Home Blog Page 5786

मतगणना केंद्र पर फायरिंग: प्रत्याशी सहित किसान यूनियन के ३८ लोग गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: ब्लाक नबावगंज मतगणना केंद्र पर किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य प्रत्याशी को कथित रूप से हराए जाने से बौखलाए किसान यूनियन के कार्यक्रताओं ने बवाल मचाकर पथराव किया| जबाव में पुलिस व पीएसी के जवानों ने आंसू गैस को छोड़कर हवाई फायरिंग करके दवाव बनाया| आंसू गैस के गोले न चलने से पुलिस की फजीहत हुयी|

जिलाधिकारी के धन लक्ष्मी, अपर जिलाधिकारी डॉ राजाराम पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचकर स्थित का जायजा लिया| पुलिस व पीएसी के जवानों ने कई किलोमीटर तक किसान यूनियन के लोगों को खदेड़ दिया| घरों में छिपने वाले आदि लोगों को ढूंढ कर पकड़ा गया| पकडे गए लोगों की जमकर पिटाई की गयी| पुलिस नवाबगंज के बाजार में मोबाइल शॉप दुकानदार तथा पड़ोसी परचून दूकानदार बालकिशन वर्मा, हरिकिशन वर्मा के घर में घुसकर परिजनों की जमकर पिटाई की तथा राजेश को पकड़ ले गयी| परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने महिलाओं के जेवरात लूट लिए|

फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैलकर भगदड़ मच गयी| अघोषित कर्फ्यू जैसी स्थित बन गयी| घटना का कवरेज करने वाले लखनऊ के दैनिक समाचार पत्र के रिपोर्टर सहित कई पत्रकारों के कैमरे तोड़कर उनके साथ बदसलूकी की गयी|

किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष कमल सिंह ने आरोप लगाया कि अधिकारी सांठ-गाँठ कर हारने वाले सपा नेता प्रत्याशी राम प्रकाश उर्फ़ कल्लू यादव को जितवाने का प्रयास कर रहे थे| जिसका विरोध किये जाने पर कल्लू के समर्थकों ने किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के पीछे काले भवन की आढ़ से फायरिंग करके आग में घी डालने का कार्य किया| पुलिस ने अरविन्द शाक्य उनके बड़े भाई रमेश चन्द्र, प्रमुख महासचिव लक्ष्मी शंकर जोशी सहित करीब तीन दर्जन कार्यकर्ताओं को पकड़ कर उनकी जमकर पिटाई की|

अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र ने बताया कि मतगणना केंद्र के निर्वाचन अधिकारी पीसी उपाध्याय मजिस्ट्रेट की ओर से ३८ नामजद व ३०० अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है|

जिलाधिकारी के धन लक्ष्मी ने बताया कि प्रत्याशी अरविन्द के समर्थक जबरन जीत का प्रमाण पत्र निर्वाचन अधिकारी से मांग रहे थे| निर्वाचन अधिकारी ने इन लोगों को बताया कि प्रमाण पत्र जिला निर्वाचन के अधिकारी देंगे| तभी अरविन्द ने अपने समर्थकों को बुला लिया जिन्होंने मतगणना केंद्र की दीवार तोड़कर ववाल मचाया| पुलिस ने हवाई फायरिंग से दवाव बनाकर स्थित नियंत्रण में की|

उधर फर्रुखाबाद के इन्स्पेक्टर व थाना मऊदरवाजा, थाना नवाबगंज के एसओ सायं गंभीर रूप से घायल एक युवक को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे| वहां कवरेज करने गए कानपुर दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता मेडिकल स्टोर मालिक को पुलिस ने बाहर निकाल दिया| इमरजेंसी में मौजूद मरीजों को भी बाहर निकाल दिया गया| गेट पर तैनात पुलिस ने किसी को भी अन्दर नहीं घुसने दिया| सीएमओ डॉ पीसी पोरवाल ने इमरजेंसी ड्यूटी करने वाले डाक्टर, फार्मासिस्ट व पुलिस अधिकारियों के साथं घायल के डाक्टरी परीक्षण के बारे में विचार विमर्श किया|

पुलिस ने जमकर पीटा फिर कराया इलाज

फर्रुखाबाद: थाना नबावगंज के मतगणना केंद्र के निकट पुलिस के लाठी चार्ज में एक छात्र भी बेहोश हो गया था| पुलिस ने घायल १४ आरोपियों का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया|

पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जिस युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| वह थाना नबावगंज के ग्राम सिर्मौरा बांगर निवासी वेदराम यादव का २२ वर्षीय पुत्र कारे है| जनता इंटर कालेज नवब्व्गंज कक्षा १२ में पढने वाला छात्र कारे टियूशन पढ़कर घर जा रहा था| रास्ते में वह मतगणना केंन्द्र के निकट लाठी चार्ज करने वाले पुलिस वालों के हत्थे चढ़ गया| पुलिसिया हमला होने पर वह बेहोश हो गया| तभी पुलिस के हाँथ-पैर फूल गए| होश आने पर कारे ने बताया कि मै चिल्लाता रहा कि टियूशन पढ़कर घर जा रहा हूँ पुलिस ने मेरी एक न सुनी पुस्तकें छीनकर फेंक दी तथा पिटाई की|

थाना मऊदरवाजा पुलिस ने हमले में गिरफ्तार १४ आरोपियों का लोहिया में डाक्टरी परीक्षण कराया| जिनमे थाना नबावगंज के ग्राम नया गनीपुर निवासी निजामुद्दीन पुत्र जमालिद्दीन, संजीव शर्मा पुत्र हेतराम, लक्ष्मी शंकर पुत्र विशुन दयाल, राजीव सक्सेना पुत्र रामबक्स, पुष्पेन्द्र पुत्र घनश्याम, सिरमौरा बांगर निवासी राजेन्द्र का १५ वर्षीय पुत्र पंकज, पप्पू खां पुत्र अलीदराज, दयारामपुर निवासी सुधीर पुत्र रामवीर, सलेमपुर निवासी छविनाथ शाक्य पुत्र मैकूलाल, अरविन्द शाक्य पुत्र रामनाथ, मयीहादीदादपुर निवासी श्रीपाल पुत्र चेत राम, बरतल निवासी दिनेश कुमार बाथम पुत्र सियाराम, थाना शमसाबाद के ग्राम कलुआपुर निवासी हीरालाल पुत्र सोहन लाल, पड़ोसी जिला एटा कोतवाली अलीगंज के ग्राम दौद्गंज निवासी छोटेलाल शाक्य का पुत्र सरवन शामिल है|

डाक्टरी परीक्षण के दौरान आरोपियों के कपडे खून से सने तथा शरीर पर पिटाई से उभरी लाल चोटों के निशान देखे गए| चोटों को देखने वाले सिहर उठे|

चुनाव रंजिश में फायरिंग: बाप बेटा घायल, प्रधान सहित ५ बंदी

फर्रुखाबाद: पंचायत चुनाव की रंजिश में फायरिंग किये जाने की घटनाएँ थम नहीं रही हैं| कोतवाली कायमगंज के ग्राम सुभानपुर में चुआन हारने वाले पूर्व प्रधान के परिजनों ने फायरिंग व् कुल्हाड़ी से हमला करके बाप-बेटे को घायल कर दिया|

ग्राम सुभानपुर निवासी राम्प्रूप शाक्य व् उनके बेटे राजीव को उनके विरोधी चुनाव हारने वाले प्रधान दयाराम शाक्य के परिजनों ने घेर लिया| जिन्होंने फायरिंग करने के बाद कुल्हाड़ी से हमला किया| हमले में बाप-बेटे घयल हो गए| राजीव के बढे भाई अनिल ने दयाराम व् उनके बेटे अनिल, पातीराम उनके बेटे रामनिवास तथा अमित के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई| घायलों को कायमगंज के सरकारी अस्पताल से लोहिया के लिए रिफर कर दिया गया|

