Home Blog Page 202

रक्षाबंधन पर घेवर, सूतफेनी व सेवइंया के लिए नमूने

फर्रुखाबाद:(कायमगंज/नगर संवाददाता) रक्षाबंधन के देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) द्वारा छापामार कार्यवाही कर जांच हेतु नमूने संग्रह किये|
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह, संजय कुमार सिंह, विनोद कुमार, अरूण कुमार मिश्र व बृज मोहन गुप्ता द्वारा छापेमारी आकर नमूने संग्रहित किये गये| कायमगंज कस्बे के रेलवे रोड, शिवाजी मूर्ति के पास, कायमगंज स्थित हिमांशु गुप्ता के खाद्य प्रतिष्ठान दुर्गा घेवर भण्डार से खाद्य पदार्थ घेवर का एक नमूना संकलित किया गया। नीरज गुप्ता के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ घेवर का एक नमूना संकलित किया गया। रेलवे क्रासिंग के पास, चीनी मिल रोड कायमगंज स्थित राधेश्याम के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ सूतफेनी व सेवइंया का एक-एक नमूना संकलित किया गया।
मसेनी रोड, नेकपुर चौरासी, स्थित जयस कुमार प्रजापति के खाद्य प्रतिष्ठान मेसर्स ओम सांई स्वीट्स से खाद्य पदार्थ पेड़ा का एक नमूना संकलित किया गया। निकट पवन कोल्ड स्टोरेज बेवर रोड भोलेपुर स्थित सुनील कुमार गुप्ता के खाद्य प्रतिष्ठान जय माँ प्रोविजन स्टोर से खाद्य पदार्थ देशी घी, नमस्ते इण्डिया, सेवइंया व सोहनपापड़ी का एक-एक नमूना संकलित किया गया। शहर के बढ़पुर स्थित मनीष के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ सोहन पापड़ी का एक नमूना संकलित किया गया।

बिना रॉयल्टी व ओवरलोड चल रहे 7 ट्रक सीज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को सुबह परिवहन विभाग व खनन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में बिना रॉयल्टी व ओवरलोड चल रहे 7 ट्रक सीज कर उनके ऊपर जुर्माना लगाया गया|
जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप, एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत व थाना मऊदरवाजा पुलिस की टीम द्वारा बघार पर खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में तीन ट्रक ऐसे पाए गए जिनकी खनन विभाग की रॉयल्टी जमा नहीं थी तथा इनमें से 02 ट्रक ओवरलोड थे। इन तीनों ट्रकों को मेडिकल कालेज पुलिस चौकी बघार पर सीज कर दिया गया व खनन विभाग द्वारा रुपए 96600 रुपये तथा परिवहन विभाग द्वारा रुपये 97000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। दो अन्य ओवरलोड ट्रकों को बघार से पकड़कर सीज किया गया तथा उन पर 69000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। कार्यवाही में खनन विभाग द्वारा रुपये 96600 तथा परिवहन विभाग द्वारा रुपये 1,66,000 का जुर्माना वसूल किया गया है।

लापता बालिका को मन्दिर में बंद कर की मारपीट, मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) घर से लापता बालिका को मन्दिर में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गयी| बालिका की माँ ने उसे तलाश कर पुलिस को सूचना दी| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और बालिका को बरामद कर लिया| पुलिस नें महिला सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय बालिका बीते 1 अगस्त से लापता थी| जिसकी शिकायत थाना पुलिस से की गयी थी लेकिन पुलिस नें कोई संतोषजनक कार्यवाही नही की| बीते दिन लापता बालिका की माँ नें एसपी को प्रार्थना पत्र दिया| उसी दौरान लापता बालिका की माँ को सूचना मिली कि कस्बे के परमानन्द मंदिर में उसकी पुत्री बंद है| जब महिला मन्दिर में पंहुची तो उसकी पुत्री मिल गयी| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और बालिका को बरामद कर लिया| मामले में तपस्वी वाली गली निवासी काजल पत्नी धर्मेन्द्र व अम्बेडकर नगर निवासी बंटू पुत्र परमानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|
पुलिस नें जब पीड़िता का मेडिकल करानें का प्रयास किया तो उसने मना कर दिया| थानाध्यक्ष राजीव कुमार नें बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है, जाँच की जा रही है|

