NRHM घोटाले का झटका- भोजपुर का टिकेट काटना तय!

0
101

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में बाबू सिंह कुशवाहा पर सीबीआई का शिकंजा कसने के बाद बहुजन समाज पार्टी ने इस घोटाले से सम्बन्धित या लिप्त होने की सम्भावना वाले कार्यकर्ताओं से किनारा करने का फैसला कर लिया है| पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर विधान सभा से बसपा प्रत्याशी महेश राठौर के द्वारा किये गए NRHM के निर्माण कामों में घोटालो की बू आने के बाद श्री राठौर के खिलाफ ऍफ़आईआर की गुंजाईश बनती जा रही है| इसी के चलते पार्टी भोजपुर से महेश राठौर से टिकेट कटना लगभग तय है|

[adrotate banner="3"]

उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार की योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मिले हजारो करोड़ रुपयों में भारी घोटाले के आरोप लगते जा रहे हैं| जननी सुरक्षा योजना से लेकर निर्माण कार्यो तक में पैसे के बंदरबाट के सबूत सीबीआई के हाथ लगे हैं| उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में इन्ही घपलो घोटालो के चलते 3-3 मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौत के घाट उतर चुके हैं| दर्जनों जिलों में इन घपलो में मुक़दमे लिखे जा चुके हैं लेकिन बड़ी मछलियाँ अभी भी पकड़ से दूर हैं| लखनऊ में सीबीआई के अफसर रात दिन एक कर NRHM की फ़ाइल खंगालने में लगे हैं| दिल्ली से लखनऊ के रास्ते जिलों तक पैसा कैसे कैसे पंहुचा और खर्च हुआ इस पर सी बी आई की माथापच्ची चल रही है| हर रोज कई सैकड़ा कागज नए आरोपों की सूची से बढ़ते जा रहे हैं| खबर है की निर्माण कार्यो में भी सीबीआई को भारी गड़बड़ियाँ मिली हैं| काम के आरंभिक इस्टीमेट के मुकाबले भुगतान कई गुने होने के कई प्रकरण पकड़ में आ चुके हैं| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 300 करोड़ के निर्माण कार्य एक ही ठेकेदार को बिना किसी योग्यता के दे दिए गए| सीबीआई को NRHM घोटाले की एक बड़ी रकम के जयपुर में एक निर्माणाधीन होटल में खपाए जाने के भी तार मिले हैं| सीबीआई जाँच परदे पर आने से पहले बसपा का दागिओं से पल्ला झाड़ना राजनितिक मजबूरी भी है|

[adrotate banner="2"]