Home Blog Page 62

मार्ग दुर्घटना में वृद्ध की मौत

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना राजेपुर क्षेत्र के अमृतपुर रोड पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय अधेड की मौत हो गई।
बीती रात लगभग 2:30 बजे 50 वर्षीय विश्वनाथ सिंह पुत्र सूर्य बक्श सिंह निवासी ग्राम वीरपुर हरिहरपुर राजेपुर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद अमृतपुर रोड स्थित दूसरे मंदिर की ओर जा रहे थे| किसी अज्ञात वाहन चालक ने वाहन को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुदेश विश्व कर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे व शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही कराकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया । पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।

जागरूकता की अलख जगाए व डायरिया को दूर भगाएं

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर, रोल प्ले और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के माध्यम से समाज में डायरिया के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
प्रतियोगिता में कुल 52 छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा-नौ की ताहिरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दिव्यांशी मिश्रा द्वितीय और निशु राठौर तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा-आठ की शिवांगी पाण्डेय एवं सृष्टि कुशवाहा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे अपने घर और आसपास के क्षेत्र में डायरिया के प्रति जागरूकता फैलाते हुए एक जिम्मेदार प्रहरी की भूमिका
डायरिया के लक्षण और बचाव की जानकारी
स्वास्थ्य विभाग से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजलि ने छात्राओं को डायरिया के लक्षण और प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि बच्चे को दिन में तीन बार से अधिक पतले दस्त हों, अत्यधिक प्यास लगे और आंखें धंसी हुई दिखाई दें, तो यह डायरिया के संकेत हो सकते हैं।
ऐसी स्थिति में तुरंत ओआरएस का घोल देना शुरू करना चाहिए और दस्त बंद होने तक जारी रखना चाहिए। ओआरएस और जिंक की गोलियां स्थानीय एएनएम या आशा कार्यकर्ता से प्राप्त की जा सकती हैं। जिंक की गोली 14 दिनों तक निर्धारित तरीके से अवश्य दें।
उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों का टीकाकरण समय पर कराएं, विशेषकर रोटावायरस और विटामिन-ए की खुराक अवश्य दिलाएं। भोजन को ढककर रखें, पीने का पानी स्वच्छ रखें तथा पानी निकालने के लिए डंडीदार बर्तन का प्रयोग करें। छह माह से छोटे शिशुओं को दस्त के दौरान भी स्तनपान जारी रखना चाहिए।
13 जनपदों में चल रहा अभियान
‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम फर्रुखाबाद सहित प्रदेश के 13 जनपदों में संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों की डायरिया से होने वाली मृत्यु दर को शून्य करना और सही दस्त प्रबंधन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी, अध्यापिका पूनम शुक्ला, दिव्या सिंह, समीक्षा अग्निहोत्री सहित अन्य शिक्षिकाएं तथा पीएसआई इंडिया से अमरीश कुमार पाण्डेय और अनुपम मिश्रा उपस्थित रहे।

लिंजीगंज बाजार में अतिक्रमण से हाल बेहाल, राहगीरों का निकलना हुआ दूभर

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जनपद का प्रमुख थोक खाद्य सामग्री बाजार लिंजीगंज इन दिनों अतिक्रमण की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। हालत यह है कि बाजार में दुकानें कम और सड़क पर सजा सामान अधिक दिखाई देता है। दुकानदारों द्वारा नाली से बाहर तक माल रखने के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा घिर जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों ओर आधी-आधी सड़क पर सामान सजाने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। ठेला चालकों, तांगा चालकों और छोटे-बड़े वाहनों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार जाम के चलते कहासुनी और धक्का-मुक्की तक की नौबत आ जाती है।
लिंजीगंज बाजार थाना कोतवाली और थाना कादरीगेट की सीमा में आता है। क्षेत्राधिकार को लेकर स्पष्टता न होने के कारण पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। यही वजह है कि अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं। करीब दो वर्ष पूर्व तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव और अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। उस समय व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी गई थी कि नाली के बाहर सामान रखने पर चालान किया जाएगा। व्यापारियों ने नियमों का पालन करने का आश्वासन भी दिया था।
हालांकि अधिकारियों के तबादले के बाद स्थिति फिर से पहले जैसी हो गई है। कई व्यापारियों का कहना है कि प्रतिस्पर्धा के कारण वे भी मजबूरी में सड़क पर सामान रखते हैं, क्योंकि यदि वे ऐसा न करें तो ग्राहक पड़ोसी दुकानों की ओर रुख कर लेते हैं। सबसे अधिक अतिक्रमण लालसराय क्षेत्र से बाजार में प्रवेश करते ही देखने को मिलता है। विशेषकर गुड़ और चना के थोक विक्रेता सड़क तक माल फैला देते हैं। वहीं 6 नंबर गोदाम से बड़े ट्रकों के निकलने के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। उस समय पैदल निकलना भी चुनौती बन जाता है।
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि होली पर्व से पूर्व प्रशासन विशेष अभियान चलाकर लिंजीगंज बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराए, ताकि बाजार में सुचारू आवागमन बहाल हो सके। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कब तक संज्ञान लेते हैं।

