Home Blog Page 5787

गरीबी ने ले ली अधेड़ की जान

फर्रुखाबाद: सभी लोगों में गरीबी से लड़ने की हिम्मत नहीं होती है| कुछ लोग दिल के इतने कमजोर होते हैं की गरीबी का झटका लगने पर अपनी जान ही दे देते हैं|

थाना कमालगंज के मोहल्ला आजादनगर निवासी ५० वर्षीय नेकराम लोधे राजपूत ने यही बात सच करके दिखाई वह बीती रात किसी समय चुपचाप पड़ोस में रहने वाले भाई राम औतार के छप्पर की बल्ली में रस्सी से फांसी लगाकर लटक गया| सुबह नेकराम को लटकता देखकर परिवार में कोहराम मच गया| डेढ़ वर्ष पूर्व पत्नी के मर जाने के गम में नेकराम वैसे भी दुखी रहता था| एक बेटी की शादी करने के बाद दो अन्य पुत्रियों के विवाह तथा १ पुत्र के पालन-पोषण को लेकर वह परेशान रहता था|

सब्जी की आढ़त पर नौकरी से मामूली बेतन मिलने के कारण दो वक्त की रोटी के लिए लाले थे| गरीबी की इस दौर में नेकराम को रोज शराब पीने की भी लत लग गयी थी| पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराया|

प्रधानी जश्न में खलल, फायरिंग ४ घायल

फर्रुखाबाद: प्रधानी चुनाव जीतने की खुशी में मनाये जाने वाले जश्न में खलल डालने से गुस्साए प्रधान व् उनके समर्थकों में मारपीट कर जबरदस्त फायरिंग की| हमले में पूर्व प्रधान के पुत्र सहित ४ लोग घायल हो गए थे|

ब्लाक व् थाना कमलागंज की ग्राम सभा भीखा नगला का चुनाव जीतने की खुशी में प्रधान सकील खान ने जश्न मनाने के लिए डीजे का इंतजाम किया| विरोधियों की शिकायत पर पुलिस ने डीजे कार्यक्रम नहीं होने दिया| इसी बात से गुस्साए प्रधान व् उनके समर्थकों ने पहले लाठी डंडों से हमला किया बाद में विरोध किये जाने पर जबरदस्त फायरिंग की| हमले में पूर्व प्रधान कालेखां का पुत्र आले हसन सलाउदीन की १५ वर्षीय पुत्री तबस्सुम गोली लगने से तथा नजमुल व् जकी घायल हो गए| इस घटना से गाँव में भगदड़ मच कर भय व्याप्त हो गया|

पुलिस के दवाव के कारण आले हशन ने प्रधान शकील व आलमशाह, नौशाद व वसीम के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कराई| पुलिस ने घायलों का स्थानीय पीएचसी में उपचार कराया| पुलिस ने ४ हमलावरों को हिरासत में ले लिया| एसओ रवींद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि मारपीट की घटना हुयी है फायरिंग नहीं हुयी| अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र ने घटना के बारे में जाच-पड़ताल की तथा हमलावरों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए|

झोपडी तक पहुंचा लोकतंत्र

फर्रुखाबाद: लोग कहते हैं कि गरीबी सबसे खराब चीज है और आज की महंगाई के जमाने में जिला पंचायत का चुनाव लड़ना एक साधारण व्यक्ति के बसमें नहीं है लेकिन गरीबी ने ही मजदूर ग्रामीण की पत्नी को चुनाव जिताकर जिला पंचायत पहुंचा दिया|

ब्लाक एवं थाना कमालगंज के ग्राम शेखपुर रुस्तमपुर के छप्पर में रहने वाली दलित महिला सिया देवी आज जिला पंचायत का चुनाव क्या जीतीं उसकी गिनती जिले के प्रमुख धन्नासेठों के मुकाबले में होने लगी| मजदूरी करके गुजारा करने वाले महेश अहिल्वार ने पत्नी सिया देवी को पूर्वी उत्तरी सीट से जिला पंचायती का चुनाव लड़ाया| सिया देवी ने करीब ४ हजार वोटों से राजपाल सुमन एडवोकेट को हरा दिया|