रामरूप ने बताया कि मैंने दयाराम के विरोधी प्रत्याशी का समर्थन किया था इसी रंजिश में सुनियोजित ढंग से हमला किया गया| अनिल ने ३१५ बोर के तमंचे से कई फायर किये| एक गोली राजीव की बांह को चीरी हुयी निकल गयी| पुलिस ने पाचों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया|

न्यू चुनावी परिणाम अपडेट: प्रधानी पिटारा खुशी और गम का

फर्रुखाबाद: प्रत्याशियों की किस्मत का ताला खुलना शुरू हो चुका है | प्रत्याशी सुबह से ही मतगणना स्थल पर अपनी हार-जीत का फैंसला सुनने को उत्सुक दिखाई दे रहे थे|

परिणाम की घोषणा शुरू होते ही प्रत्याशियों के चहरे पर विभिन्न प्रकार के बदलाव देखने को मिल रहे हैं|

विजयी प्रत्याशियों की परिणाम सूची

ब्लाक कमालगंज
* उबरी खेड़ा मकरंद में महेंद्रपाल सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अभय प्रताप को कड़े मुकाबले में 3 वोट से हराया।
* जीरागौर में सुशीला देवी ने अपनी प्रतिद्वंदी शारदा को ६१ वोट से हराया।
* खुदागंज में मिथलेश ने अपने प्रतिद्वंदी मीना देवी को १९८ वोट से पराजित किया।
* सिंघौली में सरोजनी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सोनकली को ३४५ वोट से करारी हार दी।
* महमदपुर अचला में अहसन अली ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हारून को ४१२ वोट से कड़ी शिकस्त दी।
* महरूपुर बीजल में अनिल कटियार ने राधामोहन को ८०१ वोट से पराजित किया।
* ग्राम पंचायत चौकी महमदपुर में गुड्डी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संतोष को आठ वोट से हराया।
* ग्राम सभा बेहटा की आशा देवी ने 38 वोटों से सरोजनी देवी को हराया|
* ग्राम सभा अमलैया अशानंद से श्याम बाबू ने राधेश्याम को 1 वोट से हराया|
* ग्राम सभा ऊगारपुर सुलतान पट्टी से देशराज जीते|
* ग्राम सभा चुनूपुर गढ़िया से अजय कुमार 221 से जीते|
* ग्राम सभा जहानगंज के लालाराम वर्मा ने दौलतराम को 221 से हराया|
* ग्राम सभा राजेपुर टप्पा मंडल की रेनू भदौरिया ने आदेश कुमारी को 108 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा गदनपुर तुर्रा से नन्ही देवी ने सोनकली को 90 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा नगरिया से सुनील कुमार ने शिवनाथ को 112 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा सिरोंज से ममता यादव ने प्रकाशा दीक्षित को 82 वोटों से हराया|

* ग्राम सभा बंथल शाहपुर से अफरोजा बेगम ने शारदा देवी को 193 से हराया|

* ग्राम सभा माडल शंकरपुर से कल्लू बाथम ने 6 वोटों से महेंद्र कुमार को हराया|
* ग्राम सभा राठौरा नगला नीव से अचला कटियार विजयी|
* ग्राम सभा मूसाखिरिया से म्रदुल विजयी|
* ग्राम सभा ताजपुर से मनोज विजयी|
* ग्राम सभा रायपुर से सत्यवती ने सरोजनी देवी को 99 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा अहमदपुर देवरिया से सह्जादेलाल ने विमलेश को 182 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा दानमंडी से कल्लू सक्सेना ने उदय चन्द्र को 16 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा शेखपुर रुस्तमपुर से शकील कुरैशी ने 111 वोटों से गोपाल वर्मा को हराया|
* ग्राम सभा जिरागौर से सुशीला देवी विजयी|
* ग्राम सभा नगला खेम रंगाई से रेखा देवी विजयी|
* गौंसपुर में इमरान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रिजवान को १७४ वोट से पराजित किया।
* ग्राम सभा भुलनपुर चिरपुरा से रामपाल विजयी|
* ग्राम सभा गगनी से शेरसिंह यादव उर्फ़ दरोगा ने समरपाल शाक्य को 103 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा निनौरा श्र्न्खलापुर से शवाना बेगम पत्नी नौशाद ने 114 वोटों से अलाह्म्दी पत्नी गफ्फार को हराया|
* ग्राम सभा सितौली से अनिल कुमार ने १० वोटों से करपाल को हराया|
* ग्राम सभा फतेहुल्लापुर में उपेन्द्र कटियार ने 193 वोटों से मान सिंह को हराया|
* ग्राम सभा बीबीपुर में पूजा पत्नी अखिल कुमार ने 259 वोटों से मीरा पत्नी घनशयाम को हराया|
* ग्राम सभा नगला दाउद में फिरोज उर्फ़ अन्ना ने ३६ वोटों से समीम खान को हराया|
* ग्राम सभा विडैल से रानी देवी पत्नी शिवसिंह ने 33 वोटों से सुनीता पत्नी संतोष को हराया|
* ग्राम सभा न्यामतपुर कुम्रियान से राजेन्द्र कठेरिया ने 77 वोटों से दुर्विजय को हराया|
* ग्राम सभा गदनपुर देवराजपुर से नरवर सिंह ने 65 वोटों से रामचंद्र गुप्ता को हराकर प्रधानी पद पर दुबारा किया कब्जा|
* ग्राम सभा महरूपुर वीजल से अनिल कटियार ने 821 वोटों से राम मोहन को हराया|
* ग्राम सभा मोहनपुर दिनारपुर से पालसिंह गिहार ने तीसरी बार प्रधानी जीतकर 25 वोटो से पेशकार राजपूत को हराया|
* ग्राम सभा सर्फुद्दीनपुर से मीनादेवी ने सोंतारा को हराया|
* ग्राम सभा चौकी महमदपुर से गुरूदेव जीते|
* सदरियापुर में सालिगराम ने सुखराम को ३४१ वोट से पराजित किया।
* श्रृंगीरामपुर में रामश्री ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी रामवती को ४४ वोट से हार का स्वाद चखाया।
* रामपुर मांझगांव में ज्योति सिंह ने गीता देवी को ५८५ वोट से कड़ी शिकस्त दी।
* ग्राम सभा मकरंद नगर वसा से महेंद्र पाल ने अभय प्रताप को हराया|
* हुसैनपुर नौखंडा में अर्चना सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संजू देवी को २५१ वोट से परास्त किया।
* देवरान गढि़या में जागेश्वर ने नरेशचंद्र को १३४ वोट से हराया।
* ग्राम सभा रूनी चुरसयी से रानी देवी ने रूपरानी को हराया|
* अमाना बाद में श्रीमती शब्बो बेगम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्मला को ५९ वोटों से पराजित किया।
* चरनपुर में ज्ञानेंद्र ने अपने प्रतिद्वंदी बुद्घा खां को २५ वोट से हराया।
* ग्राम सभा बंदरखेरा से मसीखां ने 194 वोटों से होतेलाल को हराया|
* ग्राम सभा राजेपुर सरायमेदा से रामचंद्र ने 369 वोटों से राम सहाय को हराया|
* कतरौली पट्टी में उर्मिला देवी ने महारानी को ६० वोट से पीछे छोड़ा।
* ग्राम सभा बहोरनपुर टप्पा हवेली से प्रमोद यादव ने 419 वोटों से सूरजपाल को हराया|
* ग्राम सभा रतनपुर में प्रधान पद पर विद्या देवी ने गीता देवी को 19 वोटों से पराजित किया|
* ग्राम सभा उगरापुर राममूर्ति पत्नी रामनरेश ने 142 वोटों से धनदेवी पत्नी गोरेलाल को हराया|
* ग्राम सभा शेरपुर सराय में बलवीर ने 136 वोटों से वीरेंद्र बाथम को हराया |
* ग्राम सभा बिचपुरी में उमेश पाठक ने 106 वोटों से रघुनन्दन पाल को हराया |
* ग्राम सभा कुंदन गनेशपुर में मीरा पत्नी अमर सिंह ने वीरावती को हराया |
* ग्राम सभा कंझाना में कौशलेन्द्र ने सत्यपाल को 1 वोट से हराया |
* ग्राम सभा फतेहपुर कास्थान में वीरपाल ने बादाम को हराया |
* ग्राम सभा उस्मानगंज में आकाश ने अवधेश को हराया |
* ग्राम सभा नगला भीखा में काले खान को शकील ने 212 वोट से हराया |
* ग्राम सभा लौआ नगला मान पट्टी में राम प्रसाद ने मुकेश को 75 वोट से हराया |
* ग्राम सभा कैटाह में प्रेमपाल सिंह 23 वोट से जीते |
* ग्राम सभा भटपुरा में रूवी बेगम पत्नी बाबूदीन ने 17 वोट से अर्चना को हराया |
* ग्राम सभा बलीपुर में वर्तमान प्रधान ओप्रकाश ने 168 वोट से देशराज को हराया|
* ग्राम सभा बर्नाबुजुर्ग में रामबेटी यादव पत्नी श्याम सिंह ने 57 वोटों से गीता पत्नी शिवकुमार को हराया|
* ग्राम सभा हिसामपुर में इथिलेश पत्नी प्रभाकर सिंह ने पार्वती को 121 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा न्यामतपुर ठाकुरान में मुनेश्वर ने 126 वोटों से जयवीर को हराया|
* ग्राम सभा रजीपुर से जसवंत विजयी|
* ग्राम सभा भोजपुर से चुन्नी देवी विजयी|
* गोपालपुर में रूपलाल ने होरीलाल को ७५ वोट से शिकस्त दी।
* ग्राम सभा खुदागंज से मिथिलेश विजयी|

