कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का 134वां स्थापना दिवस

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: कांग्रेस पार्टी का 134 वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उल्लास पूर्वक मनाया। यहां वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के इतिहास पर चर्चा भी गई।
मऊदरवाजा क्षेत्र के टाउन हाल पर स्थित गाँधी प्रतिमा पर एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने गाँधी प्रतिमा व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी का 134वां स्थापना दिवस मनाया| युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी ने ने कहा जनता का विश्वास कांग्रेस पार्टी ने ही जीता है।जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। इसका अपना गौरवमयी इतिहास रहा है। राष्ट्रीय एकता और भाईचारा कांग्रेस का मूल सिद्धांत रहा है।
प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस ने पड़ोसी देश को युद्ध में धूल चटा दी थी। आज पार्टी नई उमंग के साथ आगे बढ़ रही है।राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने कई राज्यों में विजयी मिली है| जो आगामी 2019 की जीत का आगाज है|
इस दौरान दीपक मिश्रा,राकेश सागर,राजेन्द्र नाथ मिश्रा,वरुण तिवारी,विकास अग्निहोत्री,रमेश चन्द्र पाण्डेय,सोनी दीक्षित लोग उपस्थित थे।