Home Blog Page 5761

बाबरी मस्जिद की शहादत पर चौकन्ना रहा प्रशासन

फर्रुखाबाद: अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाये जाने की बरसी पर ववाल होने की आशंका में जिला प्रशासन सतर्क रहा| नगर के संवेदनशील तिराहो, चौराहों पर पुलिस फ़ोर्स तैनात रही| गुप्तचर विभाग के कर्मचारी अराजक तत्वों की गतिविधियों की टोह में लगे रहे| सायं तक शांति रहने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली|

जिला समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आवास-विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर काला फीता बांधकर बाबरी मस्जिद की शहादत का विरोध किया| जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, माहानगर अध्यक्ष चाँद मोहम्मद खां, पूर्व अध्यक्ष विश्वास गुप्ता, बंटी यादव, मुन्ना यादव, आफरोज, युसूफ, सिराजुल आफाक मुन्ना, जियाउद्दीन, आदि ने विचार व्यक्त किये| सभी वक्ताओं ने बाबरी मस्जिद को ढहाये जाने के लिए भाजपा व केंद्र सरकार को दोषी ठहराया| मथुरा का उदाहरण देते हुए कहा की अनेकों स्थानों पर मंदिर और मस्जिद आस-पास में हैं|

दोनों धर्मों के लोग पूजा पाठ व नवाज अदा करते हैं लेकिन कहीं भी विवाद की स्थित नहीं है| कांग्रेस की शह पर भाजपा ने सुनियोजित ढंग से मस्जिद शहीद कर दी| ऐसे समय में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव खुलकर मुस्लिम भाईयों के पक्ष में खड़े हुए और उनकी हर संभव मदद की है और करते रहेंगें|

बाप कर रहा 8 साल के बेटे से जानवरों जैसा सलूक!

जालंधर:(होशियारपुर) आठ साल के मासूम की मां का पांच साल पहले देहांत हो गया है। पढ़ने, खेलने की उम्र में जो अत्याचार इस मासूम के साथ हो रहा है। उसे सुन, देख कर किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी और दिल रो उठेगा। यह अत्याचार कोई और नहीं बल्कि उसका पिता ही उस पर ढा रहा है।

फगवाड़ा रोड पर स्थित गांव मरुली ब्राम्हणां निवासी सुरेश कुमार जब भी काम पर जाता है। वह अपने मासूम बेटे को अंधेरे घर में जानवरों की तरह बांध जाता है। मासूम चीखता चिल्लाता रहता है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। यह क्रम काफी समय से चल रहा है।

गांव वाले भी सुरेश की इस करतूत से वाकिफ थे। उन्होंने उसे ऐसा करने से रोका लेकिन वह नहीं माना। रविवार को गांव वालों ने मासूम को अंधेरी कोठरी से मुक्त कराया। मासूम के हाथ और पैर पर रस्सी के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। गांव वालों ने आरोप लगाया कि रोजाना इस घर से बच्चे की चीख पुकार सुनाई देती है। उन्होंने कई बार सुरेश को समझाया लेकिन वह बाज नहीं आया।

पिता ने कहा, मैं मजबूर हूं

शाम पांच बजे मासूम का पिता सुरेश भी घर आ गया। घर के बाहर लोगों की भीड़ देख उसने कहा कि मैं विकलांग हूं और मंडी में एक दुकान पर काम करता हूं। मेरा बेटा करण काफी नटखट है। उसे डर रहता है कि कहीं वह भाग ना जाए। बस इसी डर के चलते वह उसे कमरे में बंद करके चला जाता हूं। आज भी वह उसके लिए रोटी लेने गया था। सुरेश ने कहा कि पेट भरने लायक भी वह मुश्किल से कमा पाता है तो बच्चे को स्कूल कहां से भेजूं।

डॉ भीमराव अंबेडकर के 54वें परिनिर्माण दिवस पर दी श्रद्धांजलि

(नानक चन्द्र की कलम से)

फर्रुखाबाद: आज सुबह ८ बजे से आरम्भ हुए अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/ जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के 54वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर फतेहगढ़ प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि व गोष्ठी का आयोजन किया गया|

बाबा साहेब की प्रतिमा पर प्रांतीय महामंत्री अति० नानक चन्द्र, नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, उपाध्यक्ष हंसराज, आरसी गौतम, डॉ बादशाह, आरडी बौद्ध, सोबरन सिंह, जवाहर सिंह गंगवार, डॉ रामक्रष्ण राजपूत, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत आदि अनुयायीयों ने माल्यार्पण किया|

