फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलकत्ता की प्रेमिका के साथ गये युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी| परिजन शव लेकर पंहुचे तो कोहराम मच गया| परिजनों नें युवती को पकड़ कर पुलिस के हबाले कर दिया|
थाना कादरी गेट के ग्राम खानपुर कोटा निवासी रामवीर सिंह का 24 वर्षीय पुत्र ललित तिवारी को सोशल मीडिया के माध्यम से कलकत्ता की एक युवती से प्रेम हो गया था, दोनों की फोन पर नजदीकी बढ़ी तो फिर युवती कोलकता से फर्रुखाबाद मिलने भी आयी| ललित की बहन मंजू नें बताया कि बीते दो दिन पूर्व
युवती भाई ललित को अपने साथ कोलकता लेकर गयी थी| कोलकता में ही उसका मोबाइल ले लेनें और ललित को ट्रेन से धक्का दे देनें का आरोप लगा है| ललित की ट्रेन से गिरनें से मौत हो गयी| परिजनों नें ललित को धक्क्का देंनें का आरोप लगाया है| ललित का शव घर आते ही माँ राजवती व बहन मंजू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक ललित पीको का कारीगर था| परिजनों नें उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया| 

कलकत्ता की प्रेमिका के हुश्न का मायाजाल और ट्रेन में प्रेमी की मौत
खबर का असर: लोहिया के बाहर खड़ी एम्बुलेंसो पर चला ट्रैफिक पुलिस का हंटर
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) लोहिया अस्पताल के बाहर खड़ी अमानक एंबुलेंस पर यातायात पुलिस का आखिर हंटर चल गया| जेएनआई में प्रमुखता से समाचार का प्रकाशन होने के बाद यातायात पुलिस ने मामले
का संज्ञान लिया और अस्पताल के बाहर खड़ी अमानक एंबुलेंस पर कार्रवाही का हंटर चलाया, ट्रैफिक पुलिस के पहुंचने से कई एंबुलेंस चालक मौके पर एम्बुलेंस छोड़कर फरार हो गये| दरअसल लोहिया अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में एम्बुलेंस खड़ी होती हैँ, जिसमे कई एम्बुलेंस खुद बीमार है, लेकिन इसके बाद भी खटारा एम्बुलेंस फर्राटा
भरती नजर आती है, जेएनआई में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गयी, जिसके बाद यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार अपनी टीम के साथ लोहिया अस्पताल के बाहर पंहुचे, यातायात पुलिस को देख एम्बुलेंस चालक मौके से खिसक गये, मौके पर मिली कई एम्बुलेंस का चालान किया गया, इसके साथ ही हिदायत दी गयी, यदि अमानक एम्बुलेंस खड़ी की गयी तो कार्यवाही होंगी| यातायात प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया अभियान जारी रहेगा, यदि लापरवाही हुई तो सख्त कार्यवाही होंगी| अभियान जारी रहेगा
लोहिया अस्पताल के बाहर एम्बुलेंसो का अबैध अड्डा, मरीजों की काट रहे जेब!
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोहिया अस्पताल के बाहर अवैध रूप से एंबुलेंस का अड्डा बना हुआ है, यह अड्डा कोई आज ही बनकर तैयार नहीं हुआ सालों साल से बिना किसी रोक-टोक के संचालित हो रहा है, एंबुलेंस चालक मरीजों से मन मुताबिक बसूली कर मरीज को एक स्थान से लेकर दूसरे स्थान पर ले जाते हैं, सड़क किनारे एंबुलेंस का अड्डा होने से जाम के हालात भी बने रहते हैं| थाना कादरी गेट के आवास विकास के लोहिया अस्पताल के बाहर एम्बुलेंसों का अड्डा बना हुआ है | मरीजों को ले जाने वाली दर्जजो एम्बुलेंस खुद बीमार है, किसी के अभिलेख नहीं तो किसी की खुद फिटनेस खत्म हो चुकी है, केबल एम्बुलेंस होने का फायदा उठाकर सड़क पर फर्राटा भर रही है, एम्बुलेंस चालक वर्षो से अड्डा जमाये हुए हैँ, जिम्मेदार इस तरह हाथ नहीं डालते, वर्षो से इनके अभिलेखों का परीक्षण नहीं किया गया| यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले पर जल्द कार्यवाही की जायेगी | अबैध रूप से एम्बुलेंसो का संचालन नहीं होने दिया जायेगा |
चाँद के दर्शन कर सुहागिनों ने तोड़ा अखंड सौभाग्य का व्रत
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अखंड सुहाग की कामना को लेकर महिलाओं ने शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत रखा। निर्जला रहकर शिव परिवार, गणेश, कार्तिक, माता पार्वती सहित चंद्रदेव का पूजन फल, मेवा, मिठाई आदि का भोग लगाकर किया। व्रत कथा के श्रवण के बाद चंद्र
दर्शन कर पति का चेहरा देख उनके हाथों पानी ग्रहण कर व्रत खोला। इस मौके पर सुहागिन महिलाओं ने विशेष श्रृंगार किया। कई जगहों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से व्रत पूजन कर इस व्रत का विधान पूरा किया। गौरतलब है कि करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष को मनाया जाता है। इसे चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी या करक चतुर्थी भी कहा जाता है।
सुहागिन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूरी रीति रिवाज के साथ करवाचौथ का निर्जला व्रत रखा। चंद्रमा के दर्शन और पूजन कर व्रत खोला। वहीं, मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की गई। साथ ही परंपरानुसार बुजुर्ग महिलाओं से व्रत कथा सुनी। बड़ों का आशीर्वाद लिया। घरों में दोपहर से ही पकवान बनाने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम होते ही पूजन की तैयारियां शुरू कर दी गईं। सुहागिनों ने शादी के जोड़े या नई साड़ी, लहंगा पहन दुल्हन की तरह श्रृंगार किया। सूर्य ढलते ही घरों की छतों पर रौनक बिखर गई। शुभ मुहूर्त में पूजन, चंद्र दर्शन
पंचांग के अनुसार शुक्रवार को करवा चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त शाम पांच बजकर 57 मिनट से शाम सात बजकर 11 मिनट में महिलाओं ने पूजन किया। रात आठ बजकर 13 मिनट में चंद्र दर्शन कर व्रत खोला। अखंड सौभाग्य की देवी पार्वती की पूजा इस दिन भगवान गणेश, शिव-पार्वती और कार्तिकेय की विशेष पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती को अखंड सौभाग्यवती का वरदान प्राप्त है, इसलिए महिलाएं भी अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यह व्रत रखती हैं।
एक दिन की तहसीलदार बनी बिटिया, इंजीनियर बनने की तमन्ना
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मिशन शक्ति के तहत तहसील सदर में छात्र प्रतिष्ठा शुक्ला को 1 दिन का तहसीलदार नियुक्त किया गया| 1 दिन की तहसीलदार बनी छात्र ने इंजीनियर बनने की अपनी इच्छा जाहिर की
और सरकार के महिलाओं के प्रति चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति अभियान की सराहना की | तहसीलदार सदर सनी कंनौजिया की मौजूदगी में सेंट लारेंस स्कूल की कक्षा प्रतिष्ठा शुक्ला को एक दिन का तहसीलदार नियुक्त किया गया |मिशन शक्तिकरण के पांचवे चरण के तहत एक दिन की तहसीलदार बनी छात्रा ने फरियादियो की सुनवाई करते हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों पर निस्तारण करने के आदेश सम्बंधित कर्मचारियों को दिए। छात्रा निष्ठा ने बताया कि आगे चलकर उसका सपना इंजीनियर बनने का है। तहदीलदार सनी कनौजिया व नायब तहसीलदार मनीष व लेखपाल व कर्मचारी उपस्थित रहे।वही छात्रा ने सम्बंधित पटल की जानकारी ली। तहसीलदार के पेशकार अवधेश राजपूत व कानूनगो अजीत द्विवेदी ने सम्बंधित तहसील के पटल की जानकारी दी।

महिला के लापता होनें से परिजनों में बढ़ी चिंता
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) महिला के अचानक गायब हो जाने से परिजनों में चिंता बढ़ गई है परिजनों ने मामले के संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दी|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला हाथा करम खा निवासी विकास मिश्रा ने थाना पुलिस को तहरीर दी ल, तहरीर में बताया कि 41वर्षीय पत्नी नेहा मिश्रा 9 अक्टूबर को सुबह बिना किसी को कोई जानकारी दिये कहीं चली गयी| जब काफी देर बाद उनका पता नहीं चला तो तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं चला | जिसके बाद पुलिस को सूचना दी| महिला का पता लगने पर परिजनों ने 9935822444 पर सूचना देने की बात कही है |


डॉक्टर की लापरवाही से बच्ची की मौत का आरोप, परिजनों का हंगामा
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के आवास विकास स्थित कटियार हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही, गलत इंजेक्शन लगाने और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
थाना कादरीगेट क्षेत्र निवासी अनुराग दीक्षित ने बताया कि उन्होंने अपनी एक वर्षीय पुत्री हृदया को 9 अक्टूबर की सुबह करीब 11:10 बजे कटियार हॉस्पिटल में दवायी लेने आए थे। डॉक्टर ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कर लिया। परिजनों के अनुसार बच्ची को केवल बुखार और सामान्य पेट दर्द की समस्या थी। इलाज का जिम्मा डॉक्टर शिवाशीष उपाध्याय व डॉ. भानु प्रताप कटियार के पास था। दादी मंजू दीक्षित का आरोप है कि डॉक्टरों ने बिना जांच के गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि स्टाफ व डॉक्टरों से जब इलाज के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। इलाज में लापरवाही बरतने के बाद शुक्रवार शाम बच्ची की मौत हो गई।
बच्ची की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने रिपोर्ट न कराने और मामले को दबाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। मृत बच्ची के पिता अनुराग दीक्षित ने बताया कि परिजनों ने संबंधित डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। चिकित्सक भानू कटियार ने बताया कि जब तक बच्ची अस्पताल में रही। तब तक बच्ची की तबियत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा था। परिजन जल्दी बच्ची को सुधार की नाटक दूसरे अस्पताल ले गए। वहां बच्ची की हालत बिगड़ गई। एक बाद ये लोग फिर से अस्पताल ले आए। तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है, रिपोर्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। कादरीगेट थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया तहरीर मिली है । मौके पर जांच पड़ताल चल रही है। जांच के बाद कारवाई की जाएगी।
डॉक्टर नहीं डायरेक्टर चला रहे अस्पताल
शहर के गलत इलाज से बच्ची की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। शनिवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।
मौके पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने कहा कि अस्पताल डॉक्टर नहीं, बल्कि डायरेक्टर के इशारे पर चल रहे हैं। उनका आरोप था कि जनपद में सैकड़ों अस्पताल ऐसे हैं जो बिना मानक पूरे किए संचालित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इन अस्पतालों की अनदेखी कर रहे हैं और आंखें मूंदे बैठे हैं।बच्ची की मौत को लेकर परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच तीखी बहस हुई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। लोगों ने कहा कि अगर स्वास्थ्य विभाग ने समय रहते अमानक अस्पतालों पर कार्रवाई की होती तो ऐसे हादसे टाले जा सकते थे। परिजनों ने अस्पताल संचालक और संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीएमओ अवनींद्र कुमार ने बताया उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी होने पर जाँच करायी जायेगी|
सपाईयों नें पुण्यतिथि पर मुलायम सिंह यादव को किया याद
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में कई जगह मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा ने जिले भर में कई कार्यक्रम आयोजित किये| श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में उनके जीवन पर प्रकार डाला गया|
शुक्रवार सुबह जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी जिला
कार्यालय पर मुलायम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गयी। सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव, रामपाल सिंह यादव आदि रहे| जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव ने कहा कि नेताजी हम
सबके अभिभावक थे। उन्होंने हर व्यक्ति के जीवन को किसी न किसी रूप में स्पर्श किया है, जिसे हर समाजवादी भली-भांति समझता है। उनकी नीतियाँ और उनके विचार आज भी हमारे मार्गदर्शक हैं। सर्वेश अंबेडकर, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत,जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, विजय अनुरागी रहे|
पुन्यतिथि पर दौड़ का आयोजन
फतेहगढ़ के ग्राम राजा नगला में डंपी यादव द्वारा स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चारों विधानसभाओं सहित दूर-दूर से प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 1600 मीटर व 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन हुआ।
डॉ. अनार सिंह यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव व जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव रहे| प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते हुए पंचम को 5 किलोमीटर व आर्यन राजपूत को 1600 मीटर में प्रथम आने पर मुख्य अतिथियों द्वारा नई साइकिलें भेंट की गयी। विजय यादव ने कहा कि नेताजी के पदचिन्हों पर चलकर हमें समाजवादी विचारधारा को मजबूत करना चाहिए। विवेक सिंह यादव ने कहा कि आज नेताजी भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका बोया समाजवाद का बीज आज फल-फूल रहा है| जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव द्वारा बार एसोसिएशन में भी नेताजी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे व नेताजी को नमन किया गया।
13 साल की बालिका लापता, परिजनों में मातम, पुलिस की चौखट पर गुहार
फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टिया छेदा सिंह निवासी सुनील कुमार की 13 वर्षीय पुत्री नंदिनी बुधवार को अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों के अनुसार, नंदिनी 9 अक्टूबर को
सुबह करीब 11 बजे बिना बताये घर से कहीं चली गई। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने आसपास और रिश्तेदारी में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार की खोजबीन असफल होने पर पिता सुनील कुमार ने थाना जहानगंज पहुंचकर तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री नाबालिग है और बीते दिन से लापता है। परिजनों को उसकी सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम को बालिका की तलाश में लगाया गया है और संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है।

लेनदेन को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, फायरिंग से फैली दहशत
फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) रुपए के लेनदेन को लेकर शुक्रवार दोपहर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और कई राउंड फायरिंग की गई, जिससे मुख्य मार्ग पर भगदड़ मच गई। लोगों में दहशत का माहौल बन गया और कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से भाग खड़े हुए।
थाना क्षेत्र के ग्राम कलुआपुर निवासी संगम गंगवार की टेंट हाउस की दुकान फैजबाग बाजार में है। उसका कुछ रुपए का लेनदेन गांव अद्दूपुर निवासी अंशुल यादव से चल रहा था। बताया गया कि पिछले कई दिनों से दोनों के बीच इस लेनदेन को लेकर रंजिश बनी हुई थी। शुक्रवार दोपहर संगम गंगवार अपने दोस्त अनुज राजपूत निवासी नगला सेठ की दुकान पर किसी काम से गए थे।इसी दौरान अंशुल यादव
अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया और दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। संगम गंगवार का आरोप है कि अंशुल व उसके साथियों ने फायरिंग की, जिससे जानमाल का खतरा बन गया।
संगम और अनुज ने शटर बंद कर किसी तरह अपनी जान बचायी।फायरिंग की सूचना पर थानाध्यक्ष रमेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व कई युवकों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाया गया है, फिलहाल किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच पड़ताल जारी है। पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



