Home Blog Page 66

नैनो यूरिया व जैविक खाद को बढ़ावा देने पर जोर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में धरती माता बचाओ अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान उप कृषि निदेशक द्वारा अभियान की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को कम करते हुए नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, विभिन्न कल्चर, फसल अवशेष प्रबंधन तथा जैविक/हरी खाद के प्रयोग को बढ़ावा देना है। इसके लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
सहायक आयुक्त सहकारिता एवं इफको के प्रतिनिधि द्वारा नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के प्रयोग को लेकर अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। जिला उद्यान अधिकारी ने इसके तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं पर्यावरणविद् गुंजा जैन ने उर्वरकों के मृदा स्वास्थ्य एवं मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों तथा इस दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग एवं संस्थाएं अपनी-अपनी योजनाओं के माध्यम से समन्वित प्रयास करें। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एवं विभिन्न कल्चर के प्रयोग से होने वाले लाभों तथा इनके उपयोग में आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों के समाधान की जानकारी सोशल मीडिया, गोष्ठियों एवं पम्पलेट के माध्यम से किसानों तक पहुँचाई जाए।
इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से किसानों को जागरूक करें तथा जायद मौसम में चयनित गांवों में किसानों के खेतों पर प्रदर्शन आयोजित किए जाएं, ताकि किसान प्रत्यक्ष रूप से इसके लाभ देख सकें और अन्य किसानों को भी इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। बैठक में जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला आपूर्ति अधिकारी, पर्यावरणविद् गुंजा जैन, इफको के प्रतिनिधि एवं उर्वरक व्यवसायी उपस्थित रहे।

शादी का कार्ड देने जा रहा युवक सड़क हादसे में गंभीर घायल, इलाज के दौरान मौत

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) जनपद हरदोई के थाना अरवल क्षेत्र के गांव करणपुर निवासी 24 वर्षीय अनुराग यादव मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे बेग गांव निवासी राघवेंद्र यादव के घर जा रहा था। गांव से पहले सड़क पर मिश्रा ढाबा के सामने अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनुराग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल निजी वाहन से घायल अनुराग को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अनुराग अपने भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था और फर्रुखाबाद में एक कंपनी में ई-कार्ट डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था। वह बेग गांव में अपनी चचेरी बहन के घर शादी का कार्ड देने जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि दुर्घटना में घायल युवक की मौत की सूचना मिल चुकी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जाएगी।

पेट में कीड़ो की दवा खाने से एक सैंकड़ा छात्रो की हालत खराब , भर्ती

फर्रुखाबाद:(जहानगंज/कमालगंज/ नगर संवाददाता) पेट कीड़ो की दवा खाने से लगभग एक सैकड़ा मासूम छात्र-छात्राएँ बीमार हो गयी ल, जिन्हे लोहिया अस्पताल व सीएचसी कमालगंज में भर्ती किया गया है |परिजनों में कोहराम मच गया | जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी नें अस्पताल पंहुच बच्चों के हालचाल लिये और बेहतर उपचार के निर्देश दिये | विकास खंड कमालगंज के ग्राम राठौरा मोहद्दीनपुर स्थित जवाहर लाल प्रेमा देवी विद्यालय में बच्चों कों एल्बेंडाजोल गोली खिलायी गयी थी | दवा लगभग 150 लोगों कों दी गयी| जिसके खाते ही लगभग 100 छात्र-छात्रायें बीमार हो गयीं, जिससे अफरा तफरी मच गयी, लगभग 33

छात्र-छात्राओं कों सीएचसी कमालगंज व 67 छात्र-छात्राओं कों लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया | जिलाधिकारी आशुतोष लोहिया अस्पताल पंहुचे और बच्चों के हाल लिये | सभी की हालत स्थिर बतायी गयी है | जिलाधिकारी नें ईएमओ डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी व डॉ रोहित तिवारी से जानकारी ली| सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार नें बताया की सभी स्कूलों में दवा खिलायी गयी थी, इस स्कूल में बच्चों कों सिर दर्द व उल्टी की शिकायत हुई, अब सभी की हालत ठीक है | जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी नें बताया की पूरी जिले में बच्चों कों दवा खिलाई गयी थी, इस स्कूल के बच्चों कों तकलीफ हुई उन्हें भर्ती किया गया, अब सब बच्चे ठीक है | तबियत खराब होने का और भी कोई कारण हो सकता है |

ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक की बॉडी फटी, बड़ा हादसा टला

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) राजेपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में सोमवार शाम करीब 6 बजे ओवरलोड गन्ने से भरे एक ट्रक की बॉडी अचानक फट गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय सड़क से गुजर रहे कई बाइक सवार और राहगीर बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार ट्रक अमृतपुर से गन्ना लादकर हरदोई जनपद स्थित रूपापुर चीनी मिल जा रहा था। कस्बे से गुजरते समय अचानक ट्रक की बॉडी फट गई, जिससे ट्रक में लदा गन्ना सड़क पर फैल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई और ट्रक चालक भी सुरक्षित रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पिछले करीब नौ महीनों से गड्ढे बने हुए हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा समय से सड़क की मरम्मत न कराए जाने के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

लिंक एक्सप्रेस-वे को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग को लेकर भाकियू का धरना-प्रदर्शन

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) जिले में प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे को आबादी क्षेत्र से हटाने सहित किसानों व ग्रामीणों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि खिमसेपुर–नंदगांव से होकर बनने जा रहा लिंक एक्सप्रेस-वे आबादी क्षेत्र से होकर निकाला जा रहा है, जिससे मकानों एवं प्लॉटों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने मांग की कि खिमसेपुर–नंदगांव से कट को तत्काल हटाकर एक्सप्रेस-वे को आबादी क्षेत्र से बाहर किया जाए।
धरने में यह भी मांग उठाई गई कि एक्सप्रेस-वे निर्माण में काश्तकारों की भूमि उनकी अनुमति के बिना न ली जाए तथा नियमानुसार मुआवजा सुनिश्चित किया जाए। मौजा सिनौड़ा पृथ्वी में चल रही चकबंदी प्रक्रिया को लेकर भी विरोध दर्ज कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि मतदान में लगभग 90 प्रतिशत काश्तकार चकबंदी के पक्ष में नहीं हैं, इसलिए चकबंदी प्रक्रिया को समाप्त किया जाए।
प्रदर्शन के दौरान राजस्व ग्राम बहोरा में जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच समिति की आख्या उपलब्ध कराने अथवा जांच तत्काल पूर्ण कराने, गंगा जी के किनारे सौंदर्यीकरण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने, आलू का बाहर निर्यात सुनिश्चित करने एवं लगभग 1000 रुपये प्रति कुंतल उचित मूल्य निर्धारित करने, डीएपी, एनपीके एवं यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता कराने तथा जिले में आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई।
कमालगंज क्षेत्र के नगला भोला में पैमाइश को लेकर काश्तकारों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण और भूमि का कब्जा दिलाए जाने की मांग भी रखी गई। धरना-प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार सनी कन्नौजिया मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन मौके पर ही प्राप्त किया। उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। धरने का नेतृत्व भाकियू (महात्मा टिकैत) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष सत्यपाल राजपूत ने किया। इस दौरान रजनी तिवारी, अनिल राजपूत, प्रदीप दुबे सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

एसआईआर में फर्जीबाड़े की शिकायत को लेकर सपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत विधानसभा भोजपुर क्षेत्र के भड़ौसा में भारी संख्या में फर्जी तरीके से भरे गए फॉर्म-7 को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी फर्रुखाबाद से मुलाकात कर ज्ञापन पत्र सौंपा।
पार्टी के जिला प्रवक्ता एवं सचिव राधेश्याम सविता ने बताया कि शिकायती पत्र में उल्लेख किया गया है कि फर्जी हस्ताक्षर कर जीवित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के उद्देश्य से फॉर्म-7 भरकर बीएलओ को सौंपे जा रहे हैं। यह कृत्य लोकतंत्र की मूल भावना के विरुद्ध एवं अत्यंत निंदनीय है। मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित करना लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है।
समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराई जाए तथा इसमें संलिप्त सरकारी एवं गैर-सरकारी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।
जिलाधिकारी फर्रुखाबाद ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रकरण की गंभीरता से जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिलाध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य, पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, सदस्य जिला पंचायत नरेंद्र सिंह शाक्य, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता जे.पी. वर्मा, जिलाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा शिवम यादव, जिलाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी अनुराग यादव, जिला सचिव नीलम सिंह चौहान तथा विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रोडवेज बसों की फिटनेस जाँच, चालकों-परिचालकों को दिलाई गई सड़क सुरक्षा शपथ

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सड़क सुरक्षा माह (01 फरवरी से 28 फरवरी 2026) के तहत सोमवार को रोडवेज बस अड्डा लालगेट पर रोडवेज बसों की फिटनेस की जाँच की गई।
जाँच अभियान एआरटीओ प्रशासन कृष्ण कुमार यादव द्वारा ए.आर.एम. रोडवेज राजेश कुमार के साथ संयुक्त रूप से चलाया गया। इस दौरान बसों की तकनीकी स्थिति, लाइट, इंडिकेटर सहित अन्य सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। एआरटीओ-प्रशासन कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाएं मुख्यतः लापरवाही के कारण बढ़ रही हैं, जिस पर नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने चालकों एवं परिचालकों से अपील की कि बसों को पूर्णतः फिट रखें, आगे-पीछे की लाइट एवं इंडिकेटर दुरुस्त रखें तथा सड़क सुरक्षा नियमों का अक्षरशः पालन करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में नशे की हालत में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, निर्धारित गति सीमा में ही बस चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही नियमित रूप से आंखों एवं स्वास्थ्य की जांच कराने की भी सलाह दी। इस अवसर पर ए.आर.टी.ओ.-प्रशासन कृष्ण कुमार यादव एवं ए.आर.एम. रोडवेज राजेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से उपस्थित चालकों-परिचालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में कुल 37 चालक एवं परिचालक उपस्थित रहे।

तनाव में युवक नें फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) गृह कलह से आहत युवक ने तनाव में आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, जिससे परिजनों में कोहरा मच गया ग्रामीणों ने गेट तोड़कर शव नीचे उतरा और पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम गड़ा खेड़ा निवासी 25 वर्षी सुधांशु पुत्र राम रतन खेती का कार्य करता था बीते 18 अप्रैल 2025 को उसका विवाह आराधना के साथ हुआ था | सुधांशु ने तनाव के चलते सोमवार को कमरे की कुंडी लगाकर पंखे के कुंडे में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी | ग्रामीणों नें आनन फानन में दरवाजा तोड़कर फंदे पर झूल रहे सुधांशु कों उतारा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, सूचना मिलने पर थानध्यक्ष राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर आ गये और शव कों कब्जे में लिया | थानध्यक्ष नें बताया की जाँच की जा रही है |

कार की टक्कर से दो बिक्की सबार घायल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कार की टक्कर से दो बिक्की सबार अधेड गंभीर रूप से घायल हो गये, उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया | कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम महरूपुर सहजू निवासी 63 वर्षीय भगवान दास के साथ में ही 55 वर्षीय प्रमोद के साथ बिक्की से जा रहे थे, उसी दौरान एक कार से बिक्की टकरा गयी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हे एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया | सेन्ट्रल जेल चौकी प्रभारी शिव कुमार नें बताया की दुर्घटना हुई है, जाँच की जा रही है |

डंपर नें बाइक सबार छात्र कों कुचला मौत, परिजनों का हंगामा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोचिंग पढ़कर आ रहे बाइक सवार छात्रा को डंपर ने कुचल दिया, आनन फानन में परिजनों ने घायल छात्र को लोहिया अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया, परिजनों नें एम्बुलेंस आने में लापरवाही होने की बात कहकर जमकर हंगामा किया, बाद में पंहुची पुलिस नें शव कों मोर्चारी में रखा दिया | परिजन सीसीटीवी देखने के बाद कानूनी कार्यवाही करने की बात कह रहें हैं | थाना कादरी गेट के ग्राम टिकुरियन नगला निवासी प्रेम सिंह का 16 वर्षीय पुत्र सत्यम कक्षा 10 का छात्र था, मिली जानकारी के मुताबिक वह बाइक से आवास विकास कोचिंग पढ़कर लौट रहा था, उसी दौरान इटावा-बरेली हाई-वे पर कार शोरूम के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर नें सत्यम कों कुचल दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी उसके दोनों पैर बुरी तरह कुचल गये, परिजन निजी वाहन से घायल सत्यम कों लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे और दोपहर 2:20 पर भर्ती किया, जहां इमरजेंसी प्रभारी डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी नें उसे मृत घोषित कर दिया | शिवम की मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया, मृतक की मां विनीता देवी का रों रों कर बुरा हाल हो गया | शिवम चार भाई बहन में सबसे बड़ा था | परिजनों नें किया हंगामा दरअसल शिवम की मौत के बाद लोहिया अस्पताल में परिजनों नें हंगामा कर दिया, परिजनों नें आरोप लगाया की 15 मिनट तक एम्बुलेंस कों फोन करते रहे लेकिन एम्बुलेंस नही पंहुची, जिससे देरी से आने के कारण शिवम की मौत हो गयी, हंगामा की सूचना मिलने पर थानध्यक्ष कादरी गेट कपिल चौधरी व सीएमएस जगमोहन शर्मा मौके पर पंहुचे और परिजनों कों समझाकर शव कों कब्जे में लिया| थानध्यक्ष नें बताया की जाँच की जा रही है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा