Home Blog Page 5779

यह क्या किया राखी? शादीशुदा महिला की दुबारा शादी…

मुजफ्फरपुर|| राखी की कचहरी में हस हफ्ते फरियाद लेकर पहुंची शादीशुदा सुनीता सिंह की शो के दौरान एक अन्य पुरुष से शादी करवा दी गई।

दरअसल शो में आया पुरुष देव भारद्वाज सुनीता सिंह को अपनी पत्नी बता रहा था जबकी सुनीता का कहना था कि वह पहले से ही शादीशुदा है और उसके पति का नाम नरेंद्र कुमार सिंह है। लेकिन शो के अंत में जो हुआ वह हैरान कर देने वाला था। राखी ने सुनीता को देव के साथ शादी करने के लिए तैयार कर लिया और शो में ही उनकी शादी करवा दी।

गौरतलब है कि राखी का यह शो पहले भी भी खबरों की सुर्खियों में रह चुका है। कुछ दिन पहले ही इस शो में इंसाफ मांगने आए झांसी के युवक ने फैसला हक में न होने के कारण फांसी लगा ले थी। अब राखी की कचहरी नए विवाद में फंस गई है। सुनीता के पति होने का दावा करने वाले मुजफ्फरपुर के नरेंद्र ने कहा है कि पैसे देकर उसकी बीवी को शो में बुलाया गया और बाद में नाटकीय स्क्रिप्ट पर एक्टिंग करवा कर उसकी शादी करवा दी गई।

नरेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता ने उसे पहले ही बता दिया था कि उसे इमेजिन टीवी के शो राखी का इंसाफ से एक ऑफर आया है और इसके लिए उसे एक लाख रुपए मिलेंगे।

नरेंद्र ने कहा कि शो में जो कुछ भी हुआ उसे वह नखुश है और शो को बंद करवाने के लिए वह अदालत का दरवाजा खटखटाएगा।

दूसरी ओर जब सुनीता सिंह से मीडिया ने बात की तो उसने बताया की वह एक कलाकार है और शो में यह नाटक करने के लिए उसे पैसे दिए गए थे। हालांकि सुनीता ने नरेंद्र को अपना पति मानने से इंकार कर दिया है और उसे अपना दोस्त बताया है।

1 किलो गेंहू बेचने पर बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा

बहराइच|| एक किशोरी के सैम्पू खरीदने के लिए एक किलो गेहूं बेच देने से नाराज बाप के उसे कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डालने की घटना सामने आई है।

अख्तरुल (12वर्ष) की मां ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी मिजान अहमद ने उसे बुरी तरह पीटा। रात में मिजान अहमद ने अपने अचेत बेटी को उठाने की कोशिश की तो उसे मरा हुआ पाया। मिजान ने रात में ही दो पड़ोसियों की मदद से अख्तरुल का शव कब्रिस्तान में दफना दिया।

सुबह उसके परिवार के सदस्यों ने अख्तरुल को गुम पाया और उसकी तलाश शुरू कर दी।अख्तरुल की मां ने ग्रामीणों की मदद से कैसरगंज थाने में एक शिकायत दर्ज कराई। कै

सरगंज के थानाध्यक्ष कपिलमुनि सिंह ने खोजबीन के बाद शव के कब्रिस्तान में होने का पता लगा लिया और उसे बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मिजान अहमद और उसके दो भतीजों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पवित्र तुलसी विवाह…

कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की एकादशी को तुलसी विवाह का उत्सव मनाया जाता है। तुलसी के पौधे को पवित्र और पूजनीय माना गया है। तुलसी की नियमित पूजा से हमें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।कार्तिक शुक्ल एकादशी पर तुलसी विवाह का विधिवत पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

