Home Blog Page 5624

नगर की जन समस्याओं पर शिविरों का कार्यक्रम जारी

फर्रुखाबाद: नगर क्षेत्रों में जन समस्याओं के निराकरण के लिए जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जन शिकायत शिविरों का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया| नगर पालिका परिषद्/ नगर पंचायत स्तर पर अपर जिलाधिकारी/ उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न तिथियों में शिविर आयोजित कर समस्याएं संकलित कर उनका शीघ्र निस्तारण किया जाएगा|

०९.०५.२०११ को अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद् फर्रुखाबाद, ११.०५.२०११ को उप जिलाधिकारी कायमगंज की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद् कायमगंज, १२.०५.२०११ को उप जिलाधिकारी कायमगंज की अध्यक्षता में नगर पंचायत शमशाबाद, १३.०५.२०११ को उप जिलाधिकारी कायमगंज की अध्यक्षता में नगर पंचायत कम्पिल, १६.०५.२०११ को उप जिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में नगर पंचयत मोहम्दाबाद, १८.०५.२०११ को उप जिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में नगर पंचायत कमालगंज में जन शिकायत शिविरों का आयोजन किया जायेगा|

अस्पताल से डाक्टर, स्कूल से टीचर व कार्यालय से बाबू नदारद

फर्रुखाबाद: कायमगंज के एसडीएम को जिलाधिकारी रिग्जियान सेम्फिल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग, प्राथमिक विद्यालय चिलौली व सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरिक्षण करने का आदेश कुछ दिन पूर्व दिया गया था| एसडीएम कायमगंज हरिशंकर ने निरिक्षण कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी|

जिलाधिकारी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग के निरिक्षण में डॉ राम जी भारद्वाज, एसएम नरेन्द्र कुमार, एएनएम कमला देवी व लक्ष्मी देवी, एचवी बिटाना चौहान अनुपस्थित पाई गई| प्राथमिक विद्यालय चिलौली के प्रधानाचार्य रंधीर सिंह पिछली २८.०४ .२०११ से गायब चल रहे हैं| एबीएसए कार्यालय में प्रातः १०.१० पर ताला लटकता पाया गया, कार्यालय में एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं था|

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के सम्बंधित विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए गए हैं कि अनुपस्थित अवधि का वेतन काटकर एक सप्ताह के अन्दर स्पष्ठीकरण प्राप्त कर आख्या प्रस्तुत करें|

अधिवक्ता के शस्त्र जब्त, आरोपियों पर लगेगा रासुका

फर्रुखाबाद: दिन दहाड़े फायरिंग कर युवक लवी की ह्त्या करके दहशत फैलाने वाले आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून के तहत कार्रवाई की जायेगी| पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने बताया कि ह्त्या की रंजिश की बजह स्पष्ट नहीं हुई है| आरोपियों के पकडे जाने पर ही इस बात का पता चलेगा कि उन्होंने किस कारण ह्त्या की है| उन्होंने बताया कि आरोपियों पर रासुका लगाया जाएगा|

पुलिस ने नगर के मोहल्ला इस्माईलगंज सानी निवासी अधिवक्ता देव प्रकाश अवस्थी की लायेसेंसी बन्दूक व रिवाल्वर कब्जे में ले ली| लवी के पोस्टमार्टम के दौरान पीड़ित परिजन लवी की ह्त्या करने वालों के प्रति भड़ास निकाल रहे थे| उसी समय अधिवक्ता ने भी बदला लिए जाने की बात कही| यह बात वहां मौजूद पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने सुनी| उन्होंने शस्त्र जब्त कर लाईसेंस निलंबित कराये जाने के निर्देश दिए| उनके निर्देश पर इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने अधिवक्ता के शस्त्र अपने कब्जे में ले लिए|  जिससे वहां मौजूद लोगों में हडकंप मच गया|

नगर मजिस्ट्रेट को एसओसी का चार्ज

फर्रुखाबाद : पर्व नगर मजिस्ट्रेट हरी शंकर के एसडीएम बना दिये जाने के बाद से बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के चार्ज को लेकर भ्रम की स्थित बनी हुई थी। चूंकि एसओसी का चार्ज पद नाम से नहीं अपितु अधिकारी के नाम से आंबंटित था, इस लिये नये नगर मजिस्ट्रेट एमके मिश्रा इस पद का कार्य नहीं देख पा रहे थे। जिलाधिकारी रिग्जिन सैम्फेल ने नये सिरे से आदेश कर श्री मिश्रा को एसओसी के प्रशासनिक अधिकार सौंप दिये हैं।

तफ्शीश: इश्कबाजी की पुरानी रंजिश में तो नहीं गयी जान!

फर्रुखाबाद: हर वारदात या क़त्ल के पीछे कोई न कोई तो वजह होती है| पुलिस की तफ्शीश भी जर, जोरू और जमीन को लेकर केन्द्रित हो गयी है| जहाँ तक सवाल आईपीएल में सट्टे बाजी और पांच लाख की रकम को लेकर है  तो इस बात में कोई ख़ास दम नजर नहीं आती| न तो लवी की इतनी हैसियत थी और न ही दोनों पक्षों में कोई सम्बन्ध अच्छे होने की बात स्वीकारता है| जुएँ और सट्टे हमेशा ही अच्छे सम्बन्धो और भरोसे के बीच होता है| लिहाजा लवी के क़त्ल के पीछे आईपीएल मैच में सट्टे में 5 लाख के हारे जाने की बात वकवास ही लगती है| मगर जब तक हत्या का राज खुल नहीं जाता इस बात पर मोहर नहीं लगती|

अब बात बची जोरू यानि हत्या के पीछे किसी महिला के होने का| पुलिस की तफ्शीश में ये बिंदु महत्वपूर्ण हो सकता है| रेलवे रोड स्थित घटनास्थल के आसपास के लोगो के मुताबिक मृतक लवी तिवारी की मौत के पीछे इश्कबाजी का पुराना मामला हो सकता है| दो ढाई साल पहले लवी तिवारी का एक प्रेम प्रसंग चल रहा था| मगर उस “प्रेम “ने पाला बदल लिया और विकास दुबे की जान पर बन आई| चर्चा के मुताबिक उस वक़्त लवी तिवारी ने विकास पर फायरिंग कर दी मगर विकास दुबे बाल बाल बच गया था| हालाँकि इस बात की कोई अधिकारिक पुष्ठी नहीं है| साहबगंज चौराहे पर कानाफूसी में मिली जानकारी के मुताबिक लवी की हत्या के पीछे सबसे बड़ी वजह वही “प्रेम” हो सकता है जिसे विकास लवी के आगोश से उड़ा लाया था| वहीँ लवी की माँ लवी के किसी भी प्रेम प्रसंग के उनकी जानकारी में होने से इंकार करती है| आज नहीं तो कल कातिल भी पकड़ा जायेगा और क़त्ल का राज भी खुलेगा| पुलिस के कई दल मामले के पीछे लग गए हैं|

दुर्घटना करने वाले रईसजादा पुलिस शिकंजे में

फर्रुखाबाद: लापरवाही से कार चलाकर दुर्घटना करने वाले रईसजादे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया|

बढपुर स्थित होटल हिन्दुस्तान के सामने टाटा इंडिको मजा यूपी ७६ एम/ १५०५ कार एवं बाइक की जबर्दस्त टक्कर को देखकर लोगों की भीड़ लग गयी| दुर्घटना करने वाला कार चालक भय के कारण नजदीक अपने फर्रुखाबाद फीलिंग स्टेशन चला गया| उधर दुर्घटना में घायल बाइक सवार का साथी पेट्रोल पम्प से उस युवक को पकड़कर घसीट लाया|

बाद में पता चला कि दुर्घटना करने वाला युवक अर्चित पेट्रोल पम्प मालिक विनय अग्रवाल का पुत्र है| लोगों ने बताया कि नशे में होने के कारण वह कार को नियंत्रण में नहीं रख सका| मौके पर पहुँची गश्ती पुलिस ने अर्चित को हिरासत में ले लिया| घायल युवक को उसके साथी रिक्से पर बिठाकर उपचार कारन के लिए ले गए|

दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा तथा बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी|

बारात निकरौसी में फायरिंग, छात्र सहित कई बच्चे घायल

फर्रुखाबाद: बारात निकरौसी के दौरान लापरवाही से फायरिंग किये जाने से छात्र सहित कई बच्चे घायल हो गए| गंभीर रूप से घायल छात्र विमलेश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

विमलेश थाना मऊदरवाजा के ग्राम रायपुर निवासी जागेश्वर दयाल का १० वर्षीय पुत्र है| वह बाईपास स्थित ज्ञान गंगा आवासीय विद्यालय कक्षा ५ में पढ़ता है| आज सायं गाँव के शिवदयाल के बेटे बबलू की बारात कुरार जाने के लिए निकरौसी हो रही थी| उसी समय गाँव के लायेसेंसी धारक ने दोनालू बन्दूक से फायर किया| उसी समय किसी परिचित ने उनसे फायर करने के लिए बन्दूक छीनने की कोशिश की इसी दौरान ट्रेगर दब जाने से फायर हो गया|

गोली चलते ही बारात निकरौसी की खुशियाँ काफूर हो गयीं|

गोली लगने से कई बच्चे घायल हो गए| जागेश्वर ने बेटे को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| इस दौरान उन्होंने भर्ती रजिस्टर पर लिखा कि वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं|

गोलियों से युवक की सरेआम ह्त्या से दहशत

फर्रुखाबाद: आज दिन दहाड़े नगर के प्रमुख रेलवे रोड पर गोलियों से भूनकर युवक लवी तिवारी की ह्त्या किये जाने से भगदड़ मचकर भय व्याप्त हो गया| भयभीत दुकानदार कारोबार बंद कर खिसक गए|

21 वर्षीय लवी रेलवे रोड स्थित सरस्वती भवन के सामने टायपिस्ट मामा यतीन्द्र दुबे उर्फ मुनन्नी के यहाँ बचपन से ही रहता था तथा बी काम की तैयारी कर रहा था| वह आज सुबह करीब ११ बजे मकान के गेट के सामने सड़क पर खडा था उसी समय गोलियों से भूनकर उसकी ह्त्या कर दी गई|

परिजन लवी को डॉ हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल ले गए डाक्टर ने लवी को मृत घोषित कर दिया| सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, रेलवे रोड चौकी इंचार्ज हरनाथ सिंह, पल्ला चौकी इंचार्ज श्री कृष्ण गुप्ता, आईटी आई चौकी इंचार्ज बीके शिरोमणि, नखास चौकी इंचार्ज प्रेमपाल सिंह फ़ोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे|

पुलिस अधीक्षक ओपी सागर, अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र ने लवी के शव का निरीक्षण कर घटना के बारे में जानकारी की| लवी के परिजन व इंस्पेक्टर यह नहीं बता सके कि उसकी ह्त्या किस रंजिश में की गई है| लवी के शव को उठाकर पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया वहीं पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया| पोस्टमार्टम के दौरान ही पुलिस अधीक्षक वहां पहुंचे| उसी दौरान वहां मौजूद अधिवक्ता ने ह्त्या का बदला लिए जाने की बात कही|

साढ़े 47 लाख से होगी कडक्का बांध की मरम्मत

फर्रुखाबाद: गंगापार को बाढ़ की तबाही से बचाने वाले कडक्का बांध की मरम्मत का कार्य महज साढ़े 47 लाख रुपयों में करवाया जायेगा इस आशय की जानकारी आज जिलाधिकारी रिग्जियान सेम्फिल ने दी|

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2010 में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से जनपद की कई सार्वजनिक परिसंपत्तियां जैसे पुल एवं सड़क मार्ग छतिग्रस्त हो गईं थीं| जिनके पुनर्निर्माण की कार्ययोजना कमिश्नर को प्रस्तुत की गई थी, जिनमें कुल 7 कार्यों की स्वीकृति के साथ 50% धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है|

जिलाधिकारी ने बताया कि गढ़िया से फकरपुर मार्ग के किमी० 3 में तीन मीटर स्थान कि आरसीसी पुलिया एवं पहुंच मार्ग का निर्माण 34 लाख से, अमृतपुर से फकरपुर मार्ग के किमी० 3 में तीन मीटर स्थान की आरसीसी पुलिया व पहुंच मार्ग का निर्माण 27.94 लाख से, मुरादाबाद-बदायूं-फर्रुखाबाद (एस एच ४३) मार्ग के किमी० 188 में काजवे का निर्माण 22.52 लाख रुपयों की लागत से लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड द्वारा कराया जाएगा|

इसी प्रकार राजेपुर-कढहर मार्ग के किमी० 14 में बढ़ से छतिग्रस्त 200 मीटर मार्ग 37.90 लाख से, जसमयी-सिरोली मार्ग 52.80 लाख से, कायमगंज-सराय अगहत मार्ग 37.32 लाख रुपयों से मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा|

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि वह कार्य को शीघ्र प्रारंभ करें तथा गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखें|

मार्ग दुर्घटना में दंपत्ति घायल, महिला अस्पताल में

फर्रुखाबाद: हरदोई मार्ग पर दुर्घटना में बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए| गंभीर रूप से घायल महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

पड़ोसी जिला कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ के ग्राम सराय सुन्दर निवासी प्रदीप कुमार बाइक से अपनी पत्नी मीरा देवी को अपनी बहन सवायजपुर बुलाकर ले गए थे और आज सायं वहीं से वापस लौट रहे थे| जब वह रास्ते में हुल्लापुर क्षेत्र से गुजर रहे थे तभी पीछे से आ रही मारूती कार चालक ने टक्कर मार दी|

प्रदीप ने घायल मीरा को लोहिया अस्पताल पहुंचाया| प्रदीप ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार खाई में गिर गयी थी| उसमे सवार लोग भी घायल हो गए|