नेतागीरी के माध्यम से जनता की सेवा करने वाले महेश व् उनकी पत्नी ने गिद्गिदाकर लोगों से इस तरह वोट मांगे कि ग्रामीणों ने धन्नासेठों के मुकाबले प्रभावित होकर उनकी झोली में वोटों की झड़ी लगा दी| मतगणना के दौरान सिया देवी की बढ़त देखकर लोगों ने दांतों तले उंगली दवा ली| महेश ने चन्दा आदि से इंतजाम करके एक चार पहिया वाहन किराए पर चलवाया था| उसके पास तो निजी बाइक भी नहीं है|

तीन बेटे व् दो बेटियाँ व् पत्नी घर में बीडी बनाकर व् जरदोजी का कार्य करके दो जून की रोटी जुटा पाते हैं| महेश को ऐसा भूत सवार हुआ कि नेतागीरी के चक्कर में मात्र एक बीघा जमीन भी बेंच दी| पूर्व में जिला पंचायत का चुनाव भी हार चुके हैं| सिया देवी के मुकाबले टाउन एरिया कमालगंज की चेयरमैन वीनाकमल के पति संजय कमल व् बसपा विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष ब्रह्मानंद भारती आदि धन्नासेठ व् प्रभाव शाली प्रत्याशी मैदान में थे|

पंचायत चुनाव: खट्टे-मीठे चुनावी चटकारे

भाजपा की फजीहत, जिलाध्यक्ष हारे

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ भूदेव राजपूत ४४ वोटों से प्रधानी का चुनाव हार गए हैं| उनके परिवार के ही पूर्व प्रधान राधेलाल का पुत्र राजेश ३७५ वोट पाकर विजयी हो गया|

ब्लाक बढपुर की ग्राम पंचायत महरूपुर सहजू की चुनाव प्रक्रिया के दौरान ही भाजपा के महामंत्री डॉ भूदेव राजपूत जिलाध्यक्ष बने थे| प्रधानी का चुनाव लड़ने के कारण उन्होंने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का भी दौरा नहीं किया था| बल्कि स्वयं चुनाव जीतने के लिए सक्रिय रहे| वह अभी तक गाँव के प्रधान थे| इससे पूर्व उनकी पत्नी ऊषा देवी प्रधान रहीं| डॉ राजपूत ब्लाक बढपुर के कनिष्ठ उप प्रमुख भी रहे| भाजपा की जिले में बैसे ही स्थित खराब चल रही है| ऐसे समय में जिलाध्यक्ष ने चुनाव हारकर पार्टी की लुटिया ही डुबो दी है|

उर्मिला राजपूत की वहू जीती

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी की नेत्री एवं पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने दिनरात मेहनत करके आखिरकार बहू उर्मिला उर्फ़ अलका को हैवतपुर गढ़िया क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जितवा दिया| डॉ रामक्रष्ण राजपूत ने बताया कि पंचशील राजपूत की पत्नी उर्मिला उर्फ़ अलका को 913 वोट मिले| उन्होंने हरीराम को 590 रिकार्ड मतों से हराया| अलका के चुनाव जीतने की खुशी में मिठाई बंटी गयी| ब्लाक बढपुर के निर्वाचन अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पात्र दिए| जिलाधिकारी के धन लक्ष्मी, पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने मतगणना स्थल का जायजा लिया|

राक्रपा नेता की पत्नी ने बचाई इज्जत

फर्रुखाबाद: राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के जिला महासचिव अरविन्द राजपूत की पत्नी रानी देवी ने ग्राम पंचायत रूनी चुरसाई से चुनाव जीतकर इज्जत बचाई है| रानी ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़कर महावीर की पत्नी रूपरानी को १०७ मतों से हराया| बीते ३५ वर्षों से बिरिया नगला में प्रधानी रही अभी तक १५ मतों से कम में ही हार-जीत होती रही|

