Home Blog Page 166

आलू विकास एवं विपणन सहकारी संघ की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को सातनपुर आलू मंडी स्थित उत्तर प्रदेश आलू विकास एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड फर्रुखाबाद के कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे अहम मुद्दों पर निदेशकों के साथ चर्चा की गयी|
बैठक में संघ को सुचारू रूप से संचालन करनें के मुद्दे को प्रमुखता से रखा गया| बैठक में संघ के सभापति विमल कटियार, ममता राजपूत जिलाध्यक्ष भाजपा मैनपुरी, अशोक कटियार फर्रुखाबाद, अनुराधा आगरा, किरन सिंह शाहजहांपुर, राजवती बाथम फर्रुखाबाद, सुशील द्विवेदी व अमित दोहरे कन्नौज आदि व संयुक्त प्रबंध निदेशक आदि रहे|

सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने में भाजयुमो मंत्री गिरफ्तार

0

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक पोस्ट करनें में मामले में पुलिस नें भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के करीबी जिला मंत्री को गिरफ्तार कर लिया|
दरअसल शहर कोतवाली के मोहल्ला नालामछरटटा निवासी अंकित तिवारी नें फेसबुक पर एक विवाद पोस्ट बरेली हिंसा को लेकर कर दिया था| अंकित भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के करीबी लोगों में सुमार है| शहर कोतवाली पुलिस नें अंकित को शांति भंग में गिरफ्तार कर नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय के लिए चालान कर दिया, नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय में अधिवक्ता डॉ. दीपक द्विवेदी नें पैरवी की सुनवाई के बाद अंकित को जमानत दे दी गयी|


भडकाऊ पोस्टर चस्पा करनें में मुकदमा, आरोपी को दबोचा

0

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भड़काऊ पोस्टर चस्पा करनें में पुलिस नें आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको दबोच भी लिया है|
तिकोना चौकी प्रभारी यतेन्द्र कुमार नें कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया, जिसमे कहा कि रात लगभग 2 बजे चीनीग्रान में डॉ. अरशद खान के मकान व क्लीनिक (सिटी क्लीनिक) की दीवार पर एक अज्ञात व्यक्ति ने एक पोस्टर चस्पा किया, जिसमे एक समाचार पत्र की कटिंग जिसका शीर्षक हिंदू युवक्तियों को प्रेम जाल में फंसा 10 से अधिक शादियां की तथा पेपर कटिंग के नीचे एक लेख लिखा है, जिसमें लिखा कि हिंदुत्व जागरण में शरफ रिजवी के बारे मे जाँच की तो जात हुआ कि शरफ रिजवी का पिता भी इतने ही घृणित कार्यों में सम्मलित रहा है। धर्म विशेष की बहनों का शोषण किया गया है तथा धर्म विशेष की भावनाओं को आहत पहुंचाकर धार्मिक उन्मात फैलाने की नियत से कई भडकाऊ बातें लिखी है| मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस नें नामजद आरोपी अनवर हसन पुत्र शमशुल हसन रिजवी निवासी चीनीग्रान को पुलिस नें पकड़ लिया| चौकी प्रभारी तिकोना यतेन्द्र कुमार नें बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, अभी जाँच की जा रही है|

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दोनों पक्ष भिड़े

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी| मृतका के स्वजनों नें हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया| पुलिस को सूचना नही दी गयी|
थाना ग्राम कुतुबुद्दीनपुर निवासी सुधीर की 25 वर्षीय पत्नी नीलम की बीते 26 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृतका के मायके ग्राम लोहापानी से स्वजन पंहुचे और उसकी हत्या किये जानें का आरोप लगाया| ससुराल नीलम की मौत चारा काटते समय चारा मशीन के पट्टे में फंस जाने से हुई है। दोनों पक्षों में विवाद हो गया| बाद में आस-पास के लोगों नें समझौता करा बच्चों के नाम पर खेत करने पर सहमति बना दी उसके बाद दोनों पक्ष तहसील कायमगंज आ गये| वहां दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी| मामला शांत होनें पर ससुराली शव को ढाई घाट ले जानें लगे, इसी दौरान ठंडी कुइयां चौराहे पर फिर विवाद हुआ व मारपीट तक बात आ गयी| बाद ढाई घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडेय ने बताया कि अब तक थाने में इस मामले को लेकर किसी भी पक्ष ने सूचना नहीं दी है।

मुठभेड़ में शातिर गोली लगने के बाद गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) पुलिस मुठभेड़ में शातिर के पैर में गोली लगने ने घायल हो गया| पुलिस नें उसे गिरफ्तार कर लिया| आरोपी पर चोरी व लूट के कई मुकदमें दर्ज हैं|
थाना प्रभारी राजेश राय बीती रात काली नदी पर वाहन चेकिंग कर रहे थे, पुलिस के अनुसार उसी समय एक बाइक सबार को रोंकनें का प्रयास किया तो वह रुका नही, उसने बाइक मोड़कर फायर शुरू कर दिया, आरोपी पर पुलिस नें फायर किया तो बाएं पैर में गोली लग गयी| घायल शातिर का नाम अमजद खान उर्फ अजमत पुत्र जोहरी खान निवासी उस्मानपुर विशुनगढ़ कन्नौज उसको उपचार के लिये कमालगंज भेजा| आरोपी के पास से एक तमंचा, एक जिन्दा कारतूस, दो खोखा, एक बाइक बरामद हुई| आरोपी पर चोरी व लूट के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं|

आरआई व कोतवाल पर सिपाही नें उत्पीड़न का आरोप लगा एफबी पर पोस्ट की खुदकुशी की धमकी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही नें अपनी फेशबुक आईडी पर आरआई व कोतवाल फतेहगढ़ पर उत्पीड़न का आरोप लगा खुदकुशी करने की धमकी की पोस्ट की है|
दरअसल बीते दिन जनपद झाँसी सकरावा सिलगुआं निवासी सिपाही सुरेन्द्र सिंह नें अपनी फेसबुक पर एक खुदकुशी का पोस्ट प्रसारित किया| जिसमे लिखा की प्रिय भाईयों मित्रों अगर मेरे साथ कुछ भी गलत हो या मै खुदकुशी कर लूँ तो उसके जिम्मेदार मेरे ही विभाग के उच्चाधिकारी होंगे| मुझे बेवजह परेशान किया जा रहा है| सिपाही सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि बीते 31 अगस्त 2023 को तत्कालीन फतेहगढ कोतवाल सचिन सिंह नें अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा मारपीट करनें और चोटी कटनें के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था|
आरआई अविचल पाण्डेय का कहना है कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नही है| सिपाही के आरोप गलत है| वह किसी को धमकी नही दे रहे| कोतवाल रणविजय सिंह का कहना है कि सिपाही सुरेन्द्र के खिलाफ विभागीय जाँच चल रही है| वह किसी को परेशान नही कर रहे हैं| अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें बताया कि सिपाही नें इस सम्बन्ध में कोई शिकायत नही की है| यदि वह प्रार्थना पत्र देगा तो जाँच करायी जायेगी| सिपाही के पोस्ट डालनें की जाँच भी करायी जायेगी|

बरेली हिंसा में गिरफ्तार मौलाना तौकीर रजा को भेजा फतेहगढ़ सेंट्रल जेल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बरेली हिंसा में गिरफ्तार किये गये मौलाना तौकीर रजा को गुपचुप तरीके से 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ भेज दिया गया| जिला प्रशासन व जेल प्रशासन इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नही है|
शनिवार को को लगभग 3 बजे ब्रज वाहन से बरेली एसओजी और पुलिस की टीम मौलाना को गुपचुप रूप सेंट्रल जेल फ़तेहगढ़ लेकर आयी मौलाना को जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है| उसकी हर के गतिविधि पर नजर रखी जा रही है| मौलाना तौकीर रजा इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख हैं। तौकीर रजा आला हजरत खानदान से आते हैं। सपा सरकार में खान को हथकरघा विभाग का उपाध्यक्ष बनाया गया था। सेंट्रल जेल प्रशासन नें मौलाना से सम्बन्धित किसी भी जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की|

नेग बसूली के विवाद में किन्नरों का नंगनाच, मारपीट

0

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नेग बसूली को लेकर हुए विवाद में किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गये| दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट भी हुई, किन्नारों नें बीच सड़क पर कपड़े उतारकर हंगामा किया|
शहर कोतवाली के पक्के पुल पर दो किन्नरों के पक्ष नेग बसूली के विवाद में महाभारत पर उतर आये| किन्नरों में जमकर मारपीट हुई उसके बाद पुलिस मौके पर पंहुची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आयी| दोनों पक्षों नें एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाये| मौके पर कुछ किन्नरों नें अपने कपड़े उतार दिये और सड़क पर ताली पिटी| जिससे जाम की स्थिति बन गयी| बाद में मामले को रफा दफा कर दिया गया|

बीजेपी सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को 6 माह कारावास व अर्थदंड

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आचार संहिता उलंघन करनें व कोविड नियमों का पालन ना करनें में दोषी पाये जानें पर भाजपा के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को 6 माह का कारावास व 3 हजार रूपये अर्थदंड से दंडित किया गया| हालांकि न्यायालय नें बाद में उन्हें निजी बंधपत्रों पर जमानत भी दे दी|
तत्कालीन सिबिल लाइन चौकी प्रभारी भानू शर्मा नें कोतवाली फतेहगढ़ में 27 जनवरी 2022 को मुकदमा दर्ज कराया था| दर्ज कराये मुकदमें में कहा कि भाजपा के सदर विधान सभा प्रत्याशी मेजर सुनील दत्त द्विवेदीअपना नामांकन करने के बाद अपने 30-35 अज्ञात समर्थकों के साथ आचार संहिता व कोविड गाइड लाइन का उलंघन करते हुए हुजूम एकत्रित कर कलेक्ट्रेट गेट के बाहर दुर्गा नारायण डिग्री कालेज गेट पर लेकर आ गये, उन्होंने नारेबाजी की| घटना के समय पूरे प्रदेश में 8 जनवरी 2022 से आचार संहिता लागू थी| मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र कुमार प्रथम नें विधायक मेजर सुनील दत्त को दोषी करार दिया था| शुक्रवार को उन्होंने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मेजर को 6 माह के साधारण कारावास व 3 हजार रूपये अर्थदंड से दंडित किया है| जुर्माना अदा ना करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा| बाद में न्यायालय नें 20-20 हजार के निजी बंधपत्र पर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को जमानत दे दी|

मिशन शक्ति के तहत निकली साइकिल रैली

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मिशन शक्ति के अंतर्गत शुक्रवार को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन थीम पर साइकिल रैली का आयोजन हुआ। साइकिल रैली साइकलोथान (मेगा इन्वेंट) मिशन शक्ति विशेष अभियान पांचवे चरण के तहत आयोजित कि गयी |
फतेहगढ़ के स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल आदि नें हरी झंडी दिखाकर किया| छात्राओं को कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1098 और 1076 के उपयोग पर कहा कि बालिकाएं निसंकोच शिकायत दर्ज करा सकती हैं। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया व छात्राओं को सतर्क रहने की सलाह दी।