निकाय चुनाव के लिये सेक्टर व् जोनल मजिस्ट्रेट बनाने के निर्देश

FARRUKHABAD NEWS PALIKA CHUNAV Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने नगर निकाय चुनाव के लिये सेंटर व जोनल मजिस्ट्रेट बनाने के निर्देश जारी किये है| सभी उप जिलाधिकारियों को इस कार्य में लगाया गया है|

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में आयोजित नगर निकाय चुनाव के सम्बन्ध में बैठक में उन्होंने अवश्यक दिशा निर्देश दिये| उन्होंने कहा कि सभी नगर पंचायत व नगर पालिका के वार्डो का रुट चार्ट बनाया जाये| वही निकाय चुनाव के लिये टेंट, फर्नीचर व साउण्ड की ई-टेंडरिंग की जाये|

इसके साथ ही साथ उन्होंने निर्देश दिये की सेंटर, जोनल, आरओ, एआरओ एवं उनके साथ लगे कम्प्यूटर आपरेटर को प्रशिक्षण जिला सूचना विज्ञानं अधिकारी को कराने के निर्देश दिये| इसके साथ ही उन्होंने सभी उपजिलाधिकारीयों को निर्देश दिये कि वह सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट बनाये| इसके साथ ही साथ प्रेक्षक के लिये समुचित संसाधनो की व्यवस्था व कंट्रोल रूप आदि बनाये जाने के निर्देश दिये| सीडीओ अबिनाश कुमार, मुख्य कोषाधिकारी अतुल कुमार आदि रहे|