जेल की सलाखों के पीछे भी पंहुचा बहनों का प्यार

FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE Politics

फर्रुखाबाद:शुक्रवार को जिले में भाईदूज को लेकर काफी भीड़भाड रही| बहनों ने अपने भाईयो के माथे पर तिलक के साथ उनकी दीर्घायु की कामना की| इस दौरान बहनों का उत्साह देखने लायक था|
सुबह से ही जनपद की जिला जेल और केन्द्रीय कारागार में दूर दराज से आयी महिलाओ की लंबी कतार नजर आयी| उन्हें पहले मुलाकात पर्ची और और फिर जेल के गेट पर लम्बा इंतजार करना पड़ा| महिलाओ ने जेल में बंद अपने भाईयो के माथे पर तिलक लगा फूली नही समाई| उन्होंने पहले भाईयो की पूजा की उसके बाद उनको मिठाई खिलाई| बंदी भाईयो ने भी उन्हें उपहार दिया|
अधिकतर बहनों ने जब तक अपने भाईयों के माथे पर तिलक नहीं किया तब तक वह बिना अन्न ग्रहण किए रहीं। भाईयों को तिलक करने के पश्चात ही उन्होंने अन्न ग्रहण किया। जेल प्रशासन ने बहनों की मुलाकात में कोई दिक्कत ना हो इसके लिये काफी इंतजाम किये| जिला जेल में उप कारापाल की तैनाती बंदी रक्षकों के साथ की थी| सभी बहनों के द्वारा लाये गये व्यजंनों की सघन तलाशी ली गयी| लम्बी सुरक्षा को भेदने के बाद ही बहनों की भेट उनके जेल में बंद भाईयों से पायी| भाईयों को देखकर उनके चेहरे से थकान का भाव समाप्त हो गया| जिला जेल में 319 बहनों ने मुलाकात की| सेन्ट्रल जेल में लगभग 350 बहनों ने मुलाकात की|
जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने जेएनआई को बताया की बहनों को उनके भाईयों से मिलने में कोई समस्या ना हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है| सभी बहनों की मुलाकात करायी गयी है|