Home Blog Page 75

श्रीरामनगरिया मेले में भारती मिश्रा के उपन्यास ‘लौ’ का लोकार्पण

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर को श्रीरामनगरिया मेला परिसर में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय पुरस्कृत शिक्षिका एवं साहित्यकार श्रीमती भारती मिश्रा के आठवें उपन्यास ‘लौ’ का लोकार्पण किया गया। यह भारती मिश्रा का आठवां उपन्यास है|
उपन्यास का लोकार्पण राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध वरिष्ठ साहित्यकार शिवओम अम्बर, अपर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद, राष्ट्रीय स्तर के कवि एवं साहित्यकार प्रताप फौजदार, शम्भू शिखर, डॉ. कीर्ति काले (दिल्ली), गजेन्द्र प्रियांशु (बाराबंकी), गौरव चौहान (इटावा), अभय प्रताप सिंह (लखनऊ), बृजकिशोर सिंह ‘किशोर’, भूपेन्द्र प्रताप सिंह तथा महेश पाल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भारती मिश्रा की माँईं, डाह, दमन, थपेड़े, मरीचिका, श्राप, गर्विता सहित कुल तेरह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए जनपद के साहित्यकारों ने इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में गीतकार उत्कर्ष अग्निहोत्री, वैभव सोमवंशी, प्रियांशु पाण्डेय, राममोहन शुक्ला, विशाल आदि रहे|

गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र सख्त सुरक्षा, पुलिस नें चलाया सघन चेकिंग अभियान

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के उद्देश्य से मोहम्मदाबाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में डीएसपी अजय वर्मा के नेतृत्व में बम स्क्वॉड, एंटी सबोटाज टीम एवं डॉग स्क्वॉड के साथ कस्बा मोहम्मदाबाद, रेलवे स्टेशन और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नीम करोरी मंदिर परिसर में सघन जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान डॉग स्क्वॉड हैंडलर धर्मपाल सिंह अपने प्रशिक्षित कुत्ते ‘गिवी’ के साथ मौजूद रहे, जबकि एंटी सबोटाज टीम के हेड कांस्टेबल शिवाकांत एवं विशाल बलियान ने संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक सुरेश चाहर, यतेंद्र सिंह, उदयपाल सिंह राजावत, अरविंद अवस्थी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। टीम ने बेवर रोड व संकिसा रोड के प्रमुख बाजारों, नीम करोरी रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म व प्रतीक्षालय की जांच के साथ-साथ बाबा लक्षण दास की तपोस्थली नीम करोरी मंदिर परिसर, गुफा एवं आसपास के आवासीय हिस्सों को भी बारीकी से खंगाला।
इस दौरान डीएसपी अजय वर्मा ने व्यापारियों व स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की तत्काल सूचना पुलिस को देने तथा किराएदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने की अपील की। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

जयंती पर कर्पूरी ठाकुर कों समाज नें किया याद

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीबीगंज स्थित अग्रवाल सभा भवन में श्रीवास्तव एकता मंच (नंदवंशी) द्वारा भारत रत्न से सम्मानित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर एक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुई।
सभा में व्यापारी नेता अंकुर श्रीवास्तव, पूर्व कानूनगो राजेंद्र श्रीवास्तव, उपदेश श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव एडवोकेट, पंचायत विभाग के सचिव डॉ. महेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व सभासद अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मंचासीन रहे। वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय के विचारों पर प्रकाश डाला।
अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि श्रीवास्तव एकता मंच शासन से शहर के मुख्य बाजार में कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग करेगा। साथ ही मंच को मजबूत कर समाज के अधिकारों के लिए संगठित संघर्ष का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में टीटू श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, सर्वेश राही, राकेश श्रीवास्तव, रवीश चंद्र, अनुराग नंदन, राजकुमार, पवन कुमार, अनिल कुमार, अशोक कुमार, अखिलेश कुमार, शिवांश, अनूप एवं अंकित श्रीवास्तव रहे |

बसंत पंचमी पर 26 जोड़े बने हमसफर, सामूहिक विवाह में गूंजे वैवाहिक मंत्र

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती महामृत्युंजय समाज सेवा समिति के बैनर तले आयोजित सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक समरसता और संस्कारों का जीवंत उदाहरण बना। समारोह का आयोजन मां सरस्वती के पुजारी व मुख्य संयोजक राजकिशोर शुक्ला के नेतृत्व में भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ, जिसमें कुल छब्बीस जोड़ों ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया।
विवाह समारोह की शुरुआत पंडा बाग मंदिर से हुई, जहां से सभी दूल्हे घोड़ी पर सवार होकर पारंपरिक बारात के रूप में निकले। रास्ते में मठिया देवी मंदिर में दोपहर के समय पुजारी रामकिशोर शुक्ला ने सभी दूल्हों का विधिवत अभिनंदन किया। इसके पश्चात बारात गुड़गांव देवी मंदिर पहुंची, जहां समिति अध्यक्ष पवन शुक्ला एवं मां सरस्वती के भक्तों द्वारा बारात का भव्य स्वागत किया गया।
मंदिर प्रांगण में बने मंच पर सभी छब्बीस वर-वधुओं ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर अपने जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। तत्पश्चात निर्धारित मंडपों में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से सभी विवाह संपन्न कराए गए। समारोह के दौरान घराती और बारातियों के लिए सामूहिक भोज की भी सुंदर व्यवस्था रही।
सायंकाल भावुक माहौल में सभी नवविवाहित जोड़ों को नई गृहस्थी की शुरुआत हेतु आवश्यक गृहस्थी सामग्री व दहेज प्रदान कर विदा किया गया। आयोजन में सहयोग, अनुशासन और सेवा भाव देखते ही बन रहा था।
सामूहिक विवाह में जिन वर-वधुओं का विवाह संपन्न हुआ, उनमें प्रमुख रूप से- अरुण कुमार-रिया सागर, विशाल-अंशिका, पवन-दिव्या, अमन-दिव्या, रमाकांत-भाग्यश्री, सौरभ-सलोनी, किशन-सलोनी, कृष्णा-सोनिया, अनुज-हेमा, शोभित-प्रीति, राजकुमार-मुस्कान, अभय-उपासना, अनिकेत-खुशबू, आदित्य-करिश्मा, दुर्वेश-रुचि, बलवीर-शिवानी, सचिन-मोहिनी, गौरव-रानी, अशोक कुमार-राधा, सत्यम-काजल, जदुवीर-खुशबू, रोहित-अन्नू, शिवेंद्र कुमार-काजल, अनिल-रूबी, अर्जुन-गुंजा देवी तथा राज-तनु शामिल रहे।

पुरानी रंजिश में ग्रामीण पर जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी से किया घायल, नकदी लूट का आरोप

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के कटी पुलिया पट्टी भरखा के पास शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार हरिनंदन पुत्र राम बहादुर, निवासी बड़ा गांव, थाना हरपालपुर, जिला हरदोई शनिवार सुबह लगभग 10:30 बजे बाइक से अपने गांव से फर्रुखाबाद सराफा बाजार जा रहे थे। बताया गया कि वह अपनी पुत्री की शादी के लिए जेवर बनवाने हेतु 30,000 लेकर जा रहे थे।
जैसे ही हरिनंदन कटी पुलिया पट्टी भरखा के पास पहुंचे, वहां पहले से खड़े कुछ ग्रामीणों नें रंजिश के चलते व्यक्तियों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि पहले गाली-गलौज की गई और फिर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी गई। इसी दौरान एक हमलावर ने कुल्हाड़ी से हरिनंदन के पैर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एक व्यक्ति द्वारा घायल हरिनंदन को बाइक से लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें दोपहर 11:58 बजे भर्ती कराया गया। उपचार के बाद शाम करीब 6 बजे पीड़ित थाना राजेपुर पहुंचा।
थानाध्यक्ष राजेपुर सुदेश कुमार ने बताया कि लूट का आरोप सही नहीं है, केवल मारपीट की घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मुठभेड़ में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता)थाना कमालगंज क्षेत्र में चोरी के एक मामले में वांछित 25 हजार के ईंनामी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार के ग्राम बलीपुर थाना कमालगंज निवासी राजकिशोर पुत्र तेज सिंह के विरुद्ध 29 अक्टूबर 2025 को ग्राम नगला दाउद निवासी अनीस अहमद की दुकान का ताला तोड़कर सोलर प्लेट सहित अन्य सामान एवं 12 हजार रुपये चोरी करने के मामले में थाना कमालगंज पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई थी।
24 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खैमरेगाई तिराहा के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी राजकिशोर के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज भेजा गया।
घटना के संबंध में थाना कमालगंज पर आरोपी राज किशोर के विरुद्ध मुकदमा आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसने बताया कि 28 अक्टूबर 2025 की रात उसने अपने साथियों के साथ गौसपुर क्षेत्र में चोरी की थी। चोरी का माल वह अपने साथी के साथ कहीं और ले जाने की तैयारी में था, इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक बड़ा बैट्री, एक प्लास्टिक की झाल तथा रस्सी सहित एक प्लास्टिक की बोरी बरामद की है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

श्री रामनगरिया मेला में भव्य रूप से मनाया गया यूपी दिवस समारोह

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) श्री रामनगरिया मेला परिसर में आज उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार असीम अरुण पंहुचे।
कार्यक्रम के दौरान जनपद फर्रुखाबाद में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिवओम ‘अम्बर’, भूपेंद्र सिंह, विद्याप्रकाश दीक्षित, गौरव अग्रवाल, शांति शाक्य, मनीष सैनी, आस्तिकी मिश्रा, वैभव राठौर, स्मृति अग्निहोत्री एवं शैफाली पांडेय को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 16 विभागों में प्रशंसनीय कार्य करने वाले 16 कर्मचारियों को भी सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, एनआरएलएम, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं श्रम आयुक्त विभाग के लाभार्थियों को माननीय मंत्री द्वारा चेक, आवास की चाबियां, उज्ज्वला गैस सिलेंडर एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
माननीय मंत्री ने विकास प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों, सूचना विभाग की प्रदर्शनी एवं संस्कृति विभाग की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया, जिनमें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से प्रसारित माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के लाइव संबोधन को जनसमूह ने सुना। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
अंत में जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, प्रतिभागियों एवं मीडिया कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए आदि रहे |

पतंग उड़ाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, लाठी-डंडे चले, फायरिंग की चर्चा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला बैजनाथ स्ट्रीट में शुक्रवार को पतंग उड़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गया। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मोहल्ले से निकलकर सड़क तक जा पहुंचा। इसी दौरान एक पक्ष द्वारा फायरिंग किए जाने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। घटना के चलते कुछ देर के लिए इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष वहां से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मऊदरवाजा अजब सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली है। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नागरिक सुरक्षा की मॉकड्रिल, आपदा से निपटने का अभ्यास

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अग्निशमन कार्यालय फर्रुखाबाद में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह मौजूद रहीं।
शाम 6 बजे सायरन बजते ही पूरे परिसर में ब्लैकआउट किया गया। इसके दो मिनट बाद दोबारा सायरन बजा और मॉकड्रिल की शुरुआत हुई। मॉकड्रिल के दौरान फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद मौके पर मौजूद घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। छत पर फंसे घायलों को रस्सी के सहारे सुरक्षित नीचे उतारा गया और उपचार के बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया।
इस मॉकड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय प्रशासन की तैयारियों को परखना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल, क्षेत्राधिकारी सदर ऐश्वर्या उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारी आर.सी. माथुर आदि रहे|

तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने ग्राम महेशपुर जैनापुर से तुर्कहटा की ओर करीब 50 मीटर की दूरी पर एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान आर्यन यादव पुत्र रावेन्द्र सिंह, निवासी हरपालपुर, थाना हरपाल, जिला हरदोई के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने युवक के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। इस मामले में थाना राजेपुर पर मुकदमा संख्या 15/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि 23 जनवरी 2026 की रात्रि में की गई कार्रवाई के दौरान अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।