Home Blog Page 5715

गृह जनपद में मंत्री के लिए यज्ञ

फर्रुखाबाद: सर्वोदय मंडल एवं सर्वोदय मित्र मंडल के लोगों ने आज मौन जुलूस निकालकर केंद्रीय राज्य मंत्री सलमान खुर्शीद की वुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया|

सर्वोदय मंडल के जिलाध्यक्ष गोपाल बाबू पुरवार, मंत्री लक्ष्मण सिंह एडवोकेट, मौलाना हामिद हुसैन अंसारी, सोनू मिश्रा, सभासद अशोक वर्मा, पूर्व सभासद विद्यानंद आर्य, गया प्रसाद आर्य आदि करीब तीन दर्जन लोगों का मौन जुलूस मदारबाड़ी स्थित गांधी आश्रम से रवाना हुआ| अधिकांस लोगों के सीने पर एक पोस्टर लगा था जिसमे व्यंग्य करते हुए सलमान से जवाब मांगे गए थे|

नगर पालिका कार्यालय पहुँचने पर वहां गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया| सभी लोगों ने वुद्धि शुद्धि के लिए आहूतियां भेंट की तथा अपने विचार व्यक्त करते हुए मंत्री सलमान के प्रति जमकर भड़ास निकाली|

मंत्री लक्ष्मण सिंह एडवोकेट ने घोषणा की कि उन लोगों का कालिंद्री एक्सप्रेस को कभी बंद न होने देने के लिए आन्दोलन जारी रखेंगें और छपरा एक्सप्रेस का फतेहगढ़ में ठहराव कराकर ही दम लेंगें|

सपा नेता चाँद मोहम्मद खां एवं फर्रुखाबाद विकास मंच के मोहन अग्रवाल आदि ने आन्दोलन में सहयोग दिए जाने का वायदा किया|

मायावती का जन्म दिवस: 10 हजार का कटा केक

फर्रुखाबाद: सूबे की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती आज ५५ साल की हो गईं इस खुशी के मौके पर बसपाईयों ने १० हजार रूपये कीमती केक काटकर जश्न मनाया| सबसे ज्यादा खुशी सीमा बेकरी मालिक भगवान दास हीरानी उर्फ़ पप्पू को हुई जिन्होंने आज पहली बार इतना कीमती बेहतरीन स्वादिष्ट केक बनाया|

मुख्यमंत्री की सालगिरह सदैव की तरह ठंडी सड़क स्थित सभासद उमेश अग्रवाल के लक्ष्मी कोल्ड स्टोरेज में मनाई गई| इस दौरान विधायक कुलदीप गंगवार, एमएलसी मनोज अग्रवाल, सतीश जाटव, विधान सभा के घोषित प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह शाक्य, गंगाराम जाटव, नागेन्द्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष रामानंद प्रजापति, युनुस अंसारी, राहुल कुशवाह, अनंग पाल कुशवाह आदि नेता मौजूद रहे|

कार्यक्रम को लम्बा खींचने के लिए जादूगर गोंगा महाराज को कई बार अपने करतब दिखाने का मौक़ा दिया गया, जिन्होंने तास के पत्तों के स्वरुप बदलने के तरीके बताये|

अपार भीड़ होने के कारण कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही गैलरी में लोग बैठ गये| मंच के सामने बेंच के आगे डाली गई कुर्सियों पर बैठने के लिए खींचातानी मची रही|

कमल हीरानी व भारत हीरानी ने कर्मचारियों के सहयोग से केके को बेहतर ढंग से सजाया| केक के ऊपर 55 के अंक लगाकर पीछे मुख्यमंत्री मायावती का चित्र भी लगाया गया| सीमा बेकरी के मालिक पप्पू हीरानी ने बताया कि केक १० हजार रुपये कीमत का था| पहली बार इतना कीमती केक बनाने की मौक़ा मिला| बीते वर्ष ५ हजार रुपये कीमत का केक बनाया था|

समारोह स्थल को नीली झंडी व नीले गुब्बारों से सजाया गया था| कम्बल मिलने की उम्मीद में हाल के बाहर सैकड़ों गरीब लोग जमीन पर ही बैठे रहे| जिनमे महिलाओं के अलावा बच्चे व विकलांग भी थे|

हुजूम को देखकर इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार ने आयोजकों को जानकारी दी| संचालन करने वाले बसपा नेता राम नरेश गौतम ने माईक से घोषणा की कि इस वर्ष कम्बल व रुपये बांटने की कोई व्यवस्था नहीं है| केक व मिठाई सभी लोगों को मिलेगी|

कार्यक्रम के अंत में जब मिष्ठान बांटा गया तो उसको लेने में लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही|

लोमडी ने शिकारी को गोली मारी

लंदन|| आप ये बात सुनकर निश्चित रूप से चौंक जाएंगे और एक बार तो आपको यकिन भी नहीं होगा। लेकिन यह सच है कि एक लोमडी ने शिकारी को उसी की बंदूक से गोली मार दी।

बेलारूस के ग्रोदनो क्षेत्र में एक शिकारी घायल लोमडी को बन्दूक के कुंदे से मारने की कोशिश कर रहा था। इस झडप में लोमडी ने ट्रिगर दबा दिया जिससे बंदूक की गोली शिकारी के पैरो में लग गई और शिकारी खुद शिकार हो गया।

यार के साथ मिल पति को मौत के घाट उतारा

शाहजहांपुर|| त्रिया चरित्रम देवो न जानति.. इस कथन को ग्राम रामदेवरी की अनीता ने आज चरितार्थ कर दिया। उसने अपने यार की मदद से पति का खून कर दिया। बाद में यह अफवाह फैला दी कि उसके पति की मौत करंट से हुई है।

३५ वर्षीय मृतक सुखलाल के छोटे भाई हीरालाल ने तहरीर दी कि रेखा (काल्पनिक नाम) के नाजायज ताल्लुक गाँव के ही एक युवक के साथ थे। इसको लेकर आये रोज पति-पत्नी के बीच मारपीट होती थी। बीती रात रेखा ने अपने पुत्र राहुल, विकास और रुचि के सो जाने के बाद अपने यार की मदद से पति की गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद रेखा और उसके यार ने सुबह परिजनों को गुमराह करते हुए बताया कि उसकी करंट से रात 11 बजे मौत हो गई। उधर विद्युत विभाग के अनुसार बिजली रात 11.25 बजे आई थी। इलाकाई लोगों की मानें तो पायेंगे कि शुक्रवार को उसके यार के रेखा के पति से इसी बात को लेकर मारपीट भी मारपीट हुई। बाद में उसकी हत्या कर दी गई।

बर्थ डे पर मायावती ने खोला तोहफे का पिटारा

लखनऊ|| यूपी की मुख्यमंत्री मायावती ने आज अपना जन्मदिन केक काटकर मनाया और तोहफों की झड़ी लगा दी.

उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने अपने 55वें जन्मदिन के मौके पर आज राज्य में जनहित गारंटी अध्यादेश लागू करने का ऐलान किया है.

मायावती ने अपना जन्मदिन गरीबों को समर्पित किया और महिलाओं और छात्रों पर विशेष ध्यान देते हुए तोहफों की झड़ी लगा दी. मायावती ने 4000 करोड़ की परियोजनाओं की ऐलान किया.

इस अध्यादेश के तहत अब सरकारी दफ्तरों को तय सीमा के भीतर लोगों का काम करना होगा. और ऐसा नहीं हुआ तो इसकी ठोस वजह बतानी होगी. काम में बेवजह देरी पर संबंधित अधिकारी पर 250 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगेगा.

मायावती ने ऐलान किया कि राज्‍य की गरीब महिलाओं को 400 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे. उन्‍होंने राज्‍य के सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्‍ते में 10 फीसदी की बढ़ोतरी करने की घोषणा की. बढ़ा हुआ महंगाई भत्‍ता 1 जुलाई 2010 से प्रभावी होगा.

चिंताओं को लिख डालिए डायरी में, फिर देखिए कमाल

क्या आप आने वाली परीक्षा को लेकर चिंतित हैं? अपने संबंधों को लेकर व्यथित हैं? तो घबराइए मत। उठाइए एक डायरी और उतार दीजिए अपनी परेशानी। यह साधारण तरीका है तनाव की स्थिति से निजात पाकर प्रदर्शन में इजाफा करने का।

शिकागो विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि परेशानी को लिखने की आदत दिमाग में शांति लाती है और व्यक्ति अपने काम में मन लगा सकता है। उन्होंने कहा कि यह तरीका इतना कारगर है कि छात्रों ने बैठने से पहले यह तरीका अपनाया तो उनके अंकों में 20 प्रतिशत तक का इजाफा देखा गया।

टेलीग्राफ ने अध्ययन के नेता प्रोफेसर सिआन बेलोक के हवाले से कहा कि चिंताओं को लिख डालने से वह दूर होती हैं।  उन्होंने कहा कि तनावपूर्ण स्थिति वर्किंग मेमोरी के नाम से जानी जाने वाली दिमाग की प्रक्रिया को प्रभावित करती है। यह स्मृति एक तरह से दिमागी नोटपैड है, जो लोगों को उनके काम से संबंधित सूचना देती है। यह नोटपैड लेकिन चिंताओं से भी भर सकता है, जिससे दिमाग की स्मरण शक्ति घटती है। इसलिए जरूरी है कि अपनी चिंताओं को आप लिख डालें और दिमाग को खाली कर दें।

अध्ययन के लिए अनुसंधानकर्ताओं ने कॉलेज के 20 छात्रों को चुना और गणित की दो परीक्षाएं ली। दूसरी परीक्षा से पहले कुछ कहकर तनाव की स्थिति पैदा की गई। आधे छात्रों से अपनी चिंता लिखने को कहा गया, जबकि दूसरों से उतने समय खाली बैठने को कहा गया। जिन लोगों ने अपनी चिंताएं लिखी उनके अंकों में बढोत्तरी पाई गई। एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि चिंतित छात्रों ने जब अपनी परेशानी लिखी तो वे अन्य के साथ परीक्षा देते वक्त आत्मविश्वास से भरपूर नजर आए।

लड़की पर विधायक ने लगाए झूठे आरोपः मायावती

लखनऊ|| उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने अपने जन्मदिन पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि बलात्कार पीड़ित लड़की पर लगे चोरी के आरोप झूठे हैं और विधायक ने लड़की को फंसाने के लिए ऐसा किया है।

मायावती ने कहा कि मामले की जांच हो रही है और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पूरी होने पर उन पुलिसकर्मियों पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने बिना मामले की जांच किए ही लड़की को जेल के अंदर बंद कर दिया।

उन्होंने कहा कि वह इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए जल्दी निपटान के लिए तैयार हैं। उन्होंने लड़की को तथा उसके परिवार वालों का न्याय का भरोसा दिलाया।

उल्लेखनीय है कि बांदा के नरैनी से विधायक पुरुषोतम नरेश द्विवेदी और उनके दो सहयोगियों पर लड़की के साथ बलात्कार का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उन सभी को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बलात्कार के आरोपी विधायक ने गुरुवार की शाम अतर्रा थाने में आत्मसमर्पण किया था।

आरोपी विधायक को गुरुवार की रात को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृप्ता चौधरी के घर पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने विधायक को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

युवती के साथ सामूहिक बलात्कार के दो अन्य आरोपियों राजेन्द्र शुक्ला और सुरेश को भी गिरफ्तार किया गया था। सामूहिक बलात्कार के दोषी राजेन्द्र शुक्ला और सुरेश को दिन में ही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृप्ता चौधरी की अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने दोनों को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ में आरोपी विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। विधायक ने गुरुवार को अतर्रा थाने में समर्पण किया जबकि युवती के साथ सामूहिक बलात्कार के दो आरोपी राजेन्द्र शुक्ला और सुरेश को बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

युवती ने आरोप लगाया है कि उसके साथ विधायक और उनके कुछ समर्थकों ने बलात्कार किया था और उसने जब इसकी शिकायत पुलिस में की तो उसे चोरी के झूठे मामले में जेल भेज दिया गया था। मुख्यमंत्री ने विधायक पुरुपोत्तम विधायक को बसपा से निलंबित कर दिया था।

बस नदी में गिरी, 10 की मौत कई घायल

वाराणसी|| वरुणा नदी में बस गिर जाने से दस लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गए.

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से 40 किलोमीटर दूर वरुणा नदी में आज सुबह एक बस गिर गई. जानकारी के मुताबिक बस पुल को तोड़ती हुई नदी में जा गिरी. इस में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है और कई लोग घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यात्रियों से खचाखच भरी बस बड़ा गांव से कपसेठी जा रही थी. रास्ते में वरुणा नदी पर बने पुल से पहले ड्राइवर बस का नियंत्रण खो बैठा जिसकी वजह से बस पुल की रेलिंग तोड़ती हुई नदी में जा गिरी.

वाराणासी के पुलिस उपाधीक्षक रामअर्ज ने बताया कि यह हादसा आज सुबह हुआ. यात्रियों से भरी एक बस वरूणा नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी जिसमें 10 लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल हुए हैं.

प्रेमिका को बेंच खरीदी बाइक

ग्वालियर|| एक युवक ने बाइक खरीदने की खातिर अपनी प्रेमिका को ही बेच डाला। युवती को पुलिस ने नागपुर के रेड लाइट एरिया से कुछ दिन पहले मुक्त करा लिया था लेकिन आरोपी युवक चोरी के एक मामले में पुलिस के हाथ लगा। इस मामले में स्थानीय बदनापुरा रेड लाइट एरिया के दो दलालों की पुलिस को तलाश है।

पुलिस के मुताबिक शंकरपुर निवासी 19 वर्षीय जब्बीर खान लक्ष्मण तलैया निवासी 15 वर्षीय युवती से इश्क करता था। उसे वह अक्सर इधर-उधर घुमाने ले जाता था। गत जून में जब्बीर ने इस युवती को बदनापुरा निवासी शिशुपाल और कश्मीरी नामक युवकों को 50 हजार रुपए में बेच दिया था। इस रकम से जब्बीर ने पल्सर मोटरसाइकल खरीद ली थी। पुलिस के अनुसार ये दोनों युवक रेड लाइट एरिया के दलाल हैं। इन दोनों ने बाद में इस युवती को नागपुर के रेड लाइट एरिया में बेच दिया था।

युवती के गायब होने पर उसके पिता ने बहोड़ापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती नागपुर में रेडलाइट एरिया में है। पुलिस ने 29 नवंबर को दबिश देकर युवती को वहां से मुक्त करा लिया। उसने पुलिस को बताया कि जब्बीर खान ने उसे 50 हजार रुपए में शिशुपाल और कश्मीरी को बेच दिया था। इधर पुलिस जब्बीर की तलाश कर रही थी। गुरुवार रात वह चोरी के एक मामले में पकड़ा गया।

दो दिन पुरानी चोरी भी कुबूली
पुलिस ने जब अपने तरीके से पूछताछ की तो जब्बीर ने दो दिन पूर्व अपने चार साथियों के साथ यातायात नगर से नीलकमल फर्नीचर स्टोर से चोरी की वारदात भी स्वीकार की। पुलिस ने उसके साथियों छोटू खान, अमजद खान, शरीफ खान, व सगीर अहमद को पकड़ लिया। इनके पास से एक लाख रुपए का सामान भी बरामद कर लिया। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि पकड़े गए नकबजनों से पूछताछ की जा रही है जिसमें यातायात नगर में हुई पुरानी चोरियों का सुराग लग सकता है।

4 लुटेरे बंदी: सूमो, बाइक 1.80 लाख व 4 तमंचे बरामद

फर्रुखाबाद: एसओजी टीम ने मुठभेंड के दौरान उन चार अंतर जनपदीय गिरोह के लुटेरों को गिरफ्तार किया है|

जिन्होंने बीते दिनों पिस्टल की नोक पर दिन दहाड़े लाखों रुपये लूट लिए थे| लुटेरों के पास १.८० लाख रुपये, लाल रंग की टाटा सूमो जिसका नंबर यूपी ८४ बी / ५७५८, सीबीजेड मोटर साइकिल, ४ तमंचे, कारतूस व ४ मोबाइल फोन बरामद हुए हैं|

पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने बताया कि पकडे गए लुटेरों में कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम बिहार निवासी स्वर्गीय भगवत सिंह परिहार का पुत्र विकास उर्फ़ भोले, पड़ोसी जिला मैनपुरी थाना घिरोर के ग्राम बादशाह पुर निवासी उदयवीर सिंह तोमर का पुत्र धीरू उर्फ़ धीरज, थाना कुर्रा के ग्राम पिपौर तथा हाल करहल रोड मैनपुरी निवासी शिवनाथ सिंह चौहान का पुत्र राजेश उर्फ़ राजेन्द्र उर्फ़ गुड्डू, इटावा थाना बढपुरा के ग्राम कमित निवासी राजबहादुर वैश्य का पुत्र भूपेन्द्र शामिल हैं|

लुटेरों ने ५० हजार की एक गड्डी गायब कर दी थी| लूट के बकाया १ लाख ७० हजार रुपये तथा लूट में प्रयोग की गई पिस्टल के अलावा लूटी गई एक अन्य टाटा सूमो लुटेरे गुड्डू के पिता के पास है| लुटेरों ने ३ जनवरी को थाना बिधूना क्षेत्र में ४.५० लाख रुपये की लूट, १६ दिसंबर को कम्पिल थाना क्षेत्र में सिपाही के साथ की गई लूट की घटना का इकबाल किया है| लुटेरों को रिमांड पर लेकर लुटे गये रुपये, पिस्टल व वाहन बरामद किये जायेंगें|

उन्होंने एसओजी टीम व सहयोग करने वाले एसओ नवाबगंज के कार्यों की सराहना करते हुए ५ हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की तथा आईजी से और इनाम दिलाने का वायदा किया|

मालूम हो कि ५ जनवरी को लुटेरे स्टेट बैंक से ही सातनपुर निवासी सुअर व्यापारी विजय व रजनीश के पीछे बाइक से लग गए थे| उनके दरवाजे पर पिस्टल से दो फायर करके ३.६० लाख रुपये की नगदी का थैला लूट ले गए थे|