Home Blog Page 215

कन्नौज में गैंगेस्टर अनुपम दुबे की 3 करोड़ 10 लाख की सम्पत्ति कुर्क

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गैंगेस्टर अनुपम दुबे की मुश्किलें कम होनें का नाम नही ले रहीं है| माफिया की माँ कुसुमलता दुबे के नाम अर्जित3 करोड़ 10 लाख की सम्पत्ति को कुर्क किया गया है| यह सम्पत्ति कन्नौज जनपद में फर्रुखाबाद पुलिस ने कुर्क की है|
थानाध्यक्ष मऊदरवाजा बलराज भाटी नें पुलिस बल के साथ जनपद कन्नौज के तिर्वा नगरिया लाल शाह पंहुचकर कृषि योग्य भूमि जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख की सम्पत्ति कुर्क की| विदित है कि माफिया अनुपम दुबे और उसके परिजनों की अब तक कुल 1 अरब 71 करोड़ 9 लाख चौबीस हजार की सम्पत्ति कुर्क की जा चुकी है| थाना सौरिख के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार बिंद रहे|

रविवार को सुबह 9 बजे पांचाल घाट से पांडेश्वर नाथ रवाना होंगी भव्य कांवड़ यात्रा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) साबन के महीने को कांवड़ यात्रियों जज्बा देखते ही बनता है| हर तरफ हर-हर महादेव की उदघोष नजर आ रहें है| रविवार 20 जुलाई को शहर में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है| जिसमे 251 कांवड़ यात्री शामिल होंगे|
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दू महासभा व जय भोले बाबा कमेटी के माध्यम से निकलने वाली कांवड़ यात्रा रविवार को 251 कांवड़ियों के साथ पांचाल घाट से 9 बजे पूजा अर्चना के साथ रवाना होगी| सभी कांवड़ यात्री 7 बजे- 8 बजे तक पांचाल घाट दुर्वासा ऋषि आश्रम से सुबह स्न्नान, सुबह 8 बजे से 9 बजे तक कांबड पूजन व 9 बजे सुबह यात्रा पांडेश्वर नाथ मन्दिर के लिए प्रस्थान करेगी| यात्रा में 21 बटुक शोभा बढायेंगे|

लापता व्यापारी का सुराग ना मिलने पर एसपी कार्यालय घेरा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग पांच दिन से लापता व्यापार का कोई सुराग ना लगने से स्वजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गये| बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण एसपी कार्यालय पंहुचे और कार्यवाही की मांग की|
थाना राजेपुर के जमापुर निवासी व्यापारी रितेश पाल पुत्र स्वर्गीय मातादीन पाल 15 जुलाई से लापता हैं| उसके कई साथियों को भी पुलिस ने उठाया है| लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ सफलता नही मिली| बीते दो दिन पूर्व रितेश पाल की बाइक ग्राम तीसराम की मढैया स्थित पुलिया के नीचे खड्ड में भरे पानी से बरामद की थी| लेकिन अभी तक रितेश का सुराग नही लगा है| पुलिस की कई टीमें लगीं हैं| लेकिन कोई सुराग ना लगने से परिजनों का धैर्य जबाब दे गया और वह ट्रैक्टर ट्रालियों में बैठकर एसपी कार्यालय पंहुचे| मौके पर मौजूद सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय से परिजनों नें भेट कर लापता रितेश की तलाश जल्द करनें की मांग की| सीओ नें कार्यवाही का भरोसा दिया| परिजन हाथों में रितेश की फोटो लेकर प्रदर्शन करते रहे|
एएसपी नें लिया जायजा
अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह नें जिस जगह रितेश की बाइक मिली उसका जायजा लिया | उसके बाद वह थाना राजेपुर पंहुचे और थाना में बैठे आरपियों से पूंछतांछ की| सर्विलांस टीम नें भी हिरासत में बैठे युवकों से जानकारी ली|

खेत में पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) खेत में युवक का शव पड़ा मिला| जिसकी जानकारी होनें पर परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम राजारामपुर मेंई निवसी 39 वर्षीय अनुराग उर्फ खलीफा का शव शनिवार सुबह लगभग 10 बजे गाँव के ही वीरेंद्र के खेत में पड़ा मिला| शव खेत में खड़े केले के पेड़ो के पास मुंह के बल पड़ा था| मृतक की माँ मीरा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक का विवाह नही हुआ था| मृतक के भाई संतुलित नें पुलिस को सूचना दी| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पाण्डेय नें बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| मृतक शराब पीने का आदी था| जाँच की जा रही थी|

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 117 शिकायतों में 19 को न्याय

फर्रूखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील कायमगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे 117 शिकायतें मिली जिसमें 19 मौके पर निस्तारण किया गया|
संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 32,पुलिस की 35,विकास विभाग की 17,विद्युत विभाग की 08, पूर्ती विभाग 05,चिकित्सा विभाग 04 व अन्य विभागों की 16 शिकायते कुल 117 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 19 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश अधिकारियो को दिये। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ,मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा,उप जिलाधिकारी आदि रहे|

फर्रुखाबाद समेत प्रदेश के 29 जिलो मे आज आंधी-बारिश की सम्भावना!

लखनऊ:प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला बीते कई दिनों से जारी है। सावन महीने की शुरुआत से ही यहां झमाझम बारिश हो रही है।बारिश और हवाओं के चलने के दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली|
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों में बारिश का ये सिलसिला जारी रहेगा। यहां रुक-रुककर बारिश होती रहेगी और गर्मी से राहत मिलती रहेगी। बीते दिनों प्रदेश के अधिकांश जिलों में हुई झमाझम बारिश के बाद आज 19 जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने शुरू होगा और कहीं-कहीं झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 29 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।इस दौरान प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा और पहाड़ों पर बादल फटने और भूस्खलन खतरा भी बना रहेगा। 

कार्यवाही के भरोसे पर भाकियू का थाना घेराव निरस्त

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाकियू के थाना घेराव के कार्यक्रम को अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह के आश्वासन के बाद निरस्त कर दिया गया|
भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार नें थाना मऊदरवाजा के घेराव की घोषणा की थी| भाकियू थानाध्यक्ष मऊदरबाजा बलराज भाटी व जहानगंज थानाध्यक्ष जितेन्द्र पटेल को हटानें की मांग की थी| जिलाध्यक्ष अजय कटियार नें बताया कि थाना मऊदरवाजा पर होने वाला घेराव अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह से वार्ता के बाद स्थगित किया गया है| अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बलराज भाटी एवं थाना जहानगंज एसएचओ जितेंद्र पटेल को हटाने का आश्वासन दिया | जिसके बाद घेराव निरस्त कर दिया गया| प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी, जिलाध्यक्ष अजय कटियार, जिला सलाहकार समिति अध्यक्ष विजय शाक्य, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा, जिला महासचिव अभय यादव रहे |

सपा का मतलब सिर्फ यादव नहीं, सपा का मतलब पीडीए

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा. नबल किशोर शाक्य व बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत के बीच जुबानी जंग छिड गयी है| लिहाजा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोपों का दौर जारी है| सपा नें कहा कि भाजपा के नेता सपा को बदनाम करने के लिए अपने खुद के पाले-पोशे गुण्डों से गुण्डई कराते हैं फिर किसी न किसी रूप से उसे सपा से जोड़ने का प्रयास करते हैं।
दरअसल सपा नेता लोहिया अस्पताल पंहुचे और जहाँ भर्ती फकीरे लाल शाक्य व उनकी बेटी दीक्षा व सुधा से मिलकर हाल चाल लिए और सपा की तरफ से उन्हें चेक सौंपा| जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव ने कहा कि रामसिंह शाक्य एंव उनकी बेटियों के साथ मारपीट की जो घटना हुई है वो दु:खद और निंदनीय है| घटना में आरोपी युवक मानवेन्द्र यादव उर्फ टाॅर्जन को सांसद मुकेश राजपूतन सपाई गुण्डा कहा हैं। उन्होने कहा कि आरोपित मानवेन्द्र यादव उर्फ टाॅर्जन कभी भी सपा का सदस्य नहीं रहा है और ना ही सपा के किसी कार्यक्रम में उसकी कोई भूमिका रही है। बल्कि हमने देखा है कि भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं विधायक,एमएलसी, राज्यमंत्री और यहाँ तक कि खुद सांसद फर्रुखाबाद के साथ आरोपित मानवेन्द्र यादव के फोटो उसके भाजपाई होने का प्रमाण है| जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीडीए एकता से घबराए हुए लोगों द्वारा पीडीए परिवार को बांटने की ये कुत्सित राजनैतिक साज़िश सरेआम उजागर हो चुकी है| किसी अपराधी के सिर्फ यादव होने मात्र से उसे जाति के आधार पर पार्टी से जोड़ देना सांसद की जातिवादी राजनैतिक मानसिकता को प्रमाणित करता है
डा० नबल किशोर शाक्य ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि का किसी पीड़ित से मिलना उसे न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अच्छी बात है लेकिन सांसद ने नगला छेदा बाले प्रकरण को इतनी मुखरता से क्यों नहीं उठाया ? क्योंकि वहाँ उनके खुद के प्रतिनिधि के दबाव व उत्पीड़न व पुलिस की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर दिलीप राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी। जनपद के एक बड़े जनप्रतिनिधि होते हुए वो अपने कार्यकर्ताओं से अपने ही समाज का उत्पीड़न करा रहे हैं, और उस अत्याचार की इंतेहा कि पीड़ित व्यक्ति आत्महत्या करने जैसा कदम उठाने को मजबूर है,
दोनों मामलों में आरोपियों को बचाने का काम पिछले दरबाजे से कौन कर रहा जनता देख रही है। प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ से भेंटवार्ता कर घटना की निष्पक्ष जांच करवाकर अपराध में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की|

थानाध्यक्ष मऊदरवाजा व जहानगंज को हटानें के लिए भाकियू करेगा थानें का घेराव

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारतीय किसान यूनियन टिकैत नें थानाध्यक्ष मऊदरवाजा व जहानगंज को हटानें की मांग को लेकर थाना मऊदरवाजा का घेराव करने की घोषणा कर दी है|
भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार नें बताया कि थाना मऊदरवाजा प्रभारी बलराज भाटी एवं जहानगंज एसएचओ जितेंद्र पटेल को अभिलंब हटाया जाये| जहानगंज एसएचओ जितेंद्र पटेल का गैर जनपद ट्रांसफर हो चुका है, उनके खिलाफ जहानगंज थाने के अंतर्गत नगला चाहर में जो दुर्घटना हुई थी उसका पुलिस अधीक्षक द्वारा सीओ कायमगंज से उनकी भूमिका की जांच कराई जा रही है अभी जांच पूरी नहीं हुई है| पुलिस अधीक्षक उनको तत्काल अपने कार्यालय से संबंध करें और जो घटना गुतासी के नगला छेदा में हुई है उसकी भी जिम्मेदारी मऊदरवाजा एसओ बलराज भाटी की बनती है| इनको भी तत्काल हटानें की मांग की गयी है| इसी को देखते हुए 19 जुलाई शनिवार को पूर्व में निर्धारित थाना मऊदरवाजा का घेराव भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद द्वारा किया जाएगा जिसमें समस्त जिला पदाधिकारी, तहसील अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और बड़ी संख्या में किसान अपने अपने ट्रैक्टर्स के साथ आयेंगे |

सफाई नायक से मारपीट में 25 फंसे, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी ना होनें पर हड़ताल की चेतावनी

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सफाई नायक से मारपीट करनें के मामले में पुलिस ने 5 नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| सफाई मजदूर संघ ने आरोपियों की गिरफ्तारी 24 घंटे में ना होनें पर हड़ताल की चेतावनी दी है |
नगर पालिका फर्रुखाबाद के सफाई नायक रफीक पुत्र जुम्मन खां निवासी मोहल्ला दीवान मुबारक दक्षिण मऊदरवाजा ने मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि बीते 17 जुलाई को सुबह 9:30 बजे फागिंग कराकर टाउन हाल स्थित गैराज में वाहन खड़े करने गया था| उसी दौरान गैराज के बाहर खड़े काम्पैक्टर कैप्सूल के पास 15-20 लोग खड़े थे | जिनकी बाइक रोड़ पर खड़ी थी| जिससे निकलने में दिक्कत हुई तो बाइकें किनारे करनें को कहा, जिस पर वह हमलावर होकर गाली-गलौज के साथ मारपीट करनें लगे| जिसमे कुशल पुत्र शिबू, दीपक पुत्र गुड्डू उर्फ कोटेदार, राजा पुत्र खुन्नी, सूरज पुत्र सेठी, किशन पुत्र टेनी निवासी रकाबगंज मऊदरवाजा को पहचान लिया| आस-पास के लोगों के ललकारने से आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गये|
सफाई मजदूर संघ नें थानें का किया घेराव
स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष नीरज वाल्मीकि दर्जनों सफाई कर्मियों के साथ थाना मऊदरवाजा पंहुचे और आरोपियों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी ना करनें पर हड़ताल करनें की चेतावनी दी| थाना प्रभारी बलराज भाटी ने कार्यावाही का भरोसा दिया| हरिओम वाल्मीकि आदि रहे |