कमालगंज अध्यक्ष पद के लिये किन्नर सहित 14 ने पर्चे खरीदे

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV Politics

फर्रुखाबाद: गुरुवार को पर्चे खरीदने के लिये दावेदारों की लम्बी लाइन रही| अध्यक्ष पद के लिये कमालगंज व सभासद के पदों के लिये नगर पालिका फर्रुखाबाद के दाबेदारो की भीड़ रही|

कमालगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिये दूसरे दिन नितिन, गीता पत्नी मनोज, सपा नेता की पत्नी समा बेगम, शबनम, गीता पत्नी रविन्द्र, रेनू, अंजू, अर्चना देवी, सीमा देवी, पूर्व चेयरमैंन बिजली किन्नर, अंजली गुप्ता, बीना, ज्योती गुप्ता, नीरू गुप्ता के लिये पर्चे बिक्री हुये| अब कमालगंज में बीते दिन कमालगंज से सुषमा देवी, बीना तिवारी व नसरीन बेगम ने पर्चा खरीदा है| अब तक कमालगंज के लिये 17 पर्चे बिक्री हो चुके है| वही मोहम्मदाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष के लिये विमलेश, मिथिलेश , नागेन्द्र सिंह, नीलम व मीना के लिये पर्चे खरीद किये गये| बीते दिन मोहम्मदाबाद के अध्यक्ष पद के लिये हरीश कुमार ने पर्चा खरीदा था| अब मोहम्मदाबाद में भी आधा दर्जन पर्चा बिक्री हो चुकी है| फर्रुखाबाद पालिका अध्यक्ष पद के लिये बीते दिन दमयन्ती, वत्सला, अहमद अंसारी सहित 9 ने पर्चा खरीदा था| वही गुरुवार को पूर्ण स्वराज मंच की मीना बाल्मीकि ने पर्चा खरीदा|

वार्डो के लिये चार ने पर्चे भरे
नगर पालिका फर्रुखाबाद के सभासद के पद हेतु गुरुवार को तीन ने अपना नामांकन कर दिया| जिसमे वार्ड नम्बर 36 से सुमन व गीता ने अपना नामांकन किया| वही वार्ड नम्बर 32 से संजीत कुमार ने अपना नामाकंन किया| इसके साथ ही कमालगंज के वार्ड नम्बर 6 से संजय चौरसिया ने अपना नामांकन किया|
फर्रुखाबाद पालिका के सभासद पद के पर्चो के लिये रही गहमा-गहमी
गुरुवार को सर्वाधिक सभासद पदों के लिये पर्चे फर्रुखाबाद पालिका के लिये बिक्री हुये|जिसमे मोह्म्मदाबाद में 18 , कमालगंज में 26 व फर्रुखाबाद के लिये कुल 168 पर्चे बिक्री हुये|