आक्रोशित युवा कांग्रेस ने सपा कार्यालय घेरा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-CONG. जिला प्रशासन सामाजिक

puspendr spaa shubhavm tivariफर्रुखाबाद: सूबे में सपा सरकार आने के बाद जिले के लोगो में उम्मीद जगी की अब शायद लोहिया अस्पताल के दिन अच्छे दिन आयेंगे| लेकिन नही अस्पताल की हालत और खराब होती गयी | वर्तमान में जो हालत है वह किसी से अंजान नही| मरीज को केबल रिफर करने का काम ही हो रहा है| ना चिकिसत्क ही है और ना सीएमएस की तैनाती है | जिस पर आक्रोशित युवा कांग्रेस ने सपा कार्यालय पर घावा बोलकर उन्हें लोहिया अस्पताल की बिगड़ी व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिये मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सम्बोधित पत्र भी दिया|

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पंहुचे| जंहा जिलाध्यक्ष सपा चन्द्रपाल के मौजूद ना होने पर जिला प्रवक्ता को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा| जिसमे युवा काँग्रेस लोहिया अस्पताल की हालत सुधारने की मांग की है ना करने की स्थित में लोहिया अस्पताल का नाम बदलने की भी मांग कली है | वर्तमान में लोहिया अस्पताल में 29 चिकित्सको के पद स्वीकृत है जिसकी जगह पर केबल 13 चिकित्सक ही तैनात है|

जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव ने कहा की उनका ज्ञापन मुख्यमंत्री कार्यालय फैक्स कर दिया जायेगा| सरकार अपना काम कर रही है| लोहिया प्रतिमा का जीर्णोद्धार चल रहा है| अस्पताल की दशा सुधारने पर भी सरकार प्रयास कर रही है|