बुद्ध वन्दना, पंचशील उच्चारण के पश्चात विचार गोष्ठी में नानक चन्द्र ने कहा कि “बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर उनके दिए गए तीन मूल ग्रंथों में से प्रथम मूल मन्त्र शिक्षित बनो.” इस मन्त्र पर तो आज उनके अनुयायीयों ने सफलता पा ली है परन्तु द्वितीय संगठित बातों पर पूर्ण रूप से सफल नहीं हो पा रहे हैं| इसका मुख्य कारण जातियों में जातिवाद तथा क्षेत्रवाद से उठकर संगठन की ताकत जब तक नहीं बन सकेगी उनका शोषण नहीं रोका जा सकता है|

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर ने कहा कि बाबा साहेब व बुद्ध के दर्शन कर उनके दिए गए सुझावों का अनुसरण करें| उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने सभी धर्मों के अनुसरण करने वाले व्यक्तियों व महिलाओं के बराबरी का दर्जा देने की बात कही| जिसका कानूनी प्रक्रिया के तहत अनुसरण आपके समक्ष है| उन्होंने समस्त उपस्थित कर्मचारियों को बाबा साहेब के दर्शन से प्रेरणा लेकर कार्य करने को कहा|

डॉ रामक्रष्ण राजपूत ने बाबा साहेब के विचारों को विस्तृत रूप से प्रचार-प्रसार करने एवं उनके बताये गये मार्गों पर चल वास्तविकता में अनुसरण करने की बात कही| पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि बाबा साहेब की श्रद्धांजलि दिवस पर नारे समाज को उनके लिखित ग्रंथों को पढ़कर उनका अनुसरण करना चाहिए| उन्होंने कहा कि लोग बाबा साहेब को राजनैतिक दायरे में बाँधना चाहते हैं जो कि गलत है|

कार्यक्रम की अध्यक्षता परशुराम ने की और कहा कि बाबा साहेब के सिद्धांतों व ग्रंथों की वैचारिक क्रांति फैलाने की आवश्यकता है| इस अवसर पर गंगा राम मिश्रा, प्रभूदयाल एडवोकेट, प्रमोद कुमार, अमित कुमार, प्यारेलाल, संतोष कुमार, बच्चन लाल, रमण भास्कर, देवेन्द्र कुमार, संगठन मंत्री दिनेश कुमार, अजय कुमार, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह आदि ने बाबा साहेब के जीवन दर्शन को पढ़कर व सीखकर सामाजिक वैचारिक क्रांति फैलाने की अपील करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की|

बाबरी विध्वंस की बरसी आज, देश में क़डी सुरक्षा

बाबरी मस्जिद विध्वंस की 18वीं बरसी यानी छह दिसम्बर के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सहित देश के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था क़डी कर दी गई है। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने> बताया कि पुलिस और अद्धसैनिक बलों को मंदिरों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और बाजारों में खास तौर से नजर रखने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा, “”अयोध्या मामले पर इलाहाबाद उच्चा न्यायालय का फैसला आने के बाद जिस तरह का शांतिपूर्ण माहौल कायम रहा, उससे सरकार प्रोत्साहित है, लेकिन सरकार चाहती है कि छह दिसम्बर के दिन राज्य अपनी सुरक्षा में कोताही न बरतें।””

रपटों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के शहरों अयोध्या और फैजाबाद में उच्चा स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में पहले ही हाई अलर्ट घोषित किया हुआ है। उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल लाल ने संवाददाताओं से कहा कि विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी को लेकर फैजाबाद सहित सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों एवं सम्बंधित अधिकारियों को सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील जिलों के पुलिस प्रशासन को खास सतर्क रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील जिलों में 10 कम्पनी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), 20 कम्पनी एवं प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) तैनात की गई है। करीब 20 कंपनी पीएसी रिजर्व में रखी गई है। वाराणसी, मथुरा, अलीगढ़, लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, मुरादाबाद, मेरठ और कानपुर जैसे संवेदनशील शहरों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

गृह मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील माने जाने वाले राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित दक्षिण के राज्यों मेंसुरक्षा के क़डे इंतेजाम किए गए हैं। जम्मू एवं कश्मीर को हाई अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि सांप्रदायिक हिंसा का इतिहास रखने वाले शहरों अहमदाबाद, सूरत, मुम्बई, भिवंडी, हैदराबाद, कोयम्बटूर, बेंगलुरू, और कोझिको़ड के विद्रोही धार्मिक संगठनों पर खास तौर से नजर रखी जाएगी। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने को बताया, “”राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था आम दिनों की तरह होगी, लेकिन हम महत्वपूर्ण स्थानों पर नजर रखेंगे।””

