एससी/एसटी एक्ट का पुतला फूंक की नारेबाजी

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन धार्मिक राष्ट्रीय सामाजिक

फर्रुखाबाद: केंद्र सरकार द्वारा एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के चलते दिन पर जनपद में जगह-जगह प्रदर्शन चला| दोपहर बाद भगवा फ़ोर्स ने केंद्र सरकार के कानून का पुतला फूंककर नारेबाजी की| वही ब्राह्मण जनसेवा समिति ने भी बाजार बंद कराया|
भगवा आर्मी के जिलाध्यक्ष राहुल जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ता लाल दरवाजे पर एकत्रित हुये| इसके बाद संगठन ने कहा की एससी/एसटी एक्ट में सवर्णों को फसाया जा रहा है| केंद्र सरकार इस काले कानून को वापस ले| यदि यह कानून वापस नही हुआ तो आंदोंलन बड़ा किया जायेगा| इसके बाद उन्होंने इस बाद एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के चलते उसका पुतला भी फूंक दिया गया| इस दौरान स्वदेश द्विवेदी, अविनाश कुशवाहा, मनोज कुमार मौर्य, शिवम कटियार, अमन गुप्ता, विजय अग्निहोत्री, पवन मिश्रा व अमन जैन आदि रहे|
बाजार कराया बंद
ब्राहमण जनसेवा समिति के पदाधिकारीयों द्वारा बाजार बंद कराकर सड़कों पर उतर आर समर्थन माँगा| इसके साथ ही संगठन ने निर्णय लिया कि जल्द ही इस मुद्दे पर एक बैठक आहूत की जायेगी| जिमसे लोगों को जागरूक करने का काम होगा| नारायन दुबे, रामजी वाजपेयी, निर्दोष शुक्ला, दीपक मिश्रा, अनुभव सारस्वत आदि रहे|