Home Blog Page 95

कोहरा व शीत लहर के चलते 29 व 30 दिसंबर को भीं स्कूलों का अवकाश

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोहरे व शीत लहर के कारण आम जनजीवन प्रभावित हैं l| लिहाजा जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश दो दिन के अवकाश के आदेश दिये गये हैं| जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्व प्रताप सिंह ने जनपद फर्रुखाबाद में अत्यधिक ठंड / शीतलहर, घना कोहरा होने की स्थिति में छात्र/छात्राओं के आवागमन में होने वाली कठिनाईयों एवं छात्रहित को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्र, परिषदीय विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं समस्त प्रकार के मान्यता प्राप्त विद्यालय आई०सी०एस०सी० बोर्ड, सी०बी०एस०सी० बोर्ड, जो नर्सरी से कक्षा-12 तक संचालित है में 29 व 30 दिसंबर का अवकाश घोषित किया है।

साहस इंडिया ग्रुप ने आयोजित किया ‘नेकी की दीवार’ कार्यक्रम, जरूरत मंदो को वितरत किये गर्म कपड़े

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) साहस इंडिया ग्रुप द्वारा कृष्णा पैलेस, डीडी सिनेमा में ‘नेकी की दीवार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मेजर एस.डी. सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति रंगनाथ मिश्रा, ब्रह्माकुमारी से शोभा दीदी तथा एएनकेपी डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य शशि किरण द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सेनापति की छात्राओं ने वंदे मातरम का गायन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष सुबोध शुक्ला ने भू-विसर्जन रथ चालकों का सम्मान किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। अमन अवस्थी ने संस्था का परिचय देते हुए बताया कि साहस इंडिया ग्रुप खंडित मूर्तियों व पूजन सामग्री का घर-घर से संग्रह कर विधिवत विसर्जन, सर्दियों में ‘नेकी की दीवार’ के माध्यम से वस्त्र वितरण तथा 26 जनवरी को राष्ट्रगान जैसे सामाजिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करता है।
शोभा दीदी ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाए तो भारत स्वच्छ, सुंदर और विश्वगुरु बन सकता है। प्रधानाचार्य शशि किरण ने कहा कि समाज में कमजोर वर्ग को सशक्त करना अत्यंत आवश्यक है और ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। कुलपति रंगनाथ मिश्रा ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को सुदृढ़ करने वाला बताया और ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता को अत्यंत प्रशंसनीय कदम कहा।
संचालन सुरेंद्र पाण्डेय ने किया। एसडीएम सदर रजनीकान्त, कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष सुबोध शुक्ला, संस्कार भारती अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सदानंद शुक्ला, संजय गर्ग, वैभव सोमवंशी, सोमेश गुप्ता, राघव दत्त मिश्रा, लक्की गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, इशू गुप्ता, ज्ञानेश अरोरा, मोना गुप्ता, केशव मिश्रा, व्यापार मंडल महामंत्री विमलेश मिश्रा, प्रीति तिवारी, जूली शुक्ला, संगीता चतुर्वेदी, कविता शुक्ला आदि रहे|

नो हेलमेट–नो पेट्रोल अभियान में 53 वाहनों के चालान, 1.45 लाख का जुर्माना

फर्रुखाबाद(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में रविवार को नो हेलमेट–नो पेट्रोल अभियान के तहत नगर के पेट्रोल पंपों पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान 53 वाहनों का चालान कर कुल 1,45,000 का जुर्माना लगाया गया।
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत, क्षेत्राधिकारी यातायात अभय वर्मा एवं यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार की टीम ने गंगा फिलिंग स्टेशन, रामशरण अग्रवाल फिलिंग स्टेशन तथा कोशली इंडियन ऑयल पंप का निरीक्षण किया। गंगा फिलिंग स्टेशन पर निर्धारित मानक के अनुसार बोर्ड लगा मिला और कोई भी दोपहिया सवार बिना हेलमेट पेट्रोल लेते नहीं पाया गया। वहीं रामशरण अग्रवाल फिलिंग स्टेशन पर नो हेलमेट–नो पेट्रोल का बोर्ड नहीं लगा था, जबकि कोशली इंडियन ऑयल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल लेते दोपहिया वाहन पाए गए। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-730 सी पर रिफ्लेक्टिव टेप की जांच में 35 वाहनों में टेप लगवाए गए। बकाया टैक्स पर संचालित एक ओवरलोड ट्रक पकड़ा गया, जिससे 30,000 जुर्माना व 10,000 टैक्स वसूला गया। एक अन्य ट्रक पर रिफ्लेक्टिव न लगे होने पर 15,000 का जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान मदिरापान कर वाहन चलाने वाले एक दोपहिया सवार को भी पकड़ा गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

जटाऊ गार्बेज पिकर मशीन से होंगी शहर की सफाई, ट्रायल शुरू

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)शहर को साफ रखने के लिए कई तरकीब अजमाई जा रही है। इस बार कचरा उठाने के लिए हाईटेक मशीन खरीदी गई है। एक जटाऊ गार्बेज पिकर मशीन की कीमत लगभग 50 लाख रुपए है।यह हाईटेक मशीन शहर में कचरा का उठाने का काम करेगी | जिसका ट्रायल भीं शुरू हो गया हैं | नगर पालिका फर्रुखाबाद के

अधिकारियों ने बताया कि शहर में कचरा उठाने और साफ सफाई करने के लिए अभी सफाई कर्मियों की जरूरत होती थी, लेकिन अभी मशीन आने के कारण मैन पावर कम लगेगा। वहीं कम लोगों में काम आसानी से हो पाएगा, इसे ऑपरेटर करने के लिए 2 से 3 लोगों की जरूरत होती है। शहर क्षेत्र में लगभग 1200 किलो सूखा व 3000 किलो गिला कूड़ा प्रतिदिन संग्रहित किया जाता हैं | यह मशीन एक बार में 400 कुंतल कूड़ा उठाकर स्टोर भी करेगी| अधिकतर मेट्रो सिटी में कचरा उठाने के लिए इन मशीनों का उपयोग किया जाता है। वहीं अब फर्रुखाबाद शहर में भी हाईटेक मशीन से कचरा उठाने का काम किया जा रहा है। यह मशीन एक बार में एक से डेढ़ किलो बजनी कूड़े को जमीन से उठा सकती हैं |

फसल बीमा में 68 लाख का घोटाला, 3 बीमा कंपनी कर्मियों व 9 बैंक अधिकारीयों व 32 किसानों पर एफआईआर

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर/ जहानगंज संवाददाता) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी वर्ष 2024-25 में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है। जाँच में सामने आया कि चकबंदी के अंतर्गत आने वाले ग्राम बलीपट्टी रानीगांव 14 और ग्राम पंचायत गुडेरा 7 किसानों को लगभग 43 लाख व थाना जहानगंज के ग्राम बंथलशाहपुर के 13 किसानों को 25,71,610 रुपये बीमा क्लेम दिया गया है। यह उन किसानों को फसल बीमा क्लेम का भुगतान कर दिया गया, जिनके पास संबंधित गांव में जमीन ही नहीं थी।
उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र द्वारा इस मामले में अमृतपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमे कहा की ग्राम बलीपट्टी रानीगांव में 15 किसानों को कुल 25.15 लाख रुपये का बीमा भुगतान किया गया था। जाँच में पाया गया कि इनमें से 14 किसानों के पास गांव में कोई भूमि नहीं थी। केवल एक किसान के पास मात्र 0.026 हेक्टेयर जमीन पाई गई, फिर भी उसे तय रकम से 23 हजार रुपये से अधिक का अतिरिक्त भुगतान कर दिया गया।
इसी तरह ग्राम पंचायत गुडेरा में 7 किसानों को 18.37 लाख रुपये का भुगतान किया गया, जबकि जाँच में सामने आया कि सभी 7 किसानों के पास भी संबंधित ग्राम में भूमि नहीं थी। इस प्रकार दोनों गांवों में करीब 43 लाख रुपये का भुगतान योजना के नियमों का उल्लंघन कर किया गया।
जिलाधिकारी के आदेश पर गठित तहसील स्तरीय जाँच समिति, चकबंदी अधिकारियों और संबंधित विभागों की रिपोर्ट में इस पूरे मामले को गंभीर वित्तीय अनियमितता माना गया है। जाँच में फसल बीमा कंपनी एचडीएफसी एरगो जनरल इंश्योरेंस के प्रतिनिधियों तथा कई बैंकों के शाखा प्रबंधकों और कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई है।
जाँच रिपोर्ट के अनुसार, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि प्रवीन पाल, विकास कुमार और अरुण कुमार के साथ ही बैंक ऑफ इंडिया, आर्यावर्त बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक की संबंधित शाखाओं के प्रबंधक व कर्मचारी दोषी पाए गए हैं। वही थाना जहानगंज में दर्ज करायी गयी एफआईआर में उपनिदेशक कृषि अरविंद मोहन मिश्र ने जहानगंज थाने में फसल बीमा कंपनी एचडीएफसी एर्गो, जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भांडुप वेस्ट मुंबई के प्रतिनिधि अरुण कुमार व प्रवीन पाल, बैंक ऑफ इंडिया शाखा मोहम्मदाबाद, सींगनपुर, आर्यावर्त बैंक शाखा ताजपुर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा मदनपुर के तत्कालीन शाखा प्रबंधक-संबंधित कर्मचारी व 11 किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया की बंथलशाहपुर के 13 किसानों को 25,71,610 रुपये बीमा क्लेम दिया गया है। जाँच के अनुसार किसान दीपक यादव को देय 59,328.65 रुपये की तुलना में 2,32,626 रुपये का भुगतान किया गया, जिससे 1,73,297.35 रुपये अधिक दिए गए। इसी तरह सरला देवी यादव को देय 59,294.10 रुपये के स्थान पर 1,85,632 रुपये का भुगतान कर 1,26,337.90 रुपये अधिक भेजे गए। इस प्रकार दो किसानों को कुल 2,99,635.25 रुपये अतिरिक्त भुगतान किया गया। इसके अलावा अन्य 11 किसानों को 24,52,987.25 रुपये फसल बीमा योजना के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए भुगतान किए गए।


“अभिव्यक्ति” की काव्य गोष्ठी में बही कविता की रसधार

0

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) प्रमुख साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था अभिव्यक्ति के तत्वावधान में संस्था के संरक्षक एवं वरिष्ठ ग़ज़लकार नलिन श्रीवास्तव के श्यामनगर स्थित आवास पर एक भावपूर्ण काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि प्रेम सागर ने की, जबकि संचालन नलिन श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम की प्रमुख कवि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका एवं वरिष्ठ साहित्यकार भारती मिश्रा उपस्थित रहीं। उन्होंने कन्नौजी भाषा में वंदना प्रस्तुत कर गोष्ठी को गति प्रदान की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है। कवि एवं साहित्यकार अपने लेखन के माध्यम से देश, काल और परिवेश का सजीव चित्रण करते हैं। लेखनी समाज की विसंगतियों को उजागर कर उनके सुधार का मार्ग प्रशस्त करती है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर साहित्यिक आयोजनों का होना आवश्यक है, जिससे समाज को सकारात्मक दिशा मिल सके।
आत्मीय वातावरण में सम्पन्न हुई इस काव्य गोष्ठी में युवा कवि देवेश तिवारी ‘बंधन’, वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी चिकित्सक डा. राजीव गुप्ता, उपकार मणि उपकार, नलिन श्रीवास्तव, भारती मिश्रा तथा अध्यक्ष कवि प्रेम सागर ने काव्यपाठ कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। अंत में संस्था के समन्वयक उपकार मणि उपकार ने सभी कवियों एवं साहित्य प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा जताई।

किराना स्टोर में भीषण आग, 50 लाख का नुकसान, परिवार बाल-बाल बचा

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) संकिसा रोड स्थित चौहान किराना स्टोर में बीती रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा करीब 50 लाख रुपये का किराना सामान और एक स्पेंडर बाइक जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि दुकान के ऊपर बने मकान में रह रहा परिवार समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना रात लगभग 10:30 बजे की बतायी जा रही है। दुकान मालिक देव सिंह चौहान के पुत्र बबलू चौहान ने बताया कि पहले उन्हें जलने की गंध महसूस हुई, जिसके बाद आग लगने की जानकारी हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की भयावहता को देखते हुए परिवार के सदस्य ऊपर बने आवास से खिड़की के सहारे सीढ़ी लगाकर पड़ोसी राज कौशल की छत पर उतरकर बाहर निकले और अपनी जान बचाई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। पड़ोसियों के समर पंप तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि आग संभवतः बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी है। समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग से दुकान का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

मेला रामनगरिया में अब तक दुकानों से 72 लाख की आमदनी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) माघ मेला रामनगरिया में शुभारंभ में लगभग एक सप्ताह का समय ही शेष बचा है, उसको लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है, आगामी 3 जनवरी को मेला रामनगरिया का श्री गणेश होना है, जिसको लेकर मेले में लाइट, जल आपूर्ति, शौचालय, पंडाल आदि का कार्य तेजी से चल रहा हैं| दुकानों को आवंटित करने का कार्य भी किया जा रहा है कुल मिलाकर दुकानों के आवंटन में अभी तक 72 लख रुपए की आमदनी हो चुकी है| मेला राम रामनगरिया में कल्पवासियों के ऊपर सर्दी का कोई असर नजर नहीं आ रहा हैं, साधु संत के साथ ही अन्य कल्पवासी पूजा पाठ और आध्यात्मिकता में रमे हुए नजर आ रहे हैं| मेले को सुचारू रूप से लगाने के लिए लगभग 712 दुकानों का आवंटन होना है, मेला व्यवस्थापक संजय मिश्रा की माने तो अब तक लगभग 468 दुकानें आवंटित की जा चुकी है इसके साथ ही दुकानों के आवंटन में अब तक 72 लाख रुपए की आमदनी मेला प्रशासन को हो चुकी है दुकानों में एक दुकान की 20 हजार व 10 हजार की रकम निर्धारित की गयी हैं| मेला परिषद में वासियों के लिए लगभग 1200 हैंड पाइप और इतने ही शौचालय लगवाने की व्यवस्था है जिसमें से शनिवार तक लगभग 700 शौचालय लगे और 450 हैण्ड पम्प लगा दिये गये| प्रत्येक दुकान पर आग बुझाने वाला सिलेंडर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है| सांस्कृतिक व प्रशासनिक पंडाल लगभग अपने अंतिम चरण में है| मेला परिसर में बायरिंग का कार्य अपने अंतिम चरण में हैं, बिजली ठेकेदार के कर्मी केशव शर्मा नें बताया की मेला परिसर में लगभग एक हजार हाईमास्क लाइटे लगेंगी |

पांचाल घाट गंगा तट पर हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, भक्ति भाव से हुआ आयोजन

0

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पांचाल घाट गंगा तट के निकट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम के शिव मंदिर (ओटला महादेव) परिसर में आज बाबा हनुमान जी महाराज की मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन, आरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के दौरान जय भोले बाबा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी सहित, दीपक गुप्ता, अतुल पांडेय, अक्कू गुप्ता, बृजेश अग्निहोत्री, डॉ. संजीव मिश्रा, आनंद मोहन मिश्रा, विनीत सिंह, कुलदीप सिंह, शिवम दीक्षित, ठाकुर अजय प्रताप सिंह, विक्की ठाकुर, पंडित नन्हेंलाल, आशीष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पूजन आचार्य दीपक नारायण नें कराया |कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण से किया गया

बीमारी से तंग ग्रामीण नें फांसी लगाकर दी जान, पुलिस प्रताड़ना का सुसाइड नोट वायरल

फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) बीमारी से तंग आकर ग्रामीण नें फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| परिजनों में कोहराम मचा है| मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है| जिससे घटना में नया मोड़ आ गया है| लेकिन पुलिस सुसाइड नोट को फर्जी बता रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मना निवासी 44 वर्षीय प्रमोद कुमार यादव उर्फ रामजी नें बीती शुक्रवार की रात घर के निकट एक बबूल के पेड़ में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली| शनिवार को सुबह विनोद के परिजनों नें उसे पेंड पर लटका हुआ देखा| जिसके बाद चीख-पुकार मच गयी| मिली जानकारी के मुताबिक प्रमोद काफी लम्बे समय से बीमार चल रहा था, लेकिन घटना के बाद वायरल हुए सुसाइड नोट नें सबाल खड़े कर दिये, वायरल सुसाइड नोट में लिखा की “हम प्रमोद कुमार टीवी का मरीज हूँ, मुझे हर दिन पुलिस परेशान करती है, हमारे तीर खाने को भी नही है, पुलिस के दबाब के वजह से हम आत्महत्या कर रहे हैं| हम प्रमोद मना नगला” सुसाइड नोट ने घटना को लेकर पुलिस पर सबाल खड़े कर दिये| पुलिस का पक्ष जानने के लिए थानाध्यक्ष का सीयूजी नम्बर कई फोन करने के बाद नही उठा| मामले में फोन करने पर सीओ कायमगंज का स्वीच ऑफ मिला| एएसपी अरुण कुमार नें बताया की मृतक के खिलाफ साल 2019 से एक मामला आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज था, जो न्यायालय में विचाराधीन है, जिसमे मृतक प्रमोद हाजिर नही हो रहा था| जिसके चलते उसके खिलाफ 82 व 83 का नोटिस भी जारी किया था| बीते 19 दिसम्बर को थाना मेरापुर पुलिस कार्यवाही के लिए घर पर गयी थी| लेकिन वह फरार थे| जाँच में पता चला की मृतक लिखना पढ़ना नही जानता था| पुलिस की छवि धूमिल करने के लिए किसी नें सुसाइड नोट वायरल किया है| परिजनों नें किसी प्रकार की कोई शिकायत इस नही की है| वायरल किये गये सुसाइड नोट की भी जाँच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी|