टिकैत गुट के सहयोग में हरपाल गुट सड़कों पर

0
127

फर्रुखाबाद: लाठी चार्ज कर टिकैत गुट के लोगों को गिरफ्तार करने के विरोध में हरपाल गुट के किसान यूनियन के लोग भी सडकों पर उतर आये हैं| इस बात की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन में खलबली मच गयी|

[adrotate banner="3"]

हरपाल गुट के जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत के नेत्रत्व में किसान यूनियन के कार्यकर्ता तहसील पहुंचे| प्रशासन के अधिकारी पुलिस फ़ोर्स के साथ पहले से ही सतर्क थे| उपजिलाधिकारी सदर रवींद्र वर्मा ने किसान यूनियन के लोगों के साथ वार्ता की| जिलाध्यक्ष रामबहादुर ने एसडीएम को ज्ञापन भेंट किया| उन्होंने टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य, जिलापंचायत सदस्य आदि कार्यकर्ताओं पर नबावगंज मतगणना के दौरान लाठी चार्ज कर ३९ लोगों को गिरफ्तार किये जाने की घोर निंदा की|

श्री राजपूत ने आरोप लगाया कि पुलिस वालों ने पराजित सपा नेता रामप्रकाश यादव उर्फ़ कल्लू प्रत्याशी को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया यही द्रश्य देखकर किसान यूनियन वाले भड़क गए जिन्होंने पुनः मतगणना की मांग की| इसी बात पर पुलिस ने किसानों के अलावा दुकानदारों, छात्रों व् महिलाओं के साथ मारपीट कर लूट-पाट की|

उन्होंने झूंठे दर्ज मुकद्दमों को वापस लेकर गिरफ्तार किये गए लोगों को रिहा किये जाने एवं क्षति का मुआवजा दिए जाने की मांग की| मांग पूरी न किये जाने पर आन्दोलन किये जाने की चेतावनी दी| इस दौरान रामवीर सिंह चौहान, राम मोहन दीक्षित, कैलाश यादव, सुनील दुबे, संजय गंगवार आदि किसान यूनियन के नेता मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]