सेहरा बंधने से पहले ही अर्थी उठी

रायबरेली|| सेहरा बंधने के पहले ही राजकुमार की अर्थी उठ गयी। रायबरेली से घर जाते समय युवक की तांगे से टक्कर हो गयी। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज युवक राजकुमार की बारात जानी थी, घटना की सूचना होते ही घर में खुशियों की जगह मातम छा गया।

रविवार को अपरान्ह तीन बजे बाइक सवार दो युवक मोटरसाइकिल से छत्रपति शाहू जी महराज नगर के मोहनगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर अपने घर जा रहे थे। मिल एरिया थाना क्षेत्र के तकिया गांव के सामने आ रहे तांगे से उसकी जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे वे दोनों घायल हो गये। राहगीरों ने उन्हें उठाकर जिला अस्पताल ले गये जहां बाइक चला रहे युवक राजकुमार (25) पुत्र राम अभिलाष सिंह निवासी बहादुरपुर को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घायल मंजेश ने बताया कि आज राजकुमार की शादी थी कपड़े खरीद कर वापस जा रहे थे, तभी यह घटना हो गयी। मृतक के घर में आज मैन की रस्म होनी थी। घटना सूचना गांव पहुंचते ही खुशियों की जगह चीखे गूंजने लगी। पूरे परिवार पर वज्रपात हो गया। बडे़ भाई ओम प्रकाश सिंह व छोटे भाई विजय सिंह तो बेहोश हो गये। बड़े भाई ओम प्रकाश ने बताया कि सोमवार को राजकुमार की बारात गौरीगंज के माधव पुर जाना था।

सरकारी दामाद बिना ड्राइविंग लाइसेंस के दौड़ा रहे बसें

कानपुर|| रोडवेज बस के चालक अपने आपको सरकारी दामाद से कम नहीं समझते, यही वजह है कि उनके लिए सारे नियम कानून ताक पर हैं। वे मन मर्जी से माल की ढुलाई तो कर ही रहे हैं, कई ऐसे हैं, जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं है। रविवार को झकरकटी में जांच अभियान चलाकर बिना बुक माल लादने और ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर आधा दर्जन बसों पर जुर्माना किया गया। उनके सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को भी इसकी जानकारी दी।

झकरकटी बस अड्डे पर दो दिन पहले ही नये सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद इलियास ने चार्ज संभाला है। रविवार को अचानक सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने स्टेशन इंचार्ज अंबादत्त त्रिपाठी के साथ बसअड्डे पर चेकिंग अभियान चलाया तो वे दंग रह गये। सबसे पहले चेकिंग की गिरफ्त में आयी राठ डिपो की बस संख्या यूपी 93 टी 0287।

इसमें बिना बुक माल लदा था,कई शीशे टूटे थे, बस नो पार्किंग में थी और चालक के पास लाइसेंस नहीं था। बस चालक व परिचालक से 500 रुपये जुर्माना वसूला गया व राठ डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एससी संखवार को बस की स्थिति से अवगत कराया गया। आगरा जा रही फजलगंज डिपो की बस यूपी78 बीएन 7726 की छत टपकती मिली, साइड के 5 शीशे नहीं थे और नो पार्किग में खड़ी थी। बस चालक से 500 रु जुर्माना लिया गया।

झांसी डिपो की बस यूपी 93 टी 0615, फजलगंज डिपो की बस यूपी 78 बीटी, 6095, इटावा डिपो की बस यूपी 75, 1173, आजाद नगर डिपो की बस के चालक और परिचालक के 500-500 रुपये जुर्माना वसूला गया।

विधायक के काफिले की जीप ट्रक से टकराई, तीन मरे

रायबरेली|| उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के उंचाहार क्षेत्र में आज सुबह एक विधायक के काफिले में शामिल एक जीप के कथित रूप से एक ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि निर्दलीय विधायक अखिलेश सिंह के काफिले में शामिल एक जीप अरखा इलाके के पास एक ट्रक से टकरा गई जिससे जीप में सवार बाबू सिंह (48), पप्पू परिहार (42) और मनमोहन (33) की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल ने लखनऊ रेफर कर दिया है। सदर क्षेत्र से निर्दलीय विधायक सिंह के विंध्याचल जाने के दौरान यह हादसा हुआ।

पीएनबी एटीएम से 64 लाख गायब

गाजियाबाद|| हैरानी की बात है कि न तो एटीएम मशीन टूटी,न तो कहीं कुछ तोड़फोड़ हुई लेकिन गाजियाबाद के मोदीनगर में दो एटीएम मशीनों से 64 लाख रूपये गायब हो गए। एटीएम बिल्कुल सही सलामत हैं लेकिन फिर भी रकम गायब है यकीन करना मुश्किल है मगर सच है। मोदीनगर में पंजाब नेशनल बैंक के दो एटीएम मशीनों से चौंसठ लाख रूपये रहस्मय तरीके से गायब हो गए।

