फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ के इटावा बरेली हाई पर स्थित न्यू बजरंग रेस्टोरेंट में चोरी की घटना के मामले में लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है | पकड़े गये नाबालिक आरोपी को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया |
लगभग सात महा पूर्व तहसीलदार सदर सनी कनौजिया की निगरानी में सट्टा माफिया सर्वेश पाल के न्यू बजरंग रेस्टोरेंट को कुर्क कर सील कर दिया गया था| बीते दिन सील रेस्टोरेंट के कई ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया गया | मौके से एक नाबालिक को चोरी करते हुए पकड़ लिया गया था | पुलिस उसे अपने साथ ले गयी | अधिकारीयों के निर्देश पर लेखपाल आशुतोष पाण्डेय नें अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया | पुलिस पड़ताल कर रही है |
कुर्क रेस्टोरेंट में चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज, नाबालिक आरोपी गिरफ्तार
रामनवमी शोभायात्रा का रूट बदला, तैयारियां तेज
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद में आगामी रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। व्यापार मंडल के संरक्षक आनंद प्रकाश गुप्ता ‘मुन्ना’ के निवेदन पर रूट परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह जानकारी श्री राम विविध कला केंद्र के संस्थापक विजय दुबे ने दी।
शनिवार को शहर के रेलवे रोड स्थित होटल आनंद पैलेस में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव रखे। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष शोभायात्रा में भव्य रथ शामिल होगा, जिस पर भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की झांकी सुसज्जित रहेगी। इसके साथ ही ध्वजारोहण, बैंड और मां दुर्गा की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी।
विजय दुबे ने बताया कि बड़े रथ के कारण रूट में बदलाव करना आवश्यक हो गया है। नई योजना के अनुसार, शोभायात्रा 27 मार्च को शाम 6 बजे स्टेट बैंक के सामने रेलवे रोड स्थित बीएस मेंशन से प्रारंभ होकर चौक, लाल गेट होते हुए रोडवेज के सामने बस गार्डन तक पहुंचेगी। वहां राम रसोई का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि 28 मार्च को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक बीएस मेंशन में भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसके बाद सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
बताते चलें कि पूर्व में शोभायात्रा सरस्वती भवन से शुरू होकर चौक, साहिबगंज चौराहा, नाला मछरट्टा और लोहिया रोड होते हुए वापस सरस्वती भवन पहुंचती थी। लंबे रूट को लेकर पहले से ही विरोध हो रहा था, जिसके चलते इस बार रूट में बदलाव किया गया है।
बैठक में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने सभी से संगठित होकर शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान सौरभ मिश्रा और शिवओम पांडेय ने भी अपने विचार रखे। मुख्य रूप से राम विविध कला केंद्र के अध्यक्ष संदीप दीक्षित, मंत्री दीपक मिश्रा और अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ईदगाह पर कांग्रेस नेताओं ने नमाजियों का किया स्वागत, भाईचारे का दिया संदेश
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शनिवार को ईद के मौके पर ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शुभम तिवारी ने जामा मस्जिद के पेश इमाम जनाब मोअज्जम अली साहब का माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर ईदगाह पहुंचे नमाजियों का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। कांग्रेस नेता शुभम तिवारी व अन्य कार्यकर्ताओं ने नमाजियों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने की दुआ की। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग मो. इमरान अंसारी, जिलाध्यक्ष विकलांग सभा मो. मेराजुद्दीन, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया अर्चित कश्यप, विपिन प्रजापति, दिलीप यादव, विरजू, कृतार्थ तिवारी, शिवकुमार, शिवम सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। शहर कांग्रेस नें भी दी मुबारक बाद
ईद पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने पदाधिकारियों के साथ ईदगाह पहुंचकर नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। ईदगाह पर मौजूद लोगों ने भी एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में अतीक सलमानी, विष्णु मिश्रा, इलियास खान, वात्सल्य मिश्रा, रोहित वर्मा, लक्ष्मण शाक्य, शुभम श्रीवास्तव, ऋषभ मिश्रा, नसीर खान, महफूज खान, अफरोज खान रहे।
घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त, छापेमारी तेज
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ईरान-इजरायल और खाड़ी देशों के बीच चल रहे तनाव के चलते घरेलू गैस के आयात पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। आम जनता के लिए रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु खाद्य एवं रसद विभाग, प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लगातार निरीक्षण, भ्रमण और छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।
जांच के दौरान यह सामने आया है कि जिले के कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों—होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, मैरिज हॉल, बैंक्विट हॉल, टी-स्टॉल, डोसा स्टॉल समेत छोटे-बड़े कारोबारियों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है।
इस पर सख्त रुख अपनाते हुए जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव ने आदेश जारी कर सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया है कि वे किसी भी स्थिति में अपने प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग न करें।
उन्होंने चेतावनी दी है कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग या भंडारण पाया गया, तो संबंधित फर्म स्वामी या व्यापारी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई ईद की नमाज, सच्चाई पर चलने का संदेश
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) ईद-उल-फितर के मौके पर जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज़ अदा की गई। “आगाज़ ईद है, अंजाम ईद है, सच्चाई पे चलो तो हर कदम पर ईद है” जैसे संदेशों के साथ मुस्लिम समुदाय ने इस पर्व को पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया।
रमज़ान के समापन पर जैसे ही चाँद दिखा, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और बाजारों में खरीदारी का दौर शुरू हो गया। आज सुबह बड़ी संख्या में लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाहों की ओर रवाना हुए।
नई ईदगाह में सुबह 08:15 बजे मुफ्ती मोअज्जम अली और पुरानी ईदगाह में 08:30 बजे हाजी शमशाद अहमद चतुर्वेदी की कयादत में नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के दौरान देश की खुशहाली, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज को मुबारकबाद दी और सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।जिलाप्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और जगह-जगह नाकेबंदी की गई, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
जनपद में ईद का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया, जहां बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने एक साथ मिलकर इस पावन पर्व की खुशियां साझा
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश व सिपाही घायल, दो गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लूट के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गोली लग गयी, साथ ही गोली लगने से सिपाही घायल हो गया | दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है | पुलिस नें घायल बदमाश सहित दो को गिरफ्तार किया है | दरअसल ई-रिक्शा चालक से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था | पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली की लूट के आरोपी ऊगरपुर नलकूप व मंदिर मार्ग पर हैं | कोतवाली
मोहम्मदाबाद पुलिस व थाना मऊदरवाजा पुलिस नें संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया और उसी दौरान आरोपी पुलिस को नजर आये, पुलिस के अनुसार आरोपियों नें पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी | जिसके जबाब में पुलिस नें फायरिंग की | गोली बदमाश उपेंद्र उर्फ रॉकी के पैर में घुटने
के नीचे गोली लग गयी | वहीं पुलिस के अनुसार बदमाश की गोली से सिपाही दिग्विजय सिंह के हाथ में गोली लगी | पुलिस नें घायल बदमाश उपेंद्र सहित दो बदमाशों को दबोच लिया | घायल सिपाही व बदमाश को पुलिस नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार नें बताया की आरोपी गोली लगने से घायल हो गया | जिसके बाद उसके साथ सहित गिरफ्तार किया गया है |
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो साथी घायल
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, आनंद (18) पुत्र जगतपाल निवासी हमीरपुर अपने साथियों 18 वर्षीय विपिन (18) व 19 वर्षीय मनोज के साथ मोटरसाइकिल से राजेपुर से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वे एमबी कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि आनंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विपिन और मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
कुर्क बजरंग फैमिली रेस्टोरेंट में लाखों की चोरी, नाबालिग पकड़ा गया
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सट्टा माफिया सुभाष पाल के इटावा-बरेली मार्ग स्थित बजरंग फैमिली रेस्टोरेंट, जिसे प्रशासन द्वारा पहले ही सील कर निगरानी में रखा गया था, में चोरी का मामला सामने आया है। शुक्रवार को रेस्टोरेंट से लाखों रुपये के कीमती सामान चोरी होने की सूचना से हड़कंप मच गया।
बीते करीब 7 माह पूर्व, 6 अगस्त 2025 को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट को कुर्क कर सील कर दिया था। इसके बावजूद शुक्रवार को रेस्टोरेंट के सामने रहने वाले एक व्यक्ति ने सुभाष पाल के परिजन राहुल को फोन कर सूचना दी कि अंदर एक बालक चोरी कर रहा है।
सूचना मिलते ही संबंधित लोग मौके पर पहुंचे और डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया। उसके पास से बोरी में भरा काफी सामान भी बरामद किया गया।
देखनें से प्रतीत होता है की आरोपी नाबालिग पिछले 4–5 दिनों से लगातार रेस्टोरेंट में चोरी कर रहा था। उसने जनरेटर का मोटर, फ्रिज के कंप्रेशर, आधा दर्जन समेत कई कीमती उपकरणों को टुकड़ों में काटकर बाहर निकाला।
यह भी जानकारी मिली है कि थाना कादरी गेट क्षेत्र का एक युवक इस नाबालिग से चोरी करवाता था। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल आशुतोष कुमार पांडेय ने उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद रेस्टोरेंट को नए ताले लगाकर दोबारा सील कर दिया गया।
फतेहगढ़ कोतवाल रणविजय सिंह के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
प्रभारी मंत्री ने की विकास व कानून-व्यवस्था की समीक्षा, खराब प्रदर्शन नाराजगी
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरों) पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मंत्री ने पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की गहन समीक्षा की। साथ ही सीएम डैशबोर्ड में खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों पर विशेष ध्यान देते हुए उनके कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
समीक्षा के दौरान मंत्री ने उन अधिकारियों पर नाराजगी जताई, जिन्होंने अपने स्थान पर प्रतिनिधि भेजा था। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अगली बैठक में संबंधित अधिकारी स्वयं उपस्थित रहें, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव , विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर, विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि , भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी , पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ रहे।
युवक को गोली मारकर घायल करने में मुकदमा
फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) थाना कमालगंज क्षेत्र में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला टिकार निवासी प्रदीप कुमार ने दर्ज कराये गये मुकदमें में बताया कि उसका छोटा भाई शिवा ठाकुर (20) 19 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे घरेलू सामान लेने कमालगंज बाजार जा रहा था। रास्ते में गंगा गली स्थित हनुमान मंदिर के पास मक्कू नगला रोड पर पहले से मौजूद अमन वर्मा, कुनाल, कुँवरपाल व योगेश ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान अमन वर्मा ने
जान से मारने की नीयत से शिवा ठाकुर पर गोली चला दी, जो उसके बाएं हिस्से में जा लगी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है| पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।


