Home Blog Page 5698

सभासदों का चेयरमैन पर फूटा गुस्सा, आन्दोलन की चेतावनी

फर्रुखाबाद: नगर पंचायत शमसाबाद के चेयरमैन एवं सपानेता नदीम फारुखी के क्रिया कलापों के सभासदों के साथ ही नागरिक भी भड़क गए हैं| गुस्साए सभासदों ने जिलाधिकारी से चेयरमैन की शिकायत की|

नगर पंचायत शमसाबाद के सभासद शबनम, खुशहाल मियाँ, अनीस खां, रहीसुद्दीन, मुसर्रफ, सुनील शर्मा, उमेश चन्द्र वर्मा आदि दर्जनों नागरिकों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे|

सभासदों ने जिलाधिकारी के मौजूद न होने पर अपर उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश उपाध्याय को ज्ञापन देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की| सभासदों ने बताया कि कार्यकाल के अंतिम वर्ष में चेयरमैन नदीम खां ज्यादा से ज्यादा अवैध कमाई करने के प्रयास में हैं|

इसी प्रयास में उन्होंने अस्पताल के बाहर नगर पंचायत की भूमि पर दुकाने बनाना शुरू करवा दिया है| नदीम का प्रयास है कि अपने लोगों को दुकाने देकर ऊपरी भी कमाई करेंगें| दुकाने बन जाने से रास्ता और संकरा होने से रास्ता अवरुद्ध होगा| विरोध करने के बावजूद भी गुंडई के बल पर दुकाने बनाई जा रही हैं|

सभासदों ने कार्रवाई न होने पर जन सहयोग से व्यापक आन्दोलन करने की भी चेतावनी दी है|

31 जनवरी: फर्रुखाबाद की अपराधिक घटनायें

ताला तोड़कर नगदी व सामान चोरी
फर्रुखाबाद: चोर बीती रात कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला इन्द्रानगर कालोनी निवासी ॐ साईं राम इंटरप्राईजेज का ताला तोड़कर १० हजार की नगदी व सामान निकाल ले गए|

प्रतिष्ठान के मालिक शेखर सूर्य बंशी शनिवार को अपने गाँव चले गए थे| रात में चोरी होने की सूचना मिलने पर वापस लौटे| पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कारनमे के लिए तहरीर दी है|

आग से घरेलू सामान जला
फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज के ग्राम धारा नगला निवासी मुनेश्वर दयाल यादव के घर का बीती रात सभी सामान जलकर राख हो गया| दिये की लौ से छप्पर में आग लग गई थी|
भाभी के डांटने पर छात्रा ने जहर खाया
फर्रुखाबाद: थाना अम्रतपुर के ग्राम निगार करनपुर दत्त निवासी राजाराम की १६ वर्षीय पुत्री कुमारी स्वेता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की| हालत बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया|
दयानंद इंटर कालेज कक्षा १० की छात्रा स्वेता का भाभी से विवाद हो गया था|

समस्याओं को लेकर महिला व्यापारियों का स्टेशन पर प्रदर्शन

फर्रुखाबाद: बंसल गुट महिला जिला महिला उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकर्ताओं ने रेलवे समस्याओं को लेकर प्लेटफार्म पर अपनी ताकत दिखाई|

जिलाध्यक्ष चित्रा अग्निहोत्री एवं नगर अध्यक्ष सुलक्षणा सिंह की अगुवाई में मीरा सिंह, परवीन वेगम, राधा देवी, मोनी सिंह आदि करीब एक दर्जन महिलायं व्यापारी नेता पुन्नी शुक्ला के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुँची|

महिलाओं ने व्यापार मंडल जिंदाबाद के नारे लगाने के बाद सतातिओं प्रबन्धक को ज्ञापन सौंपा| इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर, आरपीएफ व जीआरपी के जवान मौजूद रहे| ज्ञापन में सुबह ५ बजे शिकोहाबाद तक जाने वाली ट्रेन का आगरा तक विस्तार करने, दिल्ली मार्ग पर इंटर सिटी एक्सप्रेस चलाये जाने, सुबह ६:३० बजे कासगंज के लिए रवाना होने वाली ट्रेन नम्बर १५०३९ को मथुरा तक चलाये जाने तथा उसका समय बदलकर प्रातः ७ बजे किये जाने की मांग की गई|

ज्ञापन में कालिंद्री के स्थान पर चलाई गई ट्रेन को बंद न कर मथुरा तक चलाये जाने, छपरा एक्सप्रेस ट्रेन का फतेहगढ़ में ठहराव किये जाने, फतेहगढ़ स्टेशन पर पार्सल कार्यालय चालू किये जाने की मांग की गई|

अपराधी को पकड़ने में बेहाल हुई पुलिस

फर्रुखाबाद: अपराधियों का पुलिस से भिड़कर मुचैटा लेना अब आम बात हो गई है| गनर के हत्याभियुक्त अजय सिंह परमार ने पकडे जाने के विरोध के दौरान पुलिस के छक्के छुडा दिए| अजय अपनी मर्जी से ही पुलिस के साथ गया तब पुलिस कर्मियों ने राहत महसूस की|

शहर कोतवाली के मोहल्ला बढपुर अल्लानगर दक्षिण में रहने वाले अजय सिंह परमार का आवास विकास कालोनी लोहिया प्रतिमा के निकट खाने का होटल है|

अजय अपनी माँ के साथ दोपहर को होटल पर बैठा था तभी कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक शिवशंकर शुक्ला आवास विकास चौकी इंचार्ज इन्द्रेश कुमार सिंह, दीवान व दो हमराह सिपाहियों के साथ होटल में धावा बोलकर अजय को पकड़ लिया| और उसे जबरन पुलिस जीप में बैठाने का प्रयास करने लगे|

अजय के साथ ही उसकी माँ ने बेटे को ले जाने का जमकर विरोध किया| इस बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर खींचातानी व कहासुनी हुई| अजय चिल्लाने लगा कि मै मर जाऊंगा लेकिन साथ नहीं जाऊंगा मुझे ले जाने का कारण बताओ| माँ चीखती रही कि बेटा बीमार है आपरेशन होने के कारण उसके पेट पर पट्टी बंधी है|

सभी पुलिस वाले एकबार अजय को जबरन जीप में बिठाने में सफल हो गए लेकिन वह पुलिस को धकियाकर बाहर निकलने में सफल हो गया| काफी विवाद के बाद पुलिस ने बताया कि तुम्हारा NDPS एक्ट के मुकद्दमे में गिरफ्तारी का वारंट है| तब अजय ने मोबाइल फोन से अपने अधिवक्ता से बात की तब अजय राजी से चला गया उसकी माँ भी साथ गई|

अजय का घटियाघाट के निकट भी एक होटल है| अजय भाजपा नेता सुधान्सू दत्त द्विवेदी एडवोकेट की सुरक्षा में लगे गनर की ह्त्या कर उसकी कार्बाईन लुटे जाने के मामले में प्रमुख अभियुक्त है|

भाजपा के पूर्व काबीना मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी के बीते एक दशक पूर्व ह्त्या कर दी गई थी| इसी मुकद्दमे की रिपोर्ट दर्ज कराने के कारण उनके भतीजे सुधांशु को गनर की सुरक्षा दी गयी थी| पुलिस के चले जाने पर अजय के समर्थकों ने खाकी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करके जमकर भड़ास निकाली|

मुफ्तखोरी के कारण खाकी की फजीहत

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज व सिपाही आयेदिन बर्दी की धौंस में मुफ्त में खाना खाते हैं और शराब पीकर मौज-मस्ती भी करते हैं| तब वह क़ानून को भूल जाते हैं पुलिस की मुफ्तखोरी के कारण ही खाकी की जमकर फजीहत हुई है| अजय ने भी पुलिस की मुफ्तखोरी का लाभ उठाकर उनकी बेईज्जती करने की कोई कसर नहीं छोंडी| अडोस-पड़ोस के दुकानदार व राहगीरों ने इस अजीबो-गरीब घटना को देखकर लुत्फ़ उठाया|

एक ही परिवार के 5 सदस्य ज़िंदा जले

मुजफ्फरनगर|| उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के एक घर में आज सुबह आग लगने से तीन नाबालिक बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। बुरी तरह से झुलसे तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह हादसा आज त़डके भोपा थाना क्षेत्र के नगलाबुजुर्ग गांव में तब हुआ जब ५० वर्षीय महबूब कुरैशी अपनी पत्री, चार बेटियों और दो बेटों के साथ घर में सो रहे थे।

भोपा थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि हादसे में कुरैशी, उनकी पत्री, दो बेटे और एक बेटी (3-8 वर्ष) की जलकर मौत हो गई जबकि कुरैशी की तीन बेटियां बुरी तरह से झुलस गई। वर्मा ने कहा कि फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि कुरैशी के घर में आग कैसे लगी।

