Home Blog Page 5640

हिंदी भाषी राज्‍यों में अख़बार को झटका, कम हुए पाठक

कई गैर हिंदी भाषी राज्‍यों में नए पाठक जुड़े : दैनिक जागरण भले ही लगातार सत्रहवीं बार नम्‍बर एक होकर अपनी पीठ ठोंक रहा है, पर अगर इंडियन रीडरशिप सर्वे की चौथी तिमाही के एआईआर पर नजर डालें तो ये प्रबंधन को परेशान करने वाले हैं. उत्‍तर प्रदेश, बिहार, दिल्‍ली, उत्‍तराखंड, हिमाचल, उड़ीसा, चंड़ीगढ़, छत्‍तीसगढ़ जैसे राज्‍यों में इनकी पाठक संख्‍या कम हुई है| यानी इन राज्‍यों में पाठक जागरण से दूर हुए हैं|

अगर जागरण के मजबूत गढ़ और सबसे ज्‍यादा जनसंख्‍या वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश पर नजर डालें तो यहां जागरण के पाठकों की संख्‍या सात हजार कम हुई है| पिछली बार यह संख्‍या 89 लाख 45 हजार थी, जो इस बार घटकर 89 लाख 38 हजार हो गई है| बिहार में भी पाठक जागरण से छिंटक कर दूर हुए हैं| यहां पर 45 हजार पाठक कम हुए हैं| पिछले बार बिहार में पाठक संख्‍या 25 लाख 27 हजार थी, जो इस बार घटकर 24 लाख 82 हजार रह गई है|

उत्‍तराखंड की बात करें तो यहां भी 18 हजार पाठक जागरण से दूर हुए हैं|  उत्‍तराखंड में पिछली बार पाठक संख्‍या 5 लाख 86 हजार थी जो इस बार घटकर 5 लाख 68 हजार हो गई है|  इसी तरह दिल्‍ली में भी जागरण के 14 हजार पाठक कम हुए हैं|  10 लाख 96 हजार की जगह अब 10 लाख 82 हजार पाठक रह गए हैं|

वहीं हरियाणा, वेस्‍ट बंगाल, पंजाब और जम्‍मू-कश्‍मीर जैसे गैर-हिंदी भाषी राज्‍यों में जागरण से नए पाठक जुड़े हैं|  हरियाणा में जागरण की पाठक संख्‍या में 75 हजार नए पाठक जुड़े हैं|  पिछली बार के 9 लाख 27 हजार के मुकाबले इस बार 10 लाख 2 हजार पाठक हो गए हैं|  झारखंड में भी इसके साथ 65 हजार नए पाठक जुड़े हैं|  यहां पाठक संख्‍या 8 लाख 23 हजार से 8 लाख 88 तक पहुंच गई है|

पंजाब में भी जागरण के पाठक संख्‍या में मामूली वृद्धि हुई है| पिछली बार के मुकाबले यहां पाठक संख्‍या 8 लाख दो हजार से बढ़कर 8 लाख 19 हजार तक पहुंच गई है, यानी 17 हजार नए पाठक जुड़े हैं| पश्चिम बंगाल में पाइक संख्‍या अब 1 लाख 52 हजार तक पहुंच गई है| जो पिछली बार से 22 हजार ज्‍यादा है|

साभार: भड़ास4मीडिया

नियमविरुद्ध तैनात हैं एबीआरसी व एनपीआरसी

फर्रुखाबाद, शासन निर्देशों के विरुद्ध ब्लाक संसाधन केंद्र सह समंवयकों व न्यायपंचाय समंवयकों को न हटाये जाने के विरोध में डायट प्राचार्य ने बीएसए को कड़ा पत्र लिखा है। तीन दिन में कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।

विदित है कि शासन की ओर से सभी ब्लाक संसाधन केंद्र समंवयकों व सह समंवयकों और न्यायपंचायत समंवयकों को हटाने के आदेश विगत माह ही कर दिये गये थे। शासनादेश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ब्लाक संसाधन केंद्र समंवयकों के स्थान पर सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारियों के चार्ज के आदेश तो कर दिये थे, परंतु अभी तक सह समंवयकों व न्यायपंचाय समंवयकों को नहीं हटाया गया है। डायट प्राचार्य समित्रा गर्ग ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिख कर कड़ी आपत्ति जतायी है और तीन दिन के भीतर कार्रवाई कर अवगत कराने के निर्देश दिये हैं।

तबादला न होने पर शिक्षिका ने किया आत्महत्या का प्रयास

फर्रुखाबाद: राजेपुर ब्लाक के जूनियर स्कूल महेशपुर में तैनात महिला शिक्षिका रत्नेंद्र विक्रम ने देर शाम नींद की गोलिओं का ओवरडोज खाकर जान देने की कोशिश की| गंभीर अवस्था में शिक्षिका को मिशन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है| दूर दराज ग्रामीण इलाके से महिला शहर के नजदीक अपना तबादला कराना चाहती थी और ऐसा न हो पाने पर उसमे जान देने की कोशिश की| बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि तबादला करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है और शिक्षिका के तबादले के लिए पत्र उच्चधिकारियो को भेजने हेतु निर्देशित कर दिया गया है|

श्रीमती रत्नेंद्र विक्रम का कहना है कि लगभग 15 दिन पहले उसकी तैनाती के विद्यालय महेशपुर के दो उदंडी छात्रो ने न केवल अभद्रता की बल्कि धमकी भी दी| महिला ने इसकी शिकायत तहसील दिवस पर की थी जिसकी जाँच ब्लाक राजेपुर के सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी नागेन्द्र चौधरी और उप बेसिक शिक्षा अधिकारी जगरूप शंखवार को सौपी थी| जाँच में दोनों अधिकारिओं ने शिकायत सही पाई और शिक्षा के तब्दले की संस्तुति कर दी|

बेसिक शिक्षा अधिकारी कौशल किशोर ने बताया कि उक्त प्रकरण में जाँच मेरे पास आई थी जिसके बाद शिक्षिका को निकट के विद्यालय में अस्थायी कार्य करने हेतु सम्बद्ध करने के लिए सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिख दिया गया था| उक्त का पत्र भी शिक्षिका को प्राप्त करा दिया गया था| उसके बाद तबादला नीति के चलते उन्हें बीच सत्र में किसी शिक्षक का स्थान्तरण करने का अधिकार नहीं है लिहाजा वो तबादला नहीं कर सके|

शिशिका रत्नेंद्र की दयानंद इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगी है जिसके लिए वो आज महेशपुर गाँव में स्थित विद्यालय में रिलीव करने के लिए गयी थी| शिक्षिका ने जेएनआई को बताया कि लौटते समय भी दोनों छात्र उसे मार डालने की धमकी दे रहे थे| बाद में शिक्षा मित्र उसे सड़क तक छोड़ने आये| शिक्षिका ने मनचाहे तबादले की जगह अन्य विद्यालय में मात्र स्म्बधिकरण आदेश की प्राप्ति के बाद जरुरत से ज्यादा नींद की गोलियां खा ली| खबर लिखे जाने तक शिक्षिका की हालत खतरे से बाहर है| शिक्षिका ने बेसिक शिक्षा अधिकारी पर तबादले के लिए ५००००/- रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है जिसके एवज में बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि आरोप लगाना तो सबसे सरल है, जो काम उनके अधिकार क्षेत्र में ही नहीं है उसे वो कैसे करा सकते थे| असल बात तो ये है कि ग्रामीण क्षेत्रो में तैनात हर शिक्षक सड़क के किनारे के विद्यालय तैनाती के लिए चाहते है जो कि सम्भव नहीं है| ऐसे तो ग्रामीण शिक्षा का उद्देश्य ही धरा रह जायेगा|

बसपा विधायक को धमकाने के मामले में पुलिस ने कई युवक दबोचे

फर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी विधान परिषद के सदस्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष मनोज अग्रवाल को मोबाइल फोन से धमकाए जाने के मामले में एसओजी टीम ने कई युवकों को दबोचा है|

फोन पर धमकाए जाने से एमएलसी मनोज अग्रवाल भयभीत होकर काफी परेशान हो गए| उन्होंने पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सागर को घटना की जानकारी देकर जांच कार्रवाई किये जाने की मांग की| पुलिस अधीक्षक श्री सागर ने मामले को गंभीरता से लेकर एसओजी टीम को लगा दिया|

एसओजी प्रभारी नरेन्द्र कुमार ने फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाकर अनेकों स्थानों पर छापे मारकर कई युवकों को हिरासत में ले लिया| इन युवकों का वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्ता पायी गयी है|

घटना के सम्बन्ध में मनोज अग्रवाल से मोबाइल फोन पर काफी सम्पर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया| उनके समर्थक हेमू गुप्ता ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है|

पुलिस अधीक्षक श्री सागर ने बताया कि विधायक की मौखिक शिकायत पर जांच कराई गयी| कई युवकों को हिरासत में लेकर पूंछ-तांछ की जा रही है| उन्होंने बताया कि लिखित शिकायत नहीं मिली है| तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जायेगी|

गरीबो के राशन पर डाका: 1338 बोरा गेंहूं-चावल गायब

*डीएम को देख कर भागे कर्मचारी
*तीन राइस मिले सील, जांच कल

फर्रुखाबाद, गरीबो के राशन पर डाका डालने का गोरखधंधा धड़ल्ले से जारी है। जिलाधिकारी रिग्जिन सैम्फेल ने बुधवार को राजेपुर स्थित विपणन गोदान पहुंचे तो वहां पर मौजूद सहायक रामबाबू दुवे डीएम को देख कर भाग खड़ा हुआ। डीएम के आदेश पर हुई जांच में लगभग डेढ हजार बोरी राशन गायब मिला। अधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपने का दावा किया है।

जिलाधिकारी रिग्जिन सैम्फेल बुधवार को राजेपुर के दौरे पर थे। उनकी नजर विपणन गोदाम पर पड़ी तो उन्होंने अचानक वाहन रुकवा दिया। डीएम की कार रुकते देख गोदाम पर मौजूद सहायक रामबाबू दुबे भाग खड़ा हुआ। सुरक्षा कर्मियों ने उसे दौड़ा कर पकड़ा। डीएम ने उससे स्टाक रजिस्टर मांगा तो उसने अनभिज्ञता प्रकट कर दी। जिलाधिकारी ने वहीं से अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर जांच करने के निर्देश दिये और अपने अर्दली रतीराम को अधिकारियों के पहुंचने तक वहीं मौजूद रहने के निर्देश दिये। डीएम के आदेश पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सीपी उपाध्याय व उपजिलाधिकारी अमृतपुर, तहसीलदार अमृतपुर, जिला पूर्ति अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक ने पहुंच कर गोदाम का सत्यापन किया।

अधिकारियों ने गोदाम के लिपिक महेशचंद्र शुक्ला को बुलवाय और गोदाम के स्टाक की जांच शुरू की कई बार की गिनती के बाद आखिर 972 बोरा चावल और 366 बोरा गेंहूं कम पाया गया। इतनी बड़ी संख्या में स्टाक में गड़बड़ी को देखकर अधिकारियों ने आस पास की तीन राइस मिलों को भी सील कर दिया है। प्रशासन को आशंका है कि यह चावल राइस मिलों को बेच दिया गया होगा।
श्री उपाध्याय ने बताया कि जांच रिपोर्ट के साथ ही दोनो कर्मचारियों रामबाबू दुबे व महेश चंद्र शुक्ला को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पास ही स्थित मूल चंद्र, सुशील बर्मा और शिवराज की राइस मिलों को सील कर दिया गया है। इनका सत्यापन गुरुवार को किया जायेगा।

विदित है कि हाल ही में एसडीएम सदर अनिल ढींगरा के आदेश पर सानतपुर स्थित एसएमआई गोदाम की भी जांच करई थी। यहां भी स्टाक मे गड़बड़ी मिली थी। श्री ढीगरा के अवकाश पर चले जाने के बाद पत्रावली कहां चली गयी आज तक इसका पता नहीं चला है।

नशीला पदार्थ खिला छात्र से ५० हजार रुपये व सामान लूटा

फर्रुखाबाद: रोडवेज बस में छात्र को नशीला पदार्थ खिलाकर ५० हजार रुपये आदि सामान लूट लिया गया| पुलिस ने बेहोश छात्र को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

पड़ोसी जिला हरदोई थाना पाली के ग्राम नगला भैंसी निवासी रामकुमार मिश्रा का २२ वर्षीय पुत्र गोबिंद बीती रात दिल्ली से बस द्वारा घर जा रहा था| रास्ते में जहरखुरानों के गिरोह  ने नशीला पदार्थ खिला नगदी व कीमती सामान लूट लिया| रोडवेज चालक ने बेहोश गोबिंद को बस स्टेशन की नाली में डाल दिया| पुलिस ने अन्य ड्राईवर के सहयोग से उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया|

डायरी में मिले फोन नंबर से रामकुमार, पत्नी राजरानी के साथ अस्पताल पहुंचे| रामकुमार ने बताया कि गोबिंद दिल्ली में ड्राईवरी करता है व कल से शुरू होने वाली हाई स्कूल की परिक्षा देने घर आ रहा था| वहां बड़े बेटे विनोद व विसोक नौकरी करते हैं जिन्होंने ५० हजार रुपये देकर गोबिंद को घर भेजा था रुपयों के अलावा गोबिंद की घड़ी, सीडी व मोबाइल आदि कीमती सामन लूट लिया गया| लुटेरे कपड़ों का बैग व अटैची छोड़ गए|

नशा करने के कारण कबाड़ी की जान गई

फर्रुखाबाद: नशा करने के कारण शहर के मोहल्ला गुदड़ी निवासी अधेढ़ लल्ला हनुमान बाल्मीकि की मौत हो गई|

कबाड़ी का काम करने वाला लल्ला देर शाम लकूला में शराब पीकर साइकिल से घर जा रहा था| उधर कादरीगेट की ओर से आ रहे ट्रैक्टर से कुचल कर उसकी मौत हो गई| लल्ला के साथ ही बीबी साहब की मस्जिद तले निवासी मन्नू भी साथ था उसके मामूली चोट लगी|

दुर्घटना के बाद भयभीत चालक मिट्टी से भरे ट्रैक्टर की ट्राली छोड़कर भाग गया बाद में दूसरा ड्राईवर ट्रैक्टर को ले गया| मन्नू ने बताया कि ट्रैक्टर अमेठी निवासी मुकेश का था| मुकेश अपनी बाइक नंबर यूपी ७६ / ८४३७ से घटना देखने आया था जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग गया|

लल्ला के शव को लोहिया अस्पताल ले जाया गया वहां उसकी बहन व बेटा शिवम् आदि बुरी तरह बिलखते रहे|

गिरफ्तारियां शुरू, 17 को समाजवादी दिखायेंगें अपने जौहर

फर्रुखाबाद: पुलिस ने समाजवादी पार्टी के १७ मार्च को शुरू होने वाले द्वितीय चरण के आन्दोलन को दबाने के लिए सपाईयों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है|

सपा के जिला महामंत्री सुरेन्द्र सिंह गौर ने बताया कि पुलिस ने टाउन एरिया कम्पिल के अध्यक्ष प्रेम सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया| मोहम्दाबाद पुलिस ने बीती रात राजेश यादव, कल्याण सिंह, विवेक दीक्षित व विपिन यादव को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया|

शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि भगुआ नगला निवासी बीके सिंह व उसके साथी राठौर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया|

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश दीक्षित ने अपने १७ मार्च के कार्यक्रम की जानकारी डीएम व एसपी को देकर उनसे होने वाले उत्पीड़न को रोकने की गुहार की है| कार्यक्रम के मुताबिक़ श्री दीक्षित १७ को सुबह ८ बजे अपने आवास से अकेले जाकर डॉ लोहिया की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे उसके बाद मसेनी बाग़ दीन दयाल, घटियाघाट, सोता बहादुरपुर, अमेठी कोहना, खानपुर, चांदपुर आदि गाँव के लोगों को सरकार विरोधी नीतियों की जानकारी देंगे|

धरा गया लकड़ी व्यापारी, घर से 2 बाईकें बरामद

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा पुलिस ने घर से २ बाईकें बरामद कर लकड़ी व्यापारी बिन्टू को हिरासत में ले लिया है| पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम ढिलाबल में चोरी की मोटर साईकिलें हैं| इस सूचना पर पुलिस ने मेवाराम मिश्रा के घर पर छापा मारा|

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस स्लेटी रंग की यूपी ७४ / ४४७३ स्पलेंडर तथा एक लाल रंग की स्प्लेंडर मोटर साइकिल मिली है| पुलिस मेवाराम के पुत्र नितिन मिश्रा उर्फ़ बिन्टू को पकड़ ले गयी|

बिन्टू पेंड खरीदकर लकड़ी बेंचने का धंधा करता है| उधर एसओजी पुलिस ने भी वाहन चोरी के मामले में ४ लुटेरों को पकड़ा है जिनमे गंगा नगर कालोनी का तथा २ कानपुर के बताये गए हैं|

पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के संदेह में डीसीएम नंबर यूपी ८४ टी / ००७८ को कब्जे में लेकर थाना मेरापुर के ग्राम ननौरा निवासी हेल्पर टिंकू व चालक हरिओम को हिरासत में ले लिया| बाद में बेबर निवासी डीसीएम मालिक जसवंत से पूंछ-तांछ कर चालक, परिचालक व डीसीएम को जाने दिया गया|

गोली की आवाज सुनते ही उलटे पैर भागा चोर

फर्रुखाबाद: चोर बीती रात बड़ी हिम्मत करके चोरी करने के लिए मकान में घुस गया लेकिन मकान मालिक राकेश दुबे उर्फ़ संतोष के द्वारा फायरिंग किये जाने पर भयभीत चोर उल्टे पैर ही भाग गया|

शहर के मोहल्ला पल्ला तालाब पश्चिम करोड़ी लाल स्ट्रीट राकेश दुबे की पत्नी ललिता ने बीती रात करीब ११:३० बजे बरामदे में एक युवक को खड़ा देखा तो उन्होंने चोर-चोर की आवाज मचाकर कोहराम आमचा दिया| राकेश ने जागते ही रायफल से आँगन में दो तथा छत पर जाकर तीन फायर किये, अपने मित्रों को बुलाकर पुलिस को सूचना दी|

पल्ला व रेलवे रोड चौकी प्रभारी ने जांच-पड़ताल की| राकेश की अनंत होटल के सामने चश्मे की दुकान है| उन्होंने बताया कि पड़ोस का प्लाट खाली पड़ा है उधर से ही दीबार फांदकर चोर आया था| पत्नी ने उसे काली रंग की पैंट व फिरोजी रंग की शर्ट में देखा|