Home Blog Page 5785

धनतेरस: राशि के अनुसार किस मुहूर्त में क्या खरीदें

इस धनतेरस यदि आप कुछ खास खरीदने जा रहे हैं तो राशि के अनुसार बताई गई वस्तुएं अवश्य खरीदें। यह आपके लिए वर्षभर शुभ फल देने वाली रहेगी।
मेष- मेष राशि वाले लोग इस धन तेरस तांबे के बर्तन से खरीददारी शुरू करें। इस शुभ पर्व पर आपके लिए भूमि, भवन की खरीददारी लाभ दायक रहेगी।

वृष- चांदी के बर्तन और मूर्तियों की खरीददारी करना आपके लिए शुभ होगा। इसके अलावा आपकी राशि के लिए चावल की खरीददारी भी विशेष फलदायक रहेगी।

मिथुन- सुखी जीवन के लिए आप कांसे की गणेश मूर्ति खरीदें और अपनी राशि के अनुसार घर सजाने के लिए हंस का जोड़ा अवश्य खरीदें। इससे घर के सदस्यों में प्रेम बना रहेगा।

कर्क- धन तेरस पर धन प्राप्ति के लिए आप सर्वश्रेष्ठ स्फटिक श्री यंत्र खरीदें इस पर्व पर स्फटिक खरीदना आपके लिए अत्यंत शुभ और विशेष फल देने वाला रहेगा।

सिंह- इस शुभ पर्व पर सिंह राशि वालों कों तांबे का सूर्य खरीदना चाहिए। अगर आप अपनी राशि के अनुसार लक्ष्मीजी की अत्यंत प्रिय धातु स्वर्ण से बनें आभूषण खरीदें, इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी।

कन्या- इस राशि के लोगों को कांसे के दीपक खरीदना चाहिए और मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए आप हाथीदांत से बनी हुई वस्तुओं से घर साजाएं।

तुला- शुक्र की राशि होने के कारण आप अपनी राशि के अनुसार चांदी का श्री यंत्र और सिक्का खरीदें।

वृश्चिक- इस पर्व पर आप तांबा और पंचधातु की खरीददारी की शुरूआत करें। वृश्चिक राशि वालों को तांबे या पंचधातु से बना श्री यंत्र और स्वस्तिक खरीदना चाहिए।

धनु- धन तेरस के पर्व पर आप भगवान विष्णु और लक्ष्मीजी की स्वर्ण प्रतिमा खरीदें। इस मूर्ति के रूप में भगवान विष्णु-लक्ष्मी आपके घर हमेशा निवास करेंगे।

मकर- मकर राशि वाले जातक राशि के अनुसार वाहन खरीदें। घर की सजावट के सामान में परदे, कुशन आदि खरीदें।

कुंभ- अपने राशि स्वामी के अनुसार आप शनि का रत्न नीलम खरीदें। फ्रीज, एसी, पलंग और शनि से संबंधित वस्तुएं भी खरीद सकते है।

मीन- आप अपनी राशि के अनुसार इस पर्व पर एक्वेरियम, कालीन, बेड शीट की खरीददारी करें।

टिकैत गुट के सहयोग में हरपाल गुट सड़कों पर

फर्रुखाबाद: लाठी चार्ज कर टिकैत गुट के लोगों को गिरफ्तार करने के विरोध में हरपाल गुट के किसान यूनियन के लोग भी सडकों पर उतर आये हैं| इस बात की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन में खलबली मच गयी|

हरपाल गुट के जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत के नेत्रत्व में किसान यूनियन के कार्यकर्ता तहसील पहुंचे| प्रशासन के अधिकारी पुलिस फ़ोर्स के साथ पहले से ही सतर्क थे| उपजिलाधिकारी सदर रवींद्र वर्मा ने किसान यूनियन के लोगों के साथ वार्ता की| जिलाध्यक्ष रामबहादुर ने एसडीएम को ज्ञापन भेंट किया| उन्होंने टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य, जिलापंचायत सदस्य आदि कार्यकर्ताओं पर नबावगंज मतगणना के दौरान लाठी चार्ज कर ३९ लोगों को गिरफ्तार किये जाने की घोर निंदा की|

श्री राजपूत ने आरोप लगाया कि पुलिस वालों ने पराजित सपा नेता रामप्रकाश यादव उर्फ़ कल्लू प्रत्याशी को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया यही द्रश्य देखकर किसान यूनियन वाले भड़क गए जिन्होंने पुनः मतगणना की मांग की| इसी बात पर पुलिस ने किसानों के अलावा दुकानदारों, छात्रों व् महिलाओं के साथ मारपीट कर लूट-पाट की|

उन्होंने झूंठे दर्ज मुकद्दमों को वापस लेकर गिरफ्तार किये गए लोगों को रिहा किये जाने एवं क्षति का मुआवजा दिए जाने की मांग की| मांग पूरी न किये जाने पर आन्दोलन किये जाने की चेतावनी दी| इस दौरान रामवीर सिंह चौहान, राम मोहन दीक्षित, कैलाश यादव, सुनील दुबे, संजय गंगवार आदि किसान यूनियन के नेता मौजूद रहे|

मतगणना में लगाए धांधली के आरोप

मैनपुरी|| बेवर विकास खंड की जिला पंचायत की वार्ड संख्या सात से प्रत्याशी कुसमलता ने आरोप लगाया है कि उसे राजनैतिक दबाव के चलते पराजित कर दिया गया है। विजयी प्रत्याशी के हक में उसे मिले वोटों की गिनती कर दी गई। कुसमलता ने क्षेत्र के लगभग तीन सैकड़ा समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला निर्वाचन अधिकारी को पुनर्मतगणना कराए जाने की मांग की है।
कुसुमलता ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत में वार्ड संख्या सात से १९ प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना पूरी होने पर उसे ४९१५ मत प्राप्त हुए। जबकि दूसरे नंबर के प्रत्याशी सुचेता शाक्य को ४६५५ मत प्राप्त हुए। प्रातः नौ बजे सुचेता से २६० मत अधिक मिलने के कारण उसे विजयी घोषित किया गया लेकिन अपराह्न दो बजे तक उसे जीत का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। पांच घंटे बाद हारी हुई प्रत्याशी सुचेता शाक्य को विजयी घोषित किया गया और ५३०० मत दर्शाए गए। उसके मत ४९१५ से घटाकर ३०८५ कर दिए गए।
कुसुमलता ने आरोप लगाया कि मतगणना अधिकारियों द्वारा यह कृत्य क्षेत्रीय विधायक के दबाव में आकर किया गया। इस संबंध में उसके द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग एवं मुख्यमंत्री को फैक्स द्वारा सूचना भेज दी गई है। कुसुमलता ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर पुनर्मतगणना कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में कलक्टर सिंह, राम सेवक वर्मा एडवोकेट, मुन्नी देवी, संतोष कुमार, सिपाही राम, अजब सिंह, सत्यपाल, दिनेश चंद्र, थान सिंह, सुरेश चंद्र, पंचम सिंह, राकेश सिंह, अभिलाख, रहीस खान, भारत सिंह शाक्य, हरिओम, रामवीर, विश्वनाथ आदि शामिल थे।

अब हर कर्मचारी के पास होगा अपना घर

केन्द्र या राज्य सरकार का कोई कर्मचारी अगर राजस्थान में बसना चाहता है तो उसे अपना मकान जरूर मिलेगा।
राज्य सरकार सभी कर्मचारियों को कम से कम एक मकान उपलब्ध कराएगी। इसके लिए राज्य स्तर पर नीति तैयार की जा रही है। सूत्रों के अनुसार आवास नीति बनाने का जिम्मा स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास विभाग को सौंपा गया है।

इसके लिए स्वायत्त शासन सचिव आर. वेंकटेश्वरन की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है। इसमें स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक रामनिवास मीणा, राजस्थान अरबन इन्फ्रास्टक्चर डवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (रुइडिफको) के सलाहकार वी.के. गर्ग, हाउसिंग बोर्ड, जेडीए और टाउन प्लानिंग के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। इस कमेटी की एक मीटिंग भी हो चुकी है।

समिति इसी महीने तैयार करेगी नीति: कर्मचारियों के लिए आवास नीति का ड्राफ्ट नवंबर में ही तैयार कर लिया जाएगा। समिति के सदस्यों का कहना है कि जेडीए, नगर विकास न्यास, हाउसिंग बोर्ड और नगर निगम, नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं ने अपने नियमों में कर्मचारियों को आवास देने के प्रावधान पहले से ही किए हुए हैं, लेकिन परंतु अब राज्य सरकार पत्रकार आवास योजना की तरह कर्मचारियों के लिए भी राज्य स्तर पर एक नीति बनाना चाहती है। इसलिए मौजूदा प्रावधानों का अध्ययन किया जा रहा है, इसके बाद आवंटन नियमों में एकरूपता लाने के लिए नीति बनाई जाएगी।

तहसील और गांव स्तर तक मकान देने पर विचार:

कर्मचारियों को बड़े शहरों के साथ साथ जिला, तहसील और गांव स्तर पर भी मकान दिए जाने पर विचार किया जा रहा है। आवास नीति में इस मुद्दे पर भी गहनता से विचार करने को कहा गया है।

चाइना ने खतरनाक बना दिया है दीवाली रिवाल्वर

दिवाली पर टिकली पटाखा फोड़ने वाले रिवाल्वर को चाइना ने खतरनाक बना दिया है। चाइनीज रिवाल्वर धमाका ही नहीं करता बल्कि आग भी उगलता है। रिवाल्वर से निकलने वाला आग का गोला टकराने वाली चीजों को जलाकर खाक कर सकता है।
पाबंदी के बावजूद खतरनाक रिवाल्वर राजधानी में खुलेआम बेचा जा रहा है। टीम ने सामान्य ग्राहक बनकर प्रतिबंध चाइनीज पटाखों की खरीदी की। शहर की ज्यादातर थोक और चिल्हर पटाखा दुकानों के शो केस खतरनाक पटाखों से सजी थी।
रिवाल्वर भी उन्हीं में शामिल था। दुकानदार ने रिवाल्वर के साथ 20 गोलियों का सेट दिया गया। रिवाल्वर का डिजाइन बिलकुल असली हथियार की तरह है। दूर से देखने पर वह असली नजर आ रहा था।

चाइनीज रिवाल्वर में गोली भरने वाला चेंबर ठीक उसी तरह खुला, जैसे सिक्स राउंड रिवाल्वर में गोलियां भरने के लिए खोला जाता है। बच्चों की रिवाल्वर में पटाखे वाली गोलियां भरने के बाद उसका परीक्षण किया।

रिवाल्वर का ट्रिगर दबाने पर धमाका तो हुआ ही, साथ ही आग का गोला भी निकलकर दूर जा गिरा। उसके बाद रुई वाले बच्चों के खिलौने टेडिबियर पर निशाना साधकर फायर किया गया। तीन-चार मर्तबा एक ही जगह फायरिंग करने पर टेडिबियर धू धू कर जलने लगा।

इस परीक्षण से स्पष्ट हो गया कि बच्चों के लिए बेचा जा रहा चाइनीज रिवाल्वर कितना खतरनाक है।

डेसिबल का उल्लेख नहीं

दिलचस्प बात है कि केंद्र सरकार ने चायनीज पटाखों पर सख्ती से पाबंदी लगाई है। पटाखा बेचने वालों पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। इसके बावजूद पटाखे बेचे जा रहे हैं। हैरानी की बात है कि दिवाली करीब आ चुकी है।

पुलिस या जिला प्रशासन के दस्ते ने कार्रवाई तो दूर पटाखा दुकानों की जांच भी नहीं की है। यहां तक कि किस चाइनीज पटाखे में कितने डेसिबल विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ है, यह भी नहीं मापा गया है।

