फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहानगंज में शुक्रवार सुबह सीएचसी की चिकित्साधिकारी का मोबाइल ही चोरी चला गया| पुलिस नें मौके पर आकर जाँच की व सीसीटीवी फुटेज खंगाले|
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. कल्पना राजपूत सुबह करीब 8 बजे अपनी कार से अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान अस्पताल परिसर में पेंटिंग का काम चल रहा था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपना मोबाइल कार के ऊपर रख दिया व अस्पताल कार्य में व्यस्त हो गयीं| हो गईं। उसी समय अचानक मोबाइल चोरी कर लिया गया| एएनएम ज्योत्सना के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध स्कूटी सवार युवक
दिखाई दिया। उसी पर मोबाइल चोरी का शक है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे हल्का इंचार्ज ने फुटेज को कब्जे में लेकर जन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राजेश राय ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जब मोबाइल नंबर पर कॉल की गई तो फोन स्विच ऑफ मिला। मिली जानकारी के मुताबिक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. कल्पना राजपूत तिर्वा से विधायक कैलाश राजपूत की पुत्री हैं। थानाध्यक्ष राजेश राय नें बताया कि मोबाइल की तलाश करनें के लिए सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है| मोबाइल खो गया था|
पीएचसी प्रभारी का मोबाइल चोरी, पुलिस ने खंगाले फुटेज
दारोगा लाइन हाजिर, अब सट्टा कारोबारियों पर कब नकेल कसेगी पुलिस?
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन सट्टा लगाते हुए मोहम्मदाबाद क्षेत्र से जो वीडियो वायरल हुआ, उसने कानून व्यवस्था के चेहरे पर एक बेहतरीन तमाचा जरुर जड़ा है! जिस तरह से सट्टा कारोबारी वीडियो में दारोगा को रूपये देकर खुलेआम सट्टा लगानें की बात कह रहा है, शख्स का बात करनें का जज्बा यह बता रहा था कि उनकी उनके भीतर खाकी का भय रत्तीभर नही है| लिहाजा पुलिस को अपनी साख बचाने के लिए क्षेत्र में संचालित कथित सट्टा कारोबार की नकेल कसनें की जरूरत है|
मोहम्मदाबाद में कई जगहों पर पर सट्टे का धंधा पोषित हो रहा है! जिसका सबूत वायरल वीडियो है| सट्टा खेलने वाले गरीब व रोज कमाने-खाने वाले लोग होते हैं। जो इस खेल में सब कुछ गँवा बैठते हैं। घर की जमा-पूंजी और परिवार की खुशियाँ दांव पर लग जाती हैं| फिलहाल पुलिस को अब वीडियो में पता चल रहे लोगों की तलाश है|
सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा नें बताया कि पुलिस लगातार सट्टा कारोबारियों की कमर तोड़ने में लगी है| कई के खिलाफ कार्यवाही भी हुई है| वायरल वीडियो में सट्टा लगानें व लगवाने वाले लोगों की जानकारी की जा रही है| पुलिस की टीमें लगी हैं| जल्द अनावरण किया जायेगा|
‘बा’ विद्यालय में डिजिटल बाजीगरी कर पोर्टल पर ‘सेल्फी गेम’ जिम्मेदार मौन
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में इन दिनों उपस्थिति पोर्टल पर फोटो अपलोड करने को लेकर गंभीर अनियमितताएँ सामने आ रही हैं। शिक्षिकाएँ और शिक्षणेत्तर कर्मचारी घर बैठकर ही ऐप के साथ छेड़छाड़ कर अपनी फोटो पोर्टल पर अपलोड कर उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह सब विभागीय जिम्मेदारों की जानकारी में होने के
बावजूद अनदेखा किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।
जनपद में कमालगंज, राजेपुर, शमशाबाद, नवाबगंज व कायमगंज में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित है, इसमें ड्रॉप आउट बच्चियों के लिए शिक्षा की व्यवस्था की गई है, यहां प्रात: 8 बजे से 8:15 तक फोटो विभाग के पोर्टल पर अपलोड करनी होती है, 8:15 के बाद से पोर्टल नहीं खुलता है, उसके बाद अवकाश के समय ही पोर्टल खुलता है, मजे की बात की है कि कई कर्मचारी सुबह की फोटो ब्रह्म मुहूर्त में 4:00 बजे ही अपलोड कैसे अपलोड कर देते हैं, व शाम की फोटो देर रात तक पोर्टल पर अपलोड कर ‘ग्रीन शो’ कराने में सफल हो जाते हैं। इतना ही नहीं, कुछ स्थानों पर यह भी देखा गया है कि शिक्षिकाएँ स्कूल में महज एक-दो घंटे ही रहती हैं और उसके बाद घर लौट जाती हैं। बावजूद इसके, पोर्टल पर उनकी पूरी ड्यूटी दिखाई जाती है। मामले की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि सरकारी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए
यह पोर्टल बनाया गया था, लेकिन तकनीकी छेड़छाड़ ने इसे मजाक बना दिया है। छात्राओं की पढ़ाई और अनुशासन पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। अभिभावकों और ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय का उद्देश्य बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण देना है। यदि शिक्षिकाएँ समय से विद्यालय में उपस्थित ही नहीं रहेंगी तो पढ़ाई का स्तर कैसे सुधरेगा? विभागीय अधिकारी इन गड़बड़ियों से पूरी तरह वाकिफ हैं, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं। इससे कर्मचारियों को खुली छूट मिल रही है!
