टैम्पों पलटने से दो जख्मी,पुलिस नही कस रही डग्गामार वाहनों पर शिकंजा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)क्षेत्र में डग्गामार बसें,टैम्पो व मैजिक लगातार सबारियों को मौत का सफर तय करा रही है| लेकिन इसके बाद भी पुलिस इन पर कार्यवाही नही कर रही है| जिससे आये दिन घटनाओं में लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है| मंगलवार को भी डग्गामार टैम्पो पलटने से चालक सहित दो जख्मी हो गये| उन्हें उपचार के लिए भेजा गया|
थाना क्षेत्र के कस्बा तिराहे के निकट बदायूं मार्ग पर अमृतपुर से सबारियां भरकर आ रहा टैम्पो अचानक पलट गया| जिससे टैम्पो चालक सहित कई जख्मी हो गये| चालक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| परिजन उसे सीएचसी लेकर पंहुचे जंहा से उसे रिफर कर दिया गया| जिसके बाद परिजन किसी निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गये|
बताते चले क्षेत्र में लगातार कई मामले डग्गामार वाहनों को लेकर हो रहे है| लेकिन इसके बाद भी पुलिस कोई कार्यवाही नही कर रही है| आने दिन डग्गामार वाहनों पर भूसे की तरह भरने वाली सबारियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है| लेकिन पुलिस इन पर शिकंजा नही कस रही है| राजेपुर से फर्रुखाबाद,राजेपुर से बदायूं रोड अमृतपुर से राजपुर तक सवारी ओवरलोडिंग भरकर डग्गामार वाहन चलाते हैं| लेंकिन पुलिस को कुछ भी नही दिखायी देता|
सीओ अमृतपुर सुरेन्द्र तिवारी ने बताया कि जल्द ही डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा|