Home Blog Page 5627

पुलिस व विरोधियों ने घरेलू सामान तोड़ गोली चलाने का मजा चखाया

फर्रुखाबाद: विरोधियों के साथ ही पुलिस ने फायरिंग करने वालों के घर में जबर्दस्त तोड़फोड़ कर उन्हें फायरिंग करने का जमकर मजा चखाया कि अब शायद कोई दबंग दिनदहाड़े जानलेवा फायरिंग करने की हिम्मत नहीं करेगा|

यह दिल दहला देने वाली घटना कोतवाली मोहमदावाद के ग्राम नगला गोनसहाय में हुई है| हमलावरों के भाग जाने पर प्रमोद कुमार ने गाँव के अरुण कुमार उर्फ़ संजू, रनवीर व बलवीर के विरुद्ध जानलेवा फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई|

बीते दिन हमलावरों की फायरिंग से प्रमोद, सुनील, ब्रजेश के अलावा बच्चों व महिलाओं सहित ८ लोग घायल हो गए थे| गंभीर तीन घायलों को लोहिया अस्पताल से रिफर कराया गया था| हमलावरों के भाग जाने के बाद उनके मकानों में पुलिस के कहर के बाद भी तोड़फोड़ भी की गयी|

आज जब मीडिया वाले गाँव पहुंचे तो ह्रदय पाल यादव की पत्नी संतोष कुमारी बुरी तरह सहमी थी उसने घर में की गयी तोड़फोड़ के नज़ारे दिखाते हुए बताया कि गाँव के सोवरन सिंह, किशन पाल, रामबाबू, सुरेन्द्र सिंह, वीरभान, सुनील, सिपाही, जमादार व रिंकू घर में घुस आये थे| जिन्होंने तोड़फोड़ कर घर में रखे ५० हजार रुपये की नगदी व ४० हजार रुपये के जेवर लूटे|

पीड़ित महिला ने बताया कि बाइक नंबर यूपी ७६ एफ / ३५३१ के अलावा, हैण्ड पम्प उखाड़ दिया, तख्त, चकिया, अलमारी, बर्तन, दरबाजा, साइकिल, चारा मशीन, सौर ऊर्जा की प्लेट आदि कीमती सामान तोड़कर नष्ट कर दिया तथा सभी जानवर खोलकर भगा दिए|

कैमरे की नजर से तोड़फोड़ का नजारा-

आंधी पानी से गेंहू और तम्बाकू की फसल बर्बाद

फर्रुखाबाद, बुधवार प्रातः अयी तेज आंधी व वर्षा के कारण खेतों में तैयार खड़ी गेंहू की फसल को काफी नुकसान हुआ वहीं तम्बाकू की कटी पड़ी फसल भी बर्बाद हो गयी। आम के बौर को भी भारी नुकसान हुआ है।

बाढ़ की त्रासदी झेल चुके किसान की कमर बुधवार को आये तूफान ने तोड़ कर रखदी। बुधवार को प्रातः लगभग 5 बजे से ही तेज हवाओं का रुख देख कर किसनो के चेहरे पर चिंता की लकीरे उभर आयीं। प्रकृति का रौद्र रूप देखकर भगवान के आगे हाथ जोड़े किसान केवल रहम की भीख ही मांगता रहगया। आंधी पानी ने किसानों की लहलहाती फसलों को बुरी तरह नष्ट कर दिया। आंधी के बाद आयी वर्षा के कारण किसान को काफी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के कारण खेतों में तैयार खड़ी गेंहू की फसल तो जैसे जमीन में बिछ गयी। कायमगंज क्षेत्र में खेतों में कटी पड़ी तम्बाकू की फसल भी बुरी तरह बर्बाद हो गयी है। गेंहू के जिन खेतों में पानी लगा हुआ था उनमें अधिक नुकसान हुआ है। वह तो भगवान ने रहम किया और बारिश अधिक नहीं हुई अन्यथा गेंहू तो खेतो में ही जमने लगता। आंधी के कारण आम के बौर को भी नुकसान हुआ है।

क्रिश्चियन इका में नक़ल का इंतजाम- विषय शिक्षक को ड्यूटी पर लगाया

फर्रुखाबाद: हिंदी विषय की परीक्षा में हिंदी के शिक्षक की ड्यूटी लगा क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में परीक्षा नियमो की खुलेआम धज्जियाँ उडाई गयी| शिकायत पर छापा मारने पहुचे नगर मजिस्ट्रेट को देख हिंदी शिक्षक देवेन्द्र यादव परीक्षा कक्ष से बाहर निकल आये और बरामदे में टहलने लगे, लेकिन पूछताछ में पकडे गए| बोर्ड परीक्षा के नियमो की धज्जिया उड़ाने वाले केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी और शिक्षक को तत्काल ड्यूटी से मुक्त करने के आदेश मात्र से रहम दिखाया नगर मजिस्ट्रेट ने|

साल भर पढ़ा कर बच्चो को अच्छी शिक्षा देकर अच्छे नंबर लाने का प्रयास करने की जगह बच्चो को नक़ल की सुविधाए उपलब्ध कराना शिक्षको और प्रधानाध्यापकों की नयी नियति है| न अपनी फजीहत की चिंता न देश के नौनिहालों के भविष्य की| नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक की नियमो को तोड़ने की हिम्मत की दाद ही देनी पड़ेगी| यहाँ बुधवार को हिंदी विषय के हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में बड़े ही शातिराना चाल से एक हिंदी के शिक्षक को ही रीलिवर शिक्षक के रूप में ड्यूटी पर लगा दिया| यहाँ ये बता दे कि रीलिवर का काम परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में ड्यूटी पर तैनात निरीक्षको को आवश्यक निवृत काम के दौरान उनकी जगह पर ड्यूटी देना होता है|

हर कमरे में बीस बीस मिनट रीलिविंग दे रहे थे देवन्द्र यादव- विलकिंसन (केंद्र व्यवस्थापक)

क्रिश्चियन कॉलेज के प्रधानाचार्य एस विलकिंसन ने जेएनआई को फ़ोन पर बताया कि हिंदी शिक्षक देवेन्द्र यादव लगातार किसी कमरे में ड्यूटी नहीं कर रहे थे बल्कि पांचो कक्ष में बीस-बीस मिनट के लिए रीलिवर के तौर पर जा रहे थे| नक़ल के दौर में अब हिंदी का एक विषय शिक्षक हर कमरे में बीस बीस मिनट कोई हनुमान चालीसा पढ़ने गया होगा ये बात हजम करने लायक नहीं दिखती| वो भी तब जब उसी कॉलेज के एक अध्यापक हरपाल सिंह का पुत्र कक्ष संख्या 5 में हिंदी का पेपर दे रहा हो| यानि इंतजाम कुछ यूं कि हिंदी के शिक्षक की नक़ल सेवायें हर कक्ष के बच्चो को मिल जाए| हालाँकि केंद्र व्यवस्थापक ने कॉलेज में किसी भी प्रकार की नक़ल से इनकार किया है|

हिंदी की परीक्षा में हिंदी का टीचर कक्ष के बाहर टहलते पकडे गए- नगर मजिस्ट्रेट

इस मामले में नगर मजिस्ट्रेट ने जे एन आई को बताया कि वो किसी सटीक सूचना पर छापा मरने गए थे उन्हें हिंदी का शिक्षक देवेन्द्र यादव परीक्षा कक्ष के बाहर टहलते हुए मिला, पूछताछ में उसने बताया कि वो रीलिवर के रूप में ड्यूटी पर है और हिंदी का शिक्षक है| तत्काल केंद्र व्यवस्थापक को शिक्षक को परीक्षा ड्यूटी से मुक्त करने के लिए कहा गया|

दो दिन पहले नक़ल न कराने के आरोप में अपनी पिटाई की रिपोर्ट लिखाने गए थे देवेन्द्र यादव

DEVENDRA YADAV

वही देवेन्द्र यादव जो बुधवार को नियमो के उलंघन करते हुए परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी करते पकडे गए, वो दो दिन पहले कोतवाली फर्रुखाबाद में अपनी पिटाई की रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे| जिला प्रशासन पर नक़ल रोकने में हीलाहवाली के आरोप जड़ रहे थे| उस दिन उनका आरोप था कि कुछ लोग एक छात्र को नक़ल कराने के लिए दबाब बना रहे थे और मन करने पर उनकी जमकर पिटाई कर गए|

पिछली खबर देखने के लिए क्लिक करें

ज़िला पंचायत की बैठक मे जमकर बूंके सदस्य पति

*सौभाग्यवती अनुपस्थित, अभी तक नहीं ली जिलापंचायत सदस्य पद की शपथ

फ़र्रुखाबाद, ज़िला पंचायत की बुध्वार को संपन्न बैठक के दौरान 15  करोड का सालाना बजट ध्वनि मत से बिना बहस के पारित हो गया। बैठक के दौरान अनेक महिला ज़िला पंचायत सदस्यो के पतियो ने जमकर गला साफ़ किया।  बैठक के दौरान बीएसपी कार्यकर्ताओ की भी भरमार रही।

बुधवार को विकास भवन सभागार में संपन्न बैठक के दौरान जिला पंचायत का आगामी वित्तीय वर्ष के लिये 15 करोड़ 43 लाख 99 हजार 293 का बजट प्रस्तुत किया गया। जोकि चालू वित्तीय वर्ष की तुलना में लगभग 6 करोड़ रुपये कम है। यह कमी निर्माण मद में कम बजट आने की संभावना के तहत दिखायी गयी है। चालू वित्तीय वर्ष में जहां 17 करोड़ रुपये से अधिक का बजट निर्माण कार्यों के लिये प्राप्त दिखाया गया है, वहीं आगामी वर्ष में इस मद में मात्र 12 करोड़ रुपये के बजट प्राप्त होने का अनुमान लगाया गया है। जिलापंचायत के कर्मचारियों के वेतन व पेंशन की मद में भी लगभग 50 प्रतिशत की कटौती बजट मे दिखायी गयी है। मजे की बात है कि सदन की पहली बैठक के दौरान किसी भी सदस्य ने इस बिंदु पर अपनी प्रक्षा प्रस्तुत करना आवश्यक नहीं समझा। कुछ महिला जिला पंचायत सदस्यों के पति या पुत्र अवश्य अपनी पहचान स्थापति करने के लिये या क्षेत्र में हेंडपंप लगवाने के लिये प्रयासरत नजर आये।  बैठक मे नरेगा के 74 करोड 7 लाख 57 हज़ार का लेबर बजट भी पास करा लिया गया। पूर्व मे शपथ न ले सके 8 सदस्यो ने आज शपथ ग्रहण की।  पूर्व अध्यक्ष सौभाग्यवती आज भी बैठक मे नज़र नही आयी।

एमएलसी सतीश जाटव ने अध्यक्ष के भाषण के बाद भी बैठक जारी रखने का विरोध किया। ज़िला पंचयत अध्यक्ष तह्सीन सिद्दीक़ी ने सदस्यओ को चुनाव के मतभेद भुलकर एक साथ मिलकर जनपद का विकास कराने का आश्वासन दिया। डा. अनीता यादव, रीता राज्पूत, चंद्रमुखी कठेरिया, रोहिताष वर्मा, ग्रीश यादव, पवन कुमार, अर्विंद शाक्य, ममता मथुर ने शपथ ग्रहण की।

सपा नेत्री के कालेज में हो रही ठेकेदारी पर जमकर नक़ल

फर्रुखाबाद: जिले में अधिकांस नेताओं के शिक्षण संस्थानों में जमकर नक़ल कराई जा रही है| जिनमे समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के कालेज में जमकर नक़ल होने का भंडाफोड़ हो गया है| मजे की बात तो यह है कि उर्मिला ने अपने समाज के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर ही कल्याण शिक्षण संस्थान खोला है| तब उर्मिला राजपूत भाजपा में कल्याण सिंह के काफ़ी करीब थीं|

जिले में यह पहला मौक़ा है जब तहसील सदर के नायाव तहसीलदार रामजी लाल सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कालेज के लिपिक रवि प्रताप को नक़ल सामिग्री सहित पकड़कर उसे केंद्र व्यवस्थापक राजेन्द्र पाल के हवाले कर दिया था| इसी कालेज में बेबर रोड भोलेपुर निवासी परीक्षार्थी अमन कटियार व आवास विकास चौहान डिपो के निकट रहने वाले नितिन मिश्रा इंटर की परीक्षा देते तथा भाऊटोला निवासी मुन्नालाल की पुत्री रूबी हाई स्कूल की परीक्षा देते नक़ल सहित पकड़ी गई थी|

केंद्र व्यवस्थापक श्रीपाल ने तीनों छात्रों सहित ग्राम टिकूरियन नगला निवासी लिपिक रवि प्रताप के विरुद्ध नक़ल अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी है| मालूम हो कि पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत इस कालेज की प्रबंधक हैं|

मात्र भाषा की परीक्षा मे भी 9 नकलची पकडे गये

फ़र्रुखाबाद: जनपद में शिक्षा का आलम ये है कि छात्र हाई स्कूल की परीक्षा में अपनी मात्र भाषा के पर्चे में भी नक़ल खोज रहे हैं| बुधवार को हाई स्कूल की हिंदी की परीक्षा मे भी 9 नकलची पकडे गये| जिला विद्यालय निरीक्षक ने 7 व डीपी सिंह ने 2 को नकल करते दबोचा|

डीआईओएस आर पी शर्मा ने जीजीआईसी फ़तेह्गढ मे रिनी कुमारी, स्वामी राम रामप्रकाश इंटर कॉलेज तिराहा मुरहास मे अनुराधा यादव, आरती राजपूत व बब्ली और सर्वोदय इका पिपरगाव मे प्रदीप सिह, सरिता शाक्य व संगीता को नक़ल करते पकड़ा गया| डीपी सिह के सचल दल ने राजाराम इका से रोहित बाथम व सरोज कुमारी को नकल सहित दबोचा|

कल्याण शिक्षण संस्थान टिकुरियन नगला के केंद्र व्यवस्थापक द्वारा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की सलाह के अनुसार कार्य न करने की शिकायतों के आधार पर तहसीलदार न्यायिक रामजी ने केंद्र व्यवस्थापक की भूमिका संदिग्ध मानते हुए उनको हटाये जाने की संस्तुति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भेज दी है। संस्तुति की प्रति उपजिलाधिकारी रविंद्र कुमार को भी भेजी गयी है।

लोहिया अस्पताल में पकडे गए साइकिल चोर को पीटकर बनाया मुर्गा

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल परिसर में साइकिल चुराने के आरोप में पकड़े गए दलित ग्रामीण सुभाष जाटव उर्फ़ बबलू की जमकर धुनाई की गयी|

कोतवाली फर्रुखाबाद के ग्राम अर्जुन नगला निवासी मुकेश अपनी बीमार साली सत्यवती को डाक्टर से दिखाने साइकिल से लोहिया अस्पताल ले गया| वह डाक्टर द्वारा लिखी दवा खरीदने अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर पर गया|

इसी दौरान मुकेश ने एक व्यक्ति को अपनी साइकिल को ले जाते देखा तो उसने चोर-चोर कर पीछा किया और काफी दूर जाकर चोर सुभाष को पकड़ लिया और उसे अंगौछे से बांध लिया, मुर्गा बनाया| वहां मौजूद लोगों ने सुभाष पर अपने हाँथ साफ़ किये|

कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम लखरौआ निवासी राम भरोशे के ३५ वर्षीय पुत्र सुभाष ने बताया कि मै स्वयं साइकिल से दवा लेने आया था मेरी साइकिल उठा ली गयी इसलिए मै दूसरे की साइकिल लिए जा रहा था| सुभाष को पुलिस के हवाले कर दिया गया|

हादसे में दलित युवक सहित 3 की मौत, साथी घायल

फर्रुखाबाद: मार्ग दुर्घटना में दलित युवक विनोद की मौत हो गयी|

विनोद थाना जहानगंज के ग्राम भाऊपुर खुर्द निवासी पातीराम जाटव का २५ वर्षीय पुत्र था| वह बीती रात नशे में बाइक से कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला पुल मंडी में ससुर ग्रीश चन्द्र ससुराल जा रहा था| जब विनोद कास्तकार कोल्ड्स स्टोरेज के निकट से गुजर रहा था तभी किसी वाहन की चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया|

कर्नलगंज चौकी इंचार्ज भारद्वाज ने उसे रात ९:४० बजे उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया| हालत गंभीर होने के कारण विनोद को उसके परिजन कानपुर ले जा रहे थे| रात १ बजे उसकी कन्नौज में ही मौत हो गई|

विनोद का बीते ९ माह पूर्व ही रचना देवी से विवाह हुआ था| माँ तारादेवी आदि परिजन शोक में बुरी तरह बिलखते रहे|

*दुर्घटना में एटा थाना पटियाली के ग्राम हकीमगंज निवासी पर्वतलाल जाटव का २२ वर्षीय पुत्र शीलेन्द्र कुमार घायल हो गया| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| बीएड का छात्र शीलेन्द्र कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम माडल शंकरपुर में पत्नी पिंकी को छोड़कर बाइक से घर जा रहा था| रास्ते में अलीगंज गौतम बुद्ध इंटर कालेज के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया|

कोतवाली अलीगंज के इंस्पेक्टर ने बताया कि इसी दुर्घटना के दौरान स्थानीय निवासी बाइक सवार युवक आलोक की मौत हो गई|

हादसे में 2 परीक्षार्थियों की मौत, साथी की हालत गंभीर

फर्रुखाबाद: परीक्षा देकर वापस जाते समय मार्ग दुर्घटना में २ छात्रों की मौत हो गई| गंभीर रूप से घायल छात्र को आगरा ले जाया गया|

पड़ोसी जिला एटा थाना अलीगंज के ग्राम पुराहार निवासी रामदास का पुत्र उपेन्द्र, प्रवेश का पुत्र राजीव एवं विश्राम सिंह का पुत्र आशीष ने सायं थाना नवावगंज क्षेत्र के डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा दी| तीनो परीक्षार्थी एक ही बाइक से वापस घर जा रहे थे|

परीक्षार्थी की बाइक देर सायं थाना नवावगंज के ग्राम लखुईया के निकट से गुजर रही थी तभी उनकी बाइक जुगाड़ गाडी से भिडंत हो गयी| उपेन्द्र व राजेव की मौके पर ही मौत हो गई|

बिजली चोरी के मुकद्दमे में स्कूल के मैनेजर फंसे

फर्रुखाबाद: काफी सख्ती के बावजूद भी लोग बिजली की चोरी करने से नहीं चूकते|

विधुत विभाग मीटर परीक्षणशाला के अवर अभियंता श्री शंकर लाल तिवारी ने विभागीय कर्मचारियों की टीम के साथ आज नगर के मोहल्ला बाग़कूंचा में छापा मारा वहां ग्रीन वेली पब्लिक स्कूल में कटिया डालकर बिजली की चोरी की जा रही थी|

टीम के सदस्यों ने जब जांच-पड़ताल की तब पता चला कि स्कूल के मैनेजर रमेश सिंह सक्सेना बिजली की चोरी करवा रहे हैं| कर्मचारियों ने बिजली चोरी में प्रयोग किये जाने वाला तार कब्जे में लेकर बागकूंचा निवासी रमेश चन्द्र सक्सेना के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई|