कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मकान कराया खाली

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: न्यायालय के आदेश पर पुलिस नें मकान खाली करा दिया| इस दौरान महिलाओं नें हंगामा भी काटा|
शहर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई चौराहे के निकट मदार दरवाजा में शंकरलाल गुप्ता निवासी तलैया फजल इमाम व श्रीराम पुत्र मलखान निवासी मदार दरवाजा का मकान के स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा था| मदार दरवाजा स्थित मकान में श्रीराम रह रहे थे| दोनों का मामला सिबिल जज जूनियर डिबिजन के यंहा मामला चल रहा था |
बीते 30 अक्टूबर 2019 को आदेश शंकर लाल के पक्ष में कर मकान से श्रीराम को बेदखल करने के आदेश जारी किये| जिसके बाद शनिवार को शहर कोतवाल देवेन्द्र कुमार दुबे आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| उन्होंने मकान खाली करा दिया| पुलिस के सामने महिलाओं नें विवाद किया|
शहर कोतवाल नें बताया किसी विवाद की आशंका को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गयी है|