काली पट्टी बांध निकालेंगे वाहन जुलूस

फर्रुखाबाद: कल मंगलवार को होने वाली पत्रकारों की बैठक में नवाबगंज में मतगणना के दौरान किये गये पुलिस उत्पीड़न के विरोध में काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकालने का फैसला हुआ। बैठक में डीएम व एसपी के स्थानांतरण की मांग की गयी।

कलमकार भवन में हुई बैठक में पत्रकारों ने नवाबगंज में रविवार को हुई घटना के लिए जिला व पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए निंदा की। मंगलवार को पत्रकार दोपहर 12 बजे लालसराय स्थित कलमकार भवन पहुंचेंगे और फतेहगढ़ तक जुलूस में शामिल होंगे।

आज दोपहर हुयी बैठक में सभी ने हाथ पर काली पट्टी बांधी। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कटियार ने कहा कि पत्रकारों के संघर्ष में वह साथ हैं। संघर्ष समिति का भी गठन किया गया। पंकज दीक्षित संयोजक बनाये गये। रवीन्द्र भदौरिया, अजय प्रताप सिंह, आलोक सिंह, विनय कुशवाहा, अरुण परिहार आदि समिति में शामिल किये गये।

3 हजार रुपये का पेड़ा !

फर्रुखाबाद: जहर खुरानी गिरोह के लोग पता नहीं किस समय किसको शिकार बना लें| कभी कभी तो लोग बहुत जरूरी काम से काफी रुँपये लेकर जाते है| लेकिन वह ज़रा से लालच में नगदी से हाँथ धोकर अस्पताल पहुँच जाते हैं|

ऐसा ही हादसा पड़ोसी जिला हरदोई थाना अरवल के ग्राम रंधीरपुर निवासी अखिलेश के २५ वर्षीय पुत्र रमाकांत के साथ हुआ है| रमाकांत रोडवेज बस से घर जा रहा था रस्ते में उसे नशीला पदार्थ खिलाकर ३ हजार रुपये, २ मोबाइल आदि सामान लूट लिया गया| रोडवेज चालक ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया होश आने पर मुम्बई के होटल पर नौकरी करने वाले रमाकांत ने बताया कि आगरा से बस में सवार होने पर पास बैठे युवक ने पेड़ा खिलाया था| बेहोश हो जाने के बाद सभी सामान गायब कर दिया गया| युवक रोता हुआ घर चला गया|

चुनावी रंजिश में संघर्ष, दरोगा व् प्रधान पति गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: थाना कम्पिल पुलिस ने प्रधानी चुनाव की रंजिश में मारपीट करने वाले दरोगा प्रधान पति सहित ४ लोगों को गिरफ्तार कर लिया|

ग्राम हरकरनपुर निवासी गीता देवी प्रधानी का चुनाव जीती| उनके मुकाबले सेवा निवृत दरोगा राम सनेही के पुत्र देवेन्द्र उर्फ़ टिंचू की पत्नी नीलम चुनाव हार गयीं| चुनाव जीतने की खुशी में प्रधान के पति पूरन लाल आदि गाँव में लड्डू बाँट रहे थे| इसी बात से गुस्साए टिंचू ने पिटाई कर इन्द्रजीत को पकड़ लिया| इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुयी|

एसओ सुनील तिवारी ने बताया कि दरोगा, प्रधान पति व् उनके पुत्रों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है|

कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम रैसेपुर में चुनावी रंजिश में जमकर मारपीट हुयी| हमले में वृद्ध रामचंद्र व राजेन्द्र का १३ वर्षीय पुत्र अंकित घायल हो गया| जिनको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| घटना की रिपोर्ट दर्ज कर गाँव में पुलिस वल तैनात कर दिया गया है|

प्रमाण पत्र लेकर भाकियू नेता साथियों सहित जेल में

फर्रुखाबाद: जिला प्रशासन ने जिस भाकियू नेता अरविन्द शाक्य व् उनके साथियों को बीते दिन जमकर पिटाई की उसी को आज जिला पंचायत सदस्य पद से विजयी घोषित कर प्रमाण पत्र दिया गया है|