ट्रक की टक्कर से बालक सहित तीन की मौत, पांच घायल

0

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तेज रफ्तार ट्रक में सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बालक सहित तीन की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए घायलों का उपचार किया जा रहा है | थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम जैतपुर निवासी देवेंद्र पुत्र मलखान सिंह ट्रक चालक है वह ट्रक में डीजल भराने गया था उसके साथ 12 वर्षीय पुत्र विराट व 15 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ भी ट्रक के भीतर बैठे थे, इस दौरान थाना कादरी गेट क्षेत्र के इटावा बरेली हाई-वे पर ग्राम भाऊपुर गांव के निकट सामने से आ रही कार कों ट्रक चालक देवेंद्र शाक्य नें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सबार 38 वर्षीय मोहित कुदेसिया व उसके 65 वर्षीय पिता शशि कुदेसिया, व राजेश मिस्त्री निबासी हाथी खाना, ध्रुव कुमार निवासी तलैया लेन के साथ ही ट्रक चालक देवेंद्र व दोनों पुत्र 12 वर्षीय पुत्र विराट व 15 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थभी घायल हुए जिन्हे लोहिया मे भर्ती किया गया, चिकित्सक नें विराट, मोहित कुदेसीय व एक अज्ञात की मौत हो जाने की पुष्टि की|, पुलिस जाँच में जुटी हैँ | डीएम आशुतोष द्विवेदी व एसपी आरती सिंह नें लोहिया अस्पताल पंहुंच कर हाल चाल लिये |

बड़ी खबर: हाई-वे पर ट्रक नें कार कों मारी टक्कर, बालक सहित कई गंभीर, कई की मौत की आशंका

फर्रुखाबाद :(जेएनआई ब्यूरो) इटावा बरेली हाईवे पर ग्राम भाऊपुर बघार नाले के निकट पर तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी, कार के परखच्चे उड़ गये, हादसे में एक बालक भी गंभीर हो गया , कार सबार चालक और उसके साथ बैठे लोग भी घायल हुए, कार चालक व उसके साथ बैठे साथी कों कार से निकालने का प्रयास चल रहा हैँ | पुलिस मौके पर मौजूद| मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गयी है | कई की मौत की आशंका बतायी जा रही हैँ | बालक जैतपुर का रहने वाला बताया गया हैँ |