उच्चाधिकारियों को मामले की गहन जाँच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही पोर्टल प्रणाली को और सुरक्षित व पारदर्शी बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी हेराफेरी दोबारा न हो सके और विद्यालय की व्यवस्था दुरुस्त की जा सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी नें बताया कि यदि यह चल रहा है तो मामला गंभीर है, जाँच करायी जायेगी| यदि कोई दोषी नजर आया तो कार्यवाही होगी|
कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस ट्रेन का पुनर्निधारण निरस्त
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कासगंज से कानपुर अनवरगंज के मध्य पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल द्वारा संचालित होनें वाली कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस ट्रेन गाड़ी संख्या 15040 का पुनर्निधारण निरस्त किया गया है|
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक इज्जतनगर संजीव शर्मा नें बताया कि शमशाबाद यार्ड से कायमगंज स्टेशन के बीच पीक्यूआरएस मशीन द्वारा इंजीनियरिंग कार्य के कारण इस गाड़ी को 9 सितम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक हर सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को कासगंज से 70 मिनट विलंब से चलाने का निर्णय लिया गया था।रेल प्रशासन ने अब 29 सितम्बर 2025 से इस पुनर्निधारण को निरस्त कर दिया है।गाड़ी का संचालन कासगंज से अपने निर्धारित समय पर ही किया जाएगा। 
खबर का असर: दारोगा अच्छे लाल पाल पर गिरी गाज, लाइन हाजिर
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सट्टा कारोबारी द्वारा दरोगा पर 15 हजार रुपए मासिक देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था मामले में जेएन आई न्यूज में प्रमुखता से समाचार को प्रकाशित कियाl
पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेकर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है जिससे अब मामले की आगे की जांच पुलिस कर रही है| दरअसल बीते दिन एक सट्टा कारोबारी के द्वारा सट्टा पर्ची लिखने का एक वीडियो प्रसारित हुआ था, जिस पर सट्टा कारोबारी आरोप लगा रहा था कि हलका इंचार्ज मोहम्मदाबाद अक्षय लाल पाल को वह 15000 महीने देता है लिहाजा खुलकर सट्टा लगाओ डरने की कोई बात नहीं| मामले में जेएनआई न्यूज ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था| मामले का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने दारोगा अच्छे लाल पाल को लाइन हाजिर कर दिया है|

बीबी से विवाद में कोल्ड स्टोरेज कर्मी नें फांसी लगाकर दी जान
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीबी से विवाद में कोल्ड स्टोरेज कर्मी नें फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना मऊदरवाजा के कायमगंज मार्ग रोड खैरबंद नगला निवासी 55 वर्षीय शिव शंकर सक्सेना पानी ड्रम से खड़े होकर पंखे के कुंडे में रस्सी से फांसी लगा ली l उनके पुत्र आयुष उर्फ आशु नें पिता का शव फंदे पर झूलता हुआ देखा| मृतक का उनकी पत्नी रीना के साथ विवाद चलता था, लिहाजा वह मायके बेला जिला औरैया चली गयी थी, जिससे शिव शंकर तनाव में थे, तनाव के चलते ही फांसी लगा ली| मृतक कोल्ड स्टोरेज में आपरेटर का कार्य करता था| 
दीनदयाल उपाध्याय ने आजीवन संघर्ष कर राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ किया कार्य
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती बिर्राबाग स्थित एक हॉस्पिटल में स्थित अलका मैरिज लॉन के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन हुआ|
कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष व कन्नौज से पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में जन्मे दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक
सदस्य थे, वह एक महान भारतीय विचारक संगठन कर्ता और राजनीतिक नेता थे। उन्होंने देश के गरीब और वंचित लोगों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करते हुए राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ कार्य किया उन्होंने अंत्योदय का सिद्धांत प्रस्तुत किया जिसका अर्थ था समाज के सबसे निचले स्तर पर मौजूद व्यक्ति का उत्थान करना। उनकी विचारधारा को अपनाते हुए 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई।
पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत ने कहा यह दिवस समाज में आर्थिक और सामाजिक असमानताओं को खत्म करने की दिशा में काम करने की प्रेरणा देता है पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों के अनुसार समाज के हर व्यक्ति को बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है जब
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय विचारधारा जन-जन तक पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार विभिन्न मंचों से भारत को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने का आवाहन कर रहे हैं।
कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कठेरिया ने संचालन किया| जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील रावत, व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जितेंद्र सिंह,धर्मेंद्र राजपूत,पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा व विकास पांडेय, गोपाल राठौर, अमरदीप दीक्षित, शिवांग रस्तोगी आदि रहे।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने पत्रकारों कहा जीएसटी रिफॉर्म से जनता को बड़ी राहत मिलेगी| रोजमर्रा की घरेलू वस्तुएं जैसे चाय मोटरसाइकिल इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य उपभोक्ता उत्पादकों पर दरे कम हुई है|इस बदलाव का सबसे अधिक फायदा कमजोर,सामान्य एवं मध्यम वर्ग के परिवारों को मिलेगा। वर्तमान में जीरो प्रतिशत 5 प्रतिशत व 18 प्रतिशत के ही स्लैब लागू होंगे| पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत आदि रहे|
दरोगा को हम देते 15 हजार! सट्टा आराम से लगाओ, देखें वीडियो
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोशल मीडिया पर एक वीडियो में खूब लाइक-कमेन्ट किया जा रहा है, जिसमे एक सट्टा लगानें का वीडियो वायरल हो रहा है| सट्टा का नम्बर लिखने वाला वीडियो में जो कह रहा है यदि वह सही है तो यह पुलिस के ऊपर बहुत बड़ा धब्बा लगा है, जिससे महकमें को हिलाकर रख दिया है| अधिकारी जाँच कर कार्यवाही की बात कर रहें हैं|
दरअसल वायरल वीडियो कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र का बताया जा रहा जा रहा है| जिसमे दो युवकों की आवाज सुनाई दे रही है, जो सट्टे का नम्बर लगा रहें है| सट्टा का नम्बर कागज पर लिखने वाले शख्स से सट्टा लगाने वाले लोग कह रहे है कि नम्बर लगाने आने पर कोई पुलिस आदि का खतरा तो नही है, जिस पर सट्टा का नम्बर लिखने वाला शख्स कह रहा है कि आकर सट्टा लगाओं दारोगा अच्छे लाल पाल 15
हजार रूपये महीने लेते हैं| युवक कहता है कि फिर कल 9 बजे आऊंगा| दरअसल अच्छे लाल पाल कोतवाली मोहम्मदाबाद में हल्का इंचार्ज हैं| पिपरगाँव, मुड़गाँव, निसाई, सकवाई, उगरपुर मिलाकर लगभग 8 से 10 गाँव आते हैं| मामले में जो वीडियो में दिख रहा है उससे पुलिस की शाख पर बट्टा जरूर लगा है| अधिकारी अब जांच कर कार्यवाही की बात कर रहें हैं|
क्या बोले जिम्मेदार
सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने जेएनआई न्यूज को बताया कि मामला उनके संज्ञान में हैं| सर्विलांस के सहारे मामले का पता लगानें का प्रयास किया जा रहा है| मामला सत्य पाए जानें पर कार्यवाही की जायेगी|
श्रीराम बरात में सड़क पर भीड़, झांकियों नें मनमोहा
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के लोहाई रोड स्थित भारतीय महाविद्यालय से निकाली गयी श्री आदर्श रामलीला मंडल की ओर से श्रीराम बरात को देखने सड़क पर भीड़ उमड़ी| जगह-जगह आरती और पुष्प वर्षा से भगवान श्रीराम की बरात का स्वागत किया गया|
श्री राम बरात में माता महीसासुर मर्दानी खाटू श्याम, श्री गणेश, सूर्य देव, हनुमान जी, भगवान परशुराम, वराह अवतार, दुर्गा जी, वंशी चोर राधा, विश्व मित्र व गुरु वशिष्ठ, काली का अखाड़ा, घोड़े पर सबार भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन आदि की भव्य झांकी निकाली गयीं| श्रीराम बरात लोहाई रोड,
चौक, नेहरु रोड, घुमना, नितगंजा, महावीरगंज द्वितीय, स्टेट बैंक होते हुए चौक पर आयी, जिसके बाद पक्का पुल, गुदड़ी, नाला मछरटटा होते हुए लोहाई रोड से फिर भारतीय कालेज पंहुची| इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे| कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, मंत्री राजेश कसेरा, नवीन मिश्रा नब्बू , राम निवास गुप्ता नारद, प्रबल त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश भारद्वाज, आयुष पाण्डेय, दीपक मिश्रा आदि रहे|
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है| जिसकी सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है|
आवास विकास के राम मनोहर लोहिया अस्पताल सभागार में गुरुवार 25 सितंबर को भव्य कार्यक्रम आयोजन की रूप रेखा बनी है| जिसमें जनपद के सभी चीफ फार्मासिस्ट, फार्मासिस्ट व नगरिय स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी फार्मासिस्ट,
रेलवे चिकित्सालय, छाबनी परिषद के भी सभी फार्मासिस्ट आमंत्रित किये गये हैं| कार्यक्रम में विभाग के आलाधिकारी भी शिरकत करेंगे| डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मंत्री जितेन्द्र सिंह नें बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयीं हैं| जनपद भर के सभी फार्मासिस्ट साथियों को आमंत्रित किया गया है|



