Home Blog Page 99

शीत लहर के चलते स्कूलों में एक दिन का अवकाश और बढ़ा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शीतलहर और कोहरे के चलते जनपद के सभी विद्यालयों को एक दिन के लिए और अवकाश बढ़ा दिया गया है जिससे छात्रों में खुशी की लहर है| जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह जनपद के प्राइमरी, जूनियर व इंटर के सभी सरकारी, गैर सरकारी, परिषदीय, आंगनबाड़ी, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में 24 दिसम्बर का अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है |

आढ़ती से तमंचा लगाकर एक लाख की लूट

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मंगलवार शाम साइकिल से जा रहे हैं आढ़ती को तमंचा लगाकर बदमाशों ने लगभग 1 लाख की नगदी लूट ली और फरार हो गए मामले की सूचना आढ़ती ने पुलिस को मामले की सूचना दी, पुलिस छानबीन कर रही है| थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के हैबतपुर गढ़िया काशीराम कॉलोनी निवासी सुमन प्रकाश दुबे की कर्बला के निकट गल्ले की आढ़त है, सुमन प्रकाश ने पुलिस को दी गई तहसील में बताया कि वह साइकिल से अपने घर आढ़त बंद करके आ रहा था, इस दौरान शनि देव मंदिर के निकट पीछे से आए तीन बाय सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर सुमन प्रकाश को नीचे गिरा दिया उसके बाद तमंचा दिखाकर उनके झोले में रखें लगभग 1 लाख लूट लिए और फरार हो गये| मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस नें सीसीटीवी खंगाले लेकिन अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नही पंहुची| पुलिस अपना गला बचाने के लिये घटना को संदिग्ध बता रही है ल थानध्यक्ष अजब सिंह नें बताया की प्रारंभिक जाँच में घटना संदिग्ध लग रही है, जाँच की जा रही है|

खिमसेपुर में चोरों का आतंक, एक रात में तीन जगह चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) थाना क्षेत्र की नगर पंचायत खिमसेपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक तीन चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। चोरों ने परचून के खोखे, निजी नलकूप और बंद पड़े मकान को निशाना बनाया, हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी मामले में तहरीर नहीं दी गई थी।
वार्ड नंबर 8 अवंतीबाई नगर, ज्योता रोड निवासी होरीलाल के पुत्र रोशन लाल के मकान के सामने रखे परचून के खोखे का ताला तोड़कर चोर करीब 2 हजार रुपये की नगदी व लगभग 8 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह ग्रामीणों ने दुकान खुली देख मालिक को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 व चौकी प्रभारी जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे।
इसी रात रोशन लाल की दुकान से करीब 800 मीटर दूर खेतों में लगे आलम सिंह के पुत्र अरविंद निवासी नगला सुर्जन के निजी नलकूप का ताला तोड़कर चोर लगभग 50 किलो लेजम पाइप चोरी कर ले गए।
तीसरी घटना नगर पंचायत खिमसेपुर में ही हुई, जहां चोरों ने शिवकुमार पुत्र पति राम वर्मा के बंद पड़े मकान को निशाना बनाया। मकान मालिक परिवार सहित फर्रुखाबाद में रहते हैं। शाम करीब 4:30 बजे राहगीरों ने ताला टूटा देख परिजनों को सूचना दी। फोन पर बातचीत में मकान मालिक ने बताया कि घर में रखे 15 हजार रुपये नगद व दो सोने की अंगूठियां चोरी हुई हैं। अन्य सामान की जानकारी मौके पर पहुंचने के बाद ही हो सकेगी।
चौकी प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बांग्लादेश देश के खिलाफ जुलूस निकालकर पुतला दहन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बांग्लादेश के खिलाफ आक्रोश की आग जिले में लगातार धधक रही है| जिले में कई जगह प्रदर्शन का पुतला दहन किया गया|
फतेहगढ़ के स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए| जहाँ से दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के निकट पंहुचे जहाँ पुतला दहन किया| जमकर नारेबाजी की गयी| ईश्वरदास महाराज नें कहा की जिस तरह से बांग्लादेश में किया जा रहा है, उससे भारत में जमकर उबाल है| यह सब बर्दाश्त नही किया जायेगा| इस दौरान विभाग संयोजक बजरंगदल, जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम, रोहन मिश्रा, हिन्दू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी, सत्यवृत्त पाण्डेय, सिद्धार्थ सिंह, अभय शुक्ला, सिद्धांत, मिंटू मिश्रा आदि रहे|
कायमगंज में भी फूंका पुतला
भगवा भारत रक्षा दल ले प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने बांग्लादेश का पुतला दहन किया| इस दौरान अनूप चौबे, दिलीप, सनी शर्मा, अमित वर्मा आदि रहे|

सुशासन सप्ताह में जनपद स्तरीय कार्यशाला, ‘प्रशासन गांव की ओर’ का संदेश

फर्रुखाबाद:जेएनआई ब्यूरो) सुशासन सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस व पूर्व जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह तथा विशेष अतिथि सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार तिवारी रहे। शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व आईएएस मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के कार्यों की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के प्रयासों की प्रशंसा की।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि आईजीआरएस, तहसील दिवस, थाना दिवस, किसान दिवस एवं ग्राम चौपाल जैसे मंचों के माध्यम से जनसमस्याओं का समाधान किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनसहयोग को आवश्यक बताया। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, उप कृषि निदेशक अरविन्द कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक कपिल कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी आदि रहे |

कैश पिकअप कर्मी को गोली मारकर लूट करनें में फरार दो ईनामी चचेरे भाई गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कैश पिकअप कर्मी को गोली मारकर लूट करने के दो फरार ईनामी चचेरे भाईयों को पुलिस नें दबोच लिया| पुलिस को उनके पास में प्रयोग की गयी पिस्टल व लूटी गयी नकदी भी बरामद कर ली है|
दरअसल कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम सकवाई राजेश पुत्र कप्तान लाल के साथ विगत 15 दिसंबर को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर लगभग 7 लाख की नगदी लूट ली गई थी | घटना के मास्टर माइंड कपिल कुमार पुत्र कर्मवीर सिंह निवासी जरौठा बलदेव मथुरा को पुलिस नें 1,84,500, एक मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस व एक पर्स आदि के साथ 21 दिसंबर को गिरफ्तार किया था| जबकि उसका छोटा भाई छोटे भाई निखिल व चचेरे भाई मनीश सिकरवार पुत्र सोबरन सिंह फरार थे| एसपी आरती सिंह नें उनके ऊपर 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया था| मंगलवार को पुलिस नें आरोपी फरार निखिल पुत्र कर्मवीर व उसके चचेरे भाई मनीश सिकरवार को गिरफ्तार किया|
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार नें बताया की पकड़े गये दोनों आरोपियों के पास से 5,32,888 लाख की लूटी गयी रकम, एक पिस्टल, दो जिन्दा कारतूस, एक बाइक बरामद की| पुलिस नें अब तक 7,17,388 रूपये की रकम बरामद की है|

पुलिस को खुली चुनौती! छात्रा लापता, फिरौती के लिए कथित विदेशी कंट्री कोड से आ रहा काल

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता)जनपद में एक छात्रा के लापता होनें के सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है| छात्रा के लापता होनें के बाद उसके परिवार वालों के मोबाइल पर विदेश के कंट्री कोड (+92) से व्हाट्सएप पर फिरौती की कथित काल आ रही है| पुलिस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जाँच कर रही है|
थाना कमालगंज के बहादुरपुर निवासी राहुल पुत्र रामनरेश नें थाना कमालगंज में गुमशुदगी दर्ज करायी| जिसमे कहा की बीते 17 दिसम्बर को उसकी 21 वर्षीय बहन योजना राजपूत सुबह लगभग 11 बजे अपने घर से रामकृष्ण महाविद्यालय रानूखेड़ा गयी थी, लेकिन वापस नही आयी| योजना की काफी खोजबीन की गयी लेकिन उसका कोई पता नही चला| पुलिस नें 18 दिसम्बर को योजना की गुमशुदगी पंजीकृत कर ली| लेकिन उसका कोई सुराग नही मिला| 22 दिसम्बर को लापता योजना के भाई राहुल नें पुलिस को फिर एक तहरीर दी, जिसमे बताया की योजना की सहेली सोनम निवासी कन्नौज अपने भाईयों के सहयोग से योजना को बेचनें के उद्द्देश्य से उसे अपने साथ ले गयी|
इसके बाद लापता योजना के परिजनों के फोन पर विदेश के कंट्री कोड (+92) से व्हाट्सएप पर फिरौती की कथित काल आ रही है| फोन करनें वाला शख्स योजना के परिजनों से 2 से 5 लाख रूपये की फिरौती की मांग कर रहा है| फिरौती की रकम बैंक खाते में डालने का दबाब बना है| परिजन जब रकम की मात्रा कुछ कम करने की कहते है फोन कर फिरौती मांगने वाला योजना के ना मिलने की धमकी दे रहा है, जिससे परिजन हैरान हैं| फोन करनें वाला शख्स कह रहा है की रकम देनें के बाद लड़की घर से 20 किलोमीटर दूर कही मिलेगी| प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार नें बताया की गुमशुदगी दर्ज कर ली गयी है| पाकिस्तान कोड से आ रहे फोन नम्बर की भी जाँच की जा रहा है| फोन करनें वाले साइबर ठग हो सकते है|

ठंड के आक्रामक तेवर से काँप उठा जन-जीवन

फर्रुखाबाद(नगर संबाददाता) जनपद में ठंड के तेवर तल्ख़ होने से जनपदवासियों को कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा है शहर से लेकर गाँव तक जनपद कोहरे की घनी चादर में लिपटा दिख रहा है|बीते कई दिनों से ठण्ड की करारी मार से पशु-पक्षी व्याकुल नज़र आये,बीते दिन ठण्ड और कोहरे के प्रभाव सूर्य भगवान के दर्शन तो हुए परन्तु विशेष राहत न मिल सकी और धूप बेअसर रही। असहनीय होती ठंड के कारण बच्चे शाम होने के साथ ही घरों में छिप गए। सर्द मौसम में सर्वाधिक मुश्किल बुजुर्ग महिला व पुरुषों को हो रही है। दिन में घरों में अलाव व हीटर जलते रहे।

इलेक्ट्रिक केतली व हीटरों की बढ़ी मांग:
ठंड के तेवर आक्रामक होने के साथ ही राहत देने वाले इलेक्ट्रिक सामान की बिक्री बढ़ गई है। कोई गर्म पानी करने वाली केतली तो कोई रूम हीटर खरीद रहा है। कोई अपने पुराने रूम हीटरो की मरम्मत कराने को इलेक्ट्रिक की दूकान की ओर रुख कर रहा है,इसके कारण इलेक्ट्रिक दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं।
लकड़ी-कोयला की बढ़ी डिमांड:
ठंड के मौसम में अलाव जलाने के लिए लकड़ी व कोयले की खपत बढ़ गई है।जिससे लकड़ी और कोयला बेचने वाली दुकानों पर ख़ासा भीड़ भी देखने को मिल रही है|लोग बाहर बाजारों में आग सेककर अपना कार्य कर रहे है|

सातनपुर आलू मंडी में इस सीजन की सबसे ज्यादा आवक, भाव 50 रूपये गिरा

0

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को शहर की सातनपुर आलू मंडी में आलू की जबरदस्त आवक देखने को मिली। मंडी पूरी तरह भरी हुई नजर आई और इस सीजन की अब तक की सबसे अधिक आवक दर्ज की गई। मंडी में करीब 160 मोटर आलू की आमद हुई, जिससे पूरे परिसर में चहल-पहल बनी रही।
मंडी में आलू के भाव अपेक्षाकृत स्थिर रहे। अधिकांश आलू की बिक्री 501 से 601 रुपये प्रति कुंतल के दायरे में हुई। व्यापारियों के अनुसार मध्यम क्वालिटी के आलू की मांग अधिक रही, जबकि अच्छे ग्रेड के आलू भी सामान्य भाव पर बिके। अधिक आवक के बावजूद भाव में किसी तरह की बड़ी गिरावट नहीं देखी गई। बीते सोमवार को भाव 651 रुपये कुंतल था|

किसानों का कहना है कि लगातार बढ़ रही आवक के कारण मंडी में दबाव तो है, लेकिन फिलहाल भाव संतोषजनक बने हुए हैं। वहीं आढ़तियों का मानना है कि यदि इसी तरह आवक बनी रही तो आने वाले दिनों में भाव पर असर पड़ सकता है। फिलहाल सातनपुर मंडी में रौनक बनी हुई है और कारोबार सुचारु रूप से चल रहा है।

क्रिसमस पर्व पर मसीह समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, शहर में छाया उल्लास

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) क्रिसमस पर्व के पावन अवसर पर मसीह समाज द्वारा सोमवार को भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ फतेहगढ़ चौराहे से हुआ, जो आवास विकास की ओर बढ़ी। इस दौरान पूरे मार्ग पर श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे का वातावरण बना रहा।
शोभायात्रा में सिटी चर्च, आल्सोस चर्च, रखा चर्च एवं सीएनआई बढ़पुर चर्च की कलीसियाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। प्रभु यीशु मसीह के जन्म से जुड़ी मनमोहक झांकियां सजाई गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। छोटे-छोटे बच्चों ने यीशु मसीह, मरियम, यूसुफ, मजूसी, राजा हैरोदेश तथा स्वर्गदूतों का रूप धारण कर जीवंत प्रस्तुति दी। चरनी में विराजमान प्रभु यीशु मसीह की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
शोभायात्रा में आगे रथों पर सजी झांकियों के साथ स्वर्गदूत, गड़रिये और अन्य धार्मिक पात्र चलते नजर आए। इस अवसर पर पादरी मनोज कुमार ने प्रभु यीशु मसीह के प्रेम, शांति और सद्भावना के संदेश पर प्रकाश डाला। वहीं सांता क्लॉस बच्चों को टॉफी व उपहार बांटते नजर आए, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया।
मसीह समाज के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म का संदेश देते हुए प्रेम, भाईचारे और शांति का आह्वान किया। शोभायात्रा में शहर के सभी चर्चों के पदाधिकारी, महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
आवास विकास के बाद शोभायात्रा बस स्टैंड, लालगेट और घुमना चौक होते हुए वापस सीएनआई बढ़पुर चर्च पहुंचकर सम्पन्न हुई। क्रिसमस की इस भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को त्योहार के रंग में रंग दिया और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। पादरी मनोज कुमार, पादरी स्टीफन मसीह, सुजीत सहाय, जॉर्डन राज, भावना लाल सहित मसीह समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।