Home Blog Page 208

3 ओवरलोड व 5 ट्रक बकाया कर में संचालित मिले, सीज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद नगर व राजेपुर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 8 ट्रकों को सीज किया गया है |
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने फर्रुखाबाद नगर तथा राजेपुर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया । चेकिंग में तीन ओवरलोड ट्रक पाए गए, जिन पर 2.73 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया । इनमें से दो ट्रक थाना राजेपुर में सीज किए गए जबकि एक ट्रक का टायर खराब होने के करण उसका चालान किया गया। चेकिंग में 5 ट्रक टैक्स बकाया के साथ संचालित हो रहे थे जिन पर 38,000 जुर्माना तथा 90,000 का टैक्स आरोपित किया गया व इनको भी सीज कर दिया गया है । एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि आठ ट्रक सीज किये गये हैं| अभियान जारी रहेगा|

फल विक्रेता की जेब काटकर 10 हजार साफ

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) फल विक्रेता की जेब काटकर लगभग 10 हजार की नकदी साफ कर दी गयी| टप्पेबाज काम को अंजाम देकर फरार हो गया| पुलिस शिकायत मिलने पर जाँच कर रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला फिदाई खां निवासी मो. रमजान ने बताया कि उसकी घुमना सुभाष गेट में फल की दुकान है| बुधवार को वह ई-रिक्शा पर सबार होकर आ रहा था| उसी दौरान सधबांडा से संदिग्ध ई-रिक्शा पर बैठा और घुमना पर उतर गया, ई-रिक्शा के पीछे चल रही बाइक से वह फरार हो गया | जानकारी होनें पर रमजान नें पुलिस को सूचना दी| सूचना पर पुलिस नें मौके पर आकर जाँच पड़ताल की| पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है| घुमना चौकी प्रभारी अमित गुप्ता नें बताया कि जाँच की जा रही है|

उप निबंधक कार्यालय में लाखों की चोरी में सप्ताह के बाद भी पुलिस खाली हाथ

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तहसील सदर के उपनिबंधक कार्यालय में लाखों की चोरी के मामले में फिलहाल सप्ताह गुजर जानें के बाद भी पुलिस के हाथ खाली नजर आ रहें हैं|
दरअसल थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की सदर तहसील के उप निबंधक रवि कान्त यादव नें मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि बीते 22 जुलाई को शाम 7 बजे निबंधक शुल्क को धनराशि को सुरक्षितकैश बाक्स में रखवाकर ताला बंद किया गया| 23 जुलाई को एमटीएस आदेश कुमार सुबह 9:45 बजे रजिस्ट्री कार्यालय को खोला| भीतर देखा तो कम्प्यूटर रूम में 2 ताले चैनल के गेट पर लगाये गये थे, वह टूटे पड़े हैं| जिसकी सूचना पर उप निबंधक रवि कान्त, निबन्धन लिपिक सुमित अवस्थी, प्रदीप सक्सेना कम्प्यूटर आपरेटर के साथ पंहुचे| जहाँ 2 ताले रिकार्ड रूम में लगे थे वह भी टूटे है। कुन्डी उखाड़ दी गयी है और कैश चेस्ट दीवार से अलग और खुला टूटा पड़ा था। जिसमे निबन्धन शुल्क की धनराशि 4,58,840 रुपये चोरी की गयी थी| तहरीर के आधार पर मऊदरवाजा थाना पुलिस नें कार्यालय कर्मी बाइस्तेवा अमित, सोनू, रवि, शिवम, रमेश चन्द्र, रोहित व बाइस्तेवा मुंशियों के लेखकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था | मामले में पुलिस नें नामजद कर्मियों से कई चरणों में पूंछतांछ की, लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नही निकला| थानाध्यक्ष बलराज भाटी नें बताया कि जाँच की जा रही है| नामजद आरोपियों से भी पूंछतांछ की गयी है| लेकिन कोई सुराग नही लगा है| पुलिस जल्द खुलासा करेगी|

नवोदय विद्यालय में दाखिले को ऑन लाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालयों में वर्ष 2025-26 कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 13 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया गया है| ऐसे अभिभावक जो अपने बच्चों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिलवाना चाहते हैं और तय तिथि में आवेदन नहीं कर पाए थे वे अब बढ़ाई गई तिथि तक फॉर्म भर सकते हैं।
एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से एनवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर किया जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी आवेदन का डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है, जिस पर क्लिक करके सीधे अप्लाई किया जा सकता है। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश बाबू नें बताया कि ऑन लाइन आवेदन की तिथि 13 अगस्त तक बढ़ा दी गयी है|

भाकियू नें लिंक एक्सप्रेस-वे के विरोध में कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) किसानों की समस्याओं और लिंक एक्सप्रेस-वे को लेकर किसानों की अधिग्रहण की गयी भूमि को बाजिब दाम ना दिये जानें से आक्रोशित किसान यूनियन नें कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया| इसके साथ ही डीएम को संबोधित मांगपत्र नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को सौंपा|
भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में दर्जनों भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पंहुचे| जहाँ उन्हें कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश नही करने दिया गया| गेट नम्बर 1 बंद कर दिया गया| जिसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट गेट पर ही अपना बैनर लगाकर प्रदर्शन शुरू किया| जिलाध्यक्ष नें कहा कि जिले को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस-वे की आवश्यकता नही है| केबल इटावा-बरेली हाई-वे का जलालाबाद तक 4 या 6 कर चौड़ीकरण कर दिया जाये| जिससे गंगा एक्सप्रेस-वे और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे जिले से जुड़ जायेंगे| इसके साथ ही कहा कि लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जिन किसानों की भूमि अधिग्रहण की जा रही है उनका सर्किल रेट कम है| यदि चार गुना भी किसानों को दिया जाये तो भी उनका भला नही होगा | सर्किल रेट का निर्धारण किसानों के साथ बैठकर किया जाये | जिलाध्यक्ष ने कहा कि लिंक एक्सप्रेस-वे के तीन कट दिये जा रहें है, जिसमे नीम करौली, बरौन,राजेपुर के गाँधी के निबिया चौराहे के पास कट दिये गये हैं| जिनको काफी घुमाकर बनाया जा रहा है, जिससे किसान की काफी भूमि जा रही है| लिहाजा लिंक एक्सप्रेस-वे पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के समांतर की कट बनें जिससे किसानों का कम नुकसान होगा|
सेन्ट्रल जेल चौराहा से याकूतगंज मार्ग से हरितपट्टी हटानें की मांग
महायोजना के तहत सेन्ट्रल जेल चौराहे निनौआ, रम्पुरा होते हुए सड़क याकूतगंज जायेगी| जिसमे मध्य सड़क से 30 मीटर सड़क व उसके बाद 30 मीटर हरित पट्टी निर्धारित की गयी है| लिहाजा भाकियू नें केबल सड़क की जगह लेनें की और हरित पट्टी खत्म करने की मांग की गयी है| इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द शाक्य, सियाराम शाक्य, अंकेश गंगवार, अजय पाल सिंह, धर्मेन्द्र गंगवार, अभय यादव, सुशील दीक्षित, मुकेश शर्मा आदि रहे|

ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर 10 हजार छीनने का आरोप

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर 10 हजार रूपये छिनने के मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी है| पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम मदनापुर निवासी गीता पुत्री सिंहमान यादव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 28 जुलाई को शाम लगभग 7:30 बजे गीता का पति गौतम अपना ई-रिक्शा घर पर चार्जिंग पर लगाकर बाइक से बाहर जा रहा था, जैसे ही वह गाँव के बाहर निकला तो रास्ते में गांव के ही बृजकिशोर पुत्र जय दर्शन व एक अज्ञात के साथ गीता के पति गौतम की बाइक के सामने ई-रिक्शा लगाकर गाली गलौज करने लगा जब गौतम ने विरोध किया तो मारपीट कर जेब से 10 हजार छीन लिये और चले गये जब गीता नें फोन पर बात की तो गंदी-गंदी गालियां दी। थाना प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया तहरीर मिल गई है मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनानें की तैयारी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आगामी 15 अगस्त के आयोजन को लेकर तैयारी बैठक का आयोजन किया गया| जिसको धूमधाम से मनाने के निर्देश दिये|
डीएम द्वारा सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों की साफ सफाई व रंगाई पुताई के लिये क्षेत्र के अधिशाषी अधिकारी व खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया, सभी सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर सुबह 08 बजे ध्वजारोहण होगा, सुबह 6:30 बजे स्टेडियम से प्रभात फेरी निकाली जाएगी| सुबह 07 बजे से स्टेडियम से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा| 07:30 बजे डॉ. भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति पर जिलाधिकारी द्वारा माल्यार्पण किया जायेगा।
बैठक में डीएफओ राजीव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आदि अधिकारी रहे।

साबधान:फर्रुखाबाद समेत प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश की चेतावनी

लखनऊ: बीते लगभग एक सप्ताह से प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच हो रही धूप ने उमस बढ़ा दी है। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ|विगत दिनों हुई बारिश से प्रदेश के तापमान में काफी गिरावट दर्ज कि गई|जिससे जनजीवन ने राहत की सांस ली|शहर में बादल झमाझम बरसे तो तीन दिन से उमस से बेहाल शहरवासियों को राहत मिली। सुबह से रात तक कई बार वर्षा होने से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज आगरा,जालौन, हमीरपुर,महोबा,झांसी और ललितपुर समेत आसपास के जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ हरदोई, फर्रुखाबाद,कन्नौज, कानपुर देहात,कानपुर नगर,उन्नाव,सहारनपुर,शामली,मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस एटा और मैनपुरी,बांदा,चित्रकूट,फतेहपुर समेत आसपास के जनपदों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है|इस दौरान करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।

नागरूपी विधायक को भी नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनायें

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) माननीय विधायक को लेकर इस कार्यकर्ता का क्या दर्द है यह तो नही पता लेकिन जो पोस्ट सोशल मीडिया पर की उसनें चर्चा जरुर बटोरी है| लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहें है|
दरअसल बीजेपी के फतेहगढ़ मंडल के उपाध्यक्ष नें अपनी फेसबुक साइड पर पोस्ट कीम जिसमे लिखा कि उस नागरूपी विधायक को भी नाग पंचमी की हार्दिक बधाई, जो गरीबों और कमजोरों की जमीन पर कब्जा करवा रहा और थानों, चौकियों, लेखपालों और कोटेदारों पर बसूली कर मजलूमो पर अबैध वसूली करवा रहा है| पोस्ट बीजेपी के साथ ही विपक्ष के नेताओं में चर्चा बनी हुई है | माना जा रहा जिस भी विधायक के लिए यह पोस्ट की गयी है वह शायद इनकी उम्मीदों पर खरा नही उतरा……

डिंपल पर टिप्पणी से मौलाना रशीदी के खिलाफ सपा ने की कार्यवाही की मांग

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मौलाना साजिद रशीदी के द्वारा सपा सांसद व पूर्व सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव के ऊपर अभद्र टिप्पणी की गयी| जिसका जबरदस्त विरोध हो रहा है| सपा महिला सभा नें भी एसपी को ज्ञापन देकररशीदी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है|
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पंहुचे सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह यादव आदि नें एएसपी को ज्ञापन देकर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई अशोभनीय एंव अभद्र टिप्पणी के विरोध में कार्यवाही की मांग की| मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करनें की मांग की गयी है|
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ़ महिला सभा की पदाधिकारियों ने कार्यवाही की मांग की है, यदि प्रशासन कार्यवाही नहीं करता है तो फिर समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि नारी सशक्तिकरण और स्वाभिमान की प्रतीक सांसद डिंपल यादव के पहनावे को लेकर की गई घृणित टिप्पणी समूचे महिला समाज का अपमान है, और इस अपमान पर महिला समाज चुप नहीं बैठेगा। प्रदेश सचिव प्रतिभा यादव, प्रदेश सचिव रागिनी यादव, प्रेम शुक्ला, लक्ष्मी राजपूत, सुनीता शाक्य, दीक्षा शाक्य व नीलम चौहान आदि रहे|