आपरेशन असीम अपडेट:50 घंटे से जीवन और मौत के बीच फंसी उम्मीद की सीमा,रेस्क्यू जारी

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज/जहानगंज) सीमा को बोरवेल में फंसे हुए लगभग 50 घंटे हो गये|लेकिन अभी भी उसको बाहर निकालने में सेना ने उम्मीद की सीमा को नही तोडा है| लगातर खुदाई का कार्य जारी है| पूरे प्रदेश में सीमा की सलामती की दुआ की जा रही है| हर किसी की निगाहें आपरेशन असीम पर लगी है| लेकिन अभी भी सीमा को जमीन की गोद ने निकालने में कामयाबी नही मिल पा रही है| शुक्रवार शाम तक रेस्क्यू आपरेशन जारी है| लेकिन अभी तक सीमा को निकालने की सीमा खत्म नही हो पा रही है|
बुधवार दोपहर लगभग 2:30 बजे ग्राम रशीदापुर में 8 वर्षीय सीमा 60 फीट गहरे बोरवेल में चली गयी| जिसके बाद उसको बचाने के लिए जिला प्रशासन,पुलिस,सेना,एनडीआरएफ आदि पूरी ताकत के साथ लगे है|हजारों की संख्या में लोग सीमा को सलामन निकलते हुए देखने को लेकर टकटकी लगाये खड़े है|सीमा को बोरवेल में गिरे लगभग 50 घंटे का समय हो गया है|
बीती रात से पम्पेंट मशीन से लगातार खुदाई जारी है|लेकिन बताया जा रहा है कि सीमा की अब आबाज नही मिल रही है| जिला प्रशासन ने राहत टीम के लिए मोबाइल शौचालय और भोजन आदि की व्यवस्था भी की| जिससे रेस्क्यू टीम को कोई समस्या ना हो|
वही सीमा के परिजन भी एक तरफ गमगीन होकर टकटकी लगाये अपनी बिटिया के सकुशल आने की दुआ कर रहे है| जिलाधिकारी मोनिका रानी,एसपी डॉ0 अनिल मिश्रा,एसडीएम सदर अमित आसेरी,तहसीलदार प्रदीप कुमार आदि मौके पर डटे है| अब देखना यह है की 60 फीट गहरे बोरवेल में से सीमा और कितने समय में वापस आ पायेगी| (पढ़ते रहे जेएनआई न्यूज)