भाजयुमो कमल क्लब की जिला कमेटी घोषित

0
137

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कमल क्लब जिला संयोजक हिमांशु शुक्ला ने जिला कमेटी घोषित कर दी। लोको रोड स्थित मनोरंजन गृह में वार्ता के दौरान हिमांशु शुक्ला ने बताया कि कमल क्लब प्रदेश संयोजक भावना सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा की संस्तुति पर जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं इसके कमल क्लब प्रकोष्ठ के कार्य को गति प्रदान करने के लिए जिला कमेटी की घोषणा की गयी है। himanshu shukla bjp

[adrotate banner="3"]

कमेटी में भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से जिला संयोजक अचल सिंह परिहार, कायमगंज से शोभित दीक्षित, सदर से पंकज कुमार व प्रशांत शुक्ला को बनाया गया है। अनुराग चतुर्वेदी व मयंक कुमार को जिला महामंत्री, राजीव कटियार, रविकांत अग्निहोत्री, सत्यम दुबे, राजीव कुमार, धीरज कश्यप को जिला मंत्री बनाया गया है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

गौरव शुक्ला को जिला मीडिया प्रभारी व शुभम भट्ट को जिला सह मीडिया प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया है। गुंजन अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष तथा अंकुर अग्निहोत्री, अर्पित कठेरिया, रानू ठाकुर, अमित कुमार राजपूत, नीरज दुबे, अमित सक्सेना को सदस्य बनाया गया है। सभी से संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय तरीके से कार्य करने के लिए कहा गया है। वार्ता के दौरान अजीत महाजन, शशांक शेखर, गोपाल राठौर, आदित्य मिश्रा, शिवम दुबे आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]