ब्लाक बढपुर आल रिजल्ट
* बुदनामऊ से राम विलास यादव जीते|
* लखमीपुर से शीशराम जीते|
* सोता बहादुरपुर से जमील अहमद जीते|
* बिलावलपुर से तुलसी देवी पत्नी राम औतार जीते|
* धर्मपुर कटरी से चंद्रा वती जीतीं|
* अजमतपुर से वीना पाल जीतीं|
* जस्मई में सुधा रानी दुबे जीतीं|
* वीसलपुर तराई से राम लडैते जीते|
* गुतासी में विनोद राजपूत जीते|
* अवाजपुर में वलवीर जीते|
* बरौन में दारा सिंह लोधे जीते|
* घरामपुर से आदेश कुमार जाटव जीते|
* महमदपुर करसान से सन्मान सिंह यादव जीते
* रेहां करनपुर से बलबीर जाटव जीते
* ढ़िलावल से वेदराम ने फूलचंद्र को 255 वोटों से हराया|
* देवरामपुर से शैलेन्द्र यादव ने ओमवती शर्मा को 3 से हराया|
* जनैया सिथैया से महताब सिंह ने 141 से विनोद कुमार को हराया|
* महलई से बांके लाल जीते|
* जैतपुर से अरुणा देवी पत्नी राधेश्याम जीतीं|
* सरैया से राजेश कुमारी पत्नी ओमकार जीतीं|
* हन्थीपुर से महरू निशा पत्नी अजीज मिया जीतीं|
* गंगोली से मोतीलाल जीते|
* बसेली से गुड्डी देवी जीतीं|
* अर्रा पहाडपुर से राजकुमारी यादव पत्नी रमेश चन्द्र पुष्पा देवी को हराया|
* बाबरपुर से संतोष कुमारी ने संसार वानों को ६ वोटों से हराया|
* रसीदपुर से रेनू देवी जीतीं|
* नूरपुर से लौंगश्री जीतीं|
* माधौपुर से राखी विजयी|
* खानपुर से अजय कुमार जीते|
* अमेठी जदीद से मुफीद खान जीते|
* याकूतगंज से सुधीर कटियार जीते|
* पपियापुर से अजय उर्फ़ नटिया ने २४१ वोटों से रामप्रकाश ठेकेदार को हराया|
* मसेनी से मुकेश ने विवेक को हराया|
* महारूपुर सहजू से स्नेहलता पत्नी सोनेलाल कुर्मी जीते|
* कुवेरपुर घाट से संतोष कुमार जीते|
* चौन्स्पुर से साजिद अली जीते|
* रम्पुरा से हरभान जीते |
* पिथूपुर मेहंदिया से राजेश जीते|
* हैवतपुर गढ़िया से अनीता पत्नी लाल सिंह लोधी जीते|
* विजादरपुर से नीलम दुबे जीतीं|
* कुटरा से विजय सिंह यादव ने रघुवीर कटियार को हराया|
* कीरतपुर से संजय ने साधना को २३२ वोटों से हराया|
* नगला वजीर खारबंदी में सत्यदेव ने ४२ वोटों से संजीव को हराया|
* आमिलपुर में दयाराम शाक्य ने पातीराम को ६६ वोटों से हराया|
* भाऊपुर खुर्द में रीना देवी पत्नी सुनील ने श्री देवी को २७ वोटों से हराया|
* धन्सुआ में लालाराम यादव ने वर्तमान प्रधान अमीर चन्द्र को ८ वोटों से हराया|
* चांदपुर में मुन्नी देवी पत्नी रामदास भास्कर ने हैट्रिक लगाकर बबलू कटियार को ७२ वोटों से हराया|
* ग्राम सभा निनौआ में सर्वेश कठेरिया ने बालकराम को ८ वोटों से हराया|
* अमेठी कोहना में सरोजनी पत्नी लखन ने १११ वोटों से बितोली देवी को हराया|

