Home Blog Page 207

झमाझम बरसे मेघ, मिली गर्मी से राहत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के कई स्थानों में झमाझम बारिश होनें से लोगों को गर्मी से राहत मिली| मौसम ठंडा होनें से पंखें भी एसी की हवा देनें लगे|
शुक्रवार को भी शहर के साथ ही साथ अन्य कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई| जिससे शहर में बारिश से जगह-जगह जलभराव भी हुआ है। इस्कूल की छुट्टी के दौरान बच्चे घर जानें के लिए छाता लगाये नजर आये, जिनके पास छाता नही था वह भीगते हुए नजर मस्ती करते घर जाते दिखे| बारिश से खेतों में खड़ी मक्के व चारे की फसल को लाभ नजर आ रहा है| जिससे किसानों के चेहरे खिले नजर आ रहें है|

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)

निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन परिसर के कार्य की धीमी गति देख एडीआरएम खफा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन परिसर में मंद गति से चल रहे कार्य की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश एडीआरएम मनोज कुमार नें दिये|
अमृत योजना के तहत फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है| गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे के एडीआरएम मनोज कुमार,चीफ कमर्शियल मैनेजर विजय कुमार मौर्य, सीनियर डीई सत्येंद्र यादव, चीफ इंजीनियर आशीष श्रीवास्तव आदि अधिकारियों के साथ निरीक्षण करनें पंहुचे| उन्होंने धीमी गति से चल रहे रेलवे स्टेशन निर्माण को देखा और अधिकारियों को गति बढानें के निर्देश दिये| बन रही बिल्डिंग में अभी तक लेटर भी नहीं पढ़ सका है, निर्माण इतना धीमा हो रहा है कि यात्रियों को काफी समस्या हो रही है| नए भवन को तोड़फोड़ के बाद भी उस पर अभी तक कार्य चालू नही हुआ है| मौके पर ठेकेदार बुलाने के बाद भी नही आया| प्लेटफॉर्म सहायक स्टेशन मास्टर कार्यालय और रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया| स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार, स्टेशन मास्टर निधि शाक्य आदि रहे|

शंकरानंद को थानाध्यक्ष राजेपुर का चार्ज

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें खाली चले राजेपुर के थानाध्यक्ष के पद पर नई तैंनाती है|
दरअसल निरीक्षक नवींन कुमार सिंह का इटावा में आरटीसी को प्रशिक्षण देनें के लिउए भेजा गया|जिसके बाद से थानाध्यक्ष राजेपुर क पद खाली चल रहा था| दारोगा शंकरानंद को कमालगंज से हटाकर राजेपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है|

चिकित्सा शिविर में हड्डी व दांतों की हुई जाँच

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा जनपद न्यायालय परिसर में हड्डी एवं दांतों की जांच के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया l
जिला जज नीरज कुमार के द्वारा चिकित्सा शिविर का श्रीगणेश किया गया l उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में काफी लोगों को इसका लाभ मिला उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस समिति द्वारा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर में दूसरा कैंप हैl
कैंप में एडिशनल जिला जज संजय कुमार ने कैंप को सुचारू रूप से करने के लिए उचित दिशा निर्देश दिए l वह समय-समय पर कैंप का जायजा लेते रहे l डॉक्टर सुबोध कुमार वर्मा, डॉक्टर अहमद हुसैन, डॉक्टर नावेद अलीम ने रोगियों को देखकर उचित परामर्श दिया l शिविर में 165 मरीजों को देखा गया और नि:शुल्क दवा वितरित की गयी|
अपर जिला जज अभिनेत्तम उपाध्याय, डॉ. अनिल सिंह, शैलेंद्र सचान, रितिका त्यागी, मेराज अहमद, संजय कुमार, घनश्याम शुक्ला, प्रतिमाला चतुर्वेदी सिविल जज सीनियर डिवीजन आदि न्यायाधीश व
रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन शीश महरोत्रा मीडिया प्रभारी निशांत तिवारी आकाश चतुर्वेदी गुंजा जैन कौशल्या गिरी भावना गुप्ता ने व्यवस्था देखी|

ट्रक से कुचलकर जरदोजी कारीगर की मौत

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बाजार करनें आये जरदोजी कारीगर को ट्रक नें कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी| पुलिस ने मौके पर आकर जाँच की|
थाना क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी 35 वर्षीय फहीम पुत्र सैफउल्ला जरदोजी कारीगर था| गुरुवार को कब्जे में बाजार करने गया था| उसी दौरान रेलवे तिराहे पर ट्रक नें उसे कुचल दिया| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| जिससे मौके पर भीड़ लग गयी| जानकारी होनें पर सैफउल्ला मौके पर पंहुचे और पहचान अपने पुत्र फहीम के रूप में की| मृतक की पत्नी सीमा व माँ किसबरी बेगम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| सूचना पर उपनिरीक्षक गीतम सिंह मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की|

बिना रॉयल्टी के संचालित तीन ओवरलोड ट्रक सीज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बिना रॉयल्टी के संचालित तीन ओवरलोड ट्रक जाँच के दौरान सीज कर दिये गये | जिससे खलबली मच गयी|
गुरुवार को सुबह जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप व एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा बघार पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में तीन ओवरलोड ट्रक मिले जिनकी खनन विभाग की रॉयल्टी जमा नहीं थी। इन तीनों ट्रकों को सेंट्रल जेल पुलिस चौकी पर सीज कर दिया गया तथा खनन विभाग द्वारा रुपए 1,43,600 तथा परिवहन विभाग द्वारा रुपए 85000 का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही एक अन्य ओवरलोड ट्रक को बघार से पकड़कर सीज किया गया तथा उस पर 37,000 का जुर्माना लगाया गया ।

पेंड काटने के विवाद में दो पक्षों में महाभारत

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) एक ही परिवार को के दो पक्ष पेड़ काटने के विवाद में आमने-सामने आ गये| दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई| दोनों पक्षों नें जबाबी एनसीआर दर्ज की है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर कुडियानी निवासी हेमराम के पुत्र विनोद ने घरके बाहर बकैना का पेंड काटनें पर अरविन्द व उसके परिजनों से विवाद हो गया| दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले| जिसमें संतोषी के पति अरविंद व दूसरे पक्ष के विनोद व उसकी पत्नी अनीता देवी के शरीर में चोट आयी| पुलिस ने दोनों बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार करवाया व एनसीआर दर्ज करायी|

गंगा स्नान कर रहे दो कांवड़िया डूबे, एक की मौत

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कांवड़ भरने आये दो कांवड़िया अचानक स्नान करनें के दौरान डूब गये, एक को सकुशल निकाला लिया गया| जबकि दूसरे को गोताखोरो की मदद से निकाला गया, उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया, जहाँ उसको मृत घोषित कर दिया गया|
जनपद लखीमपुर खीरी महराजगंज पकरिया निवासी 20 वर्षीय अर्पित पुत्र रामकिशन अपने बड़े भाई अनमोल, गाँव के ही 16 वर्षीय शिवम व लगभग दो दर्जन लोगों के साथ कांवड़ भरनें पांचाल घाट दूसरी सीढ़ी पर आया था| अर्पित और शिवम गंगा में स्नान करनें लगे,अचानक दोनों गहरे पानी में डूब गये, जिससे चीख-पुकार मच गयी| शिवम को मौके पर मौजूद लोगों नें सकुशल निकाल लिया, जबकि अर्पित गहरे पानी में समा गया| सूचना पर पंहुचे कादरी गेट के कार्यवाहक थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद नें गोताखोरों की मदद से अर्पित को पानी से रेस्क्यू कराया और उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| लोहिया में परीक्षण के उपरांत चिकित्सक नें अर्पित को मृत घोषित कर दिया| मृतक इंटर का छात्र था| कार्यवाहक थानाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|

3 ओवरलोड व 5 ट्रक बकाया कर में संचालित मिले, सीज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद नगर व राजेपुर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 8 ट्रकों को सीज किया गया है |
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने फर्रुखाबाद नगर तथा राजेपुर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया । चेकिंग में तीन ओवरलोड ट्रक पाए गए, जिन पर 2.73 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया । इनमें से दो ट्रक थाना राजेपुर में सीज किए गए जबकि एक ट्रक का टायर खराब होने के करण उसका चालान किया गया। चेकिंग में 5 ट्रक टैक्स बकाया के साथ संचालित हो रहे थे जिन पर 38,000 जुर्माना तथा 90,000 का टैक्स आरोपित किया गया व इनको भी सीज कर दिया गया है । एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि आठ ट्रक सीज किये गये हैं| अभियान जारी रहेगा|

फल विक्रेता की जेब काटकर 10 हजार साफ

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) फल विक्रेता की जेब काटकर लगभग 10 हजार की नकदी साफ कर दी गयी| टप्पेबाज काम को अंजाम देकर फरार हो गया| पुलिस शिकायत मिलने पर जाँच कर रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला फिदाई खां निवासी मो. रमजान ने बताया कि उसकी घुमना सुभाष गेट में फल की दुकान है| बुधवार को वह ई-रिक्शा पर सबार होकर आ रहा था| उसी दौरान सधबांडा से संदिग्ध ई-रिक्शा पर बैठा और घुमना पर उतर गया, ई-रिक्शा के पीछे चल रही बाइक से वह फरार हो गया | जानकारी होनें पर रमजान नें पुलिस को सूचना दी| सूचना पर पुलिस नें मौके पर आकर जाँच पड़ताल की| पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है| घुमना चौकी प्रभारी अमित गुप्ता नें बताया कि जाँच की जा रही है|