घर में घुसे चोर, 50 हजार की नकदी व जेबरात साफ

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात चोरों नें घर के भीतर घुसकर लाखो की नकदी व जेबरात चोरी कर लिया| गृह स्वामी को जानकारी होनें पर कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम गाँधी निवासी कृष्णवीर सोमवंशी के घर बीती रात चोरों नें धावा बोला| चोर मुख्य द्वार की कुड़ी तोड़कर भीतर दाखिल हुए और घर के भीतर रखे 50 हजार रूपये की नकदी व सोने-चांदी के जेबरात चोरी कर लिए और फरार हो गये| पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की है|विधिक कार्यवाही की जा रही है|

किसकी सह पर चल रहा शहर में अबैध टैम्पों अड्डा? बनता जाम का सबब

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर में आधुनिक सिग्नल लाइट लगने के बाद भी जाम की झाम से निताज नही मिल पा रही है| गाहे-बगाहे राहगीरों को जाम से दो-चार होना पकड़ता है| नतीजन जाम फ्री व्यवस्था की परिकल्पना एक सपना सी नजर आती है| शहर में अबैध रूप से चल रहे वाहन अड्डे को किसका समर्थन मिल रहा है! जिससे वह दिन भर जाम का सबब बना रहता है|
दरअसल शहर के लाल दरवाजे को नगर का मुख्य द्वार माना जाता है, जहाँ से राहगीर शहर के भीतर और बाहर होता है| लाल दरवाजे पर महिला यातयात कर्मी के साथ ही कुल आधा दर्जन ट्राफिक पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं| उनके सामने लाल दरवाजा फब्बारा से ठंडी सड़क की तरफ जाने वाले मार्ग पर सड़क पर अबैध रूप से टैम्पों चालकों नें अपना अड्डा बना लिया है| आये दिन टैम्पों भरनें को लेकर झगड़ा मारपीट भी होती है| बुधवार को भी टैम्पों भरनें को लेकर टैम्पों चालकों में जूतमपैजार हुई| बीच सड़क पर मारपीट की गयी| सूचना पर मौके पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मी व यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार पंहुचे, पुलिस देखकर आरोपी मौके से फरार हो गये| यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें बताया की अबैध रूप से टैम्पों खड़े हो रहे है तो उन्हें हटवाया जायेगा|

बड़ी खबर: सट्टा माफिया का बजरंग रेस्टोरेट कुर्क, लटका कानून का ताला

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी के आदेश के चलते सट्टा माफिया गैंगेस्टर के बजरंग रेस्टोरेट को पुलिस की मौजूदगी में तहसीलदार नें कुर्क कर सीज कर दिया| जिसकी कीमत 3 करोड़ 15 लाख रूपये है| रेस्टोरेंट में किसी प्रकार की खुर्द-बुर्द करनें वाले के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही होगी|
दरअसल बीते 6 जून 2023 को शहर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार चौबे ने कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि खटकपुरा निवासी हसनैन गैंग बनाकर अपने साथी गढ़ी अब्दुल मजीद खां का राजू उर्फ इरशाद, बक्कास, खटकपुरा का दिलशाद, चांद मियां, सरजात, सोहिल, दरीबा पूर्व का गुड्डन उर्फ मनोज, जंगबाज खां का पप्पू उर्फ रामप्रसाद, कुइया बूट का पारुल, खटकपुरा का अशफाक, पालीवाल वाली गली भोलेपुर का सर्वेश पाल व खटकपुरा के ही रोहित के साथ जुआ, सट्टा का कारोबार करता है। जिसके बाद गैंगेस्टर एक्ट में पालीवाल वाली गली भोलेपुर का सर्वेश पाल के सेंट्रल जेल तिराहा रखा रोड पर बने मकान, पाल नगला एस्थित एक भवन व कृषि भूमि को कुर्क किया गया था| उसी मामले में सुनवाई के बाद जिलाधिकारी के बीते 5 अगस्त 2025 को आदेश जारी किया| जिसके बाद बुधवार को तहसीलदार सदर सनी कनौजिया, कोतवाल फतेहगढ़ रण विजय सिंह, विवेचक थानाध्यक्ष मऊदरवाजा बलराज भाटी की मौजूदगी में इटावा-बरेली हाई-वे नरायनपुर स्थित सर्वेश पाल की पत्नी नीरज के नाम दर्ज बजरंग फैमली रेस्टोरेंट को भी जब्त कर लिया गया है| उस पर सरकारी ताला लटका दिया गया है|
अब तक 6.50 करोड़ की सम्पत्ति हो चुकी कुर्क
सट्टा माफिया सर्वेश पाल की अब तक जिला प्रशासन के द्वारा 6 करोड़ 50 लाख 15 हजार 95 रूपये की सम्पत्ति कुर्क की जा चुकी है| जबकि अब तक सट्टा किंग हसनैन की 13 करोड़, 64 लाख, 77 हजार, 965 रूपये की सम्पत्ति कुर्क की गयी है| तहसीलदार सनी कनौजिया नें बताया कि रेस्टोरेंट को जब्त किया गया है| कार्यवाही गैंगेस्टर अधिनियम के तहत की है|

गंगा में उफान, खतरे के निशान के करीब

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) पहाड़ों पर हुई घमासान बारिश के बाद गंगा में भी उफान आ गया है| जिससे गंगा की जद में आनें वाले गांवों में पानी दाखिल भी हो गया है| कई गाँव के मुहानें पर बाढ़ का पानी आ गया है| जिससे ग्रामीणों के माथे पर बल नजर आ रहा है|
दरअसल गंगा में उफान से तटवर्ती गांवों में कटान तेजी से हो रहा है| तहसील अमृतपुर के तीसराम मढैया, अम्बरपुर, गौटिया, भुडिया भेडा, कंचनपुर सबलपुर, जमापुर, भूडन की मढैया, बरुआ, चित्रकूट आदि कई गाँव गंगा के रौद्र रूप की जद में आ गये हैं| चित्रकूट,इमादपुर सोमवंशी, नगरिया जबाहर, भुडिया भेडा भूडन की मढैया में तो पानी गाँव के भीतर दाखिल हो गया है|
गंगा का जल स्तर
बीते लगभग 16 घंटे में गंगा का पानी लगभग 10 सेमी. बढ़ गया है| बीते दिन मंगलवार को शाम 4 बजे सिंचाई खंड फर्रुखाबाद के अनुसार गंगा का जल स्तर 136.85 मीटर दर्ज किया गया था| वहीं बुधवार को सुबह 8 बजे गंगा का जल स्तर 136.95 मीटर पर दर्ज किया गया| वहीं नरौरा बाँध से गंगा में 115180 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| जिससे गंगा का जल स्तर और बढ़ने के आसार हैं|

रिटायर्ड ग्राम विकास अधिकारी से तमंचा लगाकर लूट

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) रिटायर्ड ग्राम विकास अधिकारी सेतमंचा लगाकर जेबरात की लूट कर ली गयी है| मामले में पीड़ित की पुत्री नें थाना पुलिस को तहरीर दी| पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी नीलम राठौर पत्नी जयप्रकाश नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे बताया कि उनके पिता रिटायर्ड ग्राम विकास अधिकारी यदुनाथ सिंह सोमबंशी वॉलीबॉल के पूर्व चैम्पियन हैं| उनके पिता के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि याकूतगंज में वॉलीबॉल का मैच है, जिसमे उन्हें रेफरी की भूमिका अदा करनी है| लिहाजा यदुनाथ सिंह तय समय पर याकूतगंज जाने वाले टैम्पों पर बैठे| याकूतगंज पंहुचकर उन्होंने उसी नम्बर पर फोन किया तो वह युवक याकूतगंज क्रासिंग पर मिला| वह उन्हें याकूतगंज से फिर टैम्पों में बैठाकर भोजपुर बघार लेकर आया और पैदल यदुनाथ को बघार की तरफ ले गया| जब बाग में पंहुचा तो उसने यदुनाथ सिंह से गाली-गलौज कर तमंचा दिखा गले में सोने की चेन, एक अंगूठी व मोबाइल लूट लिया और धमकी देकर फरार हो गया| थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है| मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

इंवर्टर के करंट से युवक की मौत

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) इंवर्टर ठीक करने के दौरान अचानक करंट लगने से युवक गंभीर हो गया| उसे परिजनों नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कैटहा ककरईया निवासी स्वर्गीय राजवीर राजपूत का 20 वर्षीय पुत्र विकास घर के भीतर इंवर्टर ठीक कर रहा था, उसी दौरान अचानक विकास को इंवर्टर का जोरदार करंट लगा, जिससे वह गंभीर हो गया| उसे परिजन लोहिया अस्पताल लेकर आये,जहाँ उसे मृत घोषित किया गया| जिससे परिजनों में चित्कार मच गयी| मृतक की माँ शारदा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

‘हर घर तिरंगा’ अभियान से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरेगी बीजेपी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा जिला मुख्यालय आवास विकास में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत में जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे बताया गया कि बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार 15 अगस्त आजादी दिवस को एक उत्सव में मनाने का कार्य कर रही है देश के प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति का जज्बा उत्पन्न करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान एक उत्सव के रूप में मनाने का कार्य किया जा रहा है इस बार का तिरंगा अभियान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आधारित है|
जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूरे जनपद में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा| भारत का राष्ट्रीय ध्वज भारत की शान है, लेकिन पिछली सरकारों की कार्यशैली से तिरंगे की शान को कमजोर करने का भर्षक प्रयास किया गया| बीते कई सालों से बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार 15 अगस्त आजादी दिवस को एक उत्सव में मनाने का कार्य कर रही है| देश के प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति का जज्बा उत्पन्न करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान एक उत्सव के रूप में मनाने का कार्य किया जा रहा है| इस बार का तिरंगा अभियान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आधारित है| उन्होंने बताया कि बीजेपी ने इस अभियान को उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है| जिसके तहत जनपद के सभी मंडलों एवं जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालेंगे अभियान के संदर्भ में 7 अगस्त से 8 अगस्त के मध्य मंडलों में बैठक आयोजित होगी| 10 अगस्त से 12 अगस्त के मध्य मंडलों में यात्राएं निकलेगी। 12,13 व 14 अगस्त जनपद के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित होंगे| इन सभी स्थानों पर सजावट करने का कार्य किया जाएगा। 14 अगस्त को जिला स्तर पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें जिले स्तर पर ही मौन जुलूस निकाला जाएगा। संगोष्ठी आयोजित करके 14 अगस्त 1947 को देश के विभाजन के बारे में जानकारी दी जाएगी| विभाजन से प्रभावित लोगों के साथ चर्चा भी की जाएगी|
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी मंडलों में कार्यक्रम संयोजकों की नियुक्ति की गयी है| मंडलों में आयोजित होने वाली बैठकों में इस पूरे अभियान की जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचायी जाएगी| सभी तिरंगा यात्राएं 1 किलोमीटर से 2 किलोमीटर के अंतर्गत होगी। उन्होंने बताया जनपद में 1531 बूथ हैं, जिसमें 1200 बूथ सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इन सभी बूथों पर यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न करना होगा।
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बीके गंगवार, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी, आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार,कायमगंज नगर पालिकाध्यक्ष शरद गंगवार नवाबगंज पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत, खीमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, जिला मंत्री गोपाल राठौर, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, शिवांग रस्तोगी आदि रहे |