ब्लाक राजेपुर

* ग्राम सभा राजेपुर राठौरी से उपदेश कुमार ने उमेश सिंह को 18 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा तुसौर से निर्मला देवी पत्नी शंकर सहाय ने गीता देवी पत्नी देवेन्द्र को 34 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा गूजरपुर पमारान से अरविन्द ने जीतेन्द्र सिंह को 34 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा कुवेरपुर कुतुलुपुर से इकबाल खान ने 205 वोटों से राजपाल को हराया|
* ग्राम सभा करनपुर दत्त से मानसिंह जीते|
* ग्राम सभा भुवनपुर ताजपुर से सरला देवी ने रानी को 32 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा कुवेरपुर कुडरा से राधा देवी पत्नी रक्षपाल ने 57 वोटों से वीरवती पत्नी वीरपाल को हराया|
* ग्राम सभा हर्सिंग्पुर गह्ल्वार से रनवीर ने सुनील को हराया|
* ग्राम सभा अलीगढ़ मोहद्दीनपुर से सुशील वर्मा जीते|
* ग्राम सभा सिकंदरपुर से श्री कृष्ण जीते|
* ग्राम सभा नगला हूसा से सुरेश पाल कठेरिया जीते|
* ग्राम सभा राजपुर हुसैनपुर से सावित्री देवी पत्नी रामसिंह ने प्रेमलता पत्नी देवेन्द्र को 34 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा कमालुद्दीन्पुर से दीपशिखा पत्नी हिमांशु पाठक ने स्नेहलता पत्नी संतोष को 410 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा सराह से मिथिलेश कुमारी पत्नी राकेश ने कांती देवी पत्नी राम निवास को 438 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा चाचूपुर से रामकुमारी पत्नी जागेश्वर ने 140 वोटों से अखिलेश को हराया|
* ग्राम सभा सलेमपुर से रावेन्द्र सिंह विजयी|
* ग्राम सभा सीड़ेचकरपुर से मीना पत्नी रामचंद्र विजयी|
* ग्राम सभा बर्राखेरा से शारदा देवी पत्नी रामपाल विजयी|
* ग्राम सभा आंतर से नीलम पत्नी क्रष्ण प्रसाद विजयी|
* ग्राम सभा रतनपुर पमारान से शिशुपाल सिंह विजयी|
* ग्राम सभा रामपुर जोगराजपुर से सुमन पत्नी सुधीर गुप्ता विजयी|
* ग्राम सभा पट्टी दारापुर से सुषमा पत्नी रामप्रकाश विजयी|
* ग्राम सभा कादर कुइयां से राकेश विजयी|
* ग्राम सभा सवासी से संगीता पत्नी गंभीर विजयी|
* ग्राम सभा तेरा अकवरपुर से आशा देवी पत्नी अशोक विजयी|
* ग्राम सभा भावन से शीला पत्नी रामसिंह विजयी|
* ग्राम सभा जिठौली से गजेन्द्र सिंह चौहान विजयी|
* ग्राम सभा कनकापुर से ज्ञानेद्र सिंह जीते|
* ग्राम सभा सुन्दरपुर से विजेंद्र कुमार विजयी|
* ग्राम सभा खुटिया से अखिलेश कुमार जीते|
* ग्राम सभा नगला केवल से गंगाराम प्रजापति विजयी|
* ग्राम सभा कुइयां से कुसुमा पत्नी सुशील कुमार जीती|
* ग्राम सभा भावन रूलापुर में सुशीला पत्नी रामसिंह ने 104 वोटों से मीरा पत्नी अनिल को हराया|
* ग्राम सभा चपरा से किशनपाल ने पूर्व प्रधान रामनिवास को 306 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा खरगपुर में ओमपाल सिंह ने वर्तमान प्रधान ज्ञानेंद्र को 74 वोटों से हराया |
* ग्राम सभा कंचनपुर सबलपुर में रामबरन वर्मा बने नए प्रधान |
* ग्राम सभा गुडेरा में श्रीदेवी पत्नी शिवरतन सिंह ने 3 वोटों से मुलायम सिंह को हराया|
* ग्राम सभा बदनपुर में अनीता पत्नी क्रष्ण पाल ने गीता पत्नी श्री प्रकाश को 66 वोटों से हराया |
* ग्राम सभा दारापुर में जगन्नाथ भारती 108 वोट से राकेश सिंह को हराया |
* ग्राम सभा भरखा में मृदुला सिंह पत्नी शाशिप्रताप ने रिंकी को 316 वोट से हराया |
* ग्राम सभा महमदपुर गढ़िया में गिरिजा देवी ने मुन्नी को हराया |
* ग्राम सभा बिलालपुर तुर्कहटा में लालू ने महेंद्र को 194 वोट से हराया |
* ग्राम सभा दहेलिया में दमयंती पत्नी दयाराम फ़ौजी ने सत्यपाल को हराया |
* ग्राम सभा महमदगंज में ठाकुर प्रसाद जीते|
* ग्राम सभा अम्बरपुर में जगदीश ने 85 वोटों से राजकुमार को हराया |
* ग्राम सभा अमैयापुर में रामसिंह ने 100 वोटों से सोवरन को 100 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा कडहर में रामप्रताप ने 8 वोटों से कमला पत्नी अजयपाल को हराया|
* ग्राम सभा खंडौली में सीता देवी पत्नी राजीव कुमार ने 163 वोटों से बलवीर को हराया|
ब्लाक नबावगंज
*
* बन्ने खां गनीपुर जोगपुर से विजयी|
* देवेंद्र सिंह लखनपुर से विजयी|
* बृजेंद्र सिंह सलेमपुर त्योरी से जीते|
* शैलेश वीरपुर से जीते|
* धनदेवी पत्नी कुंवरपाल अठरुइया से जीते|
* उमेश यादव बेग से जीते|
* सावित्री शाक्य पत्नी पुत्तूलाल बघौरा से जीते|
* रणवीर सिंह पिलखना से जीते|
* अहलकार उम्मरपुर से जीते|
* अजय पाल नौली से जीते|
* दमयंती सिंह पत्नी रघुवर रजपालपुर से जीते|
* पुष्पा पत्नी जयवीर सिरमौरा बांगर से जीते|
* रोहित गंगवार तुर्क ललैया से जीते|
* पहाड़पुर अठसेनी में सौनकली ने हरीशंकर को १८२ वोटों से हराया|
* ग्राम सभा रमापुर दवीर जैसिंग्पुर से राजीव कुमार ने रघुवीर को 65 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा फरीदपुर से कुलदीप कश्यप ने गौतम गंगवार को 7 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा नगला झब्ब से सर्वेश शाक्य ने 58 वोटों से सर्वेश राजपूत को हराया|
* ग्राम सभा गुठिना से माहावीर सिंह यादव ने विजय बहादुर को 5 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा सैथरा से जरीना वेगम पत्नी मो. इस्लाम ने गीता देवी को 19 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा कुरार से सुनीता ने सुखवीर को हराया|
* ग्राम सभा नगलाकेल से शीला शास्त्री ने श्यामपाल को हराया|
* ग्राम सभा कनासी से रामसागर ने ओमपाल को हराया|
* ग्राम सभा खलवारा उपेन्द्र विजयी|
* ग्राम सभा कोकापुर से सुरेन्द्र सिंह जीते|
* ग्राम सभा बलीपुर से अजब सिंह जीते|
* ग्राम सभा बबना से गुड्डी देवी ने 340 वोटों से साधना को हराया|
* ग्राम सभा बराबिकू से अनुपम यादव ने 3 वोटों से किशंचंद्र को हराया|
* ग्राम सभा नयागांव से रघुनाथ विजयी|
* ग्राम सभा ज्योनी से नन्ही बिटिया पत्नी सुरेन्द्र सिंह ने नेमा देवी पत्नी ब्रह्मानंद को हराया|
* ग्राम सभा ज्योना से रिंकू यादव ने रामवीर यादव को हराया|
* ग्राम सभा नयागांव से रघुनाथ विजयी|
* ग्राम सभा गठ्बाया में यदुनंदन लाल दुबे ने विनोद को हराकर जीत पक्की की |
* ग्राम सभा मई रसीदपुर में दिनेश ने अमर सिंह को 15 वोट से पराजित किया |
* ग्राम सभा हादीदाद्पुर मई में प्रदीप शाक्य जीते |
* ग्राम सभा सिल्संडा में विजय पाल ने मनोज को हराया |
* ग्राम सभा पैथान में छोटे लल्ला ने राजीव को हराकर जीत पक्की की|
* ग्राम सभा कुतुवुद्दीनपुर में रामपाल यादव ने देवेन्द्र सिंह को हराया|

ब्लाक मोहम्दाबाद
* मदनपुर में सुमन शर्मा ने सरला को १२७ वोटों से हराया|
* राजारामपुर मेई में सुषमा देवी ने अफसाना बेगम को २७३ वोट से हराया|
* फगुना अतनपुर में शांतीदेवी ने संपूणर देवी को २१ वोट से हराया|
* हरकमपुर में नन्हीं बेगम ने मीनू कुमारी को १५ वोट से हराया|
* पखना में शिवनंदन सिंह ने रोहिताश को २५९ वोट से हराया|
* ग्राम पंचायत बीसलपुर बांगर में उमेश चंद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नंदकिशौर कौ ५ वौट से हराया।
* ग्राम सभा मानिकपुर दहेलिया से राम लडैते वर्मा जीते|
* ग्राम सभा पसनिगपुर से फुलवारी जीतीं|
* ग्राम सभा गैसिंगुर से कमला देवी जीती|
* ग्राम सभा भट्कुर्री से अरविन्द जीते|
* ग्राम सभा रैसेपुर से मेरी सिंह ने कमलेश कुमारी को हराया|
* ग्राम सभा करनपुर ज्योता से हरनाथ जीते|
* ग्राम सभा अछरौडा से ग्रीश चन्द्र जीते|
* ग्राम सभा जल्लापुर से प्रेम सिंह ने कैलाश सिंह को हराया|
* ग्राम सभा पत्तीखुर्द से अहिवरन ने महावीर को 186 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा देवसनी से गंगा प्रसाद ने धनत सिंह को 275 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा जैतपुर से छंगेलाल जीते|
* ग्राम सभा कुरेली से सुरेन्द्र ने राम सेवक को 80 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा नगला बाग़ राठौरा से सरोजनी ने सुशीला देवी को ५६ वोटों से हराया|
* ग्राम सभा दाउद पुर  नगला बाग़ से देवेन्द्र सिंह उर्फ़ पिंटू ने भंवरपाल को १२ वोटों से हराया|
* ग्राम सभा बरखिरिया से शिवराज सिंह ने लज्जाराम को ४२ वोटों से हराया|
* ग्राम सभा खिम्सेपुर से सुरेश चन्द्र पाल ने अमर सिंह को १६० वोटों से हराया|
* ग्राम सभा पिपर गाँव से रीमा पाल पत्नी अवधेश पाल जीतीं|

