किसानो के सच्चे मसीहा थे चौधरी चरण सिंह

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की 116 वीं जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया| इस दौरान उन्हें किसानो का सच्चा मसीहा बताया गया |
शहर के आवास-विकास स्थित एक डिग्री कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन हुआ| जिसकी अध्यक्षता प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख महासचिव सुरेंद्र सिंह गौर ने करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री किसानो के सच्चे मसीहा थे| जिला प्रवक्ता देवेंद्र सिंह सिंह ने कहा कि मंहगाई और आवारा पशुओं ने किसान कि कमर तोड़ दी है| अधिवक्ता सभा के जिला प्रभारी शिखर ने भी अपने विचार व्यक्त किये| इस दौरान मुन्ना लाल राठौर, दीपक सिंह, ममता यादव,आदि लोग मौजूद रहे|
वही आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर भी गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे अध्क्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी ने कहा चौधरी चरण सिंह ने अपने पूरे जीवन काल में गरीवो,असहायों दलितों के लिए संघर्ष किया| वह एक जमीनी नेता थे जिला महासचिव मंदीप यादव ने भी चौधरी चरण सिंह पर अपने विचार व्यक्त किये| इस दौरान मुन्ना यादव,विवेक यादव,चंद्रेश राजपूत ,इलियास मंसूरी,कर्मवीर सिंह यादव,जीतू यादव,ओमप्रकाश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे |