्होंने कई जगह विरोधियों के मतदाताओं में सेंधमारी भी की|
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद ताकत झोंक रहीं है| उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मुमताज बेगम के समर्थन में माहौल बनाया| प्रत्याशी के पति शाकिर अली, अनिल मिश्रा, पुन्नी शुक्ला आदि रहे | सपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल नें कई जगह जनसभा की| उन्होंने सपा के पक्ष में मतदान करनें की अपील की| भाजपा प्रत्याशी सुषमा गुप्ता के समर्थन में नगर में तलैया मोहल्ला आदि में भाजपा नेताओं नें कमल खिलानें का प्रयास किया|