जो जुर्म करते है इतने बुरे नहीं होते,सजा ना देकर अदालतें बिगाड़ देती है!

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: अखिल भारतीय हिंदी विधि प्रतिष्ठान के द्वारा जिला अधिवक्ता संघ भवन में हिंदी विधि पखवारा समापन समारोह के तहत काव्य पाठ का आयोजन किया गया| जिसमे कबियों ने अपने-अपने तरीके से समाज का आईना श्रोताओं को दिखाया| मौके पर मौजूद कवियों व अतिथियों को सम्मानित किया गया|
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व संरक्षक के रूप में आये जिला जज अरुण कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया| इसके बाद जनपद में कवियों ने काव्य पाठ किया| जिसमे शिवओम अम्बर, डॉ० ब्रजकिशोर, महेश पाल सिंह, उत्कर्ष अग्निहोत्री, प्रीति तिवारी, अनिल मिश्रा,निमिष टंडन, उपकार मणि, गरिमा पाण्डेय आदि ने काव्य पाठ किया| उपकार मणि के कहा की खड़े है प्रश्न बहुत मगर उत्तर नही आता,गनीमत है उधर से पत्थर नही आता| हर कदम पे गरीबों को निबाला बांटने वाले, अँधेरे के है व्यापारी उजाला बाँटने वाले| शिवओम अम्बर ने कहा कि जो जुर्म करते है इतने भी बुरे नही होते,सजा ना देकर अदालत बिगाड़ देती है|जिला जज ने कहा कि ये तो हवा की फूलों से छेड़छाड थी मगर, खुलकर किसी का दिल बहल गया| कवियों ,मुख्यातिथि व न्याआधिकारियों का शाल उठाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया|
महासचिव प्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि न्यायालयों में हिंदी में कामकाज बढने से वादियों को न्याय व्यवस्था और अधिवक्ताओं के प्रति भरोसा बढ़ा है| उन्होंने कहा की हिंदी को बढ़ावा देने के लिए न्यायपालिका व कार्यपालिका दोनों को प्रयास करने की जरूरत है| कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता राजेश अग्निहोत्री ने किया| अध्यक्ष सगीर अहमद खां ने सभी का आभार प्रगट किया|