प़डोसियों का कहना है कि घटना के समय घर का दरवाजा बाहर से बंद पाया गया था। घटना की जांच की जा रही है।

दुर्घटना में सिपाही महिला सहित आधा दर्जन घायल

फर्रुखाबाद: मार्ग दुर्घटनाओं में सिपाही व महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए| घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया|

पुलिस लाइन एपी का सिपाही अतुल सिंह बीती रात १० बजे बाइक से लाइन के ही चौराहे से गुजर रहा था तभी बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया|

सिपाही हरिनानादं यादव ने उसका लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया|
दुर्घटना में कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम नीवकरोरी निवासी हरीराम शाक्य व उनकी पत्नी शकुंतला देवी घायल हो गईं|

हरीराम बीमार पत्नी की दवा लेने बाइक से जा रहे थे| रोहिला चौराहे के निकट सामने की ओर से आ रहे इंडिका नंबर यूपी ७६ एल / ३८९२ के चालक ने टक्कर मार दी| दुर्घटना में दम्पत्ति घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई|

गंभीर घायल शकुंतला को उनके परिजन आलू आढती राम औतार शाक्य ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

* दुर्घटना में रतन कोल्ड स्टोरेज के निकट निवासी सुजीत कुमार घायल हो गये| सुजीत अपनी मारूती जैन डीएल २ सी / बी ८१९० से लिंजीगंज बाजार गए थे| वहाँ ट्रक नंबर यूपी ७६ एच / ७२४८ के चालक ने टक्कर मार दी| दुर्घटना में मारूती क्षतिग्रस्त हो गई| ट्रक चालक के विरुद्ध सूचना दर्ज कराई गयी है|

* दुर्घटना में ग्राम कनपटियापुर निवासी रामलाल का २० वर्षीय पुत्र पंकज व ३५ वर्षीय पुत्र राजीव घायल हो गया| घायलों को उनके बाप ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया|

प्रिया को भागने में मदद करने वाला वाहन मालिक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: छात्रा प्रिया हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी उस सूमो मालिक की गई है जिसने प्रिया व उसके प्रेमी गुड्डा को घर से भगाने में मदद की थी|

कोतवाली पुलिस ने कायमगंज के मोहल्ला काजम खां निवासी दिलशाद के पुत्र शमसाद की गिरफ्तारी कर ली है| पुलिस ने प्रिया क गायब होने पर दिलशाद को पकड़कर उससे कई दिन तक पूंछ-तांछ की थी| मोटी रकम मिल जाने पर पुलिस ने दिलशाद को छोंड दिया| दिलशाद गुड्डा का दोस्त है उसने ही अपनी टाटा सूमो से १८ जनवरी की रात ३ बजे प्रिया व गुड्डा को काशीराम नगर पहुंचाया था|

जब २७ जनवरी को पड़ोसी जिला कन्नौज में प्रिया की ह्त्या किया गया शव मिल गया तो नगर वासियों में जबर्दस्त रोष व्याप्त हो गया| अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र काफी संख्या में फ़ोर्स लेकर कायमगंज गए थे| पुलिस ने व्याप्त रोष को शांत करने के लिए सबसे पहले शमसाद को ही पकड़ा|

शमसाद की गिरफ्तारी से कोतवाली से हटाये गए इंस्पेक्टर भगवान् सिंह की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लग गया है| अधिकारियों ने कोतवाल के हमराह सिपाही बदरूल हसन का थाना शमसाबाद में तवादला कर दिया है| जिसको भी इस मामले में संदेह की द्रष्टि से देखा जा रहा था|

पुलिस ने अपहरण के मुकद्दमे को ह्त्या के मामले में तरमीम करने के साथ ही मोहल्ला जट्वारा निवासी बदरूल जमा उर्फ़ गुड्डू चश्मे वाले को भी अभियुक्त बना लिया है| गुड्डा व गुड्डू का कोई सुराग न मिलने से पुलिस के आला अधिकारी बेहद चिंतित हो गए हैं|

पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ने के लिए बृहद स्तर का जाल बिछाया है| पुलिस ने गुड्डा को पकड़ने के लिए व्यापारियों से एक सप्ताह का समय माँगा था| अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र ने वाहन मालिक शमसाद की गिरफ्तारी की पुष्टि की है|

पुलिस ने कर ली मोटी कमाई, उलट दी घटना

फर्रुखाबाद: मोटी कमाई होने पर आवास विकास चौकी इंचार्ज इन्द्रपाल सिंह ने पूरी घटना ही उलट दी है| यदि सीधे शब्दों में यह कहें तो पुलिस ने हमलावरों से मोटी रकम बसूलकर पीड़ित रवीश को हवालात में डाल दिया है|

पुलिस ने जांच के बहाने सभी लोगों को कोतवाली बुलाया और जो भी कोतवाली पहुँच गया उसे हवालात में बंद कर दिया गया| पुलिस ने रवीश कुमार उनके भाई अतीश व अतीश के बेटे सीरज तथा दूसरे पक्ष के बंगाले, सुभाष व नरेश को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया|

पुलिस ने इसी मामले में बिर्राबाग निवासी मेघनाथ के पुत्र लाल सिंह व लालाराम तथा राजकुमार परमार को भी गिरफ्तार कर लिया है| मेघनाथ ने रूपापुर चीनी मिल के तौल लिपिक राजकुमार ने साझे में रवीश से जमीन खरीदी थी| रवीश की रेलवे रोड लाला करोड़ीमल के निकट बिजली के सामान बेंचने की दुकान है|

रवीश के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने विरोधियों से ५० हजार रुपये लेकर झूंठा बंद कर दिया है| यदि माना जाए कि रवीश ने रुपये लूटने की झूंठी शिकायत की है तो पुलिस को उनके साथ मारपीट व मकान में की गई तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों को गिरफ्तार करना चाहिए था|

व्यापारी नेता के घर से चोरों ने उड़ाई नगदी

फर्रुखाबाद: चोर बीती रात व्यापारी नेता राजीव गुप्ता के घर से हजारों रुपये की नगदी उड़ा ले गए| लायेसेंसी बन्दूक बच जाने के कारण व्यापारियों ने ईश्वर को लाख-लाख शुक्रिया अदा किया है|

कंछल गुट युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता नगर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर बगिया मोहल्ले में रहते हैं| उनकी पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके शाहजहांपुर गईं थीं| बीते दिन सायं ७ बजे राजीव ने मेनगेट पर ताला लगाया और निजी वाहन से पत्नी को बुलाने ससुराल चले गए|

मध्यरात्रि के बाद चोरों ने लोहे की राड से ताला तोड़ दिया और अन्दर के भी ताले व अलमारी खोलकर कीमती सामान तलाश किया| खटपट की आवाज सुनकर लोगों ने शोर शरावा मचाया तो चोर भाग गए| पड़ोसियों ने रात २ बजे ही राजीव को फोन से घटना की जानकारी दी| सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी ने रात में ही मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की|

आज राजीव ने घर आकर मामले की जाच-पड़ताल की तो पता चला कि चोर करीव २५ हजार रुपये ही ले जा पाए| लायेसेंसी बन्दूक सुरक्षित रखी रही| हड़बडी में भागने वाले चोर लोहे की राड भी छोड़ गए|

मनीषियों की ख्याति का लाभ उठायें छात्र: त्रिपाठी

फर्रुखाबाद: मुख्यविकास अधिकारी सीपी त्रिपाठी ने कहा कि जिले के अनेक महापुरुषों ने पुरुषार्थ एवं सत्कर्म करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी ख्याति अर्जित की है|

ऐसे मनीषियों के जीवन एवं अच्छे कार्यों के जानकारी छात्रों को मिलनी चाहिए| इसके लिए विद्यालय स्तर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हो| बच्चो में जिज्ञासा के साथ-साथ जानकारी मिलेगी| यही बच्चे महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलकर नाम रोशन करेंगें|

श्री त्रिपाठी ने राष्ट्रीय एकीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपदीय महापुरुषों की स्म्रति में आयोजित सम्मान समारोह में विचार व्यक्त किये|

डॉ राम क्रष्ण राजपूत, अनिल मिश्रा, अरुण प्रकाश तिवारी, ज्ञानी जी, पादरी श्री क्रष्ण मसीह, उर्मिला राजपूत, दिलदार हुसैन, कामता प्रसाद, अनिल सिंह, महरम सिंह एवं स्वतन्त्रता सेनानी मोहम्मद कैसर खां ने महापुरुषों की कीर्तियों के बखान किये|

श्री त्रिपाठी ने कैसर खां आदि को साल एवं स्म्रति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया| राजकीय इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया| नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर, जिला विकास अधिकारी एके चंदौल मौजूद रहे|