ट्रैक्टर की भिड़ंत में मासूम बालक की मौत, तीन घायल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) साले के बेटे के घर भरखा पट्टी में दावत खाने के बाद लौट रहे परिवार के साथ रविवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। राजेपुर थाना क्षेत्र में चाचूपुर के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार 5 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि नाना-नानी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुरदत्त निवासी देवीसहाय राजपूत (55) अपनी पत्नी 50 वर्षीय सरवन देवी और बेटी सदावती के पांच वर्षीय पुत्र आशीष पुत्र पिंटू राजपूत के साथ भरखा पट्टी स्थित रिश्तेदारी में दावत में शामिल होने गए थे। शाम करीब सात बजे वे ई-रिक्शा से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान चाचूपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन पलट गया। हादसे में चालक रामनिवास सहित सभी सवार घायल हो गए। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
मृतक आशीष का एक वर्ष का छोटा भाई भी है। घटना के बाद परिवार में शोक व्याप्त है।
थाना राजेपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सकल हिन्दू सम्मेलन, संविधान व सांस्कृतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के आवास विकास स्थित लोहिया मैदान में सकल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें संविधान, सामाजिक व्यवस्था और सांस्कृतिक मुद्दों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी उपाध्याय रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संविधान का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा अब तक पूर्ण रूप से लागू नहीं हो सका है। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख करते हुए कहा कि अतीत में कई धार्मिक स्थलों के नाम और स्वरूप बदले गए, जिन्हें पुनः पूर्व नामों से बहाल किए जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने समाज में “प्रखर हिंदू” और “पाखंडी हिंदू” की अवधारणा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रखर हिंदू राष्ट्र और समाजहित में मुखर होकर कार्य करता है। साथ ही उन्होंने विभिन्न मुद्दों—घर वापसी, स्थानों के पुराने नामों की बहाली के लिए कानून, समान शिक्षा व्यवस्था, नशाबंदी, तथा हिंदू समाज में व्याप्त जाति प्रथा समाप्त कर समान अवसर की व्यवस्था—पर चर्चा की। मुख्य अतिथि ने यह भी कहा कि समाज को अपने क्षेत्र के सांसदों और विधायकों पर इस विषय में जनदबाव बनाना चाहिए ताकि संसद और विधानसभा में इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा सके।
कार्यक्रम में डॉ. सुबोध वर्मा, दीपिका राजपूत एवं हर्षवर्धन कटियार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन की अध्यक्षता दूर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज ने की, जबकि संचालन धनंजय कुमार ने किया।
इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह राठौर, जितेंद्र सिंह राठौर, लक्ष्मी कान्त मिश्रा हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा, डॉ. अविनाश पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार खम्भे से टकराई कार, युवक की मौत

फर्रुखाबाद:( मोहम्मदाबाद संवाददाता) के संकिसा रोड पर ग्राम बहादुर नगला के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान मेरापुर क्षेत्र के ग्राम अछरोड़ा निवासी मोहनलाल राजपूत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मोहनलाल अपने गांव के कमलेश राजपूत के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से कमालगंज क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में एक दावत में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 3 बजे जब वे वापस लौट रहे थे और ग्राम बहादुर नगला के पास पहुंचे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई और झाड़ियों में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस ने तोड़ा शीशा, बाहर निकाला हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कार का शीशा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। लेकिन गंभीर चोटों के कारण मोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। घायल कमलेश राजपूत को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मोहनलाल सेवानिवृत्त दरोगा के सराय स्थित देशी शराब ठेके पर कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी सपना और करीब 10 वर्षीय एक पुत्र है। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर है।
पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और रात में वाहन चलाने के खतरों की ओर इशारा करता है।

पुलवामा हमले के शहीदो कों दी श्रद्धांजलि

0

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद चौक पर राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष साहिल मिश्रा के नेतृत्व में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर सोनू श्रीवास्तव, सचिन अग्रवाल, केशव पांडे, आशु शाक्य, योगेश, अश्वनी वर्मा, शिवांक सहित पूरी टीम मौजूद रही। सभी ने पुष्प अर्पित कर देश के वीर सपूतों को याद किया।
नगर अध्यक्ष साहिल मिश्रा ने कहा कि पुलवामा हमले का दिन देश के लिए अत्यंत दुखद रहा है और इसे पूरे भारत में “ब्लैक डे” के रूप में मनाया जाना चाहिए, ताकि शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखा जा सके। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में एकजुट रहने और देश की सुरक्षा के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी राख

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता)अमृतपुर क्षेत्र में दूध गर्म करते समय झोपड़ी में अचानक आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में दो लोग झुलस गए।
थाना क्षेत्र के ग्राम तौफीक की मड़ैया निवासी सर्वेश पुत्र रोशन अपनी झोपड़ी में रहता था, जो मकान की छत पर बनी हुई थी। वहीं घरेलू सामान भी रखा हुआ था। उसकी पत्नी नीरज दूध गर्म कर रही थी, तभी अचानक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दो रजाई, दो चारपाई, बर्तन, लगभग 5 किलो आटा समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया। क्षेत्र में आग की घटनाओं को देखते हुए ग्राम कुतलूपुर के पास प्रमुख रोड पर फायर ब्रिगेड का कार्यालय बना हुआ है। ग्रामीण जब सहायता के लिए वहां पहुंचे तो बताया जाता है कि धक्का लगाने के बाद भी फायर ब्रिगेड की पुरानी गाड़ी स्टार्ट नहीं हो सकी। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया।
आखिरकार गांव वालों ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान पड़ोसी भगवान दास और सर्वेश की पत्नी नीरज आंशिक रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल की और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
घटना के बाद ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।