* ग्राम सभा निसाई से मनोज कुमार जीते|
* ग्राम सभा उनासी से महादीप जीते|
* ग्राम सभा तेरा से हाकिम वर्मा १०२ वोटों से रामविलास को हराया|
* ग्राम सभा धीरपुर से आनंद्कुमारी ने कमलेश को
* ग्राम सभा नंदसा से विनय सिंह ने मुन्नू सिंह को हराया|
* ग्राम सभा मेरापुर से सुरेन्द्र ने 55 सोवरन को हराया|
* ग्राम सभा बिहार से सरोजनी ने 451 वोटों से उर्मिला को हराया|
* ग्राम सभा ज्योता से सावित्री देवी ने 100 वोटों से रामादेवी को हराया|
* ग्राम सभा रूपनगर से प्रेमवती ने 32 वोटों से रावेन्द्र को हराया|
* ग्राम सभा राठौरा मोहद्दीनपुर से पंचम जीते|
* ग्राम सभा टिमरुआ से सीता पत्नी वेदपाल विजयी|
* ग्राम सभा सक्वाई से क्रष्णा देवी पत्नी रामनिवास जीतीं|
* ग्राम सभा गोसरपुर से विनोद विजयी|
* ग्राम सभा गनपतपुर बुढ़नपुर से पुष्पेन्द्र जीते|
* ग्राम सभा पुनपालपुर से जयचंद्र जीते|
* ग्राम सभा सित्वनपुर पिशु से संगीता ने शांती पत्नी संतोष (सपा नेता ) को हराया|
* ग्राम सभा सिरोली से शीतला देवी पत्नी सर्वेश कुमार 400 वोटो से विजयी|
* ग्राम सभा कुवेरपुर जुनारदार से उर्मिला ने उल्फत को लाटरी से किस्मत खोलकर अपनी जीत पक्की की|
* ग्राम सभा सिठऊपुर कुर्मी से गुड्डी देवी ने मीनू को 61 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा गुरुशादी नगर से सोनवती ने साधना को 138 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा कतिन्ना मानिकपुर से रामकली विजयी घोषित|
* ग्राम सभा मुरान से सुमन देवी विजयी घोषित|
* ग्राम सभा सितौली से उदयप्रकाश विजयी |
* ग्राम सभा मौधा से सर्वेश पल विजयी घोषित|
* ग्राम सभा कन्हऊ याकूवपुर से छोटेलाल विजयी|
* ग्राम सभा अर्जुनपुर से राजीव तिवारी ने सगे भाई को हराया|
* ग्राम सभा करनपुर बांसमई से पुष्पा ने 3 वोटों से शशी को हराया|
* ग्रामसभा जाजपुर गोवा से जगन्नाथ ने मिलाप सिंह को 88 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा लखरुआ से प्रकाश सिंह ने रामरतन को 252 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा नदौरा से अनीता ने सुमन को 214 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा सिन्ग्तुइया से जोगराज ने 490 वोटों से रामवीर को हराया|
* ग्राम सभा बराकेशव से गौरव गुप्ता ने 400 वोट से रामप्रकाश को हराया|
* ग्राम सभा संकिसा से सावित्री देवी ने 332 वोटों से मुन्नी देवी को हराया|
* ग्राम सभा बरारिख से ओमवती पत्नी किशन लाल ने स्नेहलता को हराया|
* ग्राम सभा अलावलपुर से रघुवंसी विजयी|
* ग्राम सभा नगला सुदान से सुभाष चन्द्र ने विजयपाल को 177 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा सिकंदरपुर में राधेश्याम गुप्ता ने रघुवीर को 47 वोटों से पराजित किया|
* ग्राम सभा उखरा से सरोजनी देवी ने अमरवती को 23 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा ढुल्लामई  में राधा देवी ने मिथिलेश को 106 वोट से हराया |
* ग्राम सभा बीघामऊ में प्रमोद यादव ने 86 वोटो से भोपाल को हराया|
* ग्राम सभा जाजपुर बंजारा में राकेश सिंह ने 86 वोट से जीते |
* ग्राम सभा करथिया में 1 वोट से जीतने वाले सालिगराम रिकाऊंटिंग में बराबर, फिर लाटरी में नसीर खान से हारे |
* ग्राम सभा कान्हेपुर में जेठानी ने देवरानी को पटका सुधा दीक्षित पत्नी त्रिलोकी नाथ दीक्षित ने देवरानी कमलेश दीक्षित पत्नी विश्वनाथ दीक्षित को 36 वोट से हराया|
* ग्राम सभा शेखपुर खजुरी से रमेश सिंह ने 113 वोटों से छोटे सिंह को हराया|
* ग्राम सभा भरतपुर रसूलपुर से नरेश चन्द्र ने 19 वोटों से बादाम सिंह को हराया|
* ग्राम सभा सिकंदरपुर से राधेश्याम ने 37 वोटों से रघुवीर को हराया|

ब्लाक शमसाबाद
* मिल्क मौज मुल्ला में सरोज कुमारी ने सीट बरकरार रखी है|
* वलीपुर भगवंत में विजेंद्र सिंह जीते|
* पपियापुर में नरसिंह |
* ग्राम पंचायत सोना जानकीपुर में विजेंद्र सिंह|
* खुड़ना धमगमा से सुधीर गंगवार|
* जिरखापुर से अजय गंगवार|
* खिनमिनी से सुषमा शाक्य|
* फरीदपुर सैदवाड़ा से रशीदन|
* कासिमपुर तराई से राजेश्वरी देवी|
* खुड़ना वैद्य से सुरेश चंद्र|
* महमदपुर से वीरेंद्र|
* लहरा कुली राजपुर से दुर्बेश|
* दलेलगंज से सूरजपाल|
* वाजीदपुर से रानी|
* सुल्तानपुर खरेटा से कश्मीर सिंह|
* अहमदगंज से राकेश कुमार|
* अरियारा से रानी देवी|
* न्यामतपुर भकुसी से इकलाख अहमद|
* तुर्कीपुर से दिलशाद खां|
* कुआं खेड़ा बजीर आलम से मुन्नालाल|
* घुमइया रसूलपुर से ग्रीश चंद्र|
* कुइयां धीर से सत्यराम|
* नगला दमू से रामऔतार|
* गुटैटी दक्षिण से तारा बानो|
* सादिकपुर से सत्येंद्र पाल|
* पपड़ी खुर्द से वकील अख्तर|
* ग्राम पंचायत कुइयां संत से अशोक गंगवार|
* अलेपुर पीतध्लेश्वर में भुल्लौदेवी ने चंद्रावती को ४ वोट से हराया|
* गढि़या हैवतपुर में गौपीराम वर्मा ने अब्दुल हमीद को ११६ वोट से हराया।
* ग्राम पंचायत अमलैया आशानंद में सुनील गंगवार ने प्रमोद गंगवार को ५३ वोट से हराया।
* ग्राम सभा सरपापुर से तारावती पत्नी लल्लू विजयी|
* ग्राम सभा इमादपुर थमरई से मंशाराम शाक्य विजयी|
* ग्राम सभा फरीदपुर मंगलीपुर से शांति देवी पत्नी वेदराम विजयी|
* ग्राम सभा नौगवां से दीनदयाल विजयी|
* ग्राम सभा अलीपुर पीत धौलेश्वर से मुल्लो देवी पत्नी रामतीर्थ दिवाकर विजयी|
* ग्राम सभा सिकंदरपुर महमूद से कुंवरजीत विजयी|
* ग्राम सभा चिल्सरा से रमेश पाल विजयी|
* ग्राम सभा दनियापुर से सर्वेश वर्मा विजयी|
* ग्राम सभा बक्सुरी से लाख्मीचंद्र विजयी|
* ग्राम सभा रसीदपुर तराई से सावित्री देवी पत्नी भैयालाल विजयी|
* ग्राम सभा पहाडपुर बैरागड़ से रक्षपाल विजयी|
* ग्राम सभा ख्वाजा अहमदपुर कटिया से मीना देवी पत्नी मानसिंह विजयी|
* ग्राम सभा रोशनाबाद से साधना गंगवार विजयी|
* ग्राम सभा कलुआपुर सानी से रामवीर विजयी|
* ग्राम सभा बैरमपुर से गिरिजा देवी विजयी|
* ग्राम सभा असगरपुर से अनिल कुमार विजयी|
* ग्राम सभा नगला कलार से अलका यादव विजयी|
* ग्राम सभा रामापुर से सुभाष चन्द्र विजयी|
* ग्राम सभा लालौर राजपूतान से धुप श्री विजयी|
* ग्राम सभा भिडौर से राजेन्द्र पाल विजयी|
* ग्राम सभा बरई से चमेली देवी विजयी|
* ग्राम सभा नगला सेठ से गौतम विजयी|
* ग्राम सभा वेलासराय गाजा से मनोज मिश्रा विजयी|
* ग्रामसभा मुरेठी से अजीत प्रताप सिंह विजयी घोषित|
* ग्राम सभा रूपपुर मंगलीपुर से रानीदेवी पत्नी रामकिशोर 105 वोटों से विजयी|
* ग्राम सभा चम्पतपुर से मातादीन 34 वोटों से विजयी|
* ग्राम सभा नगला समाधान से अलका विजयी|
* ग्राम सभा मिल्क सुल्तान से रामवती पत्नी अनोखेलाल विजयी|
* ग्राम सभा गदनपुर चैन से साधना ने 82 वोटो से सुदामा को हराया|
* ग्राम सभा अजीजाबाद से लगातार दूसरी बार प्रधान बनी रेवती देवी ने अपनी बहू उर्मिला को 50 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा रजलामई में नरेन्द्र सिंह ने 48 वोटों से निर्देश कुमारी को हराया|
* ग्राम सभा समसपुर भिखारी में संगीता चतुर्वेदी ने साधना चतुर्वेदी को 85 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा भगऊ से हरीश ने रामबाबू को 26 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा कुइयांखेरा में देवदत्त ने 32 वोटों से लाल बहादुर को हराया|
* ग्राम सभा सरीफ्पुर छिछनी से उमा देवी ने 222 वोटों से सुनीता देवी को हराया|
* ग्राम सभा हरसिंगपुर गोवा में जगदीश चन्द्र कोटेदार ने 150 वोटों से पूर्व प्रधान जगदीश सिंह को हराया|
* ग्राम सभा बुढ़नपुर से प्रेमसिंह ने जाहर सिंह को 11 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा दुबरी से शिशुप्रताप सिंह विजयी घोषित हुए|
ब्लाक कायमगंज



*
* नरसिंहपुर में देवसुता ने अपने प्रतिद्वंदी संगीता को ९० वोट से हराया।
* मऊरशीदाबाद में राशिद अली शाह ने अपने प्रतिद्वंदी इरफान गनी को १९२ वोट से करारी मात दी।
* कादरदादपुर सराय में जोगराज ने अपने प्रतिद्वंदी कश्मीर को १८ वोट से हराया।
* जौंरा में ब्रजेश ने अपने प्रतिद्वंदी प्रेमसागर १२९ वोट से मात दी।
* कुवंरपुर इमलाख में नसीम बेगम ने अपने प्रतिद्वंदी सबीहा सुल्ताना को ५१ वोट से हराया।
* पहाड़पुर में उदय कुमार सिंह उर्फ भूरे ने 13 मतों से जीते|
* शादनगर में अजय वीर 466 मत पाकर जीते|
* जिनौल में शकुन्तला 533 मत पाकर जीतीं|
* रशीदपुर में कुलदीप 276 मत पाकर जीते|
* बरखेड़ा में प्रवीन कुमार 342 मत पाकर जीते|
* महमूदपुर सिनौडा में सर्वेन्द्र 255 मत पाकर जीते|
* सवितापुर विहारीपुर में राजेश्वरी272 मत पाकर जीतीं|
* सिकन्दरपुर अगू में चिरौजी 254 मत पाकर जीते|
* मिस्तनी में राजश्री 787 मत पाकर जीतीं|
* लोधीपुर में कृष्णादेवी 294 मत पाकर जीतीं।
* भागीपुर उमराव में राजेन्द्र 356 मत पाकर जीते|
* होतेपुर में गीतादेवी 649 मत पाकर जीतीं|
* गूजरपुर में जागेश्वरी देवी 128 मत पाकर जीती|
* सिवारा मुकुट में रामवीर 378 मत पाकर जीते|
* ग्राम पंचायत बहबलपुर में अजय वीर 466 मत पाकर जीते|
* ग्राम सभा अताईपुर जदीद से राजकुमार गौतम ने प्रेमपाल को 230 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा जरारा मझोला में रूचि ने रमाकांती को 163 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा पट्टी मदारी से राजेंद्र श्री पत्नी बाबू राम विजयी|
* ग्राम सभा कुमाउद्दीन नगर से कांती देवी जीतीं|
* ग्राम सभा सिकंदरपुर तिहैया से आदेश जीते|
* ग्राम सभा रायपुर चिनहट से लज्जाराम जीते|
* ग्राम सभा सिवाराखास से महावीर जीते|
* ग्राम सभा बिल्हा से गीता देवी जीतीं|
* ग्राम सभा न्यामतपुर ढिलावली से रेखा जीतीं|
* ग्राम सभा बिरहिम्पुर से शांति देवी जीतीं|
* ग्राम सभा निजामुद्दीन्पुर से छम्मी बेगम जीतीं|
* ग्राम सभा सितवनपुर पिशु से हेमलता जीती|
* ग्राम सभा बिल्सडी से सत्यवीर विजयी|
* ग्राम सभा झब्बूपुर से ग्रीश चन्द्र बाथम ने वर्तमान प्रधान अखिलेश गंगवार की पत्नी को 25 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा लुधैईया से अशोक ने शिवनंदन को हराया|
* ग्राम सभा मऊरसीदाबाद से राशिद अली विजयी|
* चिल्लौली में विनीता देवी ने अपने प्रतिद्वंदी रामसखी को २० वोट से हराया।
* ग्राम सभा पुरौरी से नीलम विजयी|
* ग्राम सभा नरैनामऊ से श्रीक्रष्ण विजयी|
* ग्राम सभा लखनपुर से विमला देवी विजयी|
* अतंगापुर में रामकिशोर ने केंद्रपाल को ४५ वोट से हराया।
* ग्राम सभा शिवरई वरियार से लज्जावती ने अनीता देवी को 100 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा सुभानपुर से सकीना बेगम विजयी|
* रानीपुर गौर में वीरेश ने मोहन को ६८ वोट से धूल चटाई।
* पितौरा में अनुपम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रानी को २३१ वोट से हराया।
* ग्राम सभा अलियापुर से उमा देवी विजयी|
* ग्राम पंचायत रायपुर खास में अजय भारती ने मुश्तर खां को ५३ वोट से हराया।
* ग्राम सभा हकीकतपुर से मालती देवी विजयी|
* कुबेरपुर में मुकेशचंद्र ने अपने प्रतिद्वंदी कौसर को २८ वोट से हराया।
* ग्राम सभा मेदपुर से रामसेवक विजयी|
* ग्राम सभा कटरा रहमत खा से दूसरी बार साजिद खां प्रधान बने|
* कटिया में मोहम्मद कैसर खां ने अपने प्रतिद्वंदी शमा बेगम को १६८ वोट से हराया।
* ग्राम सभा मुडौल से रंजना तिवारी विजयी|
* ग्राम सभा धर्मपुर से जलालुद्दीन विजयी|
* ग्राम सभा अल्लापुर से संजीव विजयी|
* ग्राम सभा बहोललपुर से शशी देवे विजयी|
* ग्राम सभा पचरौली से वीरेंद्र कुमार ने नंदकिशोर को 256 वोटों से हराया|
* ग्राम सभा अताईपुर कोहना से रामऔतार शाक्य 642 वोट से जीते|
* ग्राम सभा दीपपुर नगरिया से अर्चना पाल ने प्रधानी पद जीती|
* ग्राम सभा रुटौल से अर्जुन कुमार ने भौलेंद्र सिंह को हराया|
* ग्राम सभा सिनौली में रामनरेश यादव ने 416 वोटों से जीत पक्की की|
* ग्राम सभा हंसापुर गौराई में अजय सिंह ने 101 वोटों से हंसराज को पराजित किया|
* ग्राम सभा कायमगंज गिर्द में एजाज ने 49 वोटों से पूर्व प्रधान शहजाद को हराया|
* ग्राम सभा जिजपुरा में प्रवेश कुमार ने छुन्नू लाल को 100 वोटों से हराया|

न्यू चुनावी परिणाम अपडेट: जिलापंचायती पिटारा खुशी और गम का

फर्रुखाबाद: जिला पंचायत सदस्य पदों की सूची

जिला जिलापंचायती रुझान

बढपुर

बढपुर उत्तरी से

पूर्व सभासद राजन राय उर्फ़ जौली की पत्नी रीता राजपूत जीती|

बढपुर पूर्वी से

समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष द्रग्पाल सिंह यादव बाबी जीते|
बढपुर पश्चिम से
आढ़ती रामविलास राजपूत जीते| पूर्व जिलापंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के पति मुकेश राजपूत हारे|

मोहम्दाबाद

मोहम्दाबाद I
श्रीमती चंद्रमुखी कठेरिया जीती| स्वामी आत्मदेव गोपालानंद कालेज की प्रबंधिका |
मोहम्दाबाद II से

डॉ अनीता जीतीं|

मोहम्दाबाद III से

मंजू लता जीतीं|

मोहम्दाबाद IV
पवन जीते|
कमालगंज में

उत्तरी से

रोहिताश वर्मा ने तहसीन की पत्नी जुबेरिया को 2475 वोटों से हराया| रोहिताश को 9975 वोट मिले|
पूर्वी से

ग्राम शेखपुर निवासी महेश अहिरवार की पत्नी सिया देवी ने ४ हजार वोटों से राजपाल सुमन एडवोकेट को हराया | सिया देवी को 8072 वोट मिले|

मध्य से

प्रमोद कटियार जीते|

दक्षिण पश्चिम से

दक्षिण पश्चिम से तहसीन सिद्दीकी जीते|

पश्चिम दक्षिण से

छात्र नेता आदित्य राठौर उर्फ़ एके जीते|

नवाबगंज

नबावगंज पूर्वी से

अरविन्द शाक्य जीते|

नवाबगंज दक्षिण पश्चिम से

ठेकेदार राघवेन्द्र मिश्रा उर्फ़ नवीन जीते|

नबावगंज उत्तरी
रावेन्द्र सिंह उर्फ़ चुन्नू यादव जीते|
राजेपुर

राजेपुर पूर्वी से
सरोजनी देवी जीतीं|

राजेपुर मध्य
ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ़ घुन्नू जीते|
राजेपुर पश्चिमी
ग्रीश यादव जीते|

कायमगंज

कायमगंज I से

मिराज ने संजय को हराया|

कायमगंज II
क्रष्ण पाल जीते|
कायमगंज III

कायमगंज IV से

सपा नेता रामप्रकाश उर्फ़ कल्लू की पत्नी गुड्डी ने 4064 वोटों से बंदना पाल को हराया| गुड्डी को 5805 वोट मिले|
शमसाबाद

शमसाबाद पूर्वी से
सौभाग्यवती जीती|

शमसाबाद दक्षिणी

अतुल गंगवार जीते|

शमसाबाद पश्चिम
अभय प्रदीप जीते|

जिला पंचायत में यादवों का दबदबा, लोधी दे सकते हैं टक्कर !

फर्रुखाबाद: जिला पंचायत के नतीजे चौकाने वाले आये हैं| जातिगत व् पार्टी के आधार पर समाजवादी पार्टी का दबदबा कायम हो गया है| जिला पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सौभ्ग्यवती के पति मुकेश राजपूत व् उनका बेटा अमित राजपूत, सपा विधायक नरेन्द्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव उर्फ़ लव, बसपा एवं व्यापरी नेता संजीव मिश्रा बाबी आदि प्रमुख प्रत्याशी बुरी तरह चुनाव हार गए हैं|

जनक्रांति पार्टी के प्रदेश सचिव मुकेश राजपूत के लिए यह खुशी की बात है कि उनकी पत्नी सौभाग्यवती राजपूत लगातार दूसरी बार चुनाव जीत गयीं| समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष द्रग्पाल सिंह यादव बाबी, कायमगंज के सपा नेता रामप्रकाश उर्फ़ कल्लू की पत्नी गुड्डी, डॉ अनीता यादव, रावेन्द्र सिंह यादव उर्फ़ चुन्नू, ग्रीश यादव तथा सपा विधायक नरेन्द्र सिंह यादव की भाभी मंजुलता यादव सहित 6 यादव चुनाव जीत गए| उधर कई विद्यालयों के प्रबंधक के पुत्र रोहिताश वर्मा, सभासद राजन राय जौली की पत्नी रीता, आलू आढ़ती रामविलास राजपूत, सहित 4 लोधे राजपूत पहली बार जिला पंचायत में पहुँच गए|

दलितों में चंद्रमुखी कठेरिया, सिया देवी अहिरवार एवं पवन कुमार, ममता माथुर सहित ४ दलितों को पहली बार आरक्षण के कारण जिला पंचायत की कुर्सी नसीब हुयी है| जातिगत आधार पर प्रमोद कटियार, अतुल गंगवार, अभय प्रदीप गंगवार तीन कुर्मियों ने बाजी मारी है| ठाकुरों में आदित्य राठौर का माँ निर्मला देवी व ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ़ घुन्नू, तथा अल्प संख्यकों में तहसीन सिद्दीकी, मिराज खा दो-दो लोगों का भाग्य चमका है| ब्राह्मणों में अकेले राघवेन्द्र मिश्रा नवीन भी जिला पंचायत जिला पंचायत पहुँच गए| शाक्य समाज की झोली में किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य व बसपा नेता राहुल कुशवाह की माँ सरोजनी देवी ने २ सीटें डाल दी हैं|

जिलापंचायत अध्यक्ष सौभाग्यवती के अलावा नरेन्द्र सिंह यादव की भाभी को दोबारा जिला पंचायत में जाने का मौक़ा मिला है|
जिलापंचायत की सामान्य सीट होने के कारण सपा नेता रामप्रकाश उर्फ़ कल्लू की पत्नी गुड्डी, मंजुलता यादव, सौभाग्यवती राजपूत, तहसीन सिद्दीकी के जिला पंचायती अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हो गयी है| उम्मीदवारों ने सदस्यों को खरीदने के लिए उनकी बोली लगानी शुरू कर दी है|

केंद्र ने कर दी प्रदेश सरकार की फजीहत

फर्रुखाबाद: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दोहरे हत्याकांड के मामले में ४ आरोपियों के विरुद्ध लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून की कार्रर्वाई को सिरे से खारिज कर दिया है| इससे जिला प्रशासन के साथ ही प्रदेश सरकार की भी फजीहत हुयी है|

जिला प्रशासन ने बीते दिनों प्रदेश सरकार की अनुमति से जिला कारागार में बंद हत्यारोपी अमित दुबे व् वव्वन, अजय कुमार जाटव बाबी, मनोज मिश्र उर्फ़ कल्लू पंडित तथा धीरेश ठाकुर उर्फ़ पप्पू पर रासुका का नोटिस तामील कराया था| आरोपियों की ओर से रासुका कार्रवाई का विरोध करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय से न्याय देने की फ़रियाद की गयी थी| गृह मंत्रायालय ने चारों आरोपियों के विरुद्ध की गयी रासुका की कार्रवाई को खारिज कर दिया तथा इस सम्बन्ध में जेल अधीक्षक को बायरलेस से सूचना दे दी|

मालूम हो २९ जून को कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला हांथीखाना निवासी रामपाल शर्मा के पुत्र विनय व् रज्जन की रात ९ वजे घर के पास ही गोलियों से भूनकर ह्त्या कर दी गयी थी| मृतक के भाई चन्दन ने उक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी| बाद में पुलिस ने अमित के भाई डॉ अनुपम दुबे व् उनके भाई डब्बन, मामा उर्फ़ सुभाष मिश्रा को अभियुक्त बनाया| पुलिस ने आरोपियों की कुर्की करने के बाद अनुपम व् डब्बन की गिरफ्तारी पर ५-५ हजार रुपये का इनाम भी रखा था| आरोपियों के अधिवक्ता एके शर्मा ने बताया कि गलत ढंग से लगाए गए रासुका को खारिज करने के लिए गृह मंत्रालय को प्रार्थना पत्र भेजा गया|

प्रेमी के साथ छात्रा फुर्र

फर्रुखाबाद: अक्सर प्रेम करने वाले खून के रिश्ते को भी नहीं देखते हैं| प्रेम में अंधे होने वाले प्रेमी खून के रिश्ते को तार-तार कर फुर्र हो जाते हैं| उनके परिजन शर्म के कारण मुंह दिखाने के लायक नहीं रहते हैं | और चुप-चाप ही खोजवीन करते रहते हैं|

नगर क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा की छात्रा संगीता ने ऐसा ही कर दिखाया है| संगीता पीडी कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है| वह दो दिन पूर्व घर से यह बताकर गयी कि कालेज जा रही हूँ लेकिन कालेज छोटने के बाद घर नहीं पहुँची| परिजनों ने काफी देर तक इन्तजार किया कि संगीता किसी सहेली आदि के घर चली गयी होगी| देर रात तक जब जांच-पड़ताल की गयी| तो पता चला कि वह अपने ही मामा के बेटे के साथ चली गयी है| जिससे उसके प्रेम सम्बन्ध होने की भी जानकारी उजागर हुयी|

संगीता को बहला -फुसला कर भगाकर ले जाने के सम्बन्ध में उसके पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है|

रुपये लुटने से दलित की शादी को ग्रहण लगा

फर्रुखाबाद: दवंगों ने दलित सफाई कर्मचारी को मारपीटकर उससे नगदी लूट ली| जिससे उसकी पुत्री के विवाह में खलल पढ़ गया|

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर कला निवासी रामप्रताप बाल्मीकि लोहिया अस्पताल में सफाई का कार्य करता है| वह अपनी पुत्री के विवाह की तैयारी कर रहा है| उसने मोहल्ले के ही अशोक कुमार मिश्रा से रुपये उधार मांगे हैं| अशोक ने आज छिबरामऊ जाकर वहां रहने वाले अपने भाई प्रमोद से २० हजार रुपये रामप्रताप को दिलवाए| रामप्रताप नेकपुर पुल के पास बस से उतरा वहां से वह दिन के ११ बजे घर से जा रहा था| तभी मार पीटकर उससे रुपये लूट लिए गए| घायल रामप्रताप ने लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया|

जब सफाई कर्मचारी रामप्रताप रिपोर्ट दर्ज कराने फतेहगढ़ कोतवाली गए तो पुलिस ने घटना को झूंठा बताते हुए उसके साथ बदसलूकी की | राम प्रताप ने आरोप लगाया कि संजय गिहार आदि युवकों ने रुपये लूटे हैं| रुपये लुट जाने के गम में रामप्रताप नशे में भटकता रहा|

प्रधानी चुनावी रंजिश में फायरिंग, ४ महिलायें घायल व पीएसी तैनात

फर्रुखाबाद|| प्रधानी चुनाव की रंजिश में रुतवे व् खिसियाहट को लेकर हिंसक घटनाएं बढ़ रही हैं| आज ब्लाक बढपुर कोतवाली फर्रुखाबाद के ग्राम अमेठी जदीद में प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर जबरदस्त संघर्ष हुआ| लाठी, डंडा व् टकोरों से हमला करने के बाद फायरिंग किये जाने से सनसनी फ़ैल गयी|

गाँव के मुफीद खान बीते दिन पहली बार ही प्रधानी का चुनाव जीते जिसके कारण उनके समर्थकों के हौंसले बुलंद हैं| उधर ८३ वोटों से चुनाव हारने वाले इदरीश खां को काफी मलाल था| मुफीद समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर इदरीश की दूकान के सामने जबर्दस्त नारे वाजी कर रहे थे| तभी सुबह ८:३० बजे दोनों पक्ष आपस में भिड गए| जिसको जो जहां मिला उसकी जमकर पिटाई कर दी| रुतवा कायम करने के लिए जवावी फायरिंग के बाद पथराव भी किया गया| सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, इन्स्पेक्टर क्रष्ण कुमार ने जांच-पड़ताल की| पुलिस ने पूर्व प्रधान इदरीश हाजी नफीसुल, पप्पू, रुक्सार, रिंकू तथा प्रधान पक्ष के बड़ा बंगसपुरा निवासी हाजी असफाक आदि को हिराशत में ले लिया|


हाजियों को कार्यालय में बिठाकर अन्य को हवालात में बंद किया गया| हमले में प्रधान मुफीद के भाई मोईन की पत्नी नर्गिस उर्फ़ गुढ़िया बहन तूवा व् अरसी लहूलुहान हो गयीं| जिन्हें वाहन से कोतवाली व् लोहिया अस्पताल ले जाकर डाक्टरी परीक्षण कराया गया| मुफीद ने बताया कि उनकी पत्नी अख्तर जहां उर्फ़ रानी की डिलीवरी होने वाली है| हमले में गिर जाने के कारण उनके भी अंदरूनी चोट लगी है| गोली लगने से सैंट्रो कार का शीशा टूट गया मै और मेरे समर्थक बाल-बाल बच गए| मै सुबह समर्थकों को बधाई देने जा रहा था| रास्ते में इदरीश ने अपनी दुकान के पास अचानक हमला कर दिया| शोर मचाने पर मोहल्ले वालों ने मुझे बचाया उसी समय कुछ लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से महिलाओं पर हमला कर दिया|

इदरीश ने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने की खुशी में मुफीद ने हमला कर फायरिंग की| हाजी असफाक ने बताया कि मै मुफीद को खुशी में हार पहनाने गया था| मोती महल मस्जिद के पास मेरी परचून की दुकान है| गाँव में संघर्ष के दौरान कथित पत्रकार भी वहा पहुँच गया जिसकी ग्रामीणों ने पिटाई कर दी पुलिस ने उसे भी हवालात में बंद कर दिया| गाँव में कादरीगेट व् घटियाघाट चौकी इन्चार्जों के अलावा पीएसी फ़ोर्स तैनात कर दी गयी|भयभीत ग्रामीण घरों में ही दुबक गए| बहुत से गाँव छोंड़कर ही चले गए गाँव में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल दिखाई पडा|

चुनाव की रंजिश में फायरिंग हो जाने के कारण इन्स्पेक्टर क्रष्ण कुमार आपे से बाहर हो गए| उन्होंने झगडा करने वालों को जमकर गरियाया| प्रधान मुफीद की घायल परिजनों की पैरवी में पहुंचे व्यापारी नेता फुरखान अहमद आदि के साथ बदसलूकी की|