पुलिस के मुताबिक रॉयटर्स सेफ गार्ड नाम की कंपनी के कर्मचारियों ने शनिवार की शाम एटीएम में रकम डाली थी लेकिन पता चला कि चौसठ लाख की रकम गायब है।

पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ के लिए एटीएम में रुपये डालने वाली मुंबई की कंपनी के चार कर्मियों को हिरासत में लिया है। चारों कर्मी दो माह के भीतर ही कंपनी में रखे गए हैं। जांच में सामने आया है कि एटीएम से रुपये कंपनी के डिजिटल पासवर्ड के माध्यम से ही निकाले गए थे।

यह पासवर्ड दो लोगों के पास रहता है। इस आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए चारों कर्मियों को हिरासत में ले लिया है। एसएसपी ने बताया कि शीघ्र मामले का खुलासा हो जाएगा और इस मामले में अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया जाएगा।

खास बात यह है कि कंपनी प्रबंधक प्रतिदिन पासवर्ड बदलते हैं और यह डिजिटल नंबर में 12 अंकों का होता है। इसमें से एक कर्मी को छह नंबर व दूसरे को छह नंबर गोपनीय रूप से बताए जाते हैं, तभी पैसे एटीएम में लोड हो सकते हैं। कंपनी के इंजीनियरों का दावा है कि एटीएम मशीन बनाने वाला भी बिना कोड के इस तरह का कारनामा नहीं कर सकता है।

बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या

सहारनपुर|| उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने खुद को आग लगाकर जान दे दी।

बीएसएफ जवान हरियाणा के हिसार में तैनात था। राकेश कुमार (40) ने नाकु़ड थाना क्षेत्र के चंद्रिका खे़डा गांव में रविवार देर शाम घर में खुद पर मिट्टी का तेल छि़डककर आग लगा ली। घटना के वक्त परिजन घर से बाहर थे। जब तक ग्रामीण आग बुझाकर मौके पर पहुंचते जब तक राकेश की मौत हो चुकी थी।

नाकु़ड थाना प्रभारी बी. आर. वर्मा ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि किस कारण राकेश ने इतना ब़डा कदम उठाया। वर्मा ने कहा कि परिजनों और आस-पास के लोगों से पता चला कि पिछले कुछ समय से राकेश बीमार चल रहा था और इसी को लेकर मानसिक तनाव में था। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि राकेश पिछले दो सप्ताह से छुट्टी पर था।

पुलिस का कमाल, जुआँरी सिपाही को छोड़ा साथियों को हवालात

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा पुलिस ने कमाल ही कर दिया| जुआं खेलते पकड़े गए सिपाही व उसके दो साथियों को छोड़ दिया अन्य तीन को हवालात दिखा दी| लगता है की थाना मऊदरवाजा पुलिस को तेजतर्रार पुलिस कप्तान का कतई भय नहीं है|

रायपुर चौकी प्रभारी तुषार दत्त त्यागी ने सायं ग्राम कुईयाँ बूट क्षेत्र में छापा मारकर 6 लोगों को जुआं खेलते गिरफ्तार किया| तब इलाके के लोगों ने पुलिस की काफी वाहवाही की कि चलो देर सवेर ही सही पुलिस ने जुआरियों को पकड़ लिया| इस इलाके में बीते कई वर्षों से खुलेआम जुओं के अड्डे चल रहे थे|

बताया गया कि नगर के मोहल्ला सरदार खां निवासी फतेहबहादुर शाक्य का पुत्र राजीव, मोहल्ला मेमरान निवासी स्वर्गीय बाबूराम शाक्य का पुत्र अखिलेश उर्फ़ मोटा, पड़ोसी जसोदा कालोनी के अजेन्द्र शाक्य उर्फ़ लल्ला, आलोक त्रिपाठी, संदीप कश्यप तथा सचिन दिवाकर जुआं खेलते पकड़े गए| जुआं फतेहबहादुर के नलकूप के निकट हो रहा था|

सचिन की अभी हाल में पीएसी में भर्ती हुयी है| पकड़े गए लोगों के परिजनों ने बताया कि पुलिस ने सचिन, राजीव व लल्ला को छोड़ दिया है| देर रात तक थाने के मुंशी ने यह कहकर जानकारी नहीं दी कि अभी तक त्यागी जी ने फर्द नहीं दी है|