पत्नी के प्रधान बन जाने की खुशी में किसान मित्र बेलफेयर एसोसियसन के जिलाध्यक्ष अरविन्द राजपूत ने मिठाई बांटी|

सास ने बहू को दी पटखनी, प्रधान पर कोटेदार भारी

फर्रुखाबाद: प्रधानी का अजब खेल कहीं सास बहू पर भारी तो कहीं जेठानी देवरानी पर , कहीं कोटेदार प्रधान पर भारी हो रहा है| एक बानगी ब्लाक शमसाबाद की ग्राम सभा अजीजाबाद से लगातार दूसरी बार प्रधान बनी सास रेवती देवी ने अपनी बहू उर्मिला को 50 वोटों से हराया|

प्रधान पर अब कोटेदार भारी

ग्राम सभा हरसिंगपुर गोवा में जगदीश चन्द्र कोटेदार ने 150 वोटों से पूर्व प्रधान जगदीश सिंह को धो दिया| अब काहे का डर कोतेदारी भी अपनी प्रधानी भी अपनी|

हैट्रिक लगाने वाले प्रधान: चारों खाने चित

फर्रुखाबाद|| धरी की धरी रह गयी प्रधानी| लगातार तीन बार चुनाव जीतकर हैट्रिक लगा चुके ग्राम प्रधान इस बार धराशायी हो गये हैं।

उगरापुर ग्राम पंचायत से गोरेलाल व उनकी पत्नी धनदेवी के पास लगातार तीन कार्यकाल से प्रधानी थी। इस बार वह हार गये। भीखा नगला के काले खां भी 15 साल से प्रधानी कर रहे थे। इस बार वह पराजित हो गये।

विकास की दम पर जीत

मात्र पांचवीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त कुंदन गनेशपुर की प्रधान मीरा देवी पिछली बार 134 मतों से विजयी हुई थीं। इस बार 160 मतों से जीत हासिल की। मीरा देवी ने बताया कि जलालपुर व कंतला में विद्यालय बनवाये। वह खुद पांचवीं से ज्यादा नहीं पढ़ सकीं, पर गांव के बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित कर रही हैं। कैंटहा में भी प्रेमपाल सिंह दुबारा जीते।

छठी बार घर में प्रधानी

बलीपुर ग्राम पंचायत से ओमप्रकाश जीते तो घर में छठी मर्तबा प्रधानी ने दस्तक दे दी। इससे पूर्व दो बार ओमप्रकाश के पिता उजागर लाल, दो बार मां प्रसन्ना देवी तथा पिछली बार पत्नी ने चुनाव जीता था।

जेठानी ने देवरानी को किया चित

फर्रुखाबाद: मोहम्दाबाद ब्लाक के कान्हेपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर जेठानी सुधा दीक्षित ने अपनी देवरानी कमलेश दीक्षित को 36 मतों से पराजित कर दिया। सुधा दीक्षित को 155 वोट मिले कमलेश को 119 वोट मिले।

मतगणना के 6 घंटे बाद बीघामऊ ग्राम पंचायत से प्रमोद कुमार ने 508 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी भूपाल सिंह 86 मतों से हराकर विजयी घोषित किये गये। जाजपुर बंजारा ग्राम पंचायत से राकेश शाक्य ने 292 मत पाकर विशुन दयाल को 86 मतों से हराया।

दुल्लामई ग्राम पंचायत में राधा देवी ने 245 मत पाकर मिथलेश कुमारी को 106 मतों से हराया। उखरा ग्राम पंचायत से सरोजनी देवी ने 344 मत पाकर अमरवती को 23 मतों से हराया। सिकंदरपुर ग्राम पंचायत से राधेश्याम गुप्त ने 226 मत पाकर रघुवीर सिंह को 47 मतों से हराया। नगला सूदन ग्राम पंचायत में सुभाषचंद्र ने 287 मत पाकर विजयपाल को 177 मतों से हराया।

डेढ़ सौ लोगों पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई: एसपी

फर्रुखाबाद|| पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान में गड़बड़ी, मतपत्रों की लूट व पेटिकाओं में स्याही डालने वाले डेढ़ सौ लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जायेगी। मतगणना केंद्र पर निरीक्षण के दौरान प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं ने डीएम व एसपी से कहा कि पुनर्मतदान में की गई सख्ती का असर अगले पंचायत चुनाव तक रहेगा।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चुनाव में गड़बड़ी पर जिन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, उन सब पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। इसके साथ ही पीठासीन अधिकारियों व सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमों की विवेचना जारी है जो नाम प्रकाश में आ रहे हैं, उन सभी की गिरफ्तारी व मुकदमा होगा। इसमें लगभग डेढ़ सौ लोग गैंगस्टर में जायेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि 11 अक्टूबर को गड़बड़ी में वांछित लोग पुनर्मतदान में भी गड़बड़ी को केंद्रों पर पहुंच गये थे। उनमें 12 लोगों के खिलाफ बुधवार को कमालगंज में मुकदमा दर्ज करा गिरफ्तारी की गयी थी।

बीएसएनएल कर्मचारी एक दिसम्बर से हडताल पर

सरकार की नीतियों के खिलाफ भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के कर्मचारी आगामी 15 नवंबर को संसद भवन पर मोर्चा निकालेंगे और एक से तीन दिसंबर तक देशव्यापी हडताल पर जाएंगे।

बीएसएनएल एम्पालईज यूनियन द्वारा इंदौर में आयोजित दो दिवसीय राज्य अधिवेशन का शुभारंभ करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव पी. अभिमन्यु ने यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि संचार मंत्रालय और केन्द्र सरकार की नीतियां ही ऎसी है कि विभाग पिछले छह सालों से उपकरणों की पूर्ति नहीं कर पा रहा है, कभी संचार मंत्री तो कभी सरकार के सलाहकार सैम पित्रोदा उपकरण उपकरण खरीदी के टेण्डर निरस्त कर देते हैं। इसके विरोध में 15 नवंबर को सांसद पर बीएसएनएल कर्मी प्रदर्शन करेंगे और एक से तीन दिसंबर तक देश भर में कार्यरत साढे तीन लाख कर्मचारी हडताल पर रहेंगे।

धरा गया ठगी करने बाला

फर्रुखाबाद: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले ब्रद्ध को पुलिस के हवाले किया गया| थाना राजेपुर के ग्राम राजेपुर टप्पा मंडल निवासी वृद्ध बाबू सिंह चौहान आज दोपहर बाद लोहिया अस्पताल के घूम रहा था| नगर के मोहल्ला दरीवा पूर्व निवासी विक्की सिंह ने बाबू को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया|

डीएन कालेज के छात्र विक्की ने वताया कि ५ अक्टूबर को बाबू सिंह मेरे घर आया था, उसने सेना से रिटायर्ड पिता विजय सिंह को बताया कि रिलायंस कंपनी के टावर की रखवाली के लिए सुरक्षा गार्डो की जरुरत है| वह ६०० रूपए लेकर मेरा फार्म भरवा ले गया था| १० अक्टूबर को प्रमाण पत्र ले जाने का वायदा कर गया था|

जिला मैनपुरी थाना विछुआ के ग्राम औरंग के मूल निवासी बाबू ने वताया कि मै दो दसक से ससुराल में रहता हूँ| वन विभाग से वन रक्षक की नौकरी छोड़ दी आज दवा लेने आया था| १५०० रूपए छीनकर जवरन मुझे पकड़ कर लाया गया|