फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आकांक्षा समिति फर्रुखाबाद के तत्वावधान में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित करने के लिए नारी सम्मान समारोह का आयोजन आफिसर्स क्लब में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, कला, सामाजिक सेवा और अन्य क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आकांक्षा समिति की अध्यक्ष वंदना द्विवेदी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व की महिलाओं के आत्मसम्मान और अधिकारों का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया गया है। मनुस्मृति के प्रसिद्ध श्लोक “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास माना जाता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय शिक्षा और ज्ञान का है और महिलाओं को अपने आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ना चाहिए। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन प्रदान करना है। आज भारतीय बेटियां विज्ञान, खेल, राजनीति, प्रशासन और रक्षा जैसे क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
समारोह में जनपद की कई महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें सुमन त्रिपाठी, दीपिका राजपूत, नर्मता सिंह, शशि किरण सिंह, डॉ सुनीता यादव, मंजू सिंह गुंजा जैन आदि रहे |




स्वास्थ्य शिविर में डॉ. मनोज मेहता व डॉ. काजल सिंह ने लगभग एक सैकड़ा मरीजों को देखा और उनकी जांच कर उचित उपचार की सलाह दी। शिविर में महिलाओं से जुड़ी कई समस्याओं जैसे अनियमित मासिक धर्म, बच्चेदानी की गांठ व ट्यूमर, अंडाशय की गांठ, श्रोणि सूजन रोग, प्रोलैप्स, पीसीओडी, एंडोमेट्रियोसिस, निचले जननांग पथ के कैंसर की जांच एवं इलाज तथा निःसंतानता से संबंधित परामर्श दिया गया। इसके साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की जांच, सामान्य प्रसव और
ग्राम पतौंजा से वापस मोहम्मदाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान चंदेल कोल्ड स्टोरेज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि समीर की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 13 मार्च को शाम करीब 7 बजे अनुज पुत्र राजकुमार निवासी गांधी ने अपने साथ हुई मारपीट को लेकर थाना राजेपुर में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने राममूर्ति, विजय, अभिषेक और विनोद निवासी गांधी के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सतीश पाल ने कहा कि पाल समाज किसी से कुछ मांगता नहीं है, बल्कि अपने दम पर आगे बढ़ने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि जनपद में जल्द ही अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। वहीं सांसद मुकेश राजपूत ने समाज के लोगों से एकजुट होकर समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
बताया गया है कि जनपद एटा नंबर की एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे थे। जैसे ही वे नवाबगंज चौराहे पर पहुंचे, तभी मोहम्मदाबाद मार्ग की तरफ से आ रहे राजस्थान नंबर के तेज रफ्तार डंफर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद
अनियंत्रित डंफर मिश्रा बीज भंडार के पास खड़े एक पुराने पेड़ को तोड़ता हुआ दुकान के सामने खड़ी कार में जा घुसा। इस दौरान डंफर का पहिया बाइक सवारों के ऊपर चढ़ गया, जिससे तीनों युवकों के शरीर के चीथड़े उड़ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
कूड़ा नावर, थाना नया गांव एटा के रूप में हुई है। अर्पित इसी वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा दे चुका था, जबकि निशु कक्षा 8 का छात्र था। तीनों आपस में परिवारी भाई बताए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार तीनों युवक शनिवार शाम करीब 8 बजे खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। अर्पित के पिता मान सिंह और निशु के पिता कैलाश दिल्ली में रहकर निजी नौकरी करते हैं। अर्पित के चाचा सुनील ने बताया कि अर्पित की शादी थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव डीपिन में तय थी और अगले साल विवाह होना था।
परिवार में अर्पित की मां ओमा देवी, बड़ी बहन कंचन और छोटी बहन सोनी हैं। वहीं निशु की मां गुड्डी देवी, बड़ी बहन सावनी और छोटा भाई रिशु है। पुष्पेंद्र की मां सुधा देवी, छोटा भाई सचिन और बहन दुर्गा हैं।