एसडीएम ने कसे ग्राम प्रधानों के पेंच

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)एसडीएम सदर ने तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के प्रधानों के पेंच कसे| उन्होंने कहा की गाँवो के अबैध पट्टे हटाए जाने के भी निर्देश उन्होंने दिये|
तहसील अमृतपुर में उपजिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने प्रधानों की बैठक ली| जिसमें प्रधानों के द्वारा गांवों में विकास कार्य ना कराने पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की| उन्होंने प्रधानों से कहा कि कोटेदार से राशन वितरण समय से कराये| गाँवो में खुली बैठक करे| प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या डाले| गाँव में बिजली चोरी हो तो सूचना दे| भूमि विवाद सम्बधित मामलों को जल्द से जल्द निपटाया जाये|
उन्होंने बताया की 13 नबम्वर से अभियान चलाया जायेगा| हर प्रधान अपने गांव में पट्टे करें|कोई पुलिस कर्मी प्रताड़ित करता है तो तत्काल अवगत कराये| ग्राम समाज की मिट्टी प्रधान ना उठाये| प्रधान राजेपुर रमाकांत,प्रधान बरूआ सुशील कुमार, प्रधान अलीगढ़ बाबू सिंह,जमापुर प्रधान अनूप,कुसमापुर प्रधान अशोक मिश्रा आदि लोग रहे|
थानाध्यक्ष ने साथियों के साथ चलाया सफाई अभियान
थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने थाना परिसर के भीतर अभियान चलाकर साफ़-सफाई कर सभी पुलिस कर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया| झाड़ू लेकर थाना परिसर की सफाई की| एसआई अनुराग सिह, सन्दीप सिंह ने भी साफ-सफाई की|