यूपी: 72000 शिक्षक भर्ती मामले की हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला 20 को

0
151

3july2010courtलखनऊ: दो साल से लटकी प्राथमिक शिक्षको की भर्ती मामले में हाई कोर्ट में आज सुनवाई पूरी हो गयी| न्यायाधीश ने फैसला सुरक्षित कर लिया| अलगी 20 तारीख को फैसला सुनाया जायेगा| दो वर्ष से 72825 शिक्षको की भर्ती का मामला अदालत में लंबित चल रहा है| मायावती की सर्कार में टेट के नंबर की मेरिट पर शिक्षको की भर्ती पर फैसला हुआ था जिसके बाद अखिलेश सरकार ने नया आदेश करते हुए भर्ती में टेट को केवल आधार बना दिया और शैक्षिक गुणांक के आधार पर मेरिट तय करने का फैसला लिया था| जिस पर कुछ लोग अदालत चले गए और भर्ती लटक गयी|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
गुरूवार को शुरू हुई सुनवाई शुक्रवार को जारी रही| आज की सुनवाई में सरकार ने अपना पक्ष रखा| सरकार ने नए आदेश के बाद पिछले आदेश को रद्द बताया| और तर्क दिया कि प्रदेश में भर्तियां शैक्षणिक गुणांक के आधार पर होती रही है| फिलहाल टेट परीक्षा में गड़बड़ी और संजय मोहन और प्रभा त्रिपाठी के लिप्तता पर सरकार ने चुप्पी साध रखी थी| भर्ती के खुलने के आसार बढ़ गए है| हालाँकि फैसला क्या आएगा ये अभी कयास ही है|
फेसबुक के अनुसार-
आज का घटनाक्रम— cb यादव ने कोर्ट को बताया की सरकार ने नियमावली में संशोधन किया जिससे पुराना विज्ञापन स्वतः निष्प्रभावी हो गया.. third पार्टी वकील ने भी कोर्ट को बताया की academic no. की प्रक्रिया वर्षों से राजकीय विद्यालयों में नियुक्ति हेतु अपनाई जा रही है.. और यह निर्विवाद भी रही है… सरकार की और से यह भी बताया गया की टेट को पात्रता भी स्वीकार किया जा चूका है… अतः अब TET मार्क्स का कोई औचित्य नही रह जाता… तभी विरोधी पक्ष बीच में वेटेज की बात करने लगा, तो जज ने डांटते हुए कहा की आपको कल मौका दिया गया था|

[adrotate banner="2"]