जन्माष्टमी पर जेल के बंदी करेंगे झांकियों का सजीव चित्रण

FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य सजीव झांकियों का मनमोहक चित्रण किया जायेगा| जिसकी तैयारी जोरों पर है| बरसात ने यदि साथ दिया तो सेन्ट्रल जेल की झांकी इस बार भी अपनी अलग छाप छोड़ेगी|
बीते कई द्शको से जन्माष्टमी पर केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ सजीव झांकियों को लेकर लोगों के आकर्षण का केंद्र रही है| जनपद से तो हजारों की संख्या में लोग जेल की मनमोहक झांकी का आनन्द लेने आते ही है साथ-ही साथ अन्य जनपदों से लोग इस झांकी का लुफ्त लेने के लिये पंहुचते है| इसमे विशेष बात यह होती है कि पूरे जनपद में सजीव झांकी का चित्रण शायद ही कही सेन्ट्रल के आलावा होता हो|
केन्द्रीय कारागार में कैदियों के द्वारा खुद जेल में माखन खाते कान्हा, श्रवण कुमार, भगवान राम लक्ष्मण, हनुमान जी,कंस दरबार, जिला कारागार मथुरा, श्री गणेश दरवार, शेषनाग पर भगबाद श्री कृष्ण का नृत्य, नारद जी, श्रीकृष्ण-राधा का झूला, श्री कृष्ण का दरबार, श्री कृष्ण और बलराम दरबार, शिव-पार्वती का कैलाश पर दरबार, भूतो का नृत्य, भगबान के द्वारा पर्वत को अंगुली पर उठाना आदि की मनोहारी झाँकी का चित्रण किया जाता है| जेल में जन्माष्टमी की तैयारियां अंतिम दौर में है| आम जनता को भी इसका दीदार कराया जायेगा|
डीआईजी जेल वीपी त्रिपाठी ने जेएनआई को बताया कि झांकी की तैयारी चल रही है| बरसात ने यदि साथ दिया तो मनमोहक झांकियां बंदियों के द्वारा सजाया जायेगा| जिसे आम जनता के लिये सोमवार शाम को खोले जाने की तैयारी है|