जिला प्रशासन द्वारा बीते दिन से आज तक की गई कार्रवाई किसी के भी गले नहीं उतर रही है| ब्लाक नबावगंज के निर्वाचन अधिकारी सीपी उपाध्याय ने आज सुबह अरविन्द शाक्य के 4151 मत पाकर 186 मतों से चुनाव जीतने की घोषणा की| अरविन्द ने जिले के वरिष्ठ सपा नीता एवं रामप्रकाश उर्फ़ कल्लू को हराया है|

इसी खुशी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जनक्रांति पार्टी के प्रदेश सचिव मुकेश राजपूत साथियों सहित सुबह थाना मऊदरवाजा में अरविन्द से मिलने गए| तो एसओ कमरूल हसन ने ऊपरी दवाव बताकर अरविन्द से नहीं मिलवाया| भयभीत पुलिस ने अरविन्द व् उनके साथ पकडे गए 39 ग्रामीणों को थाना नवाबगंज के वजाय मऊदरवाजा में रखा| आरोपियों को पुलिस व पीएसी की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में वाहन से अदालत के निकट ले जाया गया| पुलिस ने अरविन्द व उनके साथियों पर १७१(क) लोक सम्पति अधिनियम की धारा १३६, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा ३९ ऐ, 7 क्रिमिनल ला अमेन्मेंट के अलावा आईपीसी की धारा १४७, १४८, १४९, ३२३, ३५३, ३३२, ३३६, ४२७ व ३२७ लगाई है| अधिवक्ताओं की हड़ताल होने के कारण आरोपियों की जमानत के लिए प्रार्थना पात्र नहीं दिया जा सका| लेकिन अनेकों अधिवक्ता आरोपियों की पैरवी में अदालत पहुंचे|

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, इन्स्पेक्टर, दो एसओ व पुलिस पीएसी के साथ डटे रहे| किसी को भी आरोपियों से मिलने नहीं दिया गया| वाहन में ही बंद रहने के कारण लोग आरोपियों की झलक नहीं देख सके| किसान युनियन के नेती अशोक कटियार, अरविन्द राजपूत आदि कई लोग अरविन्द से मिलने कचहरी पहुंचे| गुप्तचर विभाग के लोग किसान यूनियन की गतिविधियों की टोह में लगे रहे|

अदालती कार्रवाई के बाद अरविन्द के आलावा अन्य आरोपियों को जिला कारागार ले जाया गया| अरविन्द को सयुंक्त मजिस्ट्रेट अनिल धींगरा प्रमाण पत्र दिलाकर उसे भी जेल भेज दिया| इस दौरान मुकेश राजपूत, सुएरेन्द्र सिंह कटियार,डॉ ज्ञानेंद्र सिंह आदि ने अरविन्द से मुलाक़ात की| अरविन्द से मिलने उनके गाँव के अनेकों लोग आये थे| जो अरविन्द को अज्ञात स्थान पर रखने के कारण नहीं मिल सके|

पुलिस ने देर रात अरविन्द के साथ पकडे गए अन्य लोगों का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया|

इस बार दिवाली पर दो अमावस्या

इस दिवाली पर 60 साल बाद दो अमावस्याओं वाला योग बन रहा है। दिवाली का पर्व पांच नवंबर शुक्रवार को है।
शुक्रवार दोपहर से अमावस्या आरंभ हो जाएगी और शनिवार सुबह तक रहेगी।

इस बार दिवाली पर धनवर्षा और शनि की पीडा से निजात दिलाने वाले संयोग बन रहे है। लक्ष्मी प्राçप्त के लिए धन कुबेर और लक्ष्मी का पूजन पूर्ण रूप से फल देने वाला साबित होगा। दिवाली पर अमावस्या दोपहर बाद 1 बजकर 2 मिनट पर शुरू होगी और गोवर्धन पूजन के दिन शनिवार को 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। पर्व स्वाति नक्षत्र शुक्रवार के दिन शुक्र की राशी में आ रहा है।
इस दिन सूर्य भी शुक्र की राशी में होगा। इसके कारण मुद्रास्फीति की दर में परिवर्तन के आसार है। हालांकि वर्षो बाद पुण्य नक्षण का महा मुहूर्त दिनभर रहेगा।