तुलसी विवाह की पूजन विधि
तुलसी विवाह के लिए तुलसी के पौधे का गमले को गेरु आदि से सजाकर उसके चारों ओर ईख (गन्ने) का मंडप बनाकर उसके ऊपर ओढऩी या सुहाग की प्रतीक चुनरी ओढ़ाते हैं। गमले को साड़ी में लपेटकर तुलसी को चूड़ी पहनाकर उनका श्रंगार करते हैं। श्री गणेश सहित सभी देवी-देवताओं का तथा श्री शालिग्रामजी का विधिवत पूजन करें।

पूजन के करते समय तुलसी मंत्र (तुलस्यै नम:) का जप करें। इसके बाद एक नारियल दक्षिणा के साथ टीका के रूप में रखें। भगवान शालिग्राम की मूर्ति का सिंहासन हाथ में लेकर तुलसीजी की सात परिक्रमा कराएं। आरती के पश्चात विवाहोत्सव पूर्ण किया जाता है।
जैसे विवाह में जो सभी रीति-रिवाज होते हैं उसी तरह तुलसी विवाह के सभी कार्य किए जाते हैं। विवाह से संबंधित मंगल गीत भी गाए जाते हैं।

हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

बाराबंकी|| उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में आज त़डके पुलिस ने तीन तस्करों को दो करो़ड रूपये मूल्य की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली शहर के असेनी मुहल्ले के निकट सुनसान इलाके में विशेष कार्रवाई बल (एसओजी) और पुलिस ने मिलकर तीन तस्करों को उस समय धर दबोचा जब वे अपने किसी ग्राहक को हेरोइन बेचने की फिराक में थे।

जिले के पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि तीनों के कब्जे से करीब दो करो़ड रूपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि तीनों स्थानीय निवासी हैं जो पिछले चार-पांच साल से मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त थे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तस्करों का उत्तर प्रदेश सहित प़डोसी उत्तराखण्ड, बिहार और मध्य प्रदेश में जाल फैला था।

जहरखुरानी गिरोह का नया फंडा: समोसा खिलाकर युवक को लूटा

फर्रुखाबाद: जहरखुरानी गिरोह हमेशा एक नया हथकंडा अपनाने लगा है| अब तक कहीं पानी में, कभी चाय में, कभी बिस्किट में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लेते थे, समोसे को भी नहीं बक्सा| ऐसा ही वाकया हुआ नोएडा से घर आ रहे युवक को रोडवेज बस में जहरखुरानों ने कोल्ड ड्रिंक व समोसा खिलाकर गाढ़ी कमाई के 40 हजार रुपए, मोबाइल व सामान लूट लिया। बस चालक-परिचालक बेहोशी हालत में युवक को चौराहे पर डाल गए।

मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रह्लादपुर निवासी विनोद कुमार ग्रेटर नोएडा में प्राइवेट वाहन चलाने का काम करता है। रविवार की रात एटा डिपो की बस से वह घर आ रहा था। रास्ते में सिकंदरा के पास साथ बैठे सहयात्रियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक व समोसा खिला दिया। थोड़ी दूर बस चलने पर विनोद को बेहोशी आ गई।

जहरखुरानी गिरोह के लोग उसके झोले में रखे 40 हजार रुपए मोबाइल फोन व अन्य सामान लेकर रास्ते मे चंपत हो गए। सुबह लगभग 8 बजे नवाबगंज चौराहे पर बस पहुंचने पर चालक परिचालक विनोद को बेहोशी हालत में उतारकर चले गये। सड़क किनारे बेहोश पडे़ युवक को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर बेहोश युवक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार को भर्ती कराया। लगभग चार घंटे बाद सूचना पर पहुंचे परिजन विनोद को घर ले गए।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र समेत आधा दर्जन लूट में फंसे

फर्रुखाबाद: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र सहित आधा दर्जन लूट के मामले में फंस गए हैं|

बीते दो माह पूर्व बाइक सवार लकड़ी व्यवसायी से शस्त्रों के बल पर ६० हजार रुपए लूटने के मामले में न्यायालय ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र सहित आधा दर्जन व्यक्तियों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिये हैं।

शहर क्षेत्र के नेकपुर कलां निवासी लालबाबू कटियार ने टीला मसेनी निवासी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र अजय कटियार, नवीन कटियार, मनमोहन कटियार, रामू कटियार, संजय एवं दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। प्रार्थना पत्र के अनुसार याची बैंक खाते से साठ हजार रुपए निकालकर 22 सितम्बर 2010 को बाइक से पार्टनर सोनू के साथ कोठी पत्योंजा में ठेकेदार इदरीश को रुपए देने जा रहा था।

जहानगंज मार्ग पर बघार पुल के आगे हरे रंग की कार संख्या यूपी 76 सी-2131 ने बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया। आरोपियों ने दोनों बाइक सवारों को शस्त्र दिखाकर धमकाया तथा जेब में रखे साठ हजार रुपए तथा करीब पांच सौ रुपए अतिरिक्त लूट लिए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। न्यायालय ने इस मामले में थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

विकलांग ने मरीजों को छकाया

फर्रुखाबाद: लोग हमेसा ही किसी न किसी कारणों से परेशान रहते हैं| घर में बीबी से परेशान, बाहर लोगों से परेशान, अस्पतालों में मरीज डाक्टरों से परेशान तो रहते ही थे अ तो मरीज ही मरीज को परेशान करने लगा है| ऐसा ही वाकया आज लोहिया अस्पताल में देखने को मिला| लोहिया अस्पताल आये एक विकलांग मरीज ने अजीबो-गरीब हरकतें करना शुरू किया तो मरीज वार्ड छोड़कर भागने लगे। बाद में उसे सर्जिकल वार्ड से आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

रविवार रात गेट के पास कोई दोनों पैरों से विकलांग एक व्यक्ति को छोड़ गया। वह दर्द के कारण तड़प रहा था। किसी रिक्शे वाले ने उसे इमरजेंसी में भर्ती करा दिया। डा. एचपी श्रीवास्तव ने इलाज कर वार्ड न.7 में भर्ती करा दिया। विकलांग जोर-जोर से चीख रहा था और बड़बड़ाते हुए अंग्रेजी में बोलने लगता। हालांकि वह अपना नाम-पता नहीं बता पाया।

विकलांग की हरकतों से वार्ड में भर्ती अन्य मरीज परेशान होने लगे। इस पर सीएमएस ने उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करा दिया। सीएमएस डा.केके मिश्र ने बताया कि विकलांग का नाम-पता मालूम नहीं हो सका है। उसे आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है।

पंचायत चुनाव: नामांकन के लिए १०८ अधिकारियों की होगी तैनाती

फर्रुखाबाद: जनपद में ग्राम प्रधान के दो और ग्राम पंचायत सदस्यों के दो हजार 110 पदों पर चुनाव के लिए सोमवार को जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है। उपचुनाव में जनपद की कुल 512 में से 414 ग्राम पंचायतें प्रभावित हो रही हैं। उपचुनाव में शामिल ग्राम प्रधान के दोनों पद विकास खंड कमालगंज की ग्राम पंचायत अमानाबाद और ईसेपुर के हैं जबकि ग्राम पंचायत सदस्यों में विकास खंड बढ़पुर में 195, कमालगंज में 272, मोहम्मदाबाद में 185, नवाबगंज में 280, राजेपुर में 195, कायमगंज में 603 और शमसाबाद में 380 पद रिक्त हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में जनपद की कुल 512 में से 414 ग्राम पंचायतें प्रभावित होंगी। नामांकन के लिए विकास खंड वार सात आरओ और 101 एआरओ पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गयी है। उपचुनाव के लिए मतदान कर्मियों की भी ड्यूटी लगा दी गयी है। यद्यपि ग्राम पंचायत सदस्य के अधिकांश पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की संभावना व्यक्त की जा रही है।

उपचुनाव में भाग लेने के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 19 नवंबर तक है। प्रपत्रों की जांच 20 नवंबर को और नाम वापसी 22 नवंबर को होगी। जिन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन नहीं होगा वहां 28 नवंबर को मतदान व मतगणना 30 नवंबर को होगी।

नामांकन प्रक्रिया के लिए ब्लाकवार सात निर्वाचन अधिकारी व 101 सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गयी है। ब्लाक कायमगंज में मंडलीय लेखाकार दिनेश सिंह, शमसाबाद में राजकीय डिग्री कालेज के प्राचार्य आरके सिंह, मोहम्दाबाद में सहायक निबंधक सहकारी समितियां वीके पटेल, नवाबगंज में सहायक आयुक्त वाणिज्य कर अशोक कुमार, कमालगंज में अधिशासी अभियंता नलकूप डीके आर्या, बढ़पुर में जिला प्रोवेशन अधिकारी योगेश चंद्र सक्सेना और राजेपुर में बेसिक शिक्षा अधिकारी आरएसपी त्रिपाठी को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।

जनता को मिलकर दिलाएंगे अधिकार: जिलाधिकारी

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मिनिस्थी एस ने आज बार एसोशिएशन की हुयी बैठक में जनता को उनके अधिकार दिलाये जाने की बात रखी|

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्दोष जनता को उनके अधिकारों से वंचित व् उन पर किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार करना कतई वर्दास्त नहीं किया जाएगा| बैठक में मौजूद वकीलों से जिलाधिकारी ने जनता को उनके अधिकार दिलाने में बड़ चढ़कर भाग लेने को कहा|

जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा निर्दोष जनता को बिना किसी मामले में न सताए जाने की चेतावनी दी| जनता को उनके किसी भी अधिकार से वंचित नहीं रखा जाएगा| इस बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन नहीं पहुँच सके|

गिरफ्तार हुए दरबारी व महेंद्रू

नई दिल्ली|| राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भ्रष्टाचार की गंगा बहाने वाले आयोजन समिति के अधिकारियों, कंपनियों पर शिकंजा कसने लगा है। आयोजन समिति के पूर्व संयुक्त महानिदेशक टीएस दरबारी और उप महानिदेशक संजय महेंद्रू को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है।

महेंद्रू और दरबारी के खिलाफ सीबीआई ने भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत दो केस दर्ज किए हैं। इस गिरफ्तारी के बाद आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सीबीआई की एफआईआर में महेंद्रू, दरबारी और निदेशक स्तर के एक अधिकारी राज सिंह पर साजिश के तहत लंदन में हुए क्वींस बेटन रिले के दौरान एएम फिल्म्स व एएम कार्स एंड वैंस को तीन करोड़ का कांट्रैक्ट देने का आरोप लगाया गया है। दोनों कंपनियों के निदेशक आशीष पटेल के साथ मिलीभगत कर इन तीनों ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के ई-मेल में हेराफेरी कर इन कंपनियों को कांट्रैक्ट दे दिया।

इसी साल अगस्त में प्रवर्तन निदेशालय से पूछताछ के दौरान दरबारी ने इस कांटैक्ट की पूरी प्रक्रिया से अपना पल्ला झाड़ लिया था। वहीं, संजय महेंद्रू ने इसके लिए सीधे तौर पर कलमाड़ी को जिम्मेदार ठहराया था। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यदि साजिश में कलमाड़ी के शामिल होने की बात सामने आई तो पूछताछ की जाएगी। सुबूत मिलने की स्थिति में गिरफ्तारी भी हो सकती है।

दूसरी ओर, इंग्लैंड के कंपनी पंजीयक [रजिस्ट्रार आफ कंपनीज] ने एएम फिल्म्स के निदेशक आशीष पटेल को सात साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। अब आशीष पटेल 2017 तक ब्रिटेन स्थित किसी भी कंपनी में निदेशक नहीं बन सकेंगे। सीबीआई भी आशीष पटेल पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आशीष पटेल को पूछताछ के लिए हाजिर होने का नोटिस भेजा जाएगा। पटेल के सहयोग नहीं करने की स्थिति में इंग्लैड से उसके प्रत्यर्पण की कोशिश की जाएगी।