Home Blog Page 5651

हत्यारे प्रधानपति, अधिवक्ता व जेई को 18 वर्ष बाद उम्रकैद

जिस चाचा की हत्या में सजा हुई उसकी रिपोर्ट लिखाने वाले दूसरे चाचा की भी हत्या का आरोप भी इन्ही में एक हत्यारे पर है, जिस पर फैसला अभी अदालत को करना है
फर्रुखाबाद: विकासखंड राजेपुर के ग्राम भरखा में खानदानी खूनी रंजिश का इतिहास काफी पुराना है। ग्राम सभा की भूमि पर खड़ी पतेल काटने जैसे मामूली विवाद में 18 वर्ष पूर्व हुई क्रास फायरिंग में दोनों ओर से एक-एक लाश उठी थी। तब से आज तक रंजिश की फसल लहलहा रही है। तत्कालीन ग्राम प्रधान योगेंद्र प्रताप सिंह की हत्या के मामले में बुधवार को अपर जिलाजज के न्यायालय से आरोपी शशिप्रताप सिंह, आनंद प्रताप सिंह व अजय प्रताप सिंह को आजीवन काराबास की सजा सुनाई गयी। तीनों को जेल भेज दिया गया है|

कहानी काफी दुर्भाग्यपूर्ण और रोमांचक है। ग्राम भरखा के तत्कालीन प्रधान योगेंद प्रताप सिंह ने ग्राम सभा की भूमि पर खड़ी पतेल को काटने का विरोधा किया तो सगे सम्बंधियों में 18 वर्ष पूर्व तीन दिसंबर 1993 को विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। योगेंद्र सिंह की गोली से राघवेंद्र पताप सिंह की मौत हो गयी, जबिक दूसरी ओर से हो रही फयरिंग में योगेंद्र सिंह की भी मौत हो गयी। योगेंद्र के भाई देवेंद्र प्रताप सिंह ने शशि प्रताप सिंह व उनके दो भाइयों आनंद प्रताप सिंह और अजय प्रताप सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी, तो दूसरी ओर से देवेंद्र प्रताप व उनके भाई कौशलेंद्र प्रताप के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। इस दौरान योगेंद्र की हत्या के मुकदमें के वादी उनके भाई देवेंद्र प्रताप सिंह का भी मात्र 11 माह बाद ही 16 नवम्बर 1994 को जिलापंचायत परिसर में दिन दहाड़े मर्डर कर दिया गया। यह मुकदमा भी शशिप्रताप सिंह उर्फ गुडडू के नाम लिखा गया। यह मुकदमा देवेंद्र के भाई कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने लिखाया। संयोग देखिये कि कौशलेंद्र प्रताप सिंह का पांच वर्ष पूर्व एक दुर्घटना में देहांत हो गया। मगर इसके बावजूद योगेंद्र की हत्या के मामले मे शशिप्रताप सिंह और उनके दो सगे भाइयों को उम्र कैद की सजा हो गयी। इसे संयोग ही कहा जायेगा कि पूर्व प्रधान की हत्या के मुख्य आरोपी शशिप्रताप सिंह की पत्नी मृदुला इस समय ग्राम प्रधान हैं। उनके भाई आनंद प्रताप सिंह वकील है और तीसरे भाई अजय प्रताप सिंह अवर अभियंता बताये गये हैं। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है|

डीएम, एसपी के जेल से जाते ही फूँका गया सीएम का पुतला

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सेन्ट्रल जेल स्थित बागी सुधार गृह में जाकर वहाँ की व्यवस्था देखी जब वह जेल से बाहर चले गए तभी तरीक सेठ के समर्थकों ने बैनर की आड़ में पुतला फूंक दिया| उस समय वहाँ सीओ सिटी डीके सिसोदिया व सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर आदि अधिकारी मौजूद थे|

पुतला फूंकते समय सपा कार्यकर्ताओं ने जोर दार नारे भी लगाए|

कैमरे की नजर में पुतला फूंके जाने के नज़ारे…


रिश्वत मांगने पर अधिवक्ताओं का ARTO कार्यालय में हंगामा, अधिकारी पर थूका

फर्रुखाबाद: अधिवक्ता से रिश्वत मांगना सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों को काफी महँगा पड़ा| गुस्साए अधिवक्ताओं ने अधिकारी को गाली-गलौज कर उसके ऊपर थूक दिया| भयभीत एआरटीओ ने दरबाजा बंद कर अपनी जान बचाई|

अधिवक्ता जितेन्द्र यादव अपनी बाइक का रजिस्ट्रेशन कराने आज सायं एआरटीओ कार्यालय पहुंचे| लिपिक मनोज ने उनसे २०० रुपये मांगे| तब जितेन्द्र ने अपना परिचय देते हुए कहा कि वह अधिवक्ता हैं और उनका ही व्यक्तिगत मामला है| लिपिक ने उनकी एक न सुनी और उनके हाँथ को धक्का देकर बाहर निकाल दिया|

जितेन्द्र की शिकायत पर अनेकों अधिवक्ता एआरटीओ कार्यालय पहुंचे जिन्होंने बाबू को हड़काते हुए उसे खरी-खोटी सुनायी गुस्साए अधिवक्ताओं ने एआरटीओ आरसी अतरौलिया के कार्यालय के बाहर हंगामा मचाया| कर्मचारियों ने कार्यालय के गेट को अन्दर से बंद कर लिया था| इस दौरान किसी ने उनके ऊपर जाली के बाहर से थूक दिया|

सूचना मिलने पर कोतवाली फतेहगढ़ के इंस्पेक्टर व नवाबगंज, जहानगंज के एसओ वहां पहुंचे| पुलिस ने झगड़ा कराने के आरोप में एआरटीओ कार्यालय के दलाल अरविन्द अग्निहोत्री उर्फ़ लाफ्फू को हिराशत में ले लिया|

पुलिस को गुस्साए अधिवक्ताओं को शांत कराने में काफी मसक्कत करनी पड़ी| जिला बार एसोसिएशन के सचिव संजीव पारिया भी मौके पर पहुँच गए जिनके साथ अधिवक्ता मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचे|

सपा नेता का पुत्र सहित 2 युवक लापता

फर्रुखाबाद: सपा नेता का पुत्र सहित २ युवक गायब हो गए हैं| युवकों का सुराग न मिलने पर उनके परिजन काफी परेशान हो गए हैं| शहर कोतवाली के मोहल्ला हरभगत निवासी राम आसरे पाण्डेय का २२ वर्षीय पुत्र देवव्रत बीते तीन दिन पूर्व से गायब है| राम आसरे समाजवादी पार्टी ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष है|

उधर थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला बजरिया हाता पीर खां निवासी रामबाबू श्रीवास्तव का १८ वर्षीय पुत्र सतीश भी गायब है| पूर्व माध्यमिक विद्यालय पल्ला तालाब में कक्षा ८ का छात्र सतीश मजदूरी करता था| वह ७ फरवरी को घर से मजदूरी करने को कहकर निकला था तब से घर नहीं पहुंचा|

शराब के लिए रुपये न देने पर दंपत्ति की पिटाई कर झुमकी लूटी

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला मोहम्मदी बदन खां में शराब के लिए रुपये न दिए जाने पर दंपत्ति की पिटाई की गयी|

मोहल्ला बजरिया जाफर खां निवासी महेश राजपूत अपने दोस्तों के साथ खेत में अपनी दोस्तों के साथ भुने आलू खा रहे थे| मोहम्मदी बदन खां के नन्हें कठेरिया जब वहां से निकले तो महेश ने शराब के लिए रुपये न देने पर उनकी पिटाई कर दी|

जब नन्हे गाली-गलौज करते हुए घर पहुंचे तो घर में घुसकर उनकी पत्नी लाली की भी पिटाई की गयी| हमलावर जाते समय लाली की झुमकी भी लूट ले गए| घटना की पुलिस से शिकायत की गयी है|

दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला की गला दबाकर ह्त्या

फर्रुखाबाद: दुष्कर्म का विरोध किये जाने पर सुशीला की गला दबाकर ह्त्या कर दी गई| पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया|

सुशीला कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम कुसज्जापुर निवासी कुलदीप तेली की ३५ वर्षीय पत्नी तथा कोतवाली गुरसहायगंज के आजाद नगर निवासी रामगोपाल की पुत्री थी| उसका १५ वर्ष पूर्व कुलदीप के बड़े भाई स्वर्गीय रामगोपाल से विवाह हुआ था जिससे तीन तथा कुलदीप से एक पुत्र है|

सुशीला का शव आज सुबह मकान में जमीन पर पडा देखा गया उसके गले पर निशान थे| राम गोपाल ने आरोप लगाया कि सुशीला से उसके जेठ राम कुमार व नित्र्पाल ने गलत कार्य करने का प्रयास किया विरोध करने पर सुशीला की गला दबाकर ह्त्या की गई|

सेन्ट्रल जेल पर फूँका गया मुख्यमंत्री का पुतला

फर्रुखाबाद: कचहरी में मुख्यमंत्री का पुतला फूकने के बाद समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के हौंसले और बुलंद हो गए| केंद्रीय कारागार के बाहर गुस्साए सपाईयों ने पुनः मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर यह संकेत दिया कि वह किसी भी कीमत पर सरकार के अत्याचारों के सामने झुकने को तैयार नहीं है बल्कि आख़िरी दम तक सरकार के खिलाफ खुलेआम संघर्ष करते रहेंगें|

केंद्रीय कारागार पर करीब ३०० सपाईयों के पहुँचने पर वहां अफरा-तफरी मच गयी| बागी सुधार गृह में जगह कम पढ़ जाने के कारण स्थित और खराब हो गयी तरीक सेठ करीब आधा सैकड़ा समर्थकों के साथ जेल के बाहर मौजूद थे| जिन्होंने आनन्-फानन में मुख्यमंत्री का पुतला तैयार किया और पुलिस व जेल अधिकारियों के सामने ही फूंक दिया| मुख्यमंत्री का पुतला फूंकता देख कर्मचारियों के हाँथ-पैर फूल गए|

पुलिस कर्मियों ने किसी तरह प्रयास करके पुतले की आग बुझाई|

खर्चा न मिलने से डाकिये के बेटे ने फांसी लगाकर जान दी

फर्रुखाबाद: खर्चा न मिलने से गुस्साए किशोर शिवम् ने फांसी लगाकर जान दे दी| परिजन शिवम् के शव को देखकर बुरी तरह बिलखते रहे|

शिवम् थाना कमालगंज के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी पोस्टमैन सुरेन्द्र कुमार का १४ वर्षीय पुत्र था| शिवम् ने आज अपरान्ह अपनी माँ से खर्चे के लिए रुपये मांगे| आवारागर्दी करने के कारण माँ ने उसे रुपये देने से साफ़ मना कर दिया| इसी बात से शिवम बेहद क्षुब्ध हो गया| मौक़ा मिलते ही उसने कमरा बंद किया और रस्सी से गला में फंदा डालकर छत के कुंडे से लटक गया|

इस बात की जानकारी होने पर परिजन ने दरबाजा तोड़कर उसके शव को नीचे उतारा तब तक शिवम् की मौत हो चुकी थी| शिवम् ने हाई स्कूल का फ़ार्म भरा था| वह स्कूल न जाकर आवारागर्दी करता था जिससे उसके घरवाले काफी परेशान थे|

नगर पालिका चुनाव में चलते दिखेंगे आरी,कैंची,त्रिशूल व बंदूक

फर्रुखाबाद, आगामी पंचायत आम चुनाव के दौरान आरी,कैंची,त्रिशूल व बंदूक का उपयोग खुले आम होता  दिखेगा। चौंकिये नहीं निर्वाचन आयोग ने जो 75 चुनाव चिह्न निर्धारित किये हैं उनमें यह भी सम्मिलित है।

नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष का चुनाव सभासदों के माध्यम से कराये जाने की अटकलों के चलते इस बार चुनाव में उतरने के उत्सुक लोगों की संख्या काफी है। इसके चलते इस बार मतपत्र भी काफी लंबा रहने की संभावना है। चुनाव पार्टी लाइन पर न होने की उम्मीद से भी संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए ही राज्य निर्वाचन आयुक्त ने 75 चुनाव चिह्न बनाए हैं।

चुनाव चिह्नों की सूची जारी होने के बाद संभावित उम्मीदवारों की धड़कने भी तेज हो गई हैं। मनमाफिक चुनाव चिह्न पाने में हिंदी वर्णमाला का खास महत्व होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने हिंदी वर्णमाला के आधार पर चिह्न आवंटन का फार्मूला जारी किया है। अनाज ओसाता किसान, आरी, ओखली, अंगूर, इमली, कप और प्लेट, कलम और दवात, कार, किताब, कुल्हाड़ी, केतली, केला, कैंची, खड़ाऊ, गमला, गले का हार, गुलाब का फूल, घड़ा, घंटी, चश्मा, चारपाई, सीलिंग पंखा, छाता, झोपड़ी, टेलीफोन, टेलीविजन, ट्रैक्टर, डमरू, ढोलक, तरकश, तराजू, ताला-चाभी, तोप, त्रिशूल, धनुष, धान का पेड़, नल, पत्तियां, पालकी, पुल, पेंसिल, फावड़ा, फुटबाल, बंदूक, बल्ला, बिजली का खंभा, बांसुरी, बेंच, बैलगाड़ी, भुट्टा, मोटर साइकिल, मोमबत्ती, रिक्शा, रोड रोलर, लट्टू, लिफाफा, वायुयान, वृक्ष, शंख, सितारा, नाव, उगता सूरज, छड़ी, सुराही, सैनिक, स्कूटर, हथौड़ा, हल व हेलीकाप्टर को चुनाव चिन्ह बनाया गया है।

ऐसे बंटेंगे चुनाव चिन्ह
यदि उम्मीदवार ने अपना नाम संक्षिप्त अक्षरों में लिखा है तो उसे वर्णानुक्रम में प्रथम होने का लाभ नहीं मिलेगा। मसलन रामकुमार ने अपना नाम आर कुमार लिखा है तो उसका वर्णानुक्रम कुमार शब्द के प्रथम अक्षर कु  के आधार पर निर्धारित होगा। उम्मीदवार कमल कुमार वर्मा ने अपना नाम क.कु शर्मा लिखा है तो क के बजाय उसका वर्णानुक्रम वर्मा के प्रथम अक्षर व से निर्धारित होगा। संक्षिप्त अक्षरों का प्रयोग करने वाले दो या दो से अधिक नामों में समानता होने पर नामों के संक्षिप्त अक्षरों का विभेद करके वर्णानुक्रम निर्धारित किया जाएगा। केके भारद्वाज व बीके भारद्वाज में केके पहले आएगा। आदर सूचक शब्द डाक्टर, वैद्य, आचार्य, पंडित, प्रोफेसर, हकीम, मेजर, कर्नल, ठाकुर, हाजी, मौलवी, महंत, कुंवर आदि को कोई लाभ नहीं मिलेगा। एक समान नाम वाले उम्मीदवारों का वर्णानुक्रम ऐसे तय होगा। रामअवतार पुत्र बाबू लाल और रामअवतार पुत्र आत्म किशोर। इसमे हिन्दी वर्णमाला के अनुसार आत्मकिशोर को पहले का लाभ मिलेगा।

पुलिस की निष्क्रियता: कब्रिस्तान की भूमि पर दबंगों का कब्जा

फर्रुखाबाद: पूरा पुलिस प्रशासन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के पकड़ने में लगा है| थाना पुलिस की निष्क्रियता के कारण विवादित जमीन पर दबंग लोग कब्जा करने लगे हैं|

मोहल्ला गढ़ी असरफ अली के कब्रिस्तान में दबंगों ने बीते दिन से निहास खोदकर कब्जा कर लिया है| जब लोगों ने निहास खोदे जाने की विरोध किया तो दबंगों ने उन्हें दारा धमका कर शांत होने को मजबूर कर दिया है| इसके बावजूद भी इरशाद व नबाव अहमद ने आज थाना मऊदरवाजा जाकर पुलिस से शिकायत की|

मऊदरवाजा पुलिस का पूरा अमला सपाईयों की गिरफ्तारी एवं निगरानी करने में लगा है| ऐसी स्थित में आम शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है| जिसका चालाक दबंग लोग फायदा उठा रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं एकबार कब्जा होने के बाद उन्हें हटा पाना बहुत मुश्किल है| इसी थाने के मोहल्ला अमीन खां में नगर पालिका की लाखों रुपये कीमती जमीन पर भी निहास खोदकर धड़ल्ले से कब्जा किये जाने की जानकारी मिली है|