देशभक्ति से ही होता राष्ट्र का निर्माण: विजय यादव

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद:नेहरु युवा केंद्र के द्वारा आयोजित 14 नवम्बर पर आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे जिला पंचायत सदस्य व सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा की देशभक्ति हर हिन्दुस्तानी के भीतर है| सच्ची देश भक्ति राष्ट निर्माण करने में है|
फतेहगढ़ के पीड़ी महिला डिग्री कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने वक्तव्य रखे| जिसमे छात्रा मानसी श्रीवास्तव ने पहला,प्रियंका श्रीवास्तव ने दूसरा, नेहा चौहान ने तृतीय स्थान बनाया| जिया युवा समन्वयक लोकेश कुमार ने व्लाक स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को जिला स्तर व जिला स्तर विजयी प्रतियोगियों को राज्य प्रतियोगिता में जगह मिलेगी|
मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा की देश का भविष्य युवा है| युवा से ही भावी राष्ट का निर्माण होगा| राष्ट निर्माण में रूचि लेने ही सच्ची देशभक्ति है| इस दौरान डॉ० रामकृष्ण राजपूत, डॉ० राजकुमार, डॉ० रेखा मिश्रा, निहारका पटेल, प्रतिभा कटियार,रिंकू अग्निहोत्री आदि रहे| संचालन शशांक शेखर ने व अध्यक्षता उप प्राचार्य